Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Payment: बिहार की महिलाओं के लिए आज 26 सितंबर 2025 का दिन ऐतिहासिक रहा। भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 की पहली किस्त जारी कर दिए है। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। इस योजना के तहत राज्य की 75 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए। इस प्रकार कुल 7,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का वितरण किया गया।
आज के इस आर्टिकल में हम आप सभी को Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Payment के बारे में सभी जानकारी को बताएंगे। जिससे आप सभी को इस योजना के सभी महत्वपूर्ण और न्यू अपडेट के बारे में जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। यदि आप भी इस योजना में आवेदन किए थे, तो आपके लिए आज के यह लेख बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे पूरा जरूर पढ़ें।
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Payment: Overview
योजना का नाम | मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना |
पहली किस्त का वितरण | 26 सितंबर 2025 |
योजना की शुरुआत | बिहार सरकार (लॉन्च: पीएम मोदी, सीएम नीतीश कुमार) |
पहली किस्त की लाभार्थी | बिहार की 75 लाख महिलाएँ |
पहली किस्त | ₹10,000 (सीधे बैंक खाते में) |
पहली किस्त में कुल राशि वितरित | ₹7,500 करोड़ से अधिक |
आगे की सहायता | सफलता पर ₹2 लाख तक |
योजना का उद्देश्य | महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना |
योजना के राशि का उपयोग | स्वरोजगार, कृषि, पशुपालन, दुकान, लघु उद्योग आदि |
स्टेटस चेक | ग्राम संगठन/ नगर निकाय/ जीविका कार्यालय से |
जरुरी शर्तें | आधार बैंक खाते से लिंक, सही अकाउंट डिटेल्स |
आधिकारिक वेबसाईट | mmry.brlps.in |
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: बिहार की 75 लाख महिलाओं के खाते में पहुँचे 10-10 हजार रुपये
आज के इस लेख में हम आपका स्वागत करते हैं। अगर आप भी बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। बिहार सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए इस योजना की शुरुआत की है। शुरुआत में इसकी तैयारियाँ ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बड़े स्तर पर की गईं, जिसके तहत जिलों में जागरूकता अभियान चलाए गए और महिलाओं को आवेदन की जानकारी दी गई।
Read Also…
- Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025: Online Apply, Application Form, Eligibility, Benefits and Full Details
- Mahila Rojgar Yojana Ka Paisa Kab Milega: महिला रोजगार योजना 2025 का पैसा कब मिलेगा? पूरी जानकारी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
- Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2025 – Online Apply, Eligibility, Benefits, Documents & Latest Updates
- Bihar Jeevika Member List Kaise Dekhe 2025: बिहार जीविका मेम्बर लिस्ट लिस्ट हुआ जारी, यहाँ से डाउनलोड करें ऑनलाइन – Direct Link
- Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 1st Installment: महिला रोजगार योजना की पहली किस्त ₹10,000 सीधे बैंक खाते में, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया पूरी जानकारी
योजना के अंतर्गत 26 सितंबर 2025 को इसकी प्रथम किस्त जारी कर दी गई, जिसमें 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 10-10 हजार रुपये भेजे गए हैं। इसके लिए राज्यभर के जीविका कर्मियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए निर्देशित किया गया कि वे जीविका दीदियों तक योजना की पूरी जानकारी पहुँचाएँ, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो सकें।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का उद्देश्य
इस बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, स्वरोजगार को बढ़ावा देना और उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त करना है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक परिवार की कम-से-कम एक महिला को लाभ मिलेगा।
- पहली किस्त: 10,000 रुपये
- अगले चरण: सफलता के आधार पर 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता
इस राशि का उपयोग महिलाएं दुकानों (किराना, कॉस्मेटिक, स्टेशनरी, खिलौने आदि) के साथ-साथ पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, मुर्गी पालन, बकरी पालन और अन्य लघु व्यवसायों में कर सकेंगी। सरकार इसके लिए प्रशिक्षण और मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला रोजगार योजना को किया संबोधित
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह अवसर बिहार की बेटियों और बहनों के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने बताया कि यदि जन धन योजना, आधार और मोबाइल बैंकिंग की व्यवस्था न होती तो आज इतने बड़े पैमाने पर सीधे लाभार्थियों के खातों में पैसे पहुँचाना संभव नहीं होता।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना पर PM ने कहा की:
- जब महिला प्रगति करती है, तो पूरा समाज आगे बढ़ता है।
- यह योजना केंद्र सरकार के लखपति दीदी अभियान को और मजबूत करेगी।
- बिहार की लाखों महिलाएं पहले से ही लखपति दीदी बनी हैं और आने वाले समय में बिहार देश में सबसे आगे होगा।
पीएम मोदी ने यह भी बताया कि योजना को जीविका निधि क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी से जोड़ा जाएगा ताकि महिलाओं को कर्ज, बाजार और प्रशिक्षण जैसी सभी सुविधाएं आसानी से मिलें।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी महिला रोजगार योजना पर बोले
सीएम नीतीश कुमार ने इस योजना को महिलाओं की आर्थिक आजादी का सबसे बड़ा अभियान बताया। उन्होंने कहा कि:
- महिलाओं को शुरुआत में 10 हजार रुपये मिलेंगे।
- अगर उनका रोजगार सफल रहता है, तो आगे चलकर 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त मदद दी जाएगी।
- राज्य में महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहले भी कई कदम उठाए गए हैं, जैसे सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण।
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने बिहार के विकास की दिशा में कोई ठोस काम नहीं किया, लेकिन आज बिहार में कानून का राज और तेजी से विकास हो रहा है।
Bihar Mahila Rojgar Yojana के लाभार्थियों के लिए जरूरी बातें
- पहली किस्त का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनका नाम लाभार्थी सूची में शामिल है।
- महिलाएं अपने ग्राम संगठन, नगर निकाय कार्यालय या जीविका के जिला कार्यालय से जानकारी ले सकती हैं।
- यदि खाते में पैसे नहीं आए हैं तो यह जांचें: फॉर्म सही तरीके से भरा गया था या नहीं, बैंक खाता नंबर और IFSC कोड सही है या नहीं और आधार बैंक खाते से लिंक है या नहीं।
- समस्या होने पर महिलाएं नजदीकी बैंक शाखा या संबंधित विभागीय कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं।
How To Check Payment Status of Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana?
इस योजना में आवेदन किए सभी महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के पैसे चेक करने के तरीके निम्नलिखित है:
1. बैंक पासबुक एंट्री करवाएं
- इसके लिए आप अपनी बैंक पासबुक अपडेट करवाएँ।
- यदि पैसा आया होगा तो एंट्री में ₹10,000 की DBT (Direct Benefit Transfer) दिखेगा।
2. मोबाइल/ नेट बैंकिंग से चेक कर सकते है
- अगर आपके बैंक खाते में मोबाइल बैंकिंग या नेट बैंकिंग चालू है तो लॉगिन करके ट्रांजैक्शन हिस्ट्री देख सकते है।
- वहाँ आपको ₹10,000 की राशि ट्रांसफर दिख जाएगी।
3. आधार लिंक्ड अकाउंट चेक (PFMS पोर्टल)
- इसके लिए आप सबसे पहले PFMS पोर्टल पर जाएँ।
- उसके बाद वहाँ दिए गये “Know Your Payment” ऑप्शन चुनें।
- फिर आप अपना आधार नंबर या बैंक अकाउंट डिटेल डालें और सबमिट करें।
- आपको तुरंत पता चल जाएगा कि इस योजना की किस्त आपके खाते में आई है या नहीं।
4. ग्राम संगठन/जीविका कार्यालय से जानकारी
- अगर ऑनलाइन चेक करने में दिक्कत हो तो अपने गाँव के ग्राम संगठन या जीविका कार्यालय से संपर्क करें।
- वहाँ ALO/CRP आपको बताएंगे कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं और पैसा आया या नहीं।
5. नजदीकी बैंक शाखा से पता करें
- इसके लिए आप अपने बैंक जाकर मिनी स्टेटमेंट प्रिंट कराएँ।
- इससे आपको यह तुरंत पता चल जाएगा कि महिला रोजगार योजना पैसा जमा हुआ है या नहीं।
बिहार महिला रोजगार योजना: महिला सशक्तिकरण की ओर बड़ा कदम
प्रधानमंत्री मोदी ने महिला रोजगार योजना के पहली किस्त जारी करने के इस अवसर पर बिहार में महिलाओं के लिए चल रही अन्य योजनाओं का भी उल्लेख किया, जैसे –
- उज्ज्वला योजना – ग्रामीण रसोईघरों में बदलाव और स्वास्थ्य सुधार।
- प्रधानमंत्री आवास योजना – अधिकांश घर महिलाओं के नाम पर दर्ज।
- आयुष्मान भारत योजना – मुफ्त स्वास्थ्य बीमा सुविधा।
- सशक्त नारी, स्वस्थ परिवार अभियान – 4.25 लाख स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से जांच और उपचार।
उन्होंने कहा कि आज बिहार की महिलाएं न सिर्फ रोजगार में बल्कि सेना, पुलिस और वायुसेना तक में अपनी जगह बना रही हैं।
निष्कर्ष
आज के इस आर्टिकल में हम आप सभी को Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Payment से जुड़ी हर एक जानकारी को सही-सही और पूरे विस्तार में साझा किए है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार की महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता और सम्मान दिलाने की ओर एक बहुत ही बढ़िया कदम है। इस योजना के तहत न केवल आर्थिक सहायता दी जा रही है बल्कि प्रशिक्षण, बाजार सुविधा और सामुदायिक सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है। 75 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में सीधा पैसा पहुँचाना केंद्र और राज्य सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन और महिला सशक्तिकरण के संकल्प का सशक्त उदाहरण है।
यदि आपको आज के यह लेख पसंद आया है, तो आप इसे अपने उन सभी लोगों के साथ में शेयर करें जो इस योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है, और इसका लाभ लेना चाहते है। इस लेख से जुड़ी और कोई भी प्रश्न हो तो आप हमसे डायरेक्ट नीचे के कॉमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।
Important Links
Application Form | Click Here to View More Details |
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Application Form PDF | Download |
बिहार जीविका समूह लिस्ट | Member List Check & Download |
Official Notification | Download Here |
Download Notice | Download Here |
Join Telegram Channel | Join Channel |
Homepage | Visit Homepage |
FAQs’ – Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना क्या है?
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है। इसके अंतर्गत प्रत्येक परिवार की एक महिला को आर्थिक सहायता दी जाती है ताकि वह अपना छोटा व्यवसाय या रोजगार शुरू कर सके।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना कब शुरू हुई?
यह योजना 26 सितंबर 2025 को औपचारिक रूप से शुरू की गई। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मिलकर इसकी पहली किस्त जारी की।
इस महिला रोजगार योजना की पहली किस्त कब जारी हुई?
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की पहली किस्त 26 सितंबर 2025 को जारी की गई। इस दिन 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए।
Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 पहली किस्त में कितनी राशि दी गई?
पहली किस्त के रूप में प्रत्येक लाभार्थी महिला को 10,000 रुपये दिए गए। यह राशि सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी गई।
मुख्यमंत्री रोजगार योजना 2025 में कुल कितनी राशि का वितरण हुआ?
पहली किस्त के तहत कुल 7,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का वितरण किया गया। यह अब तक का महिलाओं के लिए सबसे बड़ा सीधा वित्तीय सहयोग है।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें समाज में सम्मान दिलाना है। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार पाएंगी।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ किन्हें मिलेगा?
इस योजना का लाभ बिहार राज्य की उन महिलाओं को मिलेगा जिनका नाम लाभार्थी सूची में शामिल किया गया है। प्रत्येक परिवार से एक महिला को चुना गया है ताकि वह योजना से लाभान्वित हो सके।
इस योजना में अधिकतम कितनी आर्थिक सहायता मिलेगी?
योजना के अंतर्गत पहली किस्त 10,000 रुपये की है, लेकिन अगर महिला का रोजगार सफल रहता है तो आगे चलकर उसे 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता भी दी जाएगी।
महिला रोजगार योजना में मिले इस राशि का उपयोग महिलाएं कहाँ कर सकती हैं?
महिलाएं इस राशि का उपयोग दुकान खोलने (किराना, कॉस्मेटिक, स्टेशनरी, खिलौने आदि), पशुपालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, दुग्ध उत्पादन और अन्य लघु व्यवसायों में कर सकती हैं।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में आवेदन कैसे करें?
महिलाएं इस योजना के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक पोर्टल mmry.brlps.in पर किया जा सकता है। इसके अलावा ग्राम संगठन और जीविका कार्यालय से भी आवेदन में मदद ली जा सकती है।
Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 के लिए पात्रता क्या है?
इस योजना के लिए आवेदक महिला बिहार की स्थायी निवासी होनी चाहिए। उसके पास बैंक खाता होना आवश्यक है और वह आधार से लिंक होना चाहिए। साथ ही वह परिवार की पहली महिला होगी जिसे इस योजना का लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत है?
इस योजना में आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, निवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर और आवश्यक पहचान पत्र की जरूरत होती है।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पैसा कैसे चेक करें?
लाभार्थी महिलाएं अपना पैसा चेक करने के लिए बैंक पासबुक एंट्री करा सकती हैं, मोबाइल या नेट बैंकिंग का उपयोग कर सकती हैं, PFMS पोर्टल पर जाकर स्टेटस देख सकती हैं, ग्राम संगठन/जीविका कार्यालय से जानकारी ले सकती हैं या नजदीकी बैंक शाखा से मिनी स्टेटमेंट निकलवा सकती हैं।
अगर खाते में Mahila Rojgar Yojana का पैसा नहीं आया है तो क्या करें?
अगर खाते में पैसा नहीं आया है तो पहले यह जांचें कि आधार खाते से लिंक है या नहीं, खाता नंबर और IFSC कोड सही दर्ज हुआ है या नहीं। अगर सब सही है तो नजदीकी बैंक शाखा या योजना के संबंधित विभागीय कार्यालय में संपर्क करें।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में स्टेटस चेक कैसे करें?
स्टेटस चेक करने के लिए महिलाएं PFMS पोर्टल पर “Know Your Payment” ऑप्शन में जाकर आधार नंबर या बैंक अकाउंट डिटेल डाल सकती हैं। इसके अलावा ग्राम संगठन या जीविका कर्मी से भी जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।
क्या यह महिला रोजगार योजना केंद्र सरकार की है या राज्य सरकार की?
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार सरकार की है, लेकिन इसके शुभारंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भाग लिया और उन्होंने पहली किस्त जारी की।
इस योजना को किस विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है?
इस योजना को बिहार के ग्रामीण विकास विभाग और जीविका संगठन द्वारा संचालित किया जा रहा है। जीविका समूहों को योजना से जोड़ा गया है ताकि महिलाएं आसानी से लाभ ले सकें।
क्या Bihar Mahila Rojgar Yojana में सभी महिलाओं को लाभ मिलेगा?
नहीं, इस योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनका नाम लाभार्थी सूची में शामिल है। प्रत्येक परिवार से केवल एक महिला को ही लाभ दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट mmry.brlps.in है। यहीं से ऑनलाइन आवेदन, स्टेटस चेक और अन्य अपडेट प्राप्त किए जा सकते हैं।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना महिलाओं के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?
यह योजना महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे महिलाएं न केवल अपना रोजगार शुरू कर पाएंगी बल्कि परिवार की जिम्मेदारियों में भी आर्थिक सहयोग कर सकेंगी। यह योजना उन्हें आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में ऐतिहासिक प्रयास है।