ICSIL Helper MTS Recruitment 2026: Apply Online for 75 Posts, Check Vacancy Notification, 10th Pass, Last Date & All Details

ICSIL Helper MTS Recruitment 2026:- इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (ICSIL) ने हाल ही में 75 Helper/Multi-Tasking Staff (MTS) Post की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. यह भर्ती दिल्ली कंज्यूमर कोऑपरेटिव होलसेल स्टोर लिमिटेड (DCCWS), दिल्ली के लिए Contract/ Outsourced Basis पर की जा रही है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 22 जून 2026 से 25 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ICSIL Helper MTS Recruitment 2026 यह सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर है.

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्ती पूरी तरह से Contract/ Outsourced आधार पर है, जो केवल 4 महीने के लिए होगी. 10वीं पास युवाओं के लिए यह Delhi/NCR में सरकारी संगठन से जुड़ी नौकरी का अच्छा अवसर है. ICSIL DCCWS Helper/MTS Recruitment 2026 में चयनित उम्मीदवारों का मासिक वेतन ₹18,494/- तय किया गया है. इच्छुक सभी उम्मीदवार 25 जून 2026 (शाम 06:00 PM) तक अप्लाई कर सकते हैं. आईसीएसआईएल हेल्पर/एमटीएस भर्ती 2026 की पूरी डिटेल्स विस्तार से निचे साझा किया गया है.

हमने, आर्टिकल के अंतिम चरण में क्विक लिंक्स भी प्रोवाइड कराया है, ताकि इच्छुक उम्मीदवार ICSIL Helper MTS Recruitment 2026 के लिए डायरेक्टली रजिस्टर करके अप्लाई कर सकें….

ICSIL Helper MTS Recruitment 2026 – Overviews

Name of the ArticleICSIL Helper MTS Recruitment 2026
OrganizationIntelligent Communication Systems India Ltd. (ICSIL)
Post NameHelper/ MTS
Number of Vacancy75 Vacancies
Advertisement No.ICSIL/RC/10-A/DCCWS/HelperMTS/2026-27
Deploying DepartmentDelhi Consumer Cooperative Wholesale Store Limited (DCCWS), Delhi
Nature of EngagementContractual/Outsourced – 4 Months
Mode of ApplyOnline
Apply Start Date22nd June 2026
Last Date to Apply Online25th June 2026
Required Qualification10th Pass
Minimum Age21 Years
Monthly Salary₹18,494/-
Application LinksGiven Below
CategoryLatest Jobs
Official Websiteicsil.in

ICSIL DCCWS Helper/MTS Recruitment 2026

भारत सरकार के अधीन कार्यरत इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (ICSIL) ने दिल्ली कंज्यूमर कोऑपरेटिव होलसेल स्टोर लिमिटेड (DCCWS), दिल्ली में 75 हेल्पर/मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) पदों पर भर्ती हेतु आवेदन फॉर्म आमंत्रित किया गया है. ICSIL Helper MTS Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन 18 जून को हीं जारी किया गया है, और आवेदन प्रक्रिया 22 जून से शुरू हो रहा है. विज्ञापन में दी गई जानकारी के अनुसार यह भर्ती पूरी तरह से Contractual Outsourced आधार पर है, जिसकी अवधि 4 महीने है. 10वीं पास उम्मीदवार इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं.

यदि आप सरकारी लिंक्ड शॉर्ट-टर्म जॉब की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है. ICSIL DCCWS Helper/MTS Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने लास्ट डेट 25 जून 2026 (शाम 06:00 PM) तक है. icsil.in/careers यानि इसके वेबसाइट पर जाकर डायरेक्टली रजिस्टर/ अप्लाई कर सकते हैं.

हमने भर्ती ICSIL Helper MTS Recruitment 2026 की पूरी जानकारी, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, वेतन, महत्वपूर्ण तिथियां और अन्य जरूरी डिटेल्स हिंदी में इस लेख में कवर किया है. ताकि, ऐसी नई वैकेंसी का इन्तेजार कर रहे अभ्यर्थी आसानी से अप्लाई कर सकें….

ICSIL Helper MTS Recruitment 2026 Important Date

EventsDates
Official Notification Release Date18 June 2026
Online Application Start Date22 June 2026
Last Date to Apply Online25 June 2026 (06:00 PM)

ICSIL Helper MTS Vacancy 2026

इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (ICSIL) द्वारा Delhi Consumer Cooperative Wholesale Store Limited (DCCWS), Delhi में Advertisement No. – ICSIL/RC/10-A/DCCWS/HelperMTS/2026-27 के तहत Helper/ MTS के टोटल 75 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है.

Post NameNumber of Vacancies
Helper/ MTS75

ICSIL Helper MTS Recruitment 2026 Eligibility Critera

ICSIL DCCWS Helper/MTS Recruitment 2026 में अप्लाई करने से पहले सभी इच्छुक कैंडिडेट्स को पात्रता मानदंड जरुर चेक करनी चाहिए. –

ICSIL Helper MTS Recruitment Qualification & Age Limit

Post NameEducational QualificationAge Limit (Minimum)
Helper/ MTSआवेदक किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए.

यह भर्ती 10वीं पास युवाओं के लिए आसान अवसर प्रदान करती है, जिसमें कोई विशेष तकनीकी योग्यता की जरूरत नहीं है

21 Years

आईसीएसआईएल हेल्पर/एमटीएस भर्ती 2026 में पात्रता सरल रखी गई है ताकि अधिक से अधिक 10वीं पास युवा आवेदन कर सकें.

ICSIL MTS Vacancy 2026 Delhi Salary & Remuneration

यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए आदर्श है जो शारीरिक रूप से सक्रिय काम करने को तैयार हैं और शॉर्ट-टर्म रोजगार चाहते हैं. आईसीएसआईएल हेल्पर/एमटीएस भर्ती 2026 में चयनित अभ्यर्थी को मासिक वेतन ₹18,494/- दिया जायेगा.

Post NameSalary & Remuneration
Helper/ MTS₹18,494/-

Security Deposit: पहले दो महीनों में 15 दिनों की सैलरी कटौती (50% प्रत्येक महीने), यह रिफंडेबल है, ब्याज सहित, जब उम्मीदवार अनुबंध पूरा कर “No Dues” प्रमाण-पत्र जमा करेगा.

यह एंगेजमेंट पूरी तरह से एक तय समय के लिए कॉन्ट्रैक्ट/टेम्पररी बेसिस पर है और ऑर्गनाइज़ेशन में रेगुलर अपॉइंटमेंट के किसी भी क्लेम की गारंटी नहीं देता है.

ICSIL Helper MTS Recruitment 2026 Application Fee

  • सभी उम्मीदवारों के लिए एक बार का रजिस्ट्रेशन शुल्क: ₹590/- (नॉन-रिफंडेबल).
  • शुल्क जमा करने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी.

ICSIL Helper MTS Recruitment 2026 Selection Process

आईसीएसआईएल हेल्पर/एमटीएस भर्ती 2026 में चयन पूरी तरह से पारदर्शी और मेरिट आधारित होगा. –

  • दस्तावेजों की जांच (Scrutiny): आयु, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग.
  • इंटरैक्शन/इंटरव्यू: शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को विभाग के साथ इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.
  • यदि आवेदक अधिक संख्या में हों तो लिखित परीक्षा या स्किल टेस्ट भी हो सकता है.
  • अंतिम चयन के बाद उम्मीदवारों को DCCWS, दिल्ली में तैनात किया जाएगा.

कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू/इंटरेक्शन की तारीख पर एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के हिसाब से DOB, क्वालिफिकेशन और एक्सपीरियंस के ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स दिखाने होंगे; नहीं तो उन्हें इंटरव्यू/इंटरेक्शन में शामिल नहीं होने दिया जाएगा.

और कैंडिडेट्स को सभी ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स की 1 सेट फोटोकॉपी और 2 फोटोग्राफ लाने होंगे.

डिप्लॉयमेंट की जगह दिल्ली/NCR में कहीं भी होगी, वे डिपार्टमेंट की ज़रूरत के हिसाब से शिफ्ट/रोटेशनल बेसिस पर काम कर सकते हैं. ICSIL कोई एक्स्ट्रा कन्वेयंस नहीं देगा.

How to Apply Online for ICSIL Helper MTS Recruitment 2026?

अगर आप शॉर्ट-टर्म रोजगार चाहते हैं, और इस ICSIL DCCWS Helper/MTS Recruitment 2026 के लिए इंटरेस्टेड हैं, तो 25 जून 2026 यानि अंतिम तिथि से पहले तक आवेदन जरुर करें. फॉर्म अप्लाई करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें. –

ICSIL DCCWS Helper MTS Recruitment 2026

  • यहाँ से Current Jobs ऑप्शन पर क्लिक करना है.
  • नेक्स्ट पेज ओपन हो जायेगा. –

ICSIL Helper MTS Recruitment 2026 Online Apply

  • अब Helper/MTS purely on Contractual Outsourced basis → Apply लिंक पर क्लिक करना है.
  • इसके बाद न्यू विंडो ओपन हो जायेगा. –

ICSIL Helper MTS Recruitment 2026

  • अब Create an account ऑप्शन पर क्लिक करना है.
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल्स दर्ज करके Signup कर लेना है.
  • दुबारा से अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके पोर्टल में लॉगिन कर लेना है.
  • अब Online Application Form खुल जायेगा.
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरकर आवश्यक डॉक्यूमेंट को अपलोड करना है, और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना है.
  • लास्ट में, सारी प्रक्रिया पूर्ण करके फाइनल सबमिट कर देंगे.

एप्लीकेशन फॉर्म में कैंडिडेट की डिटेल्स वही होनी चाहिए जो क्लास 10th सर्टिफिकेट और PAN कार्ड और आधार कार्ड में दी गई हैं. अगर कैंडिडेट ने क्लास 10th के बाद अपना नाम बदला है, तो इसका सबूत बातचीत/डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के समय भी देना होगा.

Important Links

ICSIL Helper MTS Recruitment 2026 Apply OnlineApply Now 
ICSIL Helper MTS Vacancy 2026 NotificationDownload Pdf
Join Our WhatsApp ChannelJoin Now
ICSIL Helper MTS Recruitment 2026 (How to Apply)Check Details
Official WebsiteVisit Now
More Govt. JobsClick Here

निष्कर्ष:

यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो सरकारी क्षेत्र में कॉन्ट्रैक्ट जॉब से शुरुआत करना चाहते हैं. इसमें कुल 75 Helper/MTS पदों पर भर्ती की जा रही है, ये पद दिल्ली/एनसीआर में DCCWS द्वारा संचालित शराब विक्रय केंद्रों पर तैनात किए जाएंगे. समय-सीमा कम होने से जल्दी आवेदन करें. और अधिक जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जरुर देखें.

FAQ’s – ICSIL Helper MTS Recruitment 2026

ICSIL DCCWS Helper/MTS भर्ती 2026 क्या है?

ICSIL ने दिल्ली कंज्यूमर कोऑपरेटिव होलसेल स्टोर लिमिटेड (DCCWS) के लिए 75 Helper/MTS पदों पर भर्ती निकाली है. यह पूरी तरह कॉन्ट्रैक्ट/आउटसोर्स्ड आधार पर 4 महीने के लिए है.

ICSIL DCCWS Helper/MTS भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

ऑनलाइन आवेदन 22 जून 2026 (शाम 06:00 बजे) से शुरू हो चुके हैं और 25 जून 2026 (शाम 06:00 बजे) तक किए जा सकते हैं.

ICSIL DCCWS Helper/MTS भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

केवल 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

ICSIL DCCWS Helper/MTS भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा क्या है?

न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए, ऊपरी आयु सीमा के बारे में आधिकारिक नोटिफिकेशन में विस्तार से देखें.

ICSIL DCCWS Helper/MTS भर्ती 2026 में आवेदन शुल्क कितना है?

ICSIL पोर्टल पर एक बार का नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹590/- लगता है.

ICSIL Helper MTS Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

Intelligent Communication Systems India Ltd. (ICSIL) के वेबसाइट https://icsil.in/ वेबसाइट पर Career → Current Jobs सेक्शन में जाकर या इस अप्गे पर उपलब्ध सीधे लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन करें, पहले रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें, प्रोफाइल पूरा करें, फिर पद के लिए अप्लाई करें.

क्या यह स्थायी नौकरी है?

नहीं, यह 4 महीने का कॉन्ट्रैक्ट/आउटसोर्स्ड काम है, नियमित नौकरी का कोई दावा नहीं होगा.

सिक्योरिटी डिपॉजिट कितना कटेगा?

पहले दो महीनों में 15 दिनों का वेतन (दो किस्तों में) सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में कटेगा, जो बाद में ब्याज सहित वापस मिलेगा.

vikash

Leave a Comment