MSC Bank Recruitment 2026: Apply Online for 139 Trainee Junior Officer, Associate, Typist & Driver Posts, Eligibility Criteria, Last Date, Fee & All Details

MSC Bank Recruitment 2026:- महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (MSC Bank), मुंबई ने 139 ट्रेनी पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. यह बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है. MSC Bank Recruitment 2026 में ट्रेनी जूनियर ऑफिसर (49 पद), ट्रेनी एसोसिएट (81 पद), ट्रेनी टाइपिस्ट (4 पद) और ट्रेनी ड्राइवर (5 पद) सहित कुल 139 रिक्तियां निकाली गई हैं. आवेदन प्रक्रिया 11 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और 01 जुलाई 2026 तक चलेगी.

आधिकारिक विज्ञापन के कनुसार यह भर्ती ट्रेनी पदों पर है, जिसमें 12 महीने की ट्रेनिंग के बाद उम्मीदवारों को नियमित पद पर नियुक्त किया जाएगा. यह भर्ती महाराष्ट्र के युवाओं के लिए एक शानदार मौका है, खासकर उन उम्मीदवारों के लिए जो सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं. Maharashtra State Co-operative Bank Recruitment 2026 से संबंधित पूरी जानकारी – अधिसूचना विवरण, रिक्तियां, योग्यता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, वेतनमान एवं अन्य भर्ती डिटेल्स इस लेख में शेयर किया गया है.

इसके आलावा, आर्टिकल के अंतिम चरण में क्विक लिंक्स भी प्रदान कराया गया है जिसके माध्यम से इच्छुक व् योग्य सभी उम्मीदवार Maharashtra State Co-operative (MSC) Bank Recruitment 2026 के लिए डायरेक्टली अप्लाई कर सकते हैं…

MSC Bank Recruitment 2026 – Highlights

Name of the ArticleMSC Bank Recruitment 2026
OrganizationMaharashtra State Co-operative Bank Ltd. (MSC Bank), Mumbai
Post NameTrainee Junior Officer, Trainee Associate, Trainee Typist (Associate Grade), Trainee Driver
Number of Vacancies139 Posts
Advt. No.03 / MSC Bank / 2026-27
Mode of ApplyOnline
Apply Start Date11th June 2026
Last Date to Apply Online01st July 2026
Vacancy NotificationReleased 
EligibilityDomicile of Maharashtra State (Mandatory)
Application LinksGiven Below
CategoryLatest Jobs
Official Websitemsc.bank.in

Maharashtra State Co-operative Bank Recruitment 2026

महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (MSC Bank), मुंबई द्वारा जूनियर ऑफिसर ग्रेड, एसोसिएट्स, टाइपिस्ट (एसोसिएट ग्रेड में) और ड्राइवर (ड्राइवर ग्रेड में) ट्रेनी ऑफिसर्स के टोटल 139 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन फॉर्म आमंत्रित किया गया है. MSC Bank Recruitment 2026 यह भर्ती ट्रेनी पदों पर है, जिसमें 12 महीने की ट्रेनिंग के बाद उम्मीदवारों को नियमित पद पर नियुक्त किया जाएगा. ट्रेनिंग के दौरान अच्छा स्टाइपेंड मिलेगा और सफल ट्रेनिंग के बाद आकर्षक वेतनमान के साथ स्थायी नौकरी का मौका मिलेगा. यह उन युवाओं के लिए खास तौर पर फायदेमंद है जो सहकारी बैंकों, शहरी सहकारी बैंकों या DCC बैंकों में करियर बनाना चाहते हैं.

Maharashtra State Co-operative Bank Ltd. द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार MSC Bank Trainee Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने का डेट 11 जून 2026 से 01 जुलाई 2026 तक निर्धारित है. इच्छुक सभी उम्मीदवारों को msc.bank.in यानि आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अंतिम तिथि से पहले तक आवेदन करना होगा.

Maharashtra State Co-operative Bank Recruitment 2026

MSC Bank Recruitment 2026 Important Date

EventsDates
Publication of Official Notification11 June 2026
Online Registration of Application start date11 June 2026
On-line Registration of Application last date01 July 2026
Last date to make online payment of Application Fees01 July 2026

MSC Bank Vacancy 2026

विज्ञापन संख्या – 03 / MSC Bank / 2026-27 के तहत Maharashtra State Co-operative Bank Ltd. द्वारा Trainee Junior Officer, Trainee Associate, Trainee Typist (Associate Grade), Trainee Driver के टोटल 139 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है. कुल 139 रिक्तियां निम्नलिखित हैं. –

Post NameGradeNumber of Vacancies
Trainee Junior OfficerJunior Officer Grade49
Trainee AssociateAssociate Grade81
Trainee TypistAssociate Grade04
Trainee DriverDriver Grade05
Total139

MSC Bank Recruitment 2026 Eligibility Criteria

यदि Maharashtra State Co-operative Bank Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करने बाले हैं, तो इन पदों के लिए बैंक द्वारा निर्धारित एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करना होगा. –

MSC Bank Recruitment Qualification

Post NameRequired Qualification
Trainee Junior OfficerEducational Qualification:- 

  • किसी भी सब्जेक्ट में कम से कम 50% मार्क्स के साथ ग्रेजुएट और मराठी सब्जेक्ट के साथ मैट्रिकुलेशन एग्जाम पास होना चाहिए.

Preferred Qualification:-

  • जिन कैंडिडेट्स ने लॉ में बैचलर्स/मास्टर्स किया है या JAIIB/CAIIB/MSCIT सर्टिफ़िकेशन पूरे किए हैं या ट्रेजरी/इंटरनेशनल बैंकिंग डिवीज़न डिपार्टमेंट में काम का अनुभव है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी.

Experience:-

  • बैंकिंग फील्ड में कम से कम 2 साल का एक्सपीरियंस, खासकर अर्बन/DCC बैंक में ऑफिसर के तौर पर। इस मकसद के लिए ऑफिसर एक्सपीरियंस को ऑफिसर कैडर के पहले लेवल के तौर पर लिया जाएगा, जहां क्लर्क लेवल है या ऑफिसर कैडर के दूसरे लेवल के तौर पर, जहां क्लर्क लेवल नहीं है.

Age Limit:- 

  • 01.06.2026 को कम से कम 23 साल और ज़्यादा से ज़्यादा 35 साल, कैंडिडेट का जन्म 01.06.1991 से पहले का नहीं होना चाहिए.
    • Minimum Age: 23 Years
    • Maximum Age: 35 Years
Trainee AssociateEducational Qualification:- 

  • किसी भी सब्जेक्ट में कम से कम 50% मार्क्स के साथ ग्रेजुएट और मराठी सब्जेक्ट के साथ मैट्रिकुलेशन एग्जाम पास किया होना चाहिए.

Preferred Qualification:-

  • उन कैंडिडेट्स को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्होंने मराठी और इंग्लिश टाइपिंग का गवर्नमेंट कमर्शियल सर्टिफिकेट एग्जाम पास किया है. कैंडिडेट को कंप्यूटर एप्लीकेशन में अच्छी जानकारी होनी चाहिए.

Experience:-

  • ज़रूरी नहीं है, लेकिन उन कैंडिडेट्स को प्रिफरेंस दी जाएगी जिनके पास StCB / DCC बैंकों में को-ऑपरेटिव इंटर्न के तौर पर काम करने का एक्सपीरियंस है.

Age Limit:- 

  • 01.06.2026 को कम से कम 21 साल और ज़्यादा से ज़्यादा 32 साल. कैंडिडेट्स का जन्म 01.06.1994 से पहले का नहीं होना चाहिए.
    • Minimum Age: 21 Years
    • Maximum Age: 32 Years
Trainee TypistEducational Qualification:- 

  • किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएट और मैट्रिकुलेशन एग्जाम में मराठी एक सब्जेक्ट के तौर पर होनी चाहिए.

Professional Qualifications:-

  • कैंडिडेट के लिए गवर्नमेंट कमर्शियल सर्टिफिकेट एग्जाम पास करना ज़रूरी है, जिसमें मराठी टाइपिंग में 30 w.p.m और इंग्लिश टाइपिंग में 40 w.p.m. स्पीड होनी चाहिए. कैंडिडेट को कंप्यूटर एप्लीकेशन (वर्ड प्रोसेसिंग और स्प्रेड शीट) में अच्छी जानकारी होनी चाहिए.
  • उन कैंडिडेट को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्होंने मराठी/इंग्लिश स्टेनोग्राफी कोर्स पूरा किया है.

Experience:-

  • ज़रूरी नहीं है, लेकिन DTP ऑपरेटर के तौर पर काम का अनुभव रखने वाले कैंडिडेट को प्राथमिकता दी जाएगी.

Age Limit:- 

  • 01.06.2026 को कम से कम 21 साल और ज़्यादा से ज़्यादा 28 साल, कैंडिडेट का जन्म 01.06.1998 से पहले नहीं हुआ होना चाहिए.
    • Minimum Age: 21 Years
    • Maximum Age: 28 Years
Trainee DriverEducational Qualification:- 

  • कैंडिडेट ने मराठी सब्जेक्ट के साथ मैट्रिकुलेशन (S.S.C.) एग्जाम पास किया हो और उसके पास वैलिड LMV लाइसेंस हो.

Experience:-

  • Not mandatory.

Age Limit:- 

  • 01.06.2026 को कम से कम 18 साल और ज़्यादा से ज़्यादा 30 साल. कैंडिडेट का जन्म 01.06.1996 से पहले नहीं हुआ होना चाहिए.
    • Minimum Age: 18 Years
    • Maximum Age: 30 Years

MSC Bank Recruitment 2026 Application Fees

PostApplication Fee (All Categories)
Trainee Junior OfficerRs. 1,770/- (Includes GST)
Trainee AssociateRs. 1,180/- (Includes GST)
Trainee TypistRs. 1,180/- (Includes GST)
Trainee DriverRs. 1,180/- (Includes GST)
  • Mode of Payments:- Online Mode

MSC Bank Recruitment 2026 Salary / Stipend & Pay Scale

Maharashtra State Co-operative Bank Recruitment 2026 में चयनित कैंडिडेट्स को 12 महीने के लिए ट्रेनी के तौर पर रखा जाएगा, इस दौरान हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा. ट्रेनिंग के दौरान अच्छा स्टाइपेंड मिलेगा और सफल ट्रेनिंग के बाद आकर्षक वेतनमान के साथ स्थायी नौकरी का मौका मिलेगा.

Post NameStipend During Training (Per Month)Emoluments After Training (Approx.)
Trainee Junior OfficerRs. 30,000/-Rs. 52,100/-
Trainee AssociateRs. 25,000/-Rs. 34,400/-
Trainee TypistRs. 25,000/-Rs. 34,400/- + Rs. 650/- typist allowance
Trainee DriverRs. 22,000/-Rs. 27,700/-

MSC Bank Recruitment 2026 Selection Process

MCS Bank ट्रेनी भर्ती 2026 में सभी पदों के लिए IBPS द्वारा ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, उसके बाद साक्षात्कार/स्किल टेस्ट होगा. चयन प्रक्रिया निम्न प्रकार होगी. –

  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा (IBPS द्वारा आयोजित)
  • व्यक्तिगत साक्षात्कार / स्किल टेस्ट / ड्राइविंग टेस्ट (पद के अनुसार)

How to Apply Online for MSC Bank Recruitment 2026?

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, यदि Maharashtra State Co-operative Bank Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो इसके अधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा. फॉर्म अप्लाई करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें. –

MSC Bank Recruitment 2026

  • वेबसाइट का होम पेज कुछ इस प्रकार से खुल जायेगा, जिसे आपको निचे स्क्रॉल करना है.
  • पेज स्क्रॉल करके Featured Jobs सेक्शन में आना है. –

MSC Bank Recruitment

  • यहाँ से “RECRUITMENT OF TRAINEE OFFICERS IN JUNIOR OFFICER GRADE, ASSOCIATES, TYPISTS (IN ASSOCIATE GRADE) & DRIVERS (IN THE DRIVER GRADE) IN MAHARASHTRA STATE CO-OPERATIVE BANK LTD., MUMBAI” कॉलम में आयेंगे.
  • अब Apply Online लिंक पर क्लिक करना है.
  • क्लिक करते हीं IBPS वेबसाइट खुल जायेगा, जहाँ से Click here for new registration लिंक पर क्लिक करना है.
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन पेज खुल जायेगा, मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करके Next करना है.
  • और अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को Complete करना है.
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद पोर्टल में लॉगिन करना है, और निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना है.
  • फिर, सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड करेंगे.
  • अंत में, सारी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद फाइनल सबमिट करके एप्लीकेशन स्लिप का प्रिंटआउट निकाल लेंगे.

Important Links

MSC Bank Recruitment 2026 Online Apply Apply Now
MSC Bank Vacancy 2026 NotificationDownload PDF
Official WebsiteVisit Now
More Govt. JobsClick Here

Conclusion

महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक भर्ती 2026 सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में करियर की शुरुआत करने का सुनहरा अवसर है. 139 पदों के लिए हजारों आवेदन आने की संभावना है, इसलिए तैयारी अभी से शुरू करें. अधिक जानकारी के लिए बैंक द्वारा जारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ें.

FAQ’s – MSC Bank Recruitment 2026

MSC Bank ट्रेनी भर्ती 2026 में कुल कितनी रिक्तियां हैं?

कुल 139 रिक्तियां हैं, जिनमें ट्रेनी जूनियर ऑफिसर (49), ट्रेनी एसोसिएट (81), ट्रेनी टाइपिस्ट (4) और ट्रेनी ड्राइवर (5) शामिल हैं.

MSC Bank ट्रेनी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरूआत और अंतिम तिथि क्या है?

आवेदन 11 जून 2026 से शुरू हुए और अंतिम तिथि 01 जुलाई 2026 है, शुल्क भुगतान भी इसी तिथि तक करना होगा.

MSC Bank ट्रेनी भर्ती 2026 के लिए के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

केवल महाराष्ट्र राज्य के निवासी (डोमिसाइल प्रमाणपत्र अनिवार्य). सभी पदों के लिए मैट्रिकुलेशन में मराठी विषय अनिवार्य है.

Maharashtra State Co-operative Bank Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

इस भर्ती में पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है, विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन एक बार अवश्य पढ़ें.

MSC Bank Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

आप सभी Maharashtra State Co-operative Bank Ltd. के आधिकारिक पोर्टल https://msc.bank.in/career पर जाकर “RECRUITMENT OF TRAINEE OFFICERS IN JUNIOR OFFICER GRADE, ASSOCIATES, TYPISTS (IN ASSOCIATE GRADE) & DRIVERS (IN THE DRIVER GRADE) IN MAHARASHTRA STATE CO-OPERATIVE BANK LTD., MUMBAI – Apply Online” लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन/ आवेदन कर सकते हैं.

vikash

Leave a Comment