SBI Specialist Officer Recruitment 2025: Apply Online for 122 SO Vacancies – Notification PDF, Eligibility, Salary & Last Date

SBI Specialist Officer Vacancy 2025: सरकारी बैंक में नौकरी करना हर युवा का सपना होता है। खासकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की नौकरी, जिसे देश का सबसे बड़ा बैंक माना जाता है। ऐसे उम्मीदवार जो बैंकिंग सेक्टर में अपने करियर को आगे बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए SBI Specialist Officers Recruitment 2025 एक शानदार अवसर लेकर आया है।

हाल ही में एसबीआई ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) कैडर के 122 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर भर्ती ऑनलाइन आवेदन के जरिए की जाएगी और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती न केवल स्टेबल गवर्नमेंट जॉब चाहने वालों के लिए फायदेमंद है, बल्कि बैंकिंग और फाइनेंस क्षेत्र में विशेषज्ञता रखने वाले युवाओं के लिए करियर का सुनहरा मौका भी है। तो आइये इस पोस्ट के माध्यम से आपको SBI Specialist Officer Vacancy 2025 के बारे में पूरी जानकारी देते है।

SBI Specialist Officers Recruitment 2025 – Highlights

जानकारीविवरण
बैंक का नामस्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
भर्ती का नामSpecialist Officer (SO) Recruitment 2025
कुल पद122
आवेदन का प्रकारऑनलाइन (Online)
आवेदन शुरू होने की तिथि11 सितम्बर 2025
SBI SO Last Date 202502 अक्टूबर 2025
नौकरी का स्थानपूरे भारत में
आधिकारिक वेबसाइटsbi.co.in

SBI SO Recruitment 2025 Notification: पूरी जानकारी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने इस साल स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के कुल 122 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यदि आप बैंकिंग सेक्टर में एक बेहतर करियर बनाना चाहते हैं तो यह आपके लिए शानदार मौका है।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 सितम्बर 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 02 अक्टूबर 2025 तय की गई है। इसलिए इच्छुक उम्मीदवार बिना देरी किए आवेदन कर सकते हैं।

SBI SO Recruitment 2025 – महत्वपूर्ण तिथियाँ

घटनातिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू11 सितम्बर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि02 अक्टूबर 2025

कुल पदों का विवरण (Vacancy Details)

पद का नामकुल पद
Manager (Credit Analyst)63
Manager (Products – Digital Platforms)34
Deputy Manager (Products – Digital Platforms)25
कुल पद122

SBI Specialist Officer 2025 Eligibility (Educational Qualification)

पद का नामयोग्यता
Manager (Credit Analyst)ग्रेजुएशन + MBA (Finance) / PGDBA / PGDBM / MMS (Finance) / CA / CFA / ICWA
Manager (Products – Digital Platforms)B.E. / B.Tech (IT/Computers/Electronics/Electrical/Instrumentation/Telecom) या MCA
Deputy Manager (Products – Digital Platforms)B.E. / B.Tech (IT/Computers/Electronics/Electrical/Instrumentation/Telecom) या MCA

ज़रूरी जानकारी

  1. जो पढ़ाई (क्वालिफिकेशन) मांगी गई है, वह न्यूनतम है। इसके साथ उम्मीदवार के पास पूरा अनुभव होना जरूरी है।

  2. अनुभव का प्रमाणपत्र (Experience Certificate) ऐसा होना चाहिए जिसमें साफ-साफ लिखा हो कि उम्मीदवार ने उसी काम में अनुभव लिया है, जिसकी जरूरत बताई गई है।

  3. अगर आपकी डिग्री या डिप्लोमा में विशेष विषय (Specialization) का नाम नहीं लिखा है, तो आपको कॉलेज/यूनिवर्सिटी से अलग से एक प्रमाणपत्र लेना होगा जिसमें आपका विषय साफ लिखा हो।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

श्रेणीशुल्क
General / OBC / EWS₹750
SC / ST / PwBDकोई शुल्क नहीं

SBI Specialist Officer Vacancy 2025 (Age Limit as on 31 August 2025)

पद का नामआयु सीमा
Manager (Credit Analyst)28 से 35 वर्ष
Manager (Products – Digital Platforms)25 से 32 वर्ष
Deputy Manager (Products – Digital Platforms)28 से 35 वर्ष

आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PwBD) को नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

SBI SO Recruitment 2025 (Salary Structure)

पद का नामवेतनमान
Manager (Credit Analyst)₹85,920 – 1,05,280 (लेवल के अनुसार)
Manager (Products – Digital Platforms)₹85,920 – 1,05,280 (लेवल के अनुसार)
Deputy Manager (Products – Digital Platforms)₹64,820 – 93,960

आवश्यक दस्तावेज़ (Required Documents)

  • Resume / CV
  • पहचान पत्र (ID Proof)
  • जन्म तिथि का प्रमाण (DOB Proof)
  • शैक्षणिक प्रमाणपत्र और मार्कशीट
  • अनुभव प्रमाणपत्र
  • फोटो और सिग्नेचर (SBI फॉर्मेट में)
  • PwBD सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • वेतन संबंधी दस्तावेज़ (Salary Slip, Form-16, Offer Letter)
  • SBI Bio Data Form (भरा और साइन किया हुआ)
  • आवश्यक घोषणापत्र (Declaration / Undertaking)

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  1. ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक जाँच
  2. ऑनलाइन परीक्षा (यदि लागू)
  3. इंटरव्यू
  4. दस्तावेज़ सत्यापन

अंतिम प्रक्रिया और चरणों का विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।

SBI Specialist Officer Vacancy 2025 (How to Apply)

  1. SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: sbi.co.in
  2. “Careers” सेक्शन में जाकर भर्ती नोटिफिकेशन पढ़ें।
  3. New Registration करें (नाम, मोबाइल और ईमेल डालकर)।
  4. आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी भरें।
  5. जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें (फोटो, सिग्नेचर, प्रमाणपत्र)।
  6. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
  7. फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

Important Links

View Official NotificationClick Here to View
Apply OnlineActive Link
Official WebsiteClick Here
Join Telegram ChannelClick Here
HomepageClick Here

SBI Specialist Officers Recruitment 2025 – FAQ

Q1. SBI Specialist Officers Recruitment 2025 के लिए आवेदन कब से शुरू हुए हैं?

Ans: आवेदन की प्रक्रिया 11 सितम्बर 2025 से शुरू हो चुकी है।

Q2. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: उम्मीदवार 02 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Q3. कुल कितनी वैकेंसी निकली हैं?

Ans: इस भर्ती में कुल 122 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

Q4. कौन-कौन से पद शामिल हैं?

Ans: मैनेजर (क्रेडिट एनालिस्ट), मैनेजर (प्रोडक्ट्स – डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म्स) और डिप्टी मैनेजर (प्रोडक्ट्स – डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म्स)।

Q5. आवेदन शुल्क कितना है?

Ans: सामान्य (General), EWS और OBC वर्ग के लिए ₹750 शुल्क है। SC, ST और PwBD उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।

Q10. आवेदन कहाँ से करना होगा?

Ans: उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट bank.sbi/web/careers से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Conclusion-

SBI Specialist Officers Recruitment 2025 उन सभी युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो बैंकिंग सेक्टर में अपने करियर को आगे बढ़ाना चाहते हैं। इस भर्ती में कुल 122 पदों पर योग्य उम्मीदवारों को मौका मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया 11 सितम्बर 2025 से शुरू होकर 02 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतज़ार किए बिना समय रहते आवेदन पूरा करें।

Nishant Singh

Leave a Comment