Bihar Pension Yojana Payment Released 2026:- बिहार सरकार ने सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मई 2026 माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि को लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से हस्तांतरित कर दिया है. बिहार के लाखों पेंशन धारकों के लिए 10 जून 2026 का दिन बेहद महत्वपूर्ण साबित रहा है. बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग की ओर से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत छह प्रकार की पेंशनों की राशि आज Bihar Pension Yojana Payment Released 2026 जारी कर दिया गया है. प्रत्येक लाभार्थी को ₹1100/- की मासिक पेंशन राशि उनके बैंक खाते में DBT के माध्यम से ट्रांसफर किया जा चूका है.
राज्य के जिन पेंशनधारकों की पिछले महीनों की पेंशन रुकी हुई थी, उनकी भी बकाया राशि इस बार एक साथ जारी कर दिया गया है, बशर्ते उन्होंने जीवन प्रमाणीकरण (Life Certification) पूरा कर लिया है तो. यह खबर उन लाखों बुजुर्गों, विधवाओं, विकलांगों और अन्य जरूरतमंदों के लिए काफी महत्वपूर्ण है जिन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा था.
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत ₹1100 रुपये प्रति माह की दर से लगभग ₹1100 करोड़ की राशि 94 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में DBT के माध्यम से हस्तांतरण किया गया.
आप सभी की जानकारी के लिए बता दें Bihar Pension Payment Released 2026 इस कार्यक्रम का राज्यस्तरीय आयोजन पटना में किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेंशन राशि का हस्तांतरण किया.
अगर आपके भी घर, परिवार के कोई भी सदस्य जो पेंशनधारी है, लेकिन अभी तक उनका पेंशन का पैसा नहीं आया है तो स्वयं घर बैठे पेमेंट स्टेटस ऑनलाइन देख सकते हैं. किस प्रकार से ऑनलाइन के माध्यम से Bihar Pension Payment Status चेक कर पाएंगे इसकी पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप इस लेख में शेयर किया गया है. विस्तृत जानकारी के लिए लेख को अंत तक जरुर पढ़ें….
Bihar Pension Yojana Payment Released 2026 – Highlights
| आर्टिकल का नाम | Bihar Pension Yojana Payment Released 2026 |
| योजना का नाम |
|
| वर्ष | 2026 |
| Bihar Pension Payment | Released (जारी) |
| Bihar Pension Payment Date | 10 जून 2026 (हर महीने की 10 तारीख को दिए जायेंगे) |
| पेमेंट का तरीका | DBT (Direct Benefit Transfer) |
| क्या बिहार पेंशन KYC जरुरी है? | हाँ |
| बिहार पेंशन KYC का तरीका | ऑनलाइन/ ऑफलाइन |
| पेंशन की राशी | ₹1100/- की मासिक पेंशन |
| राज्य | बिहार |
| केटेगरी | Sarkari Yojana |
| ऑफिसियल वेबसाइट | elabharthi.bihar.gov.in |
Bihar Pension Payment: वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन का पैसा जारी, हर महीने 10 तारीख को आएगा पैसा, स्टेटस देखें ₹1100/- आपके खाते में आया या नहीं – Bihar Pension Payment 2026 Released
बिहार सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों के लिए महत्वपूर्ण सहारा हैं! बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से चलाई जाती हैं. इनमें मुख्य रूप से मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना (MVPY), लक्ष्मी बाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन (विधवा पेंशन), बिहार राज्य दिव्यांग पेंशन योजना और केंद्र की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन तथा दिव्यांग पेंशन शामिल हैं. 10 जून 2026 को पेंशन की राशी Bihar Pension Yojana Payment Released 2026 लाभार्थियों के बैंक खाते में भेज दिया गया है.
जुलाई 2025 से सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि ₹400 से बढ़ाकर ₹1,100 प्रति माह कर दी गई. यह वृद्धि लगभग ₹700 की है, जो बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. लगभग 1.09 करोड़ से अधिक लाभार्थी इस बढ़ोतरी का फायदा उठा रहे हैं.
यहाँ भी पढ़ें:-
- Bihar Mahila Rojgar Yojana 2 Lakh Update: बिहार सरकार की बड़ी घोषणा, सभी महिलाओं को मिलेगा ₹2-2 लाख, नहीं है लौटाना – जाने क्या है पूरी अपडेट
- Kisan Credit Card 5 Lakh Loan 2026: ₹5 लाख तक का लोन सिर्फ कम ब्याज पर! जाने पूरी जानकारी और अप्लाई कैसे करें
- PM Kisan Yojana New Rule: इन किसानों का लाभ हुआ बंद! जानें विस्तार से क्या है नया नियम?
- CM Pratigya Yojana 2026: बिहार युवाओं को ₹6000/- मासिक स्टाइपेंड के साथ फ्री इंटर्नशिप, 12वीं पास, ग्रेजुएट और ITI वालों के लिए सुनहरा मौका
- Bihar Pension KYC Online: बिहार e-लाभार्थी पेंशन KYC ₹1100/- हर महीने पेंशन का लाभ पाने के लिए जल्दी करें E-KYC, जाने पूरी प्रक्रिया क्या है
- Bihar Scholarship Yojana Payment Double: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान, स्कूली बच्चों को अब मिलेगी दोगुनी स्कॉलरशिप, जाने पूरी जानकारी यहाँ
- Bihar Farmer ID Big Update: अब बिना आईडी भी PM Kisan योजना का पैसा आएगा, लाखों किसानों को मिली बड़ी राहत
- Bihar Board 10th Pass Scholarship 2026: Mukhyamantri Protsahan Yojana ₹10,000 Apply Online, Eligibility, Documents @medhasoft.bihar.gov.in
और 2026 में सरकार द्वारा प्रशासनिक बदलावों के साथ पेंशन वितरण को और अधिक पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के प्रयास तेज कर दिया गया है. समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि हर महीने 10 तारीख तक 100% लाभार्थियों को पेंशन राशि Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से पहुंचाई जाए.
बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना क्या है?
बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना राज्य के कमजोर वर्गों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का एक प्रमुख कार्यक्रम है. इस योजना के अंतर्गत केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को शामिल किया गया है, जिससे लाभार्थियों को नियमित मासिक पेंशन मिलती है. इस योजना के अंतर्गत मुख्य 6 प्रकार की पेंशनें शामिल हैं. –
- मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना – वृद्धावस्था के लिए
- बिहार निःशक्तता पेंशन योजना – विकलांग व्यक्तियों के लिए
- लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना – महिलाओं/विधवाओं के लिए
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना (IGNOAPS)
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना (IGNDPS)
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना (IGNWPS)
वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा इन योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को ₹1100 प्रति माह की राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जाती है.
जून 2026 में क्यों जारी हो रही है विशेष पेंशन?
इस बार का भुगतान इसलिए खास है क्योंकि पिछले कुछ महीनों में वित्तीय संसाधनों के कारण पेंशन में देरी हुई थी. सरकार ने मई, जून और जुलाई 2026 के लिए अग्रिम स्वीकृति प्रदान की है. अब केवल वे पेंशनधारक ही पूरी राशि प्राप्त कर सकेंगे जिन्होंने आधार आधारित जीवन प्रमाणीकरण (e-KYC या Life Certificate) पूरा कर लिया है.
लेकिन, जिन्होंने अभी तक KYC नहीं कराया है, उनकी पेंशन अटकी रह सकती है. इसलिए सभी लाभार्थियों से अपील है कि तुरंत नजदीकी CSC केंद्र या eLabharthi पोर्टल पर जाकर प्रमाणीकरण करा लें.
Bihar Pension Yojana Payment Released 2026
वर्ष 2026 में इस योजना के तहत भुगतान जारी कर दिया गया है और सरकार ने एक बड़ी सुधार की घोषणा की है. अब हर महीने 10 तारीख को पेंशन की राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी, जो की लाखों पेंशनधारकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, क्योंकि पहले भुगतान में अनियमितता और देरी की शिकायतें आम थीं.
तो, राज्य के ऐसे सभी लाभार्थी जो पेंशनधारक हैं और इन्तेजार कर रहे थे की Bihar Pension Payment पेंशन का पैसा कब आएगा? तो उन सभी के लिए गुड न्यूज़ है. सरकार की ओर से 94 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में DBT के माध्यम से ₹1100/- की राशी हस्तांतरण कर दिया गया है.
आप अभी e-लाभार्थी के आधिकारिक पोर्टल elabharthi.bihar.gov.in पर जाकर अब Bihar Pension Payment Status ऑनलाइन देख सकते हैं.
चाहें, तो आप अपने नजदीकी बैंक में जाकर भी पता कर सकते हैं की पेंशन का पैसा आपके बैंक खाते में आया है या नहीं. ऑनलाइन पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करना है निचे स्टेप बाई स्टेप बताया गया है.
Bihar Pension Yojana Payment Released 2026: पेंशन स्टेटस में देखने को मिलेगी ये सभी जानकारी
- जिला का नाम
- ब्लॉक का नाम
- पंचायत का नाम
- ग्राम/या वार्ड नंबर
- योजना का नाम
- लाभार्थी संख्या
- SSPMIS लाभार्थी संख्या
- लाभार्थी का नाम
- पिता/पति का नाम
- जन्म की तिथि खाता संख्या
- लाभार्थी की वर्त्तमान स्थिति
- लाभार्थी का जीवन प्रमाणीकरण स्थिति
- भुगतान की स्थिति [अंतिम दो माह का]
Bihar Pension Payment Status चेक करने के लिए जरुरी डिटेल्स
अगर स्वयं ऑनलाइन के माध्यम से Bihar Pension Payment Status चेक करना चाहते हैं, तो उसके लिए कुछ जरुरी डिटेल्स अपने साथ रखना होगा जो निम्नलिखित हिया. –
- Financial Year
- Beneficiary ID
- Aadhaar Number
- Account Number etc.
Bihar Pension Yojana Payment Released 2026: स्टेटस कैसे चेक करें? Step by Step
यदि Bihar Pension Scheme Payment Status ऑनलाइन के माध्यम से चेक करना है, तो यहाँ पर बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें. –
- Bihar Pension Payment Status चेक करने के लिए सर्वप्रथम e-लाभार्थी के ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना है.

- यहाँ से Check Your Payment Status के ऑप्शन पर क्लिक करना है.
- क्लिक करते हीं नेक्स्ट पेज ओपन हो जायेगा. –

- यहाँ पर सबसे पहले Financial Year का चयन करना है, और Beneficiary ID, Aadhaar Number, Account Number में से किसी एक का चयन करना है.
- इसके बाद Beneficiary ID, Aadhaar Number, Account Number कोई एक दर्ज करना है और Search बाले बटन पर क्लिक कर देंगे.
- क्लिक करते हीं पेमेंट स्टेटस आपके स्क्रीन पर दिखाई देगा, इस तरह से. –

- अब यहाँ से देख सकते हैं की आपके खाते में ₹1100/- की पेंशन राशी आया है या नहीं.
- इस प्रकार से ऑनलाइन Bihar Pension Payment Status देख सकते हैं.
Note:- यदि स्वयं ऑनलाइन के माध्यम से Bihar Pension Payment Status चेक करने में कोई परेशानी होती है, तो आप अपने नजदीकी बैंक ब्रांच में जाकर पासबुक को अपडेट करवाकर पता कर सकते हैं की पेंशन राशी आपके खाते में आया है या नहीं.
Important Links
| Check Bihar Pension Payment Status | Payment Status |
| Official Website | e-Labharti |
| More Sarkari Yojana | Click Here |
FAQ’s – Bihar Pension Yojana Payment Released 2026
हार पेंशन योजना का भुगतान 2026 में कब जारी किया गया है?
बिहार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जून 2026 का पेंशन भुगतान लाभार्थियों के बैंक खातों में जारी कर दिया गया है.
बिहार पेंशन योजना के तहत कितनी राशि मिलती है?
लाभार्थियों को प्रति माह ₹1100 की पेंशन राशि उनके बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाती है.
पेंशन का पैसा हर महीने किस तारीख को मिलता है?
सरकार के अनुसार पेंशन का पैसा हर महीने की 10 तारीख को लाभार्थियों के खाते में भेजा जाता है.
पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए कौन-कौन सी जानकारी चाहिए?
Financial Year, Beneficiary ID, आधार नंबर या बैंक खाता नंबर की जरूरत पड़ती है.
क्या सभी पेंशनधारियों को जून 2026 का भुगतान मिल गया है?
हां, सरकार द्वारा सभी पात्र लाभार्थियों के खातों में भुगतान जारी कर दिया गया है.
यदि पेंशन का पैसा खाते में नहीं आया तो क्या करें?
सबसे पहले ऑनलाइन स्टेटस चेक करें. यदि भुगतान लंबित या असफल है तो संबंधित ब्लॉक या जिला सामाजिक सुरक्षा कार्यालय से संपर्क करें.

