Bihar Support Person Vacancy 2026:- बिहार सरकार के विभिन्न जिला स्तर के विभागों में समय-समय पर अनुबंधित पदों पर भर्तियां निकलती रहती हैं! इन्हीं में से एक महत्वपूर्ण भर्ती बिहार सपोर्ट पर्सन भर्ती 2026 के रूप में सुपौल जिले में जारी हुई है. यह भर्ती जिला बाल संरक्षण इकाई (District Child Protection Unit) के अंतर्गत सहायक व्यक्ति (Support Person) के 20 पदों पर है. जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है, और 10 जून 2026 से शुरू हो चूका है. यदि आप सामाजिक कार्य, बाल अधिकार, मनोविज्ञान या संबंधित क्षेत्र में अनुभव रखते हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है.
आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार यह भर्ती पॉक्सो अधिनियम 2012 और पॉक्सो नियम 2020 के अंतर्गत लैंगिक अपराधों से पीड़ित बच्चों को न्यायिक, मानसिक और भावनात्मक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से की जा रही है. और Bihar Support Person Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने का लास्ट डेट 07 जुलाई 2026 तय है.
इस लंबे लेख में हम इस भर्ती Bihar Support Person Recruitment 2026 की पूरी डिटेल्स कवर करेंगे – महत्वपूर्ण तिथियां, पदों की संख्या, आरक्षण विवरण, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव की जरूरत, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज आदि बिवरण आइए विस्तार से जानते हैं.
Bihar Support Person Vacancy 2026 – Highlights
| Article Name | Bihar Support Person Vacancy 2026 |
| Authority | समाहरणालय, सुपौल (जिला बाल संरक्षण इकाई, बिहार सरकार) |
| Post Name | सहायक व्यक्ति (Support Person) |
| Total Vacancies | 20 Posts |
| Mode of Apply | Offline |
| Apply Start Date | 10th June 2026 |
| Last Date to Apply | 07th July 2026 |
| Vacancy Notification | Released Now |
| District Name | सुपौल |
| Application Form Link | Given Below |
| Category | Latest Jobs |
| Official Website | supaul.nic.in |
Supaul Support Person Bharti 2026: बिहार में जिला स्तर पर सहायक व्यक्ति भर्ती, 20 पदों पर आवेदन करें, जाने पूरी डिटेल्स यहाँ – Bihar Support Person Recruitment 2026
बिहार के सुपौल जिले में बाल संरक्षण और न्याय प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण भर्ती निकाली गई है. समाहरणालय, सुपौल (जिला बाल संरक्षण इकाई) द्वारा सपोर्ट पर्सन (सहायक व्यक्ति) के टोटल 20 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है, जो की पूरी तरह ऑफलाइन है. Bihar Support Person Vacancy 2026 यह भर्ती मुख्य रूप से बाल अधिकारों, बाल संरक्षण और संबंधित सामाजिक कार्यों से जुड़ी है. वैसे सभी कैंडिडेट्स जो सामाजिक कार्य, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान या बाल विकास के क्षेत्र में रुचि रखते हैं और बिहार के सुपौल जिले के निवासी हैं, तो उन सभी के लिए यह बेहतरीन अवसर हो सकता है.
अगर आप Bihar Support Person Recruitment 2026 के लिए इंटरेस्टेड हैं, तो लास्ट डेट 07 जुलाई 2026 तक ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन जमा करना होगा. Bihar Support Person Vacancy 2026 में आवेदन की पूरी प्रक्रिया एवं अन्य भर्ती डिटेल्स इस आर्टिकल में निचे विस्तार से साझा किया गया है.

यहाँ भी देखें:-
- Bihar Rajya Khel Pradhikaran Bharti 2026: फिजियोथेरेपिस्ट, नर्सिंग सहायक और अन्य पदों पर नई भर्ती, 21 जून तक करें अप्लाई, जाने योग्यता, सैलरी, Last Date & आवेदन प्रक्रिया
- UPSSSC Fireman Recruitment 2026: Notification Out for 170 Posts, Apply Online Link, Vacancy Details, Qualification, Age, Last Date etc.
- CISF ASI Paramedical Staff Recruitment 2026: Notification Out for Various Posts, Apply Online Link, Check Qualification, Last Date, Salary & All Details
- Banka Block Coordinator Recruitment 2026: ब्लॉक कर्डिनेटर की 44 पदों पर बिना परीक्षा सीधी भर्ती, आवेदन शुरू 12 जून को जॉब कैंप, जाने योग्यता, सैलरी & Last Date
- Bihar Sports Quota Recruitment 2026: Apply Online for Group B & C Posts, बिना परीक्षा की सीधी बहाली, Check Eligibility Criteria, Last Date etc.
Bihar Support Person Bharti 2026 Important Date
| Events | Dates |
| Official Notification Release | 09 June 2026 |
| Apply Start Date | 10 June 2026 |
| Last Date to Apply Offline | 07 July 2026 |
Bihar Support Person Vacancy 2026
समाहरणालय, सुपौल (जिला बाल संरक्षण इकाई, बिहार सरकार) द्वारा सुपौल जिले में जिला बाल संरक्षण इकाई के अंतर्गत सहायक व्यक्ति (Support Person) के 20 पदों पर भर्ती निकाली गई है. रिक्तियों की बिवरण निम्न प्रकार है. –
| Post Name | Number of Vacancies |
| Support Person | 20 |
इन पदों में से 35% सामान्य वर्ग, 25% SC/ST, 20% पिछड़ा/अति पिछड़ा और 20% अल्पसंख्यकों के लिए है. और इन सभी वर्गों में 40% पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं.
Bihar Support Person Vacancy 2026 Eligibility Criteria
अगर बिहार सपोर्ट पर्सन भर्ती 2026 में अप्लाई करना चाहते हैं, तो बिभाग द्वारा तय एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करना होगा. जो निम्नलिखित है. –
Bihar Support Person Vacancy Qualification
- स्नातकोत्तर डिग्री (समाज कार्य / समाज शास्त्र / मनोविज्ञान / बाल विकास या विधि में) या
- किसी भी संकाय में स्नातक डिग्री के साथ बाल अधिकार / परामर्श में डिप्लोमा अनिवार्य है.
- अनुभव (Experience): संबंधित क्षेत्र में कम से कम 3 वर्ष का कार्य अनुभव जरुरी है.
- Desirable Experience:-
- बाल अधिकार / बाल संरक्षण
- विधिक कार्य
- सामाजिक कार्य
- बाल मनोविज्ञान
- परामर्शदाता
- समाजशास्त्र / मनोविज्ञान
- प्राथमिकता दी जाएगी उन उम्मीदवारों को जिन्होंने निम्नलिखित संस्थानों में काम किया हो. –
- जिला विधिक सेवा प्राधिकार
- बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार
- जिला बाल संरक्षण इकाई
- बाल कल्याण समिति
- किशोर न्याय परिषद
- POCSO न्यायालय
- चाइल्ड हेल्पलाइन
Bihar Support Person Vacancy Age Limit
- Minimum Age: 30 Years
- Maximum Age: 65 Years
Other Conditions:-
- उम्मीदवार के विरुद्ध कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज न हो और वे नैतिक दुराचार के दोषी न रहे हों (शपथ-पत्र संलग्न करना होगा).
- बाल संरक्षण या बाल विकास क्षेत्र से कभी निष्कासित या ब्लैकलिस्टेड न हो (इसका भी शपथ-पत्र जरूरी).
Supaul Support Person Recruitment: राष्ट्रीयता और निवास
- उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए.
- और उम्मीदवार बिहार के सुपौल जिले का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है.
Bihar Support Person Vacancy 2026 Application Fee
समाहरणालय, सुपौल (जिला बाल संरक्षण इकाई, बिहार सरकार) की इस भर्ती बिहार सपोर्ट पर्सन भर्ती 2026 में कोई आवेदन शुल्क नहीं है.
| Category | Application Fees |
| For All Category | N/A |
Supaul Support Person Vacancy 2026 Selection Process
चयन मुख्य रूप से आवेदन पत्र की जांच, दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार के आधार पर होगा. शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को सुपौल जिला की आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना दी जाएगी.
- आवेदनों की स्क्रीनिंग
- दस्तावेज सत्यापन
- मेरिट लिस्ट (शैक्षणिक योग्यता + अनुभव के आधार पर)
- साक्षात्कार
How to Apply in Bihar Support Person Vacancy 2026?
यदि आप योग्य हैं और Bihar Support Person Bharti 2026 में अप्लाई करना चाहते हैं, तो यहाँ पर बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. –
- Bihar Support Person Vacancy 2026 Application Form भरने के लिए सर्वप्रथम इसके एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करना है, और प्रिंटआउट निकाल लेना है. एप्लीकेशन फॉर्म कुछ इस प्रकार होगा. –

- इस एप्लीकेशन फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड करने का लिंक निचे उपलब्ध है.
- एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर पूछी गई सभी विवरण सही-सही भरें, फोटो चिपकाएं, स्व-सत्यापित दस्तावेज संलग्न करें और अपना हस्ताक्षर करें.
- इसके बाद सभी दस्तावेजों सहित एप्लीकेशन फॉर्म को एक लिफाफा में सुरक्षित रख देना है.
- और आवेदन पत्र कार्यालय कार्य अवधि में दिनांक 07 जुलाई 2026 के अपराह्न 5:00 बजे तक निम्न पते पर जमा कर देना है.
- भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म को जिला बाल संरक्षण इकाई, यादव कॉम्प्लेक्स, पिपरा रोड, सुपौल, पिन-852131 (बिहार) में हाथों-हाथ या निबंधित डाक (Registered Post) द्वारा भेजना है.
Address Details:-
- जिला बाल संरक्षण इकाई, यादव कॉम्प्लेक्स, पिपरा रोड, सुपौल, पिन-852131 (बिहार)
Important Links
| Bihar Support Person Vacancy 2026 Application Form | Download Application Form |
| Bihar Support Person Vacancy 2026 Notification | Download Pdf |
| Bihar Support Person Vacancy 2026 Guideline | Download Pdf |
| Official Website | Visit Now |
| More Govt. Jobs | Click Here |
निष्कर्ष:
बिहार सपोर्ट पर्सन वैकेंसी 2026 सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले योग्य उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन अवसर है. 20 पदों पर भर्ती के साथ यह जिला स्तर पर स्थिर नौकरी का मौका प्रदान करती है, यदि आप पात्रता पूरी करते हैं तो जल्द से जल्द आवेदन करें. इच्छुक उम्मीदवार तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मूल नोटिफिकेशन डाउनलोड करें, फॉर्म भरें और समय रहते आवेदन जमा करें.
FAQ’s – Bihar Support Person Vacancy 2026
बिहार सपोर्ट पर्सन वैकेंसी 2026 क्या है?
यह सुपौल जिले (बिहार) में जिला बाल संरक्षण इकाई के अंतर्गत सहायक व्यक्ति (सपोर्ट पर्सन) के 20 पदों पर निकली भर्ती है.
बिहार सपोर्ट पर्सन वैकेंसी 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होगा?
इस भर्ती के लिए ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 10 जून 2026 से शुरू हो गया है.
Bihar Support Person Vacancy 2026 last date कब है?
योग्य उम्मीदवार 07 जुलाई 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं.
आवेदन का मोड क्या है?
ऑफलाइन. आवेदन पत्र जिला बाल संरक्षण इकाई, सुपौल में जमा करना होगा.
बिहार सपोर्ट पर्सन भर्ती 2026 का आवेदन फॉर्म कहां जमा करना है?
जिला बाल संरक्षण इकाई, यादव कॉम्प्लेक्स, पिपरा रोड, सुपौल, पिन-852131 (बिहार) में.
सहायक व्यक्ति (सपोर्ट पर्सन) पद के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
समाज कार्य/समाज शास्त्र/मनोविज्ञान/बाल विकास या विधि में स्नातकोत्तर या बाल अधिकार/परामर्श में डिप्लोमा के साथ किसी भी संकाय में स्नातक + कम से कम 3 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है. विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें.
इस पद के लिए अनुभव की क्या आवश्यकता है?
बाल अधिकार, बाल संरक्षण, सामाजिक कार्य, बाल मनोविज्ञान आदि क्षेत्रों में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव वांछनीय है. संबंधित सरकारी संस्थानों (जैसे जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, चाइल्ड हेल्पलाइन आदि) का अनुभव प्राथमिकता प्राप्त होगा.
बिहार सपोर्ट पर्सन भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा कितनी है?
न्यूनतम 30 वर्ष और अधिकतम 65 वर्ष.
सुपौल जिले के अलावा अन्य जिलों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, उम्मीदवार को भारत का नागरिक तथा सुपौल जिला का निवासी होना अनिवार्य है.
