PM Jan Man Yojana 2025: बिहार के जनजातीय परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए मिलेगा ₹2 लाख रुपये का सहायता, जानें पूरी जानकारी

PM Jan Man Yojana 2025:- भारत सरकार द्वारा लॉन्च विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में से एक महत्वपूर्ण योजना है पीएम जन मन योजना 2025-26. यह योजना विशेष रूप से बिहार राज्य के जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए तैयार की गई है. यदि आप बिहार के किसी जनजातीय परिवार से हैं और कच्चे मकान में रह रहे हैं, तो यह योजना आपके लिए वरदान साबित हो सकती है. PM Jan Man Yojana 2025 के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी परिवार को पक्का घर बनाने के लिए 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी.

तो अगर आप जानना चाहते हैं की PM Jan Man Yojana क्या है? और इस योजना का लाभ कैसे एवं किन-किन लोगों को दिया जायेगा तो इस लेख को अंत तक जरुर पढ़ें.

उससे पहले आपकी जानकारी के लिए बता दें PM Jan Man Yojana के अंतर्गत मिलने वाली यह राशि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत मिलने वाली सहायता से कहीं अधिक है, जहां केवल 1.20 लाख रुपये दिए जाते हैं. आइए, इस लेख में हम योजना की पूरी जानकारी, उद्देश्य, पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से बताते हैं.

PM Jan Man Yojana 2025 – Highlights

आर्टिकल का नामPM Jan Man Yojana 2025
योजना का नामप्रधानमंत्री जनमन योजना
बिभाग का नामग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार (Rural Development Department, Government of Bihar)
लाभार्थीकेवल बिहार के ग्रामीण समुदाय हीं आवेदन कर सकते हैं.
योजना का उद्देश्यपीएम जनमन योजना का पूरा नाम प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान है.इसका मुख्य लक्ष्य PVTG समुदायों के सामाजिक-आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाना है.
योजना का लाभ₹2,00,000/-
आवेदन का तरीकाऑनलाइन/ ऑफलाइन
केटेगरीSarkari Yojana
राज्यबिहार
ऑफिसियल वेबसाइटClick Here

PM JANMAN: बिहार के जनजातीय परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए मिलेगा 2 लाख रुपये का सहायता, जानें पूरी जानकारी – PM Jan Man Yojana 2025

पीएम जन मन योजना (प्रधानमंत्री जनजातीय अधिकतम न्याय अभियान) बिहार के जनजातीय समूहों को केंद्रित करके शुरू की जा रही है. यह योजना वितीय वर्ष 2025-26 से बिहार में लागू होगी, जबकि अन्य राज्यों में यह 2023 से संचालित हो रही है. ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित यह योजना मुख्य रूप से उन परिवारों को लक्षित करती है जो कच्चे मकानों में रहने को मजबूर हैं. PM Jan Man Yojana 2025 बिहार जैसे राज्य में, जहां जनजातीय आबादी काफी है, यह योजना सामाजिक-आर्थिक असमानता को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

योजना का नाम “PM JANMAN” जनजातीय समुदायों की भावनाओं और आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करता है. इसका उद्देश्य न केवल आवास प्रदान करना है, बल्कि जनजातीय परिवारों को सशक्त बनाना भी है. चालू वित्तीय वर्ष में बिहार में बड़ी संख्या में जनजातीय परिवारों का चयन किया जाएगा, जो योजना की शुरुआती सफलता का संकेत है. यदि आप बिहार के जनजातीय समुदाय से हैं और कच्चे घर में रहते हैं, तो यह Pradhan Mantri JanMan Yojana आपके लिए एक सुनहरा अवसर हो सकती है

PM Jan Man Yojana 2025

आमतौर पर, यह पीएम जन मन योजना उन परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने पर केंद्रित है जो कच्चे घरों में रहने को मजबूर हैं. योजना के तहत, योग्य लाभार्थी परिवारों को पक्के घर बनाने के लिए 2,00,000/- लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी. यह न केवल आवास की समस्या को हल करेगी, बल्कि जनजातीय समुदायों के समग्र विकास को भी बढ़ावा देगी.

PM Jan Man Yojana 2025-26: पीएम जनमन योजना के उद्देश्य

सरकार की कोई भी योजना उसके उद्देश्यों के बिना अधूरी होती है. PM Jan Man Yojana 2025 के पीछे कुछ मुख्य उद्देश्य हैं, जो जनजातीय समुदायों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान करने पर केंद्रित हैं. आइए, इन उद्देश्यों को विस्तार से समझें. –

  • पक्के घरों का निर्माण सुनिश्चित करना:- बिहार के जनजातीय परिवारों में से अधिकांश कच्चे घरों में रहते हैं, जो मौसम की मार झेलते हैं. योजना का प्राथमिक उद्देश्य इन्हें 2-2 लाख रुपये की सहायता देकर पक्के घर बनाने में मदद करना है. इससे प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा मिलेगी और परिवारों का जीवन अधिक सुरक्षित हो जाएगा.
  • जनजातीय समुदायों का समग्र विकास:- योजना केवल घर तक सीमित नहीं है. यह जनजातीय समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर उनके शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देगी. बिहार जैसे राज्य में, जहां जनजातीय आबादी 1.5% से अधिक है, यह विकास एक क्रांति ला सकता है.
  • सभी जनजातीय परिवारों को कवरेज प्रदान करना:- पीएम जनमन योजना का लक्ष्य बिहार के सभी जनजातीय समूहों को लाभ पहुंचाना है. विशेष रूप से उन जिलों में जहां जनजातीय परिवारों की संख्या अधिक है, दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे. इससे कोई परिवार पीछे न छूटे, यह सुनिश्चित होगा.
  • सतत विकास को बढ़ावा:- योजना पर्यावरण-अनुकूल निर्माण को प्रोत्साहित करेगी, ताकि जनजातीय क्षेत्रों का प्राकृतिक संतुलन बरकरार रहे. साथ ही, यह अन्य सरकारी योजनाओं जैसे पीएम किसान या आयुष्मान भारत से लिंक होगी, जिससे लाभार्थियों को अन्य सरकारी योजनाओं का भी सहायता मिले.

PM Jan Man Yojana 2025 पात्रता मानदंड:  कौन आवेदन कर सकता है?

अगर आप PM Jan Man Yojana 2025 का लाभ उठाना चाहते हैं, तो सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है. –

  • निवास स्थान:- आवेदक बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए.
  • समुदाय:- आवेदक जनजातीय समूह (ST) से होना चाहिए.
  • आयु सीमा:- आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए.
  • वर्तमान आवास:- आवेदक के पास पक्का मकान नहीं होना चाहिए; कच्चा मकान होना अनिवार्य है.
  • आर्थिक स्थिति:- परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी में न हो और आयकर न भरता हो.

PM Jan Man Yojana 2025: योजना के लाभ 

पीएम जनमन योजना के लाभ केवल वित्तीय सहायता तक सीमित नहीं हैं, यह परिवारों को एक नया जीवन प्रदान करने का माध्यम है. PM Jan Man Yojana 2025 के लाभ निम्नलिखित है. –

  • इस साल PM Jan Man Yojana बिहार में यह लागू हो रहा है. ग्रामीण विकास विभाग इसकी तैयारी शुरू कर दी है.
  • प्रत्येक लाभार्थी परिवार को पक्के घर निर्माण के लिए 2 लाख रुपये की सीधी सहायता मिलेगी, यह राशि बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी.
  • पीएम आवास योजना (ग्रामीण) की तुलना में 80% अधिक राशि, जो जनजातीय क्षेत्रों की महंगाई को ध्यान में रखती है.
  • लाभार्थी परिवारों को नए घरों में बिजली कनेक्शन, पानी की पाइपलाइन और मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकती हैं.
  • प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत विशेष फोकस कटिहार, पूर्णिया, जमुई, किशनगंज जैसे जिलों में प्राथमिकता, जहां जनजातीय आबादी अधिक है.

PM Jan Man Yojana 2025: बिहार के किन-किन जिलों के लिए जारी होगा दिशा-निर्देश 

राज्य की जनजाति आबादी वाले जिलों में ही इस योजना के तहत लाभुकों का चयन किया जाएगा. इसके लिए संबंधित जिलों में सर्वेक्षण कर परिवारों को चिह्नित किया जाएगा. इस PM Jan Man Yojana 2025 के तहत कच्चे मकान में रह रहे कमजोर जनजातीय समूह के परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए चयन किया जाएगा.

मालूम हो कि बिहार के कटिहार, पश्चिम चंपारण, पूर्णिया, जमुई, बांका, सुपौल और किशनगंज में जनजाति की आबादी अपेक्षाकृत अधिक है. विभाग जल्द ही इन जिलों को दिशा-निर्देश जारी करेगा. जानकारी के अनुसार, चालू वित्तीय वर्ष में करीब डेढ़ हजार परिवारों का चयनइस योजना के तहत किया जाएगा. पीएम जनमन योजना के अंतर्गत चयनित परिवार को दो-दो लाख की राशि दी जाएगी

PM Jan Man Yojana में आवेदन हेतु जरुरी डॉक्यूमेंट 

अगर आप इस योजना के लिए योग्य हैं, और PM Jan Man Yojana का लाभ उठाने हेतु अप्लाई करना चाहते हैं तो आवेदन के समय कुछ जरुरी डॉक्यूमेंट अपने साथ रखना होगा जो निम्नलिखित है. –

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • जनजातीय समूह प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र (
  • राशन कार्ड (यदि लागु हो)
  • चालू मोबाइल नंबर
  • और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ.

How to Apply in PM Jan Man Yojana 2025?

बिहार राज्य के जनजातीय समूह से संबंद्ध रखने बाले सभी लाभार्थी PM Jan Man Yojana 2025 का लाभ उठाने के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें. –

  • PM Jan Man Yojana 2025 Application Form भरने के लिए लाभार्थी को सबसे पहले अपने क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय/ ब्लॉक मे जाना होगा.
  • वहां जाकर प्रखंड कार्यालय/ ब्लॉक के अधिकारियों से इस योजना के संबंधित अधिकारी से मिलना है, और योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है.
  • इसके बाद प्रधानमंत्री जनमन योजना आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना है.
  • और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी डॉक्यूमेंट को स्व-सत्यापित करके फॉर्म के साथ अटैच करना है.
  • और सभी डॉक्यूमेंट सहित आवेदन फॉर्म को कार्यालय में जमा कर देना है, और इसकी रशीद प्राप्त कर लेनी है.

Note:- फिलहाल, PM JanMan Yojana को लेकर अभी तक शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है. हालाँकि, बिभाग जल्द हीं ऑफिशियल नोटिफिकेशन के माध्यम से सभी जरूरी निर्देश जारी करेगा, जिसमे आवेदन प्रक्रिया (Online/ Offline) कैसे करना होगा और इसकी जानकारी जल्द हीं उपलब्ध कराई जाएगी. आधिकारिक तौर पर घोषणा के बाद इस पेज के माध्यम से सभी अपडेट आप सभी के बिच साझा किया जायेगा. इसलिए हमारे साथ नियमित रूप से जुड़े रहें.

Important Links

Download PM Jan Man Yojana Paper NoticeDownload
Download PM Jan Man Yojana Paper Application FormDownload Soon
Official WebsiteVisit Now
More Sarkari Yojana Click Here

निष्कर्ष 

पीएम जन मन योजना 2025 बिहार के जनजातीय समुदायों के लिए एक क्रांतिकारी कदम है. यह न केवल पक्के मकानों का निर्माण करेगी, बल्कि सामाजिक समानता और विकास की नींव रखेगी. यदि आप योग्य हैं, तो तुरंत ब्लॉक कार्यालय जाएं और आवेदन करें. पीएम जनमन योजना बिहार के जनजातीय समुदायों के लिए एक वरदान साबित होगी. वर्तमान में, बिहार में लगभग 20 लाख जनजातीय लोग हैं, जिनमें से कई गरीबी और बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं.

इस आर्टिकल में PM Jan Man Yojana 2025 से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट साझा किया गया है, ताकि राज्य के जनजातीय समूह के लाभार्थी इस योजना से अपडेट रहें और सही समय पर आवेदन करके इस योजना का लाभ उठा सकें. लेकिन अगर आपका इससे संबंधित कोई प्रश्न है तो कमेंट में जरुर लिखें.

FAQ’s – PM Jan Man Yojana 2025-26

पीएम जनमन योजना क्या है?

पीएम जनमन योजना प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान है, जो PVTG समुदायों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए शुरू की गई है. यह योजना उन परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने पर केंद्रित है जो कच्चे घरों में रहने को मजबूर हैं. योजना के तहत, योग्य लाभार्थी परिवारों को पक्के घर बनाने के लिए 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी.

प्रधानमंत्री जनमन योजना के लिए पात्रता क्या है?

परिवार की आय 2 लाख रुपये से कम होनी चाहिए, और नाम गरीबी सूची में शामिल होना चाहिए. 18 वर्ष से ऊपर के बिहार के नागरिक आवेदन कर सकते हैं.

पीएम जनमन योजना कब लॉन्च की गई?

राष्ट्रीय स्तर पर यह योजना 2023-24 से शुरू की गई थी, लेकिन बिहार में इसका विस्तार 2025 से होगा. केंद्र की पीएम आवास योजना (ग्रामीण) में केवल 1.2 लाख रुपये की सहायता मिलती है, जबकि पीएम जनमन योजना में यह राशि 2 लाख रुपये तक है.

पीएम जनमन योजना किन राज्यों में लागू है?

18 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में, जैसे मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड आदि राज्यों में.

vikash

Leave a Comment