PM Vishwakarma Yojana 2025: Online Apply कैसे करें, जानिए पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभ और आवेदन प्रक्रिया, सब कुछ यहाँ

PM Vishwakarma Yojana 2025:- भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों के उत्थान के लिए एक क्रांतिकारी कदम है. 2025 में यह योजना और अधिक प्रभावी रूप से लागू हो रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य इन कारीगरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. इस PM Vishwakarma Yojana 2025 के तहत मुफ्त प्रशिक्षण, आधुनिक औजारों के लिए सहायता और कम ब्याज दर पर ऋण जैसी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं. यदि आप दर्जी, बढ़ई, लोहार या कोई अन्य पारंपरिक कला से जुड़े हैं, तो यह योजना आपके लिए सुनहरा अवसर साबित हो सकती है.

भारत सरकार द्वारा शुरू की गई पीएम विश्वकर्मा योजना देश के लाखों कारीगरों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना, आधुनिक तकनीक प्रदान करना है. हालाँकि, इसके लिए सबसे पहले आपको इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इसलिए इस आर्टिकल में हम PM Vishwakarma Yojana से जुड़ी वह सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से बताएँगे, ताकि आप सभी इस योजना का लाभ आसानी से उठा सकें.

आप PM Vishwakarma के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आर्टिकल के अंत में हमने डायरेक्ट लिंक्स साझा किया है, ताकि पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ उठाने के इच्छुक सभी लाभार्थी इस योजना में आवेदन कर सकें…

PM Vishwakarma Yojana 2025 – Overviews

Post NamePM Vishwakarma Yojana 2025
Name of the Schemeपीएम विश्वविकर्मा योजना
Launched By.Government of India
Mode of ApplicationOnline
Who Can Apply?योग्य सभी आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
Benefitsमुफ्त प्रशिक्षण से लेकर चरण-वार ₹1-3 लाख (5% ब्याज) तक का लोन
LocationAll Over India
Detailed InformationPlease Read the Complete Article.
CategorySarkari Yojana
Official Websitepmvishwakarma.gov.in

पारंपरिक कारीगरों के लिए सुनहरा अवसर, कौशल विकास से लेकर कम ब्याज पर ₹2 लाख तक लोन सब कुछ दे रही है सरकार, जाने क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना आवेदन प्रक्रिया 

पीएम विश्वकर्मा योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक सरकारी योजना है. इस योजना के अंतर्गत कारीगरों को फ्री ट्रेनिंग के साथ सर्टिफिकेट और व्यवसाय शुरू करने के लिए कम से कम व्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा. वर्ष 2025 में योजना का विस्तार करते हुए, सरकार ने डिजिटल प्लेटफॉर्म को और मजबूत किया है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के कारीगर भी PM Vishwakarma Yojana 2025 का लाभ आसानी से उठा सकें. यह योजना न केवल व्यक्तिगत स्तर पर मदद करती है, बल्कि समुदाय-आधारित विकास को भी बढ़ावा देती है.

यह PM Vishwakarma Yojana उन सभी कारीगरों के लिए है जो लकड़ी, बांस, चमड़ा, सोना-चांदी, मिट्टी के बर्तन, बढ़ईगिरी आदि जैसे पारंपरिक कार्यों में लगे हैं. अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो ऑनलाइन प्रक्रिया को अपनाते हुए ऑफिसियल वेबसाइट pmvishwakarma.gov.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इस लेख में PM Vishwakarma Yojana 2025 online apply की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाई स्टेप शेयर किया गया है. ताकि, ज्यादा से ज्यादा संख्या में पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकें और इसका लाभ प्राप्त कर सकें.

PM Vishwakarma Yojana Eligibility?

यदि अप पीएम विश्वकर्मा योजना में ऑनलाइन आवेदन करके इसका लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो आवेदन प्रक्रिया से पहले सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा. –

  • सर्वप्रथम पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक को भारत का एक स्थाई निवासी होना अनिवार्य है.
  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए.
  • सरकारी सेवा में शामिल कोई व्यक्ति तथा उसके परिवार के सदस्य पीएम विश्वकर्मा योजना में पात्र नहीं होंगे.
  • आवेदक कोई कारीगर या शिल्पकार जो स्व-रोजगार के आधार पर असंगठित क्षेत्र में कार्य करने बाला हो.
  • और योजना के अंतर्गत परिवार के एक सदस्य को हीं लाभ दिया जायेगा.

PM Vishwakarma Yojana Benefits

पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मिलने बाले लाभ निम्नलिखित है. –

  • मुफ्त कौशल प्रशिक्षण और प्रमाणपत्र: सरकारी स्तर पर उच्च गुणवत्ता वाला प्रशिक्षण, जो कारीगरों को आधुनिक तकनीकों से परिचित कराएगा. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिदिन ₹500/- की वित्तीय सहायता भी दी जाएगी.
  • कम ब्याज पर ऋण: अपना व्यवसाय शुरू करने या विस्तार के लिए ₹1 लाख से ₹2 लाख तक का लोन, जिसमें ब्याज दर न्यूनतम रखी गई है. यह ऋण आसान किस्तों में चुकाया जा सकता है.
  • उपकरण खरीद के लिए सहायता: प्रशिक्षण पूरा होने पर ₹15,000/- की राशि उपकरण खरीदने के लिए उपलब्ध होगी, जो व्यवसाय शुरू करने में बड़ी मदद करेगी.
  • पेंशन: 60 वर्ष की आयु के बाद 3,000 रुपये मासिक पेंशन.
  • क्रेडिट सहायता:- पहली किस्त में 1 लाख रुपये का ऋण बिना गारंटी के, ब्याज दर मात्र 5% होगा.

पीएम विश्वकर्मा योजना का उद्देश्य

  • कारीगरों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना.
  • सस्ते ऋण और उपकरण उपलब्ध कराना.
  • बाजार पहुंच बढ़ाना ताकि कारीगर आत्मनिर्भर बन सकें.
  • पारंपरिक शिल्पों को संरक्षित रखना और रोजगार सृजन करना.
  • पीएम विश्वकर्मा योजना का मुख्य उद्देश्य देश के 18 पारंपरिक पारिवारिक व्यवसायों से जुड़े कारीगरों को आधुनिक कौशल प्रदान करना है.

PM Vishwakarma Yojana किसे मिलेगा लाभ 

पीएम विश्वकर्मा योजना में कौन-कौन आवेदन कर सकते हैं, इसकी पूरी लिस्ट यहाँ पर शेयर किया है जो इस प्रकार से है. –

  • कारपेंटर
  • नाव निर्माता
  • अस्त्रकार
  • लोहार
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • ताला बनाने वाला
  • सोनार
  • कुम्हार
  • मूर्तिकार
  • मोची
  • राजमिस्त्री
  • टोकरी/चटाई बनाने वाला/झाडू बनाने वाला
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • नाई
  • मालाकार
  • धोबी
  • टेलर
  • तथा फिशिंग नेट निर्माता को इस स्कीम में शामिल किया जाता है.

PM Vishwakarma Yojana 2025 ऑनलाइन आवेदन हेतु जरुरी डॉक्यूमेंट 

अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करते हैं, तो ऑनलाइन आवेदन के समय कुछ महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट साथ रखना होगा जो निम्नलिखित है. –

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागु हो तो)
  • कार्य कौशल प्रमाण पत्र (यदि लागु हो तो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो

How to Apply Online in PM Vishwakarma Yojana 2025?

जो भी पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ उठाने हेतु ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वह यहाँ पर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं. –

  • PM Vishwakarma Yojana 2025 में ऑनलाइन आवेदन के लिए सर्वप्रथम इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ.
  • वेबसाइट के होम पेज आपके स्क्रीन पर कुछ प्रकार से खुल जायेगा. –

PM Vishwakarma Yojana 2025

  • होम पेज पर Login का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर जाना है और Applicant/Beneficiary Login के ऑप्शन पर क्लिक करना है.
  • जैसे हीं आप इस पर क्लिक करेंगे तो लॉगिन पेज खुल जायेगा, इस तरह से. –

PM Vishwakarma Yojana

  • आपको यहाँ अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके Verification कम्पलीट करना है.
  • इसके बाद New User Registration Form खुल जायेगा.
  • सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन के बाद आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिल जायेगा, जिसकी सहायता से पोर्टल में लॉगिन करके पीएम विश्वकर्मा योजना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं.
  • आवेदन फॉर्म भरने के लिए दोबारा से लॉगिन पेज पर आना है और लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉगिन कर लेना है.
  • इसके बाद डैशबोर्ड आपके स्क्रीन पर खुल जायेगा.
  • अब आप Apply Here पर क्लिक करके ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
  • आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्ताबेजों को स्कैन करके अपलोड करना है.
  • और अंत में, फॉर्म को सबमिट कर देना है, जिसके बाद एप्लीकेशन स्लिप मिल जाएगी.

2nd Step PM Vishwakarma Yojana Online Apply

  • यदि आप स्वयं PM Vishwakarma Yojana में अप्लाई नहीं करना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने नजदीकी CSC सेंटर पर जाएँ.
  • वहां जाने के बाद CSC संचालक से पीएम विश्वकर्मा योजना आवेदन फॉर्म भरने के लिए कहना है.
  • इसके बाद वो अपने लॉगिन आईडी, पासवर्ड के जरिये पोर्टल में लॉगिन करेंगे.
  • और फिर उनके द्वारा आपका पीएम विश्वकर्मा योजना में ऑनलाइन आवेदन कर दिया जायेगा.

Important Links

PM Vishwakarma Yojana Online ApplyApply Now
Applicant LoginClick Here
Official WebsiteVisit Now
Our Home PageVisit Here

निष्कर्ष 

पीएम विश्वकर्मा योजना 2025 पारंपरिक कारीगरों के लिए एक अच्छी कदम है, जो न केवल उनकी आजीविका को मजबूत करेगी, बल्कि भारत की शिल्प कला को वैश्विक पटल पर चमकाएगी. यदि आप योग्य हैं, तो देर न करें आज हीं PM Vishwakarma Yojana 2025 में आवेदन करें और अपने सपनों को साकार करें. आप CSC केंद्र पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं, और इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

FAQ’s PM Vishwakarma Yojana 2025

Q. पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है?

उत्तर:- यह एक केंद्र सरकारी योजना है जो पारंपरिक कारीगरों को फ्री ट्रेनिंग, ऋण और मार्केटिंग सुविधाएं प्रदान करती है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें. इसका उद्देश्य देश के लाखों कारीगरों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना, आधुनिक तकनीक प्रदान करना है.

Q. क्या महिलाएं पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ ले सकती हैं?

उत्तर:- हाँ, विशेष प्रोत्साहन के साथ, वर्ष 2025 में 30% कोटा महिलाओं के लिए आरक्षित है.

Q. ऋण की राशि कितनी है और ब्याज दर क्या है?

उत्तर:- पहले वर्ष 1 लाख, दूसरे वर्ष 2 लाख और तीसरे वर्ष 3 लाख तक है, और ब्याज दर 5% है.

Q. पीएम विश्वकर्मा योजना योजना के तहत कौन-कौन से कार्य शामिल हैं?

उत्तर:- 18 श्रेणियां जैसे राजमिस्त्री, मोची, लोहार, बढ़ईगिरी, कढ़ाई, चित्रकला, मूर्तिकला आदि.

vikash

Leave a Comment