Bihar Sports Quota Recruitment 2026:- बिहार के युवा खिलाड़ियों के लिए वर्ष 2026 एक यादगार साल साबित हो सकता है. बिहार सरकार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (Bihar State Sports Authority – BSSA) ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों को उनकी खेल उपलब्धियों के आधार पर सीधी सरकारी नौकरी देने के लिए Bihar Sports Quota Recruitment 2026 की घोषणा की है. यह भर्ती उन खिलाड़ियों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रोशन किया है. जारी विज्ञापन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 05 जून 2026 से शुरू हो गया है, और लास्ट डेट 20 जून 2026 तक निर्धारित है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें इस Bihar Sports Quota Bharti 2026 के तहत खिलाड़ियों को परीक्षा की बजाय उनकी Sports Achievement के आधार पर चयनित किया जाएगा. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी द्वारा दिए गए वादे ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ को इस पहल के माध्यम से आगे बढ़ाया जा रहा है. बिहार स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 से संबंधित जानकारी – वैकेंसी डिटेल्स, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथि, वेतनमान, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य बिवरण इस लेख में साझा किया गया है.
हमने, आर्टिकल के अंतिम चरण में क्विक लिंक्स भी प्रदान कराया है ताकि इच्छुक व् योग्य सभी उम्मीदवार Bihar Sports Quota Recruitment 2026 के लिए डायरेक्टली अप्लाई कर सकें…
Bihar Sports Quota Recruitment 2026 – Overviews
| Article Name | Bihar Sports Quota Recruitment 2026 |
| Organization | Bihar State Sports Authority (BSSA) |
| Post Name | Various Post |
| Number of Vacancies | Not Announced |
| Mode of Apply | Online |
| Apply Start Date | 05th June 2026 |
| Last Date to Apply Online | 15th June 2026 |
| Vacancy Notification | Available |
| Selection Process | Sports Achievement |
| Application Links | Given Below |
| Category | Latest Jobs |
| Official Website | gad-ospr.bihar.gov.in |
Bihar Sports Quota Bharti 2026 Notification Out
भारत में खेलों को बढ़ावा देने और मेडल विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए विभिन्न राज्य सरकारें स्पोर्ट्स कोटा के तहत सीधी भर्तियां निकालती हैं. बिहार सरकार भी इस दिशा में सक्रिय है. बिहार स्टेट स्पोर्ट्स अथॉरिटी (BSSA) के तहत बिहार स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. Bihar Sports Quota Recruitment 2026 इस भर्ती में बिना लिखित परीक्षा के सीधी नियुक्ति का प्रावधान है, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहारी खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका प्रदान करता है.
03 जून 2026 को जारी इस भर्ती विज्ञापन के अनुसार, योग्य खिलाड़ी 05 जून से 20 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती विभिन्न विभागों में ग्रुप B, C और अन्य पदों पर की जाएगी, जहां खेल उपलब्धियों के आधार पर पे-ग्रेड और स्तर तय किए जाते हैं.

इस Bihar BSSA Sports Quota Recruitment 2026 के लिए इंटरेस्टेड सभी उम्मीदवार को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा. फॉर्म अप्लाई करने का सीधा लिंक इस लेख में निचे उपलब्ध है.
Bihar Sports Quota Recruitment 2026 Important Date
| Events | Dates |
| Official Notification Issued | 03 June 2026 |
| Online Application Start Date | 05 June 2026 |
| Last Date to Apply Online | 20 June 2026 |
Bihar Sports Quota Vacancy 2026
यह भर्ती बिहार के मूल निवासी खिलाड़ियों के लिए है, जिन्होंने Olympic Games, Asian Games, Commonwealth Games, National Championships या अन्य मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं में भागीदारी की हो या पदक जीते हों. और इस भर्ती में पद मुख्य रूप से ग्रुप B (स्नातक स्तर) और ग्रुप C (12वीं/10वीं स्तर) के हैं.
Bihar State Sports Authority (BSSA) द्वारा फिलहाल कुल रिक्तियों की संख्या घोषित नहीं किया गया है. लेकिन, जल्द हीं अपडेट कर दिया जायेगा.
Bihar Sports Quota Recruitment 2026 Eligibility Criteria
अगर आप इस Bihar Sports Quota Bharti 2026 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित योग्यता मानदंड को पूरा करना होगा. –
Bihar Sports Quota Recruitment Qualification
Group B के पदों पर नियुक्ति हेतु स्नातक अथवा समकक्ष, Group C के लिपिकीय संवर्ग के निम्नवर्गीय लिपिकीय एवं सिपाही पदों पर नियुक्ति हेतु इंटरमीडिएट अथवा समकक्ष एवं कार्यालय परिचारी के पदों पर नियुक्ति हेतु मैट्रिक अथवा इसके समकक्ष स्तर की शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य है.
Period for Calculating Sports Eligibility (खेल अर्हता की गणना की अवधि)
उत्कृष्ट खिलाड़ियों की नियुक्ति हेतु, खेल उपलब्धियाँ तत्काल पिछले 2 वर्षों के अंदर की होनी चाहिये अर्थात् नियुक्ति के वित्तीय वर्ष एवं उससे पहले के दो वित्तीय वर्ष के बीच का होना चाहिए.
पदक धारक, पदक जीतने की तिथि से अधिकतम तीन वर्ष के भीतर आवेदन कर सकते हैं.
Bihar Sports Quota Recruitment Reservation
चयनित खिलाड़ी आरक्षण की दृष्टि से जिस कोटि से संबंधित होंगे, उनकी गिनती उसी आरक्षण आरक्षण कोटि में की जायेगी, अर्थात् आरक्षित कोटि के चयनित खिलाड़ियों की गणना संगत आरक्षित कोटि के विरुद्ध तथा गैर आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की गणना गैर आरक्षित वर्ग में की जायेगी.
Bihar Sports Quota Recruitment Age Limit
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष.
- अधिकतम आयु: अधिसूचना के अनुसार (आरक्षण के नियम लागू) है.
- आयु की गणना 01 जुलाई 2026 को की जाएगी.
- और उम्मीदवार को बिहार का मूल निवासी होना अनिवार्य है.
बिहार के निवासी किसी अन्य राज्य में या भारत सरकार या भारत सरकार के किसी संगठन एवं सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम में कार्यरत खिलाड़ी खेल के निर्धारित अर्हता को प्राप्त करते हैं, तो वे भी आवेदन देने के पात्र होंगे तथा इस तरह की नियुक्ति किये जाने की स्थिति में पूर्व सेवा की गणना की जायेगी एवं कर्मी की सेवा में टूट नहीं माना जायेगा.
Bihar Sports Quota Recruitment Application Fee
| Category | Application Fees |
| For All Category | N/A |
Bihar Sports Quota Recruitment Salary
बिहार स्पोर्ट्स कोटा भर्ती में वेतन खिलाड़ी की उपलब्धियों के स्तर पर निर्भर करता है. –
Pay Level | Details |
|---|---|
Level-9 | Olympic, Asian Games एवं Commonwealth Games में उपलब्धि |
Level-7 | National एवं International Medal Winners |
Level-6 | National Level Achievement |
Level-1 से 3 | मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं में भागीदारी |
उच्च स्तर की उपलब्धियों वाले खिलाड़ियों को प्रशासनिक सेवा (Bihar Administrative Service) या पुलिस सेवा (Bihar Police Service) जैसे प्रतिष्ठित पदों तक का मौका मिल सकता है, जिसमें Sub-Divisional Magistrate (SDM) और Deputy Superintendent of Police (DSP) जैसे उच्च पद शामिल हैं.
Bihar Sports Quota Recruitment 2026 Selection Process
इस भर्ती में पारंपरिक लिखित परीक्षा नहीं होगी, चयन मुख्य रूप से निम्नलिखित चरणों पर आधारित होगा. –
- Sports Achievement Evaluation
- Certificate Verification
- Merit List Preparation
- Document Verification
चयन Bihar Sports Quota Direct Recruitment Rules 2023 के अनुसार किया जाएगा.
How to Apply Online for Bihar Sports Quota Recruitment 2026?
यदि आप योग्य हैं और Bihar Sports Quota Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो यहाँ पर बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. –
- Bihar Sports Quota Recruitment 2026 Online Apply करने के लिए डायरेक्ट इसके रिक्रूटमेंट पोर्टल पर विजिट करना है.

- यहाँ से आपको “पंजीकरण करें” के ऑप्शन पर क्लिक करना है.
- क्लिक करते हीं रजिस्ट्रेशन फॉर्म आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर खुलकर आ जायेगा. –

- इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को अच्छे से दर्ज करना है.
- और अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना है.
- सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन डिटेल्स प्राप्त हो जायेगा.
Login & Fill Bihar Sports Quota Recruitment Online Application Form
- रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद Login के विकल्प पर क्लिक करना है, और अपना लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके पोर्टल में लॉगिन कर लेना है.
- लॉगिन करने के बाद Online Application Form खुल जायेगा.
- एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना है, और मांगी गई आवश्यक डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड करना है.
- और सारी प्रक्रिया पूर्ण करके फाइनल सबमिट कर देंगे.
- अंत में, अपने एप्लीकेशन स्लिप का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.
Important Links
| Bihar Sports Quota Recruitment 2026 Apply Online | Apply Now |
| Bihar Sports Quota Vacancy 2026 Notification | Download Pdf |
| Official Website | Visit Now |
| More Govt. Jobs | Click Here |
निष्कर्ष
बिहार स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 उन सभी बिहारी खिलाड़ियों के लिए एक शानदार अवसर है जिन्होंने अपनी मेहनत से खेल में नाम कमाया है. अगर आप 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएट हैं और खेल में उपलब्धियां हासिल की हैं, तो तुरंत आवेदन करें. अधिक जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन अवश्य देखें.
FAQ’s – Bihar Sports Quota Recruitment 2026
बिहार स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 क्या है?
बिहार स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 बिहार सरकार द्वारा खिलाड़ियों के लिए शुरू की गई विशेष भर्ती है, जिसमें योग्य खिलाड़ियों को उनकी खेल उपलब्धियों के आधार पर बिना लिखित परीक्षा के सरकारी नौकरी दी जाएगी.
Bihar Sports Quota Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब शुरू हुए हैं?
आवेदन प्रक्रिया 05 जून 2026 से शुरू हो चुकी है.
Bihar Sports Quota Recruitment 2026 last date कब है?
योग्य उम्मीदवार 20 जून 2026 तक फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं.
इस भर्ती के लिए पात्रता क्या है?
आवेदक बिहार का मूल निवासी होना चाहिए, न्यूनतम आयु 18 वर्ष (1 जुलाई 2026 के अनुसार) होनी चाहिए और राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर की मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं में भाग लिया होना चाहिए.
Bihar Sports Quota भर्ती में कौन-कौन सी खेल उपलब्धियाँ मान्य हैं?
Olympic Games, Asian Games, Commonwealth Games, National Championships और अन्य मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्राप्त उपलब्धियाँ मान्य हैं.
Bihar Sports Quota Recruitment के लिए आवेदन कैसे करें?
Bihar State Sports Authority की आधिकारिक वेबसाइट https://gad-ospr.bihar.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें, लॉगिन करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें.
क्या केवल बिहार के मूल निवासी ही आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, केवल बिहार राज्य के मूल निवासी ही इस भर्ती के लिए पात्र हैं.
क्या राज्य स्तर के खिलाड़ी भी आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, यदि उन्होंने राज्य या उससे ऊपर के स्तर की मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं में भाग लिया हो तो पात्र हो सकते हैं. विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें.
