UKMSSB ANM Recruitment 2026: Apply Online for 335 Female Health Worker Vacancies, Check Notification, Eligibility Criteria, Salary & Last Date etc.

UKMSSB ANM Recruitment 2026:- उत्तराखंड मेडिकल सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (UKMSSB) ने स्वास्थ्य विभाग, उत्तराखंड में समूह ‘ग’ के अंतर्गत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (Health Worker Female / Auxiliary Nurse Midwife – ANM) के 335 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है. यह भर्ती Advt. No. 13/2026 के तहत की जा रही है, जो पहले 14 नवंबर 2025 को जारी 180 पदों वाले विज्ञापन (Advt. No. 786) का संशोधित और विस्तारित रूप है. UKMSSB ANM Recruitment 2026 के लिए इच्छुक महिला उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर है, क्योंकि चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा – कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं होगा.

विज्ञापन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 (मंगलवार) से शुरू होकर 04 मई 2026 (सोमवार, शाम 5 बजे) तक चलेगी. इसके बाद 06 मई से 09 मई 2026 तक सुधार (Correction) विंडो खुली रहेगी. पहले वाले 180 पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को फिर से आवेदन करने की जरूरत नहीं है – उनकी पुरानी आवेदन प्रक्रिया इस भर्ती में आगे बढ़ाई जाएगी. आइए इस लेख में UKMSSB Health Worker Female ANM Recruitment 2026 की पूरी डिटेल्स जानते हैं – महत्वपूर्ण तिथियां, रिक्तियां, योग्यता, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और आवेदन कैसे करें? आदि.

आर्टिकल के अंतिम चरण में हमने क्विक लिंक्स भी प्रदान कराया है, जिसके माध्यम से इच्छुक सभी अभ्यर्थी UKMSSB Health Worker Female ANM Online Form 2026 सबमिट कर सकते हैं…

UKMSSB ANM Recruitment 2026 – Highlights

Name of the ArticleUKMSSB ANM Recruitment 2026
OrganizationUttarakhand Medical Service Selection Board (UKMSSB)
Post NameFemale Health Worker/ ANM (Auxiliary Nurse Midwife)
Examination NameUttarakhand Health Worker (Female) Exam-2025
Total Vacancies335 Posts
Advertisement No.13/2026
Mode of ApplicationOnline
Apply Start Date21st April 2026
Last Date to Apply Online04th May 2026
UKMSSB ANM Vacancy NotificationReleased Now
Job LocationUttarakhand
CategoryLatest Jobs
Application LinkGiven Below
Official Websiteukmssb.org

UKMSSB Health Worker Female ANM Recruitment 2026 Notification PDF

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत समूह ‘ग’ के पदों पर भर्ती की बड़ी घोषणा की है. स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) / ANM (Auxiliary Nurse Midwife) के कुल 335 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. UKMSSB ANM Recruitment 2026 यह भर्ती उन सभी के लिए सुनहरा अवसर है जो नर्सिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी चाहती हैं. आधिकारिक सूचना के अनुसार कुल 335 पद हैं (पिछली 180 पदों वाली विज्ञप्ति को संशोधित कर बढ़ाया गया). यदि आपन एएनएम ट्रेनिंग कोर्स पूरा कर लिया है और उत्तराखंड नर्सिंग एवं मिडवाइफरी काउंसिल में रजिस्टर्ड हैं तो यह बेहतरीन अवसर है.

लेकिन, जो उम्मीदवार पहले वाली अधिसूचना (संख्या विज्ञापन संख्या: उ0ची0से0च0बो0/ परी0/ 11/2025-26/786) के तहत आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है. वे 06 मई से 09 मई 2026 तक अपने आवेदन में संशोधन कर सकते हैं.

Uttarakhand ANM Recruitment 2025

इस UKMSSB Health Worker Female ANM Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, इच्छुक व् योग्य सभी अभ्यर्थियों को ukmssb.org पर जाकर 21 अप्रैल 2026 से 04 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा. अप्लाई करने का सीधा लिंक इस लेख में निचे उपलब्ध है.

UKMSSB ANM Recruitment 2026 Important Date

EventsDates
Official Notification Release Date15th April 2026
Online Application Start Date21st April 2026
Last Date to Apply Online04th May 2026
Application Fees Submission Last Date04th May 2026
Correction Window06 May to 09 May 2026

UKMSSB ANM Vacancy 2026

उत्तराखंड मेडिकल सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (UKMSSB) की ओर से उत्तराखंड में समूह ‘ग’ के अंतर्गत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (Health Worker Female / Auxiliary Nurse Midwife – ANM) के टोटल 335 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन फॉर्म आमंत्रित किया गया है. यह भर्ती Advt. No. 13/2026 के तहत की जा रही है, जो पहले 14 नवंबर 2025 को जारी 180 पदों वाले विज्ञापन (Advt. No. 786) का संशोधित और विस्तारित रूप है. पहले 14 नवंबर 2025 को 180 पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 335 पद कर दिया गया है. रिक्तियों का बिवरण निम्न प्रकार है. –

Post NameNumber of Vacancies
Female Health Worker/ ANM (Auxiliary Nurse Midwife)335 Posts

Uttarakhand ANM Vacancy Category Wise

CategoryVacancy
Unserved Category (UR)237
Scheduled Caste (SC)48
Scheduled Tribe (ST)05
Other Backward Class (OBC)19
Economically Weaker Section (EWS)26
Total335 Posts

Uttarakhand ANM Vacancy Districts Wise

डिटेल नोटिफिकेशन में, उत्तराखंड मेडिकल सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने राज्य के 13 जिलों में 335 वैकेंसी निकाली हैं, इन जिलों में, अल्मोड़ा में सबसे ज़्यादा वैकेंसी हैं. कैंडिडेट नीचे जिले के हिसाब से वैकेंसी देख सकते हैं. –

District’s Name
SC
ST
OBC
EWS
UR
Total
अल्मोड़ा
11
00
04
04
26
45
बागेश्वर
00
00
00
01
15
16
चमोली
03
01
01
03
29
37
चंपावत
03
00
00
00
02
05
देहरादून
03
02
00
02
17
24
हरिद्वार
04
00
06
02
17
29
नैनीताल
04
01
02
03
23
33
पौड़ी गढ़वाल
02
00
00
02
23
27
पिथौरागढ़
05
00
00
02
21
28
रुद्रप्रयाग
03
00
02
02
18
25
टिहरी गढ़वाल
01
00
02
02
19
24
ऊधम सिंह नगर
03
00
00
02
18
23
उत्तरकाशी
06
01
02
01
09
19
Total
48
05
19
26
237
335

UKMSSB Health Worker Female ANM Recruitment 2026 Eligibility Criteria

UKMSSB हेल्थ वर्कर महिला ANM 2026 सीधी भर्ती के लिए अप्लाई करने से पहले Uttarakhand Medical Service Selection Board (UKMSSB) द्वारा निर्धारित योग्यता मानदंड को पूरा करना होगा जो निम्नलिखित है. –

Post NameEligibility Criteria
Female Health Worker/ ANM (Auxiliary Nurse Midwife)Educational Qualification:- 

  • 10+2 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए.
  • भारतीय नर्सिंग परिषद (INC), नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से बेसिक हेल्थ वर्कर (महिला) / ANM प्रशिक्षण कोर्स पूरा किया हो, जिसमें 6 महीने का मिडवाइफरी (दाई) प्रशिक्षण शामिल हो.
  • उत्तराखंड नर्सेज एंड मिडवाइव्स काउंसिल, देहरादून में वैध स्थायी या नवीनीकृत पंजीकरण (Registration Certificate) होना अनिवार्य है. आवेदन की अंतिम तिथि तक पंजीकरण वैध होना चाहिए.

Preferential Qualifications:-

अन्य बातों के समान होने पर सीधी भर्ती के मामले में ऐसे अभ्यर्थी को अधिमान दिया जायेगा जिसनेः-

  • टेरिटोरियल आर्मी में 2 वर्ष की सेवा करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी.
  • NCC ‘B’ प्रमाण-पत्र रखने वाले उम्मीदवारों को भी लाभ मिलेगा

Age Limit:- 

  • Age (as on 1/6/2025)
  • Minimum Age: 18 Years
  • Maximum Age: 42 Years

Age Relaxation:-

  • आरक्षण श्रेणी (उत्तराखंड SC/ST/OBC/EWS/स्वतंत्रता सेनानी आश्रित आदि): 5 वर्ष की छूट (अधिकतम 47 वर्ष)
  • भूतपूर्व सैनिकों को सेवा अवधि + 3 वर्ष अतिरिक्त छूट मिलेगी.

UKMSSB ANM Recruitment 2026 Application Fee

CategoryApplication Fees
General/ OBCRs. 300/-
EWS/SC/ST (of Uttarakhand)Rs. 150/-
Mode of PaymentOnline

UKMSSB ANM Recruitment 2026 Selection Process

उत्तराखंड ANM भर्ती 2026, यह भर्ती पूरी तरह मेरिट-आधारित है कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा. चयन प्रक्रिया निम्न प्रकार है. –

  • जिला-वार मेरिट लिस्ट ANM ट्रेनिंग कोर्स के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी.
  • उम्मीदवार अपनी जिला प्राथमिकता और जिला-वार रैंकिंग के अनुसार चयनित होंगे.
  • टाई ब्रेकिंग नियम लागू होंगे (उच्च अंक, आयु आदि).
  • अंतिम मेरिट लिस्ट बोर्ड द्वारा जारी की जाएगी.

UKMSSB Health Worker Female ANM Salary

चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-3 के तहत ₹21,700 से ₹69,100 तक का वेतन मिलेगा. इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकार के नियमों अनुसार अन्य भत्ते (DA, HRA, मेडिकल आदि) भी प्राप्त होंगे.

Post NameNumber of Vacancies
Female Health Worker/ ANM (Auxiliary Nurse Midwife)Rs. 21,700/- to Rs. 69,100/-

How to Apply Online for UKMSSB ANM Recruitment 2026?

UKMSSB की इस Health Worker Female ANM Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है. यदि आप इंटरेस्टेड हैं तो बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा. अप्लाई करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें. –

Step 1: Complete Registration.
Step 2: Application Submission.
Step 3: Final Submission.

UKMSSB ANM Recruitment 2026

  • होम पेज से Apply Now के ऑप्शन पर क्लिक करना है.
  • नेक्स्ट पेज ओपन हो जायेगा, इस तरह से. –

UKMSSB ANM Recruitment

  • यहाँ दोबारा से “Apply Now” बटन पर क्लिक करना है.
  • क्लिक करते हीं न्यू विंडो ओपन हो जायेगा. –

UKMSSB ANM Recruitment 2026 Apply Online

  • इस पेज से Health Worker Female ANM Recruitment 2026 – Click Here बटन पर क्लिक करना है.
  • नेक्स्ट पेज से Apply Here ऑप्शन पर क्लिक करेंगे.
  • इसके बाद “Candidate, register Here” पर क्लिक करना है, और अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना है.
  • सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन के बाद आपको अपना Registration No. & Password मिल जायेगा.

Login & Fill UKMSSB Health Worker Female ANM Online Application Form

  • रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद लॉगिन पेज पर आना है, और अपना Registration No. & Password डालकर पोर्टल में लॉगिन कर लेना है.
  • लॉगिन के बाद Health Worker Female ANM Online Application Form खुल जायेगा.
  • एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना है.
  • इसके बाद मांगी गई आवश्यक दस्ताबेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा.
  • और तय आवेदन शुल्क का भुगतान सभी कैंडिडेट्स को ऑनलाइन के माध्यम से करना होगा.
  • अंत में, फाइनल सबमिट करके एप्लीकेशन स्लिप का प्रिंटआउट निकाल लें.

Important Links

Direct Link to Apply Online UKMSSB ANM Recruitment 2026Apply Now (Link Active on 21 April 2026)
UKMSSB ANM Recruitment 2026 Short NoticeDownload PDF
UKMSSB ANM Vacancy 2026 NotificationDownload PDF
Official WebsiteVisit Now
More Govt. JobsClick Here

Conclusion

UKMSSB ANM भर्ती 2026 उत्तराखंड की महिला उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका है. अगर आप ANM ट्रेनिंग पूरी कर चुकी हैं और काउंसिल रजिस्ट्रेशन वैध है तो तुरंत 21 अप्रैल 2026 से आवेदन करें. समय सीमित है – देरी न करें! इस आर्टिकल में UKMSSB ANM Recruitment 2026 से रिलेटेड नवीनतम जानकारी इस आर्टिकल में शेयर किया गया है, ताकि इस भर्ती का बेसब्री से इन्तेजार कर रहे अभ्यर्थी अप्लाई कर सकें. आवेदन की अंतिम तिथि सिर्फ 04 मई 2026 है. अधिक जानकारी के लिए डिटेल्ड वैकेंसी नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें.

FAQ’s – UKMSSB ANM Recruitment 2026

UKMSSB ANM भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?

UKMSSB ANM (हेल्थ वर्कर फीमेल) भर्ती 2026 में कुल 335 पद हैं

UKMSSB ANM भर्ती 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?

आवेदन 21 अप्रैल 2026 से शुरू कर दिया जायेगा.

UKMSSB ANM Recruitment 2026 Last Date कब है?

योग्य अभ्यर्थी 04 मई 2026 तक फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं.

UKMSSB ANM भर्ती 2026 के लिए पात्रता क्या है?

उम्मीदवार को भारतीय नर्सिंग परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त Basic Health Worker (Female) Training Course (6 महीने की मिडवाइफरी ट्रेनिंग सहित) पूरा करना चाहिए और उत्तराखंड नर्सिंग एवं मिडवाइफरी काउंसिल में वैध पंजीकरण होना चाहिए.

UKMSSB ANM भर्ती 2026 में आयु सीमा क्या है?

न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष (1 जुलाई 2025 के अनुसार). आरक्षण के अनुसार छूट लागू होगी.

UKMSSB ANM भर्ती 2026 में वेतनमान क्या है?

वेतन स्तर-3 (Pay Matrix): ₹21,700 – ₹69,100 (7वें वेतन आयोग के अनुसार)। साथ ही DA, HRA और अन्य भत्ते मिलेंगे.

UKMSSB ANM भर्ती 2026 में कौन-कौन से जिले शामिल हैं?

अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, ऊधम सिंह नगर और उत्तरकाशी.

क्या UKMSSB ANM भर्ती 2026 में कोई लिखित परीक्षा होगी?

नहीं, कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, चयन पूरी तरह ANM ट्रेनिंग के अंकों पर आधारित मेरिट से होगा.

UKMSSB Health Worker Female ANM Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

आप सभी बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट https://ukmssb.org/ पर जाकर ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

क्या UKMSSB ANM भर्ती 2026 में महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं?

हाँ, यह भर्ती केवल महिला उम्मीदवारों (Health Worker Female/ANM) के लिए है.

vikash

Leave a Comment