Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2025: आज के समय में बेरोजगारी देश और खासकर बिहार जैसे राज्यों के युवाओं के सामने एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। पढ़ाई पूरी करने के बाद भी बहुत से युवक-युवतियां रोजगार पाने में असफल रहते हैं, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार ने “मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना” की शुरुआत की है।
इस योजना के तहत राज्य के 12वीं पास और Graduate पास बेरोजगार युवाओं को नौकरी तलाशने की अवधि में ₹1,000 प्रति माह आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह योजना न सिर्फ युवाओं को आर्थिक सहारा प्रदान के लिए है, बल्कि उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और कौशल विकास का अवसर भी उपलब्ध भी मिलेंगे।
आज के इस आर्टिकल में हम मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना (MNSSBY) के बारे में बताने वाले है। यदि आप भी इस योजना के लिए आवेदन करके लाभ प्राप्त करना चाहते है, तो आपके लिए आज के यह लेख बहुत ही उपयोगी है।
Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2025: Overview
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना (MNSSBY) |
| योजना प्रकार | बिहार सरकार की बेरोजगारी भत्ता योजना |
| लाभार्थी | 12वीं पास एवं Graduate पास बेरोजगार युवक-युवतियां |
| सहायता राशि | ₹1,000 प्रतिमाह |
| अधिकतम अवधि | 2 वर्ष (कुल ₹24,000) |
| भुगतान का तरीका | सीधे बैंक खाते में DBT के माध्यम से |
| आयु सीमा | 20 से 25 वर्ष |
| पात्रता | बेरोजगार, कहीं भी अध्ययनरत नहीं, नौकरी/ स्वरोजगार नहीं |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन आवेदन |
| आधिकारिक वेबसाइट | 7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in |
बिहार बेरोजगारी भत्ता योजना 2025 – मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना
आज के इस लेख में हम उन सभी युवाओं का हार्दिक स्वागत करते हैं जो बिहार के निवासी हैं और बिहार बेरोजगारी भत्ता योजना 2025 का लाभ उठाना चाहते हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना से जुड़ी पूरी और विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे, ताकि आप घर बैठे ही इस योजना के लिए आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकें और हर महीने मिलने वाली ₹1,000 की आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त कर सकें।
Read Also…
- Bihar NMMSS Scholarship 2026: Apply Online, Eligibility, Exam Date, Documents & Benefits
- Mahila Rojgar Yojana Ka Paisa Kab Milega: महिला रोजगार योजना 2025 का पैसा कब मिलेगा? पूरी जानकारी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
- Bihar New Labour Card Online Apply 2025: बिहार न्यू लेबर कार्ड बनाना हुआ आसान, ऐसे करें ऑनलाइन, जाने क्या है पूरी प्रक्रिया और लेबर कार्ड का लाभ
- Bihar Berojgari Bhatta Update – बिहार सरकार का धमाकेदार ऐलान! बेरोजगार युवाओं को हर महीने मिलेंगे ₹1000, जानें पूरी योजना
- NREGA Job Card Download: नरेगा जॉब कार्ड डाउनलोड कैसे करें? 5 मिनट में PDF में पाए जॉब कार्ड
यदि आप भी इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इस लेख को ध्यानपूर्वक और अंत तक जरूर पढ़ें। इसमें हमने इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़ और नवीनतम अपडेट को विस्तार से समझाया है। इसलिए बेरोजगारी भत्ता का लाभ प्राप्त करने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ना आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।
बिहार बेरोजगारी भत्ता 2025 – नई अपडेट
पहले यह योजना केवल 12वीं (Intermediate) पास युवाओं तक सीमित थी, लेकिन 2025 के नए अपडेट के अनुसार अब Graduate पास बेरोजगार युवक-युवतियां भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।
- हर पात्र लाभार्थी को ₹1,000 प्रतिमाह दिया जाएगा।
- यह सहायता अधिकतम 2 साल तक दी जाएगी।
- कुल ₹24,000 की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी।
मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना क्या है?
मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना बिहार सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसे 2 अक्टूबर 2016 को शुरू किया गया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के शिक्षित लेकिन बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वे नौकरी की तलाश के दौरान आर्थिक कठिनाइयों से जूझने के बजाय अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर सकें।
इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार पात्र बेरोजगार युवक-युवतियों को ₹1,000 प्रति माह की दर से सहायता राशि देती है। यह सहायता अधिकतम 2 वर्षों (कुल ₹24,000) तक दी जाती है और सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है।
योजना का लाभ पाने वाले युवाओं को केवल आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि कौशल विकास का अवसर भी दिया जाता है। इसके लिए उन्हें कुशल युवा कार्यक्रम के तहत भाषा (हिंदी/अंग्रेजी), संवाद के स्किल, बेसिक कंप्यूटर ज्ञान और व्यवहार कौशल का प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से प्राप्त करना होता है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
बिहार बेरोजगारी भत्ता योजना के लाभ
बिहार सरकार की यह योजना राज्य के बेरोजगार शिक्षित युवाओं को आर्थिक मदद और कौशल प्रशिक्षण प्रदान करती है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और बेहतर भविष्य की ओर बढ़ सकें। इसके प्रमुख लाभ इस प्रकार हैं:
- पात्र आवेदक को ₹1,000 प्रति माह की दर से आर्थिक सहायता मिलेगी।
- सहायता अधिकतम 2 वर्ष (24 महीने) तक दी जाएगी।
- सहायता राशि सीधे बैंक खाते में DBT के माध्यम भेजी जाएगी।
- योजना का लाभ लेने वाले युवाओं को भाषा (हिंदी/अंग्रेजी), संवाद कौशल, कंप्यूटर ज्ञान और व्यवहार कौशल का अनिवार्य प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
- यह योजना युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करने के लिए शुरू की गई है।
- अब Graduate पास युवाओं को भी योजना का लाभ मिलेगा।
Eligibility For Berojgari Bhatta Yojana 2025
बिहार सरकार की इस योजना का लाभ केवल उन्हीं युवाओं को मिलेगा जो तय की गई शर्तों को पूरा करते हैं। इसका उद्देश्य केवल वास्तविक बेरोजगार और आर्थिक रूप से ज़रूरतमंद युवाओं तक सहायता पहुँचाना है।
बिहार बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए पात्रता शर्तें निम्नलिखित है:
- आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आयु सीमा 20 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है।
- आवेदक 12वीं पास या Graduate पास होना चाहिए (मान्यता प्राप्त संस्थान से)।
- आवेदक कहीं भी अध्ययनरत नहीं होना चाहिए (ना स्कूल, ना कॉलेज)।
- आवेदक किसी भी प्रकार का सरकारी/गैर-सरकारी रोजगार (अनुबंध/स्थायी/अस्थायी) में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
- आवेदक स्व-नियोजित (Self-employed) नहीं होना चाहिए।
- किसी अन्य योजना जैसे भत्ता, छात्रवृत्ति, छात्र क्रेडिट कार्ड, शिक्षा ऋण या अन्य सहायता का लाभ नहीं मिलना चाहिए।
- नौकरी या स्वरोजगार मिलते ही आवेदक की पात्रता स्वतः समाप्त हो जाएगी।
Berojgari Bhatta Yojana Age Limit
Berojgari Bhatta Yojana 2025 के लिए आवेदकों की आयु सीमा 20 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। इसका मतलब है कि केवल वही युवक-युवतियां इस योजना का लाभ ले सकते हैं, जिनकी आयु इस सीमा के भीतर हो। यह शर्त इसलिए रखी गई है ताकि योजना का लाभ वास्तव में युवाओं तक पहुंचे और उन्हें रोजगार की तलाश के दौरान आर्थिक सहायता मिल सके।
Documents Required for Mukhyamantri Nischay Swayam Sahayata Bhatta Yojana
इस योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन करते समय आवेदक को कुछ जरूरी दस्तावेज़ तैयार रखने होंगे। ये दस्तावेज़ आपकी पहचान, शैक्षिक योग्यता और निवास को प्रमाणित करते हैं।
मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के लिए लगने वाले सभी ज़रूरी दस्तावेज़ों की सूची निम्न है:
आधार कार्ड (Aadhaar Card)
मैट्रिक (10th) का सर्टिफिकेट, मार्कशीट और रोल कोड/रोल नंबर
इंटर (12th) का सर्टिफिकेट, मार्कशीट और रोल कोड/रोल नंबर
ग्रेजुएशन डिग्री / प्रोविजनल सर्टिफिकेट और मार्कशीट
पता (Address Proof) – आधार / राशन कार्ड / वोटर आईडी
पासपोर्ट साइज फोटो (हाल ही का)
बैंक पासबुक (जिसमें अकाउंट नंबर, IFSC Code साफ़ दिखे)
अकाउंट आधार से लिंक और NPCI से भी लिंक होना चाहिए।
मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी (OTP और Login Details के लिए)
How To Apply Online for Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2025?
बिहार सरकार की Mukhyamantri Nischay Swayam Sahayata Bhatta Yojana युवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत पात्र बेरोजगार युवक-युवतियां घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और हर महीने ₹1,000 की सहायता राशि प्राप्त कर सकते हैं। नीचे हम इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया आसान से और विस्तार में बताए है:
- Berojgari Bhatta Yojana Bihar Online Apply करने के लिए सबसे पहले आपको बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट 7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in पर जाना होगा।

- ऑफिसियल वेबसाईट के होम पेज पर “New Registration” का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
- अब आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरनी होगी। इसके बाद दिए गए कैप्चा कोड को डालें और “OTP भेजें” पर क्लिक करें।

- आपके मोबाइल और ईमेल पर OTP आएगा। इसे भरकर अपना पंजीकरण पूरा करें।
- पंजीकरण सफल होने के बाद आपको यूज़रनेम और पासवर्ड SMS और ईमेल के माध्यम से प्राप्त होगा।
- अब वेबसाइट पर वापस जाकर प्राप्त यूज़रनेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद आपके सामने व्यक्तिगत जानकारी भरने का पेज खुलेगा। इसमें आपको अपना नाम, पता, जन्मतिथि, शैक्षिक योग्यता आदि की जानकारी भरनी होगी।
- जानकारी भरने के बाद “Next” पर क्लिक करें। अब आपको उस योजना का चयन करना होगा जिसके लिए आप आवेदन कर रहे हैं। यहाँ “मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना (MNSSBY)” चुनें।
- अब मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ (जैसे आधार कार्ड, प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि) स्कैन करके अपलोड करें।
- फॉर्म भरने के बाद आपको घोषणा (Declaration) स्वीकार करनी होगी कि आपने दी गई जानकारी सही और प्रमाणिक दर्ज की है।
- अंत में “Submit” बटन पर क्लिक करें। आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद पावती (Acknowledgement Receipt) की एक PDF कॉपी प्राप्त होगी। इसे डाउनलोड कर लें और सुरक्षित रखें।
बिहार बेरोजगारी भत्ता 2025 – प्रशिक्षण और प्रमुख बातें
- स्वयं सहायता भत्ता प्राप्त करने वाले युवाओं के लिए कुशल युवा कार्यक्रम का प्रशिक्षण अनिवार्य।
- प्रशिक्षण में शामिल विषय: भाषा एवं संवाद कौशल, कंप्यूटर ज्ञान, व्यवहार कौशल आदि।
- अंतिम 5 माह की भत्ता राशि तभी प्राप्त होगी जब प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र जमा किया जाएगा।
- अब Graduate पास युवा भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।
- हर महीने ₹1,000 सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर होगा।
- अधिकतम 2 साल तक कुल ₹24,000 की आर्थिक सहायता मिलेगी।
- योजना का उद्देश्य युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और आत्मनिर्भर बनने में मदद करना है।
- सरकार का लक्ष्य: आने वाले 5 वर्षों में लगभग 1 करोड़ युवाओं को रोजगार प्रदान करना।
Important Links
| Online Apply | Registration / Login |
| DRCC Office List | Check Out |
| Application Status | Check Status |
| Official Guidelines | Check Out |
| Official Notice Check | Check Out |
| Offline Application Form | Download Form |
| Official Website | Visit Here |
| Our Homepage | Visit Now |
| Join Telegram Channel | Join Telegram |
Conclusion
हम आप सभी को आज के इस लेख में मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के बारे में सभी जानकारी को सही-सही और पूरे विस्तृत में आप सभी पाठकों के साथ में साझा किए है। बता दे की बिहार बेरोजगारी भत्ता योजना 2025 राज्य के बेरोजगार और शिक्षित युवाओं के लिए एक बड़ी राहत है। यह योजना न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती है बल्कि युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर भी बनाती है।
यदि आप 12वीं या Graduate पास हैं और अभी तक नौकरी/स्वरोजगार से जुड़े नहीं हैं, तो इस योजना का लाभ उठाकर आप अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं। इस योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिसियल वेबसाईट www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in अवश्य विज़िट करें।
आपको अगर आज के यह लेख पसंद आया है, तो आप इसे अपने उन सभी दोस्तों और युवक-युवतियों के साथ में शेयर अवश्य करें जो इस Bihar Berojgari Bhatta Yojana के लाभ लेना चाहते है। इस लेख से जुड़ी अन्य किसी भी प्रकार के प्रश्न हो तो आप हमसे नीचे के कॉमेंट सेक्शन में बेझिझक पूछ सकते है।
FAQS’ – Berojgari Bhatta Yojana 2025
बिहार बेरोजगारी भत्ता योजना 2025 क्या है?
बिहार बेरोजगारी भत्ता योजना 2025, जिसे मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना (MNSSBY) कहा जाता है, बिहार सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसका उद्देश्य राज्य के 12वीं और Graduate पास बेरोजगार युवाओं को नौकरी खोजने की अवधि में आर्थिक सहायता प्रदान करना और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं व कौशल विकास के लिए प्रेरित करना है।
इस मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत कितनी सहायता राशि मिलेगी?
इस योजना के अंतर्गत हर पात्र लाभार्थी को ₹1,000 प्रति माह की दर से सहायता राशि दी जाएगी। यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है।
बेरोजगारी भत्ता योजना बिहार का अधिकतम लाभ अवधि कितनी है?
मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत सहायता राशि अधिकतम 2 वर्ष (24 महीने) तक प्रदान की जाएगी। कुल सहायता राशि ₹24,000 तक हो सकती है।
इस Berojgari Bhatta Yojana 2025 के लिए पात्र कौन हैं?
योजना का लाभ केवल बिहार के स्थायी निवासी बेरोजगार युवाओं को मिलेगा। आवेदक 12वीं पास या Graduate पास होना चाहिए और कहीं भी अध्ययनरत या नौकरी/स्वरोजगार में नहीं होना चाहिए।
बेरोजगारी भत्ता योजना 2025 के लिए लाभार्थी की आयु सीमा क्या है?
इस योजना के लिए आवेदकों की आयु सीमा 20 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। इस आयु सीमा में ही आवेदक पात्र माने जाएंगे।
Graduate पास युवाओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा क्या?
जी हाँ, 2025 के नए अपडेट के अनुसार अब Graduate पास बेरोजगार युवक-युवतियां भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
योजना का लाभ लेने वाले युवाओं को क्या प्रशिक्षण मिलेगा?
लाभार्थियों को कुशल युवा कार्यक्रम के तहत भाषा (हिंदी/अंग्रेजी), संवाद कौशल, कंप्यूटर ज्ञान और व्यवहार कौशल का अनिवार्य प्रशिक्षण दिया जाएगा। अंतिम 5 माह की भत्ता राशि तभी प्राप्त होगी जब प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र जमा किया जाएगा।
Mukhyamantri Nischay Swayam Sahayata Bhatta Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया कैसी है?
योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। इसके लिए उम्मीदवार बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट 7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in पर जाकर New Registration कर सकते हैं और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड कर आवेदन पूरा कर सकते हैं।
आवेदन के लिए किन दस्तावेज़ों की आवश्यकता है?
आवेदक को आधार कार्ड, 10वीं पास प्रमाण पत्र, 12वीं पास प्रमाण पत्र, स्नातक प्रमाण पत्र (यदि Graduate हैं), निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण और पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता होगी।
Bihar Berojgari Bhatta Yojana में आवेदन के बाद क्या मिलेगा?
ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद आवेदक को पावती (Acknowledgement Receipt) की PDF कॉपी मिलेगी, जिसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखना अनिवार्य है।
भत्ता सीधे बैंक खाते में कैसे प्राप्त होगा?
सभी पात्र लाभार्थियों को सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी।
क्या योजना का लाभ लेने के लिए बेरोजगार होना अनिवार्य है?
जी हाँ, योजना का लाभ केवल उन युवाओं को मिलेगा जो बेरोजगार हैं और किसी सरकारी/गैर-सरकारी नौकरी या स्वरोजगार में शामिल नहीं हैं।
यदि लाभार्थी को नौकरी मिल जाए तो योजना का क्या होगा?
यदि आवेदक को योजना के दौरान नौकरी या स्वरोजगार मिल जाता है, तो उसकी योजना में पात्रता स्वतः समाप्त हो जाएगी।
क्या लाभार्थी कहीं पढ़ाई कर रहे हैं तो आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, योजना का लाभ केवल उन युवाओं को मिलेगा जो वर्तमान में कहीं भी अध्ययनरत नहीं हैं।
आवेदन करने की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?
Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2025 के लिए आधिकारिक वेबसाइट है www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in।
क्या Mukhyamantri Nischay Swayam Sahayata Bhatta Yojana केवल 12वीं पास के लिए थी?
पहले यह योजना केवल 12वीं पास युवाओं तक सीमित थी, लेकिन अब Graduate पास युवाओं के लिए भी खोली गई है।
बेरोजगारी भत्ता योजना 2025 के आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया क्या है?
सबसे पहले वेबसाइट पर New Registration करें, OTP वेरिफिकेशन के बाद यूज़रनेम और पासवर्ड प्राप्त करें, लॉगिन करके व्यक्तिगत जानकारी भरें और सभी जरूरी दस्तावेज़ अपलोड कर फॉर्म सबमिट करें। या आप अपने DRCC ऑफिस जाकर भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
इस योजना में प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र जमा करना क्यों जरूरी है?
लाभार्थियों को प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है, क्योंकि अंतिम 5 माह की भत्ता राशि तभी प्राप्त होगी। यह योजना का शर्त है।
मुख्यमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना का उद्देश्य क्या है?
इस योजना का उद्देश्य बेरोजगार शिक्षित युवाओं को आर्थिक सहायता देना, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करना और उन्हें कुशल व आत्मनिर्भर बनाना है।
बेरोजगारी भत्ता योजना के अधिक जानकारी और आवेदन स्थिति कैसे चेक करें?
लाभार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Registration/Login सेक्शन में अपना आवेदन स्टेटस चेक कर सकते हैं। साथ ही ऑफलाइन फॉर्म और अन्य गाइडलाइन भी वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है।
