DSSSB TGT Vacancy 2025 Online Application for 5346 Posts – Eligibility, Exam Pattern, Syllabus & Salary Details

DSSSB TGT Vacancy 2025: अगर आप टीचिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं और योग्य स्नातक हैं, तो दिल्ली में शिक्षक बनने का सुनहरा अवसर आपके सामने है। Delhi Subordinate Service Selection Board (DSSSB) ने Trained Graduate Teacher (TGT) भर्ती 2025 के लिए नया विज्ञापन (Advt. No. 06/2025) जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत 5346 पदों पर नियुक्तियाँ की जाएँगी, जिनमें गणित, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, प्राकृतिक विज्ञान, हिंदी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी के साथ-साथ ड्रॉइंग टीचर और स्पेशल एजुकेशन टीचर के पद शामिल हैं।

इस भर्ती में आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और यह 9 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 7 नवंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस लेख में आपको DSSSB TGT Recruitment 2025 से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार से मिलेगी। यहां हम बताएँगे भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न और वेतनमान के बारे में, ताकि आप बिना किसी परेशानी के इस भर्ती में आवेदन कर सकें और दिल्ली सरकार में शिक्षक बनने का अवसर प्राप्त कर सकें।

DSSSB TGT Vacancy 2025: Overview

OrganizationDelhi Subordinate Services Selection Board (DSSSB)
Advertisement No.06/2025
Post NameTGT (Various Subjects), Drawing Teacher, Special Education Teacher
Total Vacancies5346
Job LocationDelhi
Pay Scale₹44,900 – ₹1,42,400 (Level-7, Group B)
Mode of ApplicationOnline
Application Start Date9 October 2025
Application Last Date7 November 2025
Official Websitedsssb.delhi.gov.in

DSSSB TGT Recruitment 2025: Notification Out for 5346 Posts

हम इस लेख के माध्यम से सभी उम्मीदवारों और आवेदकों का हार्दिक स्वागत करते हैं जो दिल्ली सरकार के स्कूलों में Trained Graduate Teacher (TGT) के पद पर नौकरी पाना चाहते हैं। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा हाल ही में TGT, Drawing Teacher, and Special Education Teachers भर्ती का नया विज्ञापन जारी किया गया है। इस लेख में आपको इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक दी जाएगी, इसलिए अंत तक हमारे साथ बने रहें।

DSSSB TGT Vacancy 2025

Read Also…

इसके अलावा आपको यह भी बताना जरूरी है कि इस भर्ती में आवेदन प्रक्रिया केवल ऑनलाइन माध्यम से ही की जाएगी। ताकि आवेदन करते समय आपको किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो, इस लेख में हम आपको ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और वेतनमान की पूरी जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

DSSSB TGT Recruitment 2025 – Important Dates

EventDate
Notification Release3rd October 2025
Online Application Start9th October 2025 (12:00 PM)
Last Date to Apply7th November 2025 (11:59 PM)
Exam DateTo be Notified

DSSSB TGT Vacancy Details 2025

Post CodePost NameTotal Vacancies
55/25TGT Math – Male744
56/25TGT Math – Female376
57/25TGT English – Male869
58/25TGT English – Female104
59/25TGT Social Science – Male310
60/25TGT Social Science – Female92
61/25TGT Natural Science – Male630
62/25TGT Natural Science – Female502
63/25TGT Hindi – Male420
64/25TGT Hindi – Female136
65/25TGT Sanskrit – Male342
66/25TGT Sanskrit – Female416
67/25TGT Urdu – Male45
68/25TGT Urdu – Female116
69/25TGT Punjabi – Male67
70/25TGT Punjabi – Female160
71/25Drawing Teacher15
72/25Special Education Teacher2
Total5346

DSSSB TGT Application Fee 2025

CategoryApplication Fee
General / OBC / EWS (Male)₹100/-
Female / SC / ST / PwBD / Ex-ServicemenExempted
Mode of ApplyOnline (Through Debit Card, Credit Card, Net Banking & UPI)

DSSSB TGT Eligibility Criteria 2025

DSSSB TGT भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निश्चित शैक्षणिक और व्यावसायिक योग्यताओं को पूरा करना आवश्यक है। केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे जो नीचे दिए गये इन मानदंडों का पालन करते हैं।

Eligibility for TGT 

  • संबंधित विषय में स्नातक डिग्री (कम से कम 50% अंक) या स्नातकोत्तर डिग्री।
  • B.Ed. डिग्री या इंटीग्रेटेड B.Ed.-M.Ed. (4 वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स वाले उम्मीदवारों के लिए B.Ed. आवश्यक नहीं)।
  • CTET (पेपर II) पास होना अनिवार्य।

Eligibility for Drawing Teacher

  • 5 Years Diploma in Drawing / Painting / Sculpture / Graphic Art OR
  • Bachelor Degree in Drawing / Painting / Fine Art + 2 Years Diploma in Painting / Fine Art OR
  • Master Degree in Painting / Fine Art

Eligibility for Special Education Teacher

  • Graduate with B.Ed. (Special Education) OR B.Ed. with a 2-year Diploma in Special Education OR Post-Graduate Professional Diploma in Special Education
  • OR any other equivalent qualification approved by the Rehabilitation Council of India (RCI)
  • Mandatory Requirement: Qualifying CTET conducted by CBSE is compulsory for appointment as a Special Education Teacher

इस भर्ती के पद-वार शैक्षणिक योग्यता के लिए उम्मीदवार ऑफिसियल नोटिफिकेशन जरूर देखें, जिसका लिंक नीचे के टेबल में उपलब्ध है।

DSSB TGT Bharti 2025 Age Limit

DSSSB TGT Vacany 2025 में आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है। इसके अलावा आरक्षित वर्गों और विशेष श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट प्रदान की जाएगी, जिसके सम्पूर्ण जानकारी के लिए आप ऑफिसियल नोटिफकेशन देखें।

CategoryAge Relaxation
Age as on 07 November 2025
Minimum Age18 Years
Maximum Age Limit30 Years
Age Relaxation for OBC3 years
Age Relaxation for SC / ST5 years
for PwBD (UR / EWS)10 years
for PwBD (OBC)13 years
for PwBD (SC / ST)15 years
for Government EmployeesUp to 5 years
for Ex-ServicemenPeriod of service + 3 years (Maximum 55 years)

DSSSB TGT Salary 2025

DSSSB TGT Recruitment 2025 के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार आकर्षक वेतनमान प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें विभिन्न भत्ते भी मिलेंगे, जिससे वित्तीय स्थिरता और करियर विकास का अच्छा अवसर प्राप्त होगा।

  • Pay Scale: ₹44,900 – ₹1,42,400
  • Pay Level: 7 (7th CPC)
  • Group: B (Non-Gazetted, Non-Ministerial)
  • Allowances: Dearness Allowance (DA), House Rent Allowance (HRA), Transport Allowance (TA) & Other admissible benefits

DSSSB TGT Selection Process 2025

DSSSB Teacher Vacancy 2025 की चयन प्रक्रिया को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। इस भर्ती का अंतिम चयन उम्मीदवारों के लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों और दस्तावेज़ सत्यापन पर आधारित होगा।

  1. Written Test ( Computer Based Test)
  2. Document Verification

DSSSB TGT 2025 Exam Pattern

DSSSB TGT Exam 2025 ऑनलाइन कंप्यूटर-आधारित टेस्ट के रूप में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा दो हिस्सों में विभाजित है: जिसके Section A में सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणितीय क्षमता, हिंदी और अंग्रेज़ी शामिल हैं, जबकि Section B में संबंधित विषय का ज्ञान परीक्षण किया जाएगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन नियम लागू होगी।

  • Exam Mode: Online Computer-Based Test (CBT)
  • Total Questions: 200
  • Total Marks: 200
  • Exam Duration: 02 Hours
  • Negative Marking: 0.25 marks for each wrong answer
  • Sections:
    • Section A: General Awareness, Reasoning, Numerical Ability, Hindi, English (20 marks each)
    • Section B: Concerned Teaching Subject (100 marks)
SubjectQuestionsMarks
General Awareness2020
General Intelligence & Reasoning Ability2020
Arithmetical and Numerical Ability2020
Hindi Language & Comprehension2020
English Language & Comprehension2020
Concerned Teaching Subject100100
Total200200

How To Apply Online for DSSSB TGT Vacancy 2025?

DSSSB TGT Vacancy 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। योग्य उम्मीदवारों को नीचे में बताए गये सभी स्टेप्स के जरिए DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है:

Step 1: Registration Process

  • DSSSB TGT Recruitment 2025 Apply Online करने के लिए आप सबसे पहले DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।

How To Apply Online for DSSSB TGT Vacancy 2025?

  • ऑफिसियल वेबसाईट के होम पेज पर “New Registration” या “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आपके सामने एक Registration Form आएगा, जिसमें आप अपना पूरा नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।

DSSSB TGT Recruitment 2025 Apply Online

  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद दिये गये Register के बटन पर क्लिक कर लेंगे।
  • फिर रजिस्ट्रेशन के बाद आपको रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड मिलेगा। इसे सुरक्षित स्थान पर नोट कर लें।

Step 2: Login and Fill Application Form

  • उसके बाद फिर से लॉगिन पेज पर आएंगे और प्राप्त रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके वेबसाइट पर लॉगिन करें।

DSSSB TGT Recruitment 2025

  • लॉगिन करने के बाद “Apply for TGT Vacancy 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर आपके स्क्रीन पर Application Form प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब आप इस आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य विवरण सही-सही भरें।
  • सभी जानकारी को सही से भरने के बाद आप आवश्यक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • उसके बाद अपने श्रेणी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आप इस आवेदन फॉर्म में विवरण भरने के बाद फॉर्म को समीक्षा करें और सबमिट करें।
  • आवेदन सबमिट करने के बाद फॉर्म की प्रिंट आउट भविष्य के लिए जरूर निकाल लें।

Conclusion

आज के इस आर्टिकल में हमने आप सभी को DSSSB TGT Vacancy 2025 से जुड़ी हर महत्वपूर्ण और सही जानकारी विस्तारपूर्वक साझा की है। अगर आप स्नातक हैं और दिल्ली सरकार के स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देखते हैं, तो यह भर्ती आपके लिए बेहतरीन अवसर है। योग्य उम्मीदवार समय रहते 9 अक्टूबर 2025 से 7 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन करें और चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेकर इस शानदार मौके का लाभ उठाएँ। आवेदन करने से पहले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे अन्य योग्य उम्मीदवारों तक जरूर पहुँचाएँ ताकि वे भी इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकें। इस भर्ती से जुड़ा कोई भी सवाल या सुझाव हो तो आप हमें नीचे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं।

Important Links

Online Apply Apply Now 
Official NotificationDownload Notification
Home PageOur Homepage
Join TelegramTelegram Channel
Official WebsiteGo To Official Website

FAQs’ – DSSSB TGT 2025

DSSSB TGT भर्ती 2025 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?

DSSSB TGT Recruitment 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

DSSSB TGT 2025 में कुल कितनी रिक्तियां हैं?

इस भर्ती में कुल 5346 पद भरे जाएंगे। इन पदों में गणित, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, प्राकृतिक विज्ञान, हिंदी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी के TGT के अलावा ड्रॉइंग टीचर और स्पेशल एजुकेशन टीचर के पद शामिल हैं।

DSSSB TGT भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 नवंबर 2025 तक है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय तक आवेदन न छोड़ें।

Delhi Teacher Recruitment 2025 में आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है?

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। उम्मीदवार DSSSB की वेबसाइट पर जाकर नए रजिस्ट्रेशन के माध्यम से अपना प्रोफाइल बनाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड कर फीस जमा कर सकते हैं।

DSSSB TGT 2025 में आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?

TGT पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में स्नातक डिग्री (कम से कम 50% अंक) और B.Ed. डिग्री होना अनिवार्य है। CTET (पेपर II) पास होना भी जरूरी है।

DSSSB ड्रॉइंग टीचर के पद के लिए योग्यता क्या है?

ड्रॉइंग टीचर के पद के लिए 5 वर्ष का डिप्लोमा इन ड्रॉइंग/पेंटिंग/स्कल्पचर/ग्राफिक आर्ट या बैचलर डिग्री इन फाइन आर्ट्स के साथ 2 वर्ष का डिप्लोमा आवश्यक है। मास्टर डिग्री इन पेंटिंग/फाइन आर्ट भी मान्य है।

DSSSB स्पेशल एजुकेशन टीचर के पद की योग्यता क्या है?

स्पेशल एजुकेशन टीचर बनने के लिए उम्मीदवार को B.Ed. (Special Education) या B.Ed. के साथ 2 साल का डिप्लोमा इन Special Education या Post Graduate Professional Diploma in Special Education होना चाहिए। साथ ही CTET पास होना अनिवार्य है।

DSSSB TGT भर्ती 2025 में आयु सीमा क्या है?

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों और विशेष श्रेणियों के लिए सरकारी नियमों अनुसार छूट दी जाएगी।

DSSSB TGT 2025 में आयु में छूट कितनी है?

OBC वर्ग के लिए 3 साल, SC/ST के लिए 5 साल, PwBD (UR/EWS) के लिए 10 साल, PwBD (OBC) के लिए 13 साल, PwBD (SC/ST) के लिए 15 साल, सरकारी कर्मचारियों के लिए 5 साल और पूर्व सैनिकों के लिए सेवा अवधि + 3 साल तक छूट दी जाएगी।

Delhi TGT Vacancy 2025 में वेतन कितना मिलेगा?

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार ₹44,900 से ₹1,42,400 (Level-7, Group B) का वेतन मिलेगा। इसके अलावा DA, HRA, TA और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

DSSSB TGT 2025 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य, OBC और EWS वर्ग (पुरुष) के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है। महिला उम्मीदवारों, SC/ST, PwBD और पूर्व सैनिकों के लिए शुल्क माफ है।

DSSSB TGT भर्ती 2025 का चयन प्रक्रिया क्या है?

चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) होगी और इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।

DSSSB TGT परीक्षा पैटर्न 2025 क्या होगा?

परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित होगी। इसमें कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें Section A में सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, अंकगणित, हिंदी और अंग्रेज़ी और Section B में संबंधित विषय शामिल होंगे।

DSSSB TGT 2025 में नकारात्मक अंकन नियम क्या है?

हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती होगी। यह नियम सभी उम्मीदवारों पर लागू होगा।

DSSSB Teacher भर्ती 2025 के लिए कितने समय की परीक्षा होगी?

CBT परीक्षा 2 घंटे (120 मिनट) की होगी, जिसमें उम्मीदवारों को 200 प्रश्न हल करने होंगे।

DSSSB TGT आवेदन करते समय किन दस्तावेज़ों की जरूरत होगी?

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता के प्रमाणपत्र, B.Ed. डिग्री, CTET प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।

क्या DSSSB Teacher Vacancy 2025 के लिए ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे?

नहीं, DSSSB TGT Recruitment 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया केवल ऑनलाइन माध्यम से ही होगी। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

DSSSB TGT 2025 में कौन-कौन से विषयों में भर्ती होगी?

इस भर्ती में गणित, अंग्रेज़ी, सामाजिक विज्ञान, प्राकृतिक विज्ञान, हिंदी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, ड्रॉइंग और स्पेशल एजुकेशन के पद शामिल हैं।

DSSSB TGT 2025 में आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

सबसे पहले DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और “New Registration” पर क्लिक करें। आवश्यक जानकारी भरें और रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड सुरक्षित रखें। इसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।

DSSSB TGT 2025 का नोटिफिकेशन कहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं?

उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर नवीनतम नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में सभी पात्रता मानदंड, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन विवरण विस्तार से दिए गए हैं।

Ankit Aman

Ankit Aman is a Professional Blogger who does Web Blogging and shares his thoughts, information, and experiences on the Website. He Blogs his writings on various topics to educate and entertain the masses. @iankitaman

Leave a Comment