Bihar Vidyadhan Scholarship 2026:- विद्यादान स्कॉलरशिप बिहार 2026 बिहार के उन मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिन्होंने हाल ही में 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की है. सरोजिनी दामोदरन फाउंडेशन (SDF) द्वारा संचालित Bihar Vidyadhan Scholarship 2026 यह योजना 10वीं के बाद इंटरमीडिएट और उच्च शिक्षा (ग्रेजुएशन/प्रोफेशनल कोर्स) के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है. इस योजना के तहत चयनित छात्रों को इंटर के लिए ₹10,000/- प्रति वर्ष और ग्रेजुएशन स्तर पर प्रदर्शन के आधार पर ₹20,000/- से ₹75,000/- तक की वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है. स्कॉलरशिप से संबंधित विस्तृत जानकारी इस आर्टिकल में शेयर किया गया है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें Vidyadhan Scholarship Program यह कार्यक्रम केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, बिहार, झारखंड समेत लगभग 20 राज्यों में सक्रिय है और हजारों छात्रों को लाभ पहुंचा चुका है. Bihar Vidyadhan Scholarship 2026 यह स्कॉलरशिप होनहार छात्रों को उच्च शिक्षा की ओर प्रेरित करती है. बिहार में यह कार्यक्रम विशेष रूप से BSEB (बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड) के छात्रों के लिए उपलब्ध है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं इस योजना के बारे में.
हमने, आर्टिकल के अंतिम चरण में क्विक लिंक्स भी प्रदान कराया है ताकि बिहार राज्य के मेधावी सभी विद्यार्थी Bihar Vidyadhan Scholarship 2026 के लिए अप्लाई कर सकें और आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए इस बेहतरीन अवसर का लाभ उठा सकें.
Bihar Vidyadhan Scholarship 2026 – Highlights
| Name of the Article | Bihar Vidyadhan Scholarship 2026 |
| Scholarship Name | Vidyadhan Scholarship Program |
| Organization | Sarojini Damodaran Foundation (SDF) |
| Mode of Apply | Online |
| Apply Start Date | Already Started |
| Last Date to Apply Online | 07th July 2026 |
| Scholarship Benefits | ₹20,000/- से ₹75,000/- तक |
| Who Can Apply? | जिन्होंने हाल ही में 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की है. |
| State | Bihar |
| Application Links | Given Below |
| Category | Scholarship |
| Official Website | www.vidyadhan.org |
Vidyadhan Scholarship Bihar 2026: 10वीं पास छात्रों को ₹75,000 तक छात्रवृत्ति, ऑनलाइन शुरू, 75% अंक वाले छात्रों के लिए बढ़ा मौका, जल्दी आवेदन करें -Bihar Vidyadhan Scholarship 2026 Apply Online
बिहार के उन होनहार छात्र-छात्राओं के लिए जो 10वीं कक्षा पास कर चुके हैं और घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण आगे की पढ़ाई जारी रखने में दिक्कत महसूस कर रहे हैं, उन सभी के लिय सरोजिनी दामोदरन फाउंडेशन (SDF) की विद्याधन छात्रवृत्ति 2026 एक सुनहरा अवसर है. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद (BEPC) के सहयोग से चलाई जा रही इस योजना के तहत चयनित छात्रों को इंटरमीडिएट स्तर पर ₹10,000/- रुपये प्रति वर्ष और उच्च शिक्षा (ग्रेजुएशन, इंजीनियरिंग, मेडिकल आदि) में ₹20,000/- से लेकर ₹75,000/- रुपये तक प्रतिवर्ष की स्कॉलरशिप दी जाएगी.
यह योजना Bihar Vidyadhan Scholarship 2026 आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा पूरी करने में मदद करने के उद्देश्य से शुरू की गई है. राज्य परियोजना निदेशक नवीन कुमार द्वारा सभी जिलों के DEO और DPO को जारी निर्देशों के अनुसार, इस कार्यक्रम को राज्यभर में प्रचारित किया जा रहा है. यह मेरिट-कम-मीन्स आधारित छात्रवृत्ति है, यानी अच्छे अंकों वाले लेकिन गरीब परिवारों के छात्रों को प्राथमिकता दी जाती है. 10वीं पास करने के बाद छात्रों का चयन प्रक्रिया (स्क्रीनिंग टेस्ट और इंटरव्यू) के माध्यम से होता है.
Bihar Vidyadhan Scholarship 2026 Important Date
| Events | Dates |
| Online Application Start Date | Already Started |
| Last Date to Apply Online | 07th July 2026 |
| Short Online Test | 19th July 2026 |
| Interview Date | 01st August 2026 |
विद्याधन स्कॉलरशिप क्या है?
विद्यादान स्कॉलरशिप प्रोग्राम सरोजिनी दामोदरन फाउंडेशन की एक प्रमुख पहल है, जो पूरे भारत में कई राज्यों में सक्रिय है. इसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी छात्रों को 11वीं कक्षा से लेकर ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई पूरी करने में आर्थिक सहायता प्रदान करना है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि आर्थिक स्थिति के कारण कोई भी मेधावी छात्र अपनी पढ़ाई न छोड़े.
बिहार सहित केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड आदि कई राज्यों में यह कार्यक्रम चल रहा है. वर्तमान में हजारों छात्र इस योजना का लाभ उठा रहे हैं. बिहार 2026 बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 10वीं पास छात्रों के भविष्य को उज्जवल बनाने का माध्यम बन सकती है.
Bihar Vidyadhan Scholarship 2026 के प्रमुख लाभ
इस योजना के तहत दो चरणों में सहायता दी जाती है, बिहार विद्याधन स्कॉलरशिप 2026 के प्रमुख लाभ निम्नलिखित है. –
- इंटरमीडिएट (11वीं-12वीं) स्तर: चयनित छात्रों को ₹10,000/- प्रति वर्ष (2 वर्षों के लिए) मिलते हैं.यह राशि पढ़ाई, किताबें, यूनिफॉर्म और अन्य खर्चों के लिए उपयोग की जा सकती है.
- उच्च शिक्षा (ग्रेजुएशन/प्रोफेशनल कोर्स): प्रदर्शन के आधार पर ₹20,000/- से ₹75,000/- प्रति वर्ष तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है. कोर्स की अवधि, स्ट्रीम (इंजीनियरिंग, मेडिकल, आर्ट्स, कॉमर्स आदि) और छात्र के अकादमिक रिकॉर्ड के अनुसार राशि तय होती है.
- यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा पूरी करने में मदद करने के उद्देश्य से हीं शुरू की गई है.
- बिहार सहित केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड आदि कई राज्यों में यह कार्यक्रम Vidyadhan Scholarship Program चल रहा है, वर्तमान में हजारों छात्र इस योजना का लाभ उठा रहे हैं. और यह योजना 2026 शैक्षणिक सत्र के लिए सक्रिय है.
Bihar Vidyadhan Scholarship 2026 के लिए पात्रता मानदंड
विद्यादान छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी. –
- सबसे पहले तो छात्र-छात्रा को बिहार का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है.
- जिन्होंने 2026 में BSEB या मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास किया है.
- कक्षा 10वीं में अच्छे अंक, सामान्य वर्ग के लिए कम से कम 75% अंक या 7.5 CGPA एवं दिव्यांग छात्रों के लिए 65% अंक या 6.5 CGPA होना चाहिए.
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹2 लाख से कम होनी चाहिए.
- और केवल 2026 में 10वीं पास करने वाले छात्र ही आवेदन कर सकते है.
Bihar Vidyadhan Scholarship 2026 Selection Process
इस Bihar Vidyadhan Scholarship 2026 के लिए अप्लाई करने बाले विद्यार्थियों का चयन निम्न प्रकार होगी. –
- शैक्षणिक मेरिट के आधार पर प्रारंभिक शॉर्टलिस्टिंग
- ऑनलाइन/ऑफलाइन टेस्ट
- व्यक्तिगत साक्षात्कार
SDF एप्लिकेंट्स को उनके एकेडमिक परफॉर्मेंस और एप्लीकेशन फॉर्म में दी गई जानकारी के आधार पर शॉर्टलिस्ट करेगा. शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को एक छोटे ऑनलाइन टेस्ट/इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.
Bihar Vidyadhan Scholarship 2026 में आवेदन हेतु जरुरी डॉक्यूमेंट
बिहार विद्याधन छात्रवृत्ति 2026 में आवेदन के समय कुछ जरुरी डॉक्यूमेंट अपने साथ रखना होगा, जो निम्नलिखित है. –
- 10वीं की मार्कशीट और प्रमाण-पत्र
- आय प्रमाण-पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- दिव्यांग प्रमाण-पत्र (यदि लागू)
- आधार कार्ड, निवास प्रमाण-पत्र आदि
- बैंक विवरण etc.
How to Apply Online for Bihar Vidyadhan Scholarship 2026?
यदि आप योग्य हैं और Bihar Vidyadhan Scholarship 2026 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो यहाँ पर बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. –
- Bihar Vidyadhan Scholarship 2026 Online Apply करने के लिए इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना है.

- यहाँ से आपको Bihar plus-2 (1st year) Program 2026 (अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें) पर क्लिक करना है.
- उसी सेक्शन में आपको Apply Now का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करना है.
- क्लिक करते हीं स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन का पेज ओपन हो जायेगा. –

- यहाँ पर अपना Name, Email दर्ज करके अपना पासवर्ड क्रिएट कर लेना है.
- पासवर्ड क्रिएट करने के बाद Already registered? Login ऑप्शन पर क्लिक करना है.
- इसके बाद लॉगिन पेज खुल जायेगा. –

- यहाँ पर अपना ईमेल और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन कर लेना है.
- लॉगिन करने के बाद Bihar Vidyadhan Scholarship Application Form 2026 खुल जायेगा.
- एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना है, और मांगी गई आवश्यक डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड करना है.
- और सारी प्रक्रिया पूर्ण करके फाइनल सबमिट कर देना है.
- अंत में, एप्लीकेशन स्लिप का प्रिंटआउट निकालकर रख लें.
Important Links
| Bihar Vidyadhan Scholarship 2026 Apply Online | Apply Now |
| Bihar Vidyadhan Scholarship 2026 Notification | Download Pdf |
| Official Website | Visit Now |
| For More Updates | Click Here |
निष्कर्ष:
विद्यादान स्कॉलरशिप बिहार 2026 उन छात्रों के लिए बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है जो मेहनत कर रहे हैं लेकिन संसाधनों की कमी महसूस करते हैं. 07 जुलाई 2026 तक आवेदन करके इस सुनहरे मौके को हाथ से न जाने दें. अधिक जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ें.
FAQ’s – Bihar Vidyadhan Scholarship 2026
विद्याधन छात्रवृत्ति क्या है?
विद्याधन छात्रवृत्ति सरोजिनी दामोदरन फाउंडेशन (SDF) द्वारा संचालित एक योजना है, जो आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा (इंटरमीडिएट और स्नातक स्तर) के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है.
यह छात्रवृत्ति किसके लिए है?
यह मुख्य रूप से झारखंड राज्य के उन छात्रों के लिए है जिन्होंने 2026 में 10वीं कक्षा पास की है और मेधावी हैं.
Bihar Vidyadhan Scholarship 2026 last date कब है?
योग्य विद्यार्थी 07 जुलाई 2026 तक इस स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
पात्रता के लिए 10वीं में कितने प्रतिशत अंक चाहिए?
सामान्य वर्ग के छात्रों को कम से कम 75% अंक या 7.5 CGPA चाहिए, दिव्यांग छात्रों के लिए 60% अंक पर्याप्त हैं.
छात्रवृत्ति की राशि कितनी है?
इंटरमीडिएट (कक्षा 11-12) के लिए प्रति वर्ष ₹10,000 रुपये, स्नातक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अच्छा प्रदर्शन बनाए रखने पर ₹20,000 से ₹75,000 रुपये प्रति वर्ष तक मिल सकती है.
Bihar Vidyadhan Scholarship 2026 के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?
आवेदन के बाद स्क्रीनिंग टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर चयन होता है.
Bihar Vidyadhan Scholarship 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
आप सभी इसके आधिकारिक पोर्टल https://www.vidyadhan.org/apply पर जाकर ऑनलाइन रजिस्टर/ आवेदन कर सकते हैं.
क्या आवेदन शुल्क लगता है?
नहीं, आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है.
