Jharkhand Home Guard Vacancy 2026: Apply Online for 1056 Home Guard Posts Deoghar & Ramgarh Districts, Check Eligibility, Last Date & Selection Process

Jharkhand Home Guard Vacancy 2026:- झारखंड राज्य में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है. झारखंड गृह रक्षा वाहिनी (Jharkhand Grih Raksha Vahini) ने विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत होम गार्ड के कुल 1056 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है. Jharkhand Home Guard Vacancy 2026 यह भर्ती मुख्य रूप से देवघर (Deoghar) और रामगढ़ (Ramgarh) जिलों के लिए है. देवघर जिले में 772 पद और रामगढ़ जिले में 284 पदों की रिक्तियां घोषित की गई हैं. यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खास है जिन्होंने कम से कम 7वीं या 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की है.

आप सभी की जानकारी के लिए बता दें देवघर जिले के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले हीं शुरू हो चूका है, और लास्ट डेट 30 अप्रैल 2026 है, जबकि रामगढ़ जिले के लिए 07 मई 2026 से शुरू होकर 04 जून 2026 तक चलेगा. Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 के लिए इच्छुक सभी अभ्यर्थी इस भर्ती में अंतिम तिथि से पहले तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. झारखंड होम गार्ड भर्ती 2026 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में निचे शेयर किया गया है.

इसके आलावा, आर्टिकल के अंत में डायरेक्ट लिंक्स भी प्रदान कराया गया है जिसके माध्यम से आप सभी Jharkhand Home Guard Ramgarh & Deoghar Recruitment 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं…

Jharkhand Home Guard Vacancy 2026 – Highlights

Article NameJharkhand Home Guard Vacancy 2026
Organizationझारखंड गृह रक्षा वाहिनी
Post NameHome Guard
Number of Vacancy1056 Posts
District NameRamgarh & Deoghar
Advertisement No.01/2026
Mode of ApplyOnline
Apply Start Date
  • Ramgarh District: 07th May 2026
  • Deoghar District: 30th March 2026
Last Date to Apply Online
  • Ramgarh District: 04th June 2026
  • Deoghar District: 30th April 2026
Jharkhand Home Guard Vacancy NotificationReleased Now
Qualification7th, 10th Class Pass
Age Limit19 to 40 Years
Selection Process
  • Physical Fitness Test
  • Hindi Writing Test
  • Technical Skills Test
Application LinksGiven Below
CategoryLatest Jobs
Official Websiterecruitment.jharkhand.gov.in

Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 Notification PDF

झारखंड राज्य में युवाओं के लिए सरकारी क्षेत्र में सेवा करने का एक बड़ा मौका आया है. झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, देवघर ने विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत Jharkhand Home Guard Vacancy 2026 जारी कर दी है. इस भर्ती के अंतर्गत देवघर और रामगढ़ जिलों में कुल 1056 पदों पर होम गार्ड (गृह रक्षक) की भर्ती की जा रही है. यह भर्ती मुख्य रूप से ग्रामीण (Rural) और शहरी (Urban) श्रेणियों में विभाजित है.

यह भर्ती Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 उन उम्मीदवारों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है जो 7वीं या 10वीं पास हैं और स्थानीय स्तर पर सुरक्षा सेवाओं में योगदान देना चाहते हैं. होम गार्ड की भूमिका राज्य की आंतरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, कानून व्यवस्था और सार्वजनिक कार्यक्रमों में सहायता प्रदान करना है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि इस भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी क्या है. झारखंड होम गार्ड भर्ती 2026 से संबंधित जानकारी – शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, महत्वपूर्ण तिथि, चयन प्रक्रिया, वैकेंसी डिटेल्स एवं अन्य महत्वपूर्ण बिवरण इस लेख में विस्तार से साझा किया गया है.

Jharkhand Home Guard Bharti 2026 Important Date

EventsDates
Online Application Start From
  • Ramgarh District: 07th May 2026
  • Deoghar District: 30th March 2026
Apply Online Last Date
  • Ramgarh District: 04th June 2026
  • Deoghar District: 30th April 2026

Jharkhand Home Guard Vacancy 2026

झारखंड गृह रक्षा वाहिनी द्वारा विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत होम गार्ड के कुल 1,056 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसमे देवघर जिले में 772 पद और रामगढ़ जिले में 284 पदों की रिक्तियां घोषित की गई हैं. रिक्तियों का बिवरण निम्न प्रकार है. –

District’s NameNumber of Vacancies
Ramgarh District284 Posts
Deoghar District772 Posts

Jharkhand Home Guard Deoghar Vacancy Details

  • ग्रामीण होम गार्ड (Rural Home Guard): 634 पद
  • शहरी होम गार्ड (Urban Home Guard): 138 पद
PostRural Home GuardUrban Home GuardTotal
Home Guard634138772

Jharkhand Home Guard Ramgarh Vacancy Details

रामगढ़ जिला (ग्रामीण होम गार्ड वैकेंसी – ब्लॉक वाइज) 213 Post:- 

ब्लॉक का नाममहिलापुरुषकुल रिक्तियां
रामगढ़202040
पतरातू262652
गोला171835
मांडू303161
चितरपुर010203
दुलमी111122
कुल105108213

रामगढ़ जिला (शहरी होम गार्ड वैकेंसी) 71 Post:- 

शहरी क्षेत्रमहिलापुरुषकुल रिक्तियां
Urban Technical (शहरी तकनीकी)171835
Urban Non-Technical (शहरी गैर-तकनीकी)181836
कुल353671

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि ग्रामीण पदों के लिए संबंधित जिले के ग्रामीण क्षेत्र के स्थायी निवासी ही आवेदन कर सकते हैं. इसी प्रकार शहरी पदों के लिए शहरी क्षेत्र के निवासी योग्य होंगे.

Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 Eligibility Criteria

अगर आप Jharkhand Home Guard Bharti 2026 में अप्लाई करना चाहते हैं, तो फॉर्म अप्लाई करने से पहले निर्धारित योग्यता मानदंड को पूरा करना होगा जो निम्नलिखित है. –

Jharkhand Home Guard Recruitment Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता) – 

  • ग्रामीण होम गार्ड के लिए न्यूनतम 7वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए.
  • जबकि शहरी होम गार्ड के लिए 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है.

Jharkhand Home Guard Recruitment Age Limit – 

  • Age limit as on 01/01/2026
  • Minimum Age: 19 Years.
  • Maximum Age: 40 Years.
  • SC/ ST और अन्य आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी.

Jharkhand Home Guard Physical Standards Test (शारीरिक मानक) – 

मापदंडपुरुष (सामान्य/ओबीसी/बीसी)पुरुष (SC/ ST)महिला (सभी)
लंबाई162 से०मी०157 से०मी०148 से०मी०
सीना79 से०मी०76 से०मी०लागु नहीं

Residential (आवासीय) – 

  • ग्रामीण होम गार्ड के लिए:- अभ्यर्थी को देवघर/ रामगढ़ जिला के उस प्रखण्ड का स्थायी निवासी होना चाहिए, जहाँ से ग्रामीण गृह रक्षक के रूप में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन करेगें. अपने आवेदन के साथ राज्य सरकार के द्वारा प्राधिकृत सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत आवासीय प्रमाण पत्र की स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति को आवेदन में अपलोड करना सुनिश्चित करेगें.
  • शहरी होम गार्ड के लिए:- अभ्यर्थी को देवघर/ रामगढ़ जिला के शहरी क्षेत्र का सामान्य निवासी होना चाहिए. अपने आवेदन के साथ राज्य सरकार के द्वारा प्राधिकृत सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत आवासीय प्रमाण पत्र की स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति को आवेदन में अपलोड करना सुनिश्चित करेगें.

Jharkhand Home Guard Recruitment Application Fee

CategoryApplication Fees
All CategoriesRs. 100/-
Mode of PaymentOnline Only

Jharkhand Home Guard Vacancy 2026 Selection Process

झारखंड होम गार्ड भर्ती की चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों पर आधारित है. –

  • Physical Fitness Test
  • Hindi Writing Ability Test
  • Technical Skill Test

Physical Exam (शारीरिक जाँच परीक्षा) –

  • इसके अन्तर्गत 01 मील की दौड़, ऊँची कूद, लम्बी कूद, शॉट पूट सम्मिलित होगा, जिसमें अंक निम्नवत प्रदान किया जायेगा.

Jharkhand Home Guard Vacancy 2026

Hindi Writing Ability Test (हिन्दी लेखन-क्षमता परीक्षा) – 

  • शारीरिक जाँच परीक्षा में सफल अभ्यर्थी को हिन्दी लेखन क्षमता की परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा, जिसमें ग्रामीण गृह रक्षकों के लिए 7वीं कक्षा तथा शहरी गृह रक्षकों के लिए 10वीं कक्षा के स्तर के अनुसार लेखन क्षमता की जाँच की जायेगी। यह क्वालिफाईंग होगा। पूर्णांक 100 एवं उत्तीर्णांक 30 होगा.

Technical Proficiency Test (तकनीकी दक्षता परीक्षा) (सिर्फ शहरी तकनीकी दक्ष गृह रक्षक अभ्यर्थियों के लिए)- 

  • शारीरिक जाँच परीक्षा एवं हिन्दी लेखन क्षमता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की तकनीकी दक्षता परीक्षा ली जायेगी, जो क्वालिफाईंग होगा. पूर्णांक 100 एवं उत्तीर्णांक 30 होगा.

और झारखण्ड होम गार्ड भर्ती 2026 में सभी जाँच परीक्षा की समाप्ति के बाद उपर्युक्त अधिसूचना में दिये गये प्रावधान के आधार पर मेधा सूची तैयार की जायेगी, जिसके आलोक में रिक्ति के विरूद्ध चयन किया जायेगा. चयनित अभ्यर्थियों का चिकित्सीय जाँच तथा पुलिस द्वारा चरित्र सत्यापन कराने के पश्चात् उसे अनुकूल पाये जाने पर चयनित अभ्यर्थियों को मुख्यालय, झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी, राँची के आदेशोपरांत गृह रक्षक बुनियादी प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर उन्हें गृह रक्षक के रूप में नामांकन कर प्रावधान अनुसार नामांकन प्रमाण-पत्र वितरण किया जायेगा.

Jharkhand Home Guard Salary 2026

चयनित कैंडिडेट्स को रोज़ाना सैलरी मिलेगी. झारखंड होम गार्ड के लिए अभी डेली अलाउंस Rs. 1,088/- हर दिन है. 26 दिनों की अनुमानित कमाई Rs. 28,288/- है. होम गार्ड को आमतौर पर यूनिफॉर्म अलाउंस और स्पेशल ड्यूटी अलाउंस (चुनाव या आपदा राहत के लिए) मिलते हैं.

How to Apply Online for Jharkhand Home Guard Recruitment 2026?

आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे. यदि आप योग्य हैं और Jharkhand Home Guard Bharti 2026 में अप्लाई करना चाहते हैं, तो आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा. फॉर्म अप्लाई करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें. –

Jharkhand Home Guard Recruitment 2026

  • वेबसाइट के होम पेज पर जाकर New User पर क्लिक करना है.
  • क्लिक करने पर नेक्स्ट पेज कुछ इस प्रकार से आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जायेगा. –

Jharkhand Home Guard Vacancy 2026

  • इस पेज पर मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करके अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा.
  • सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन के बाद आपको User ID & Password प्राप्त होगा, जिसे सुरक्षित रखना है.

Login & Fill Jharkhand Home Guard Bharti Application Form

  • रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद दोबारा से आपको रिक्रूटमेंट फिसियल वेबसाइट पर आना है.
  • होम पेज से Login के ऑप्शन पर क्लिक करना है.
  • लॉगिन पेज कुछ इस प्रकार से खुल जायेगा, आपके सामने.

Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 Online Apply

  • रजिस्ट्रेशन के समय प्राप्त User ID & Password दर्ज करके पोर्टल में लॉगिन कर लेना है.
  • लॉगिन करने के बाद “Home Guard Department Deoghar/ Ramgarh Districts Rural Home Guard, Urban Home Guard Recruitment 2026 Apply Online” लिंक पर क्लिक करना है.
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म खुल जायेगा, जिसे ध्यानपूर्वक भरना होगा.
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्ताबेजों को स्कैन करके अपलोड करना है.
  • और अंत में, फाइनल सबमिट पर क्लिक करके एप्लीकेशन स्लिप का प्रिंटआउट निकालकर रख लें.

Important Links

Jharkhand Home Guard Deoghar Recruitment 2026 Apply OnlineApply Now
Jharkhand Home Guard Ramgarh Recruitment 2026 Apply OnlineApply Now (Start on 07 May 2026)
Jharkhand Home Guard Deoghar Vacancy 2026 NotificationDownload PDF
Jharkhand Home Guard Ramgarh Vacancy 2026 NotificationDownload PdF
Official WebsiteVisit Now
More Govt. JobsClick Here

Conclusion

झारखंड होम गार्ड भर्ती 2026 युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार और सुरक्षा बलों में योगदान देने का सुनहरा अवसर प्रदान करती है, यदि आप योग्य हैं तो आज ही आवेदन प्रक्रिया शुरू करें. जो उम्मीदवार पात्र हैं, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Jharkhand Home Guard Vacancy 2026 में आवेदन प्रक्रिया शुरू करें. समय पर आवेदन करें, सभी दस्तावेज सही-सही तैयार रखें और शारीरिक तैयारी पर भी ध्यान दें क्योंकि PET चरण महत्वपूर्ण है.

FAQ’s – Jharkhand Home Guard Bharti 2026

झारखंड होम गार्ड भर्ती 2026 में कुल कितनी रिक्तियां हैं?

झारखंड होम गार्ड भर्ती 2026 में कुल 1056 पद हैं. इसमें देवघर जिले के लिए 772 पद और रामगढ़ जिले के लिए 284 पद शामिल हैं.

झारखंड होम गार्ड भर्ती 2026 के लिए आवेदन कब शुरू और कब समाप्त होंगे?

देवघर जिले के लिए आवेदन 30 मार्च 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक है. रामगढ़ जिले के लिए आवेदन 07 मई 2026 से 04 जून 2026 तक होंगे.

होम गार्ड भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

ग्रामीण (Rural) होम गार्ड: न्यूनतम 7वीं पास.
शहरी (Urban) होम गार्ड: न्यूनतम 10वीं पास.

झारखंड होम गार्ड भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा क्या है?

01 जनवरी 2026 को उम्मीदवार की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

झारखंड होम गार्ड भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

आप सभी योग्य उम्मीदवार इसके आधिकारिक पोर्टल https://recruitment.jharkhand.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

देवघर जिले में ग्रामीण और शहरी पदों की संख्या कितनी है?

देवघर में कुल 772 पद: ग्रामीण होम गार्ड – 634, शहरी होम गार्ड – 138 है.

रामगढ़ जिले में कुल कितने पद हैं और उनका बंटवारा क्या है?

रामगढ़ में कुल 284 पद: ग्रामीण – 213 (विभिन्न ब्लॉकों में), शहरी – 71 (तकनीकी 35 + गैर-तकनीकी 36).

vikash

Leave a Comment