Delhi Police Head Constable Vacancy 2025 (Notification Out): Online Application Start, Eligibility, Salary, Age Limit, Exam & Selection Process

Delhi Police Head Constable Vacancy 2025: Staff Selection Commission (SSC) के द्वारा Delhi Police Head Constable Recruitment (Assistant Wireless Operator/ Tele-Printer Operator) के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती में भारत के सभी योग्य एवं इच्छुक पुरुष और महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवार दिल्ली पुलिस में ग्रुप ‘C’ के पद पर कार्य करेंगे और पे लेवल-4 (₹25,500 – 81,100) वेतनमान प्राप्त करेंगे। यह अवसर उन उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जो दिल्ली पुलिस में सेवाएँ देने की इच्छा रखते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आप सभी को Delhi Police Head Constable Recruitment 2025 के बारे में बताने वाले है। यदि आप भी SSC द्वारा आयोजित होने वाले इस दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया को जानना चाहते है, तो इस लेख को पूरे ध्यान से अंत तक पढ़ें।

Delhi Police Head Constable Vacancy 2025: Overview

OrganizationStaff Selection Commission (SSC)
DepartmentDelhi Police
Post NameHead Constable (AWO/TPO)
Advertisement No.HQ-C-3022/1/2025-C-3
Total Vacancies552 (Male – 370, Female – 182)
Job LocationDelhi
Pay ScaleLevel-4 (₹25,500 – 81,100)
Application ModeOnline
Online Application Start24th September 2025
Last Date to Apply Online15th October 2025
Computer Based Exam (CBE)December 2025 / January 2026 (Tentative)
Age Limit18–27 years (as of 01.07.2025)
Qualification12th Pass with Science & Maths OR ITI in Mechanic cum Operator Electronic Communication System + Computer + Typing
Official Websitesssc.gov.in/ delhipolice.gov.in

SSC Delhi Police Head Constable Recruitment 2025- Notification Out for 552 Post

वैसे सभी अभ्यर्थियों का इस लेख में हार्दिक स्वागत है, जो दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) बनकर सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखते हैं। यहाँ हम आपको SSC Delhi Police Head Constable Vacancy 2025 से जुड़ी पूरी जानकारी देने जा रहे हैं, ताकि आप बिना किसी परेशानी के ऑनलाइन आवेदन कर सकें और चयनित होकर दिल्ली पुलिस में सेवा दे सकें।

यदि आप SSC Delhi Police Head Constable 2025 Apply करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक और अंत तक जरूर पढ़ें। यहाँ आपको भर्ती से संबंधित सभी विवरण – आवेदन तिथि, योग्यता, उम्र सीमा, चयन प्रक्रिया, वेतनमान और जरूरी दस्तावेज के बारे में सरल और स्पष्ट तरीके से बताए गए हैं, जिससे आवेदन करने में आपको पूरी मदद मिलेगी।

Read Also…

SSC Delhi Police Notification Out for 552 Posts

स्टाफ़ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने Delhi Police Head Constable Recruitment 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 552 पद भरे जाएंगे, जिनमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए 370 और महिला उम्मीदवारों के लिए 182 पद आरक्षित हैं।

इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवार ग्रुप ‘C’ के पद पर कार्य करेंगे और Level-4 (₹25,500 – 81,100) वेतनमान प्राप्त करेंगे। यह अवसर उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है, जो दिल्ली पुलिस में तकनीकी और प्रशासनिक क्षेत्र में सेवाएँ देने की इच्छा रखते हैं।

Delhi Police Head Constable Recruitment 2025 – Important Dates

EventDate
Start of Online Application24th September 2025
Last Date to Apply Online15th October 2025 (11:00 PM)
Last Date for Online Fee Payment16th October 2025
Application Form Correction Window23rd – 25th October 2025
Computer Based Examination (CBE)December 2025 / January 2026 (Tentative)

Delhi Police HC Vacancy Details 2025

CategoryTotal Posts (Male)Total Posts (Female)Total Posts Overall
General / UR15878236
EWS371855
OBC9447141
SC482371
ST331649
Ex-Servicemen (Male Only)4949
Departmental361955
Total370182552

Delhi Police Head Constable (AWO/TPO) Recruitment 2025 – Application Fees

CategoryApplication Fee (₹)
General / OBC / EWS₹100
SC / ST / Ex-Servicemen (ESM) / Female₹00
Mode of PaymentOnline (Through Debit Card, Credit Card, Nebanking and UPI)

Educational Qualification

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता को पूरा करना अनिवार्य है। केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जो नीचे दिए गए मानदंडों के अनुसार योग्य हों।

  • उम्मीदवार Science और Mathematics विषय में न्यूनतम 12वीं पास हो होने चाहिए।
  • या उम्मीदवार के पास ITI (Mechanic cum Operator Electronic Communication System) का प्रमाणपत्र होना चाहिए।
  • साथ ही उम्मीदवार को कंप्यूटर और टाइपिंग में दक्षता होनी चाहिए।

Delhi Police Head Constable Bharti 2025 Age Limit

इस दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को 01 जुलाई 2025 तक न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा के अनुसार योग्य होना अनिवार्य है। कुछ विशेष श्रेणियों के लिए आयु सीमा में छूट भी लागू है, जिसके जानकारी के लिए आप ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें।

Delhi Police HC Recuritment 2025 के लिए आयु सीमा का विवरण इस प्रकार है:

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 27 वर्ष
  • कट-ऑफ तिथि: 01.07.2025
  • जन्मतिथि योग्य सीमा: 02 जुलाई 1998 से पहले नहीं और 01 जुलाई 2007 के बाद नहीं
  • आयु में छूट: नियमों के अनुसार कुछ श्रेणियों के लिए लागू

Delhi Police Head Constable Salary 2025

दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को ग्रेड पे लेवल-4 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। इस पद पर प्रारंभिक वेतन ₹25,500/- से शुरू होकर अधिकतम ₹81,100/- तक हो सकता है। इसके अलावा उम्मीदवारों को अन्य भत्ते और सुविधाएँ भी प्राप्त होंगी, जैसे हाउस रेंट अलाउंस (HRA), डियरनेस अलाउंस (DA), और अन्य सरकारी भत्ते। यह वेतन पैकेज युवाओं के लिए स्थिर और आकर्षक सरकारी नौकरी का अवसर प्रदान करता है।

Delhi Police HC Selection Process 2025

Delhi Police Head Constable (AWO/TPO) Recruitment 2025 में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के माध्यम से किया जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और योग्यता आधारित है, जिससे केवल योग्य और सक्षम उम्मीदवार ही चयनित होंगे। इस भर्ती के चयन प्रक्रिया के चरण इस प्रकार है:

  • Computer Based Examination – CBE
  • Physical Efficiency Test (PET) and Physical Standards Test (PST)
  • Computer Proficiency and Typing Test
  • Document Verification
  • Medical Examination

SSC Delhi Police Constable Exam Pattern 2025

दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 के लिए सभी उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBE) के माध्यम से होगी। परीक्षा 12वीं स्तर के अनुसार होगी और इसमें सकारात्मक एवं नकारात्मक अंकन का प्रावधान होगा।

  • Exam Mode: Computer Based Examination (CBE)
  • Exam Duration: 90 Minutes
  • Total Questions: 100
  • Total Marks: 100
  • Negative Marking: 0.25 marks for each wrong answer
  • Medium: Hindi & English
  • Level: 12th standard
SubjectNo. of QuestionsMaximum Marks
General Awareness2020
General Science2525
Mathematics2525
Reasoning2020
Computer Fundamentals, MS Excel, MS Word, Communication, Internet, WWW, Web Browsers1010
Total100100

SSC Delhi Police Head Constable Physical Test Details 2025

दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 के लिए Physical Endurance & Measurement Test (PE&MT) पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में रनिंग, लॉन्ग जंप और हाई जंप शामिल हैं। उम्मीदवारों को इन सभी में निर्धारित मानक पूरा करना होगा।

Physical Test Standards – Male Candidates:

AgeRace (1600 Meters)Long JumpHigh Jump
Up to 30 years7 Minutes12½ feet (12’6”)3½ feet (3’6”)
31 – 40 years8 Minutes11½ feet (11’6”)3¼ feet (3’3”)
Above 40 years9 Minutes10½ feet (10’6”)3 feet

Physical Test Standards – Female Candidates:

AgeRace (800 Meters)Long JumpHigh Jump
Up to 30 years5 Minutes9 feet (9’)3 feet (3’)
31 – 40 years6 Minutes8 feet (8’)2½ feet (2’6”)
Above 40 years7 Minutes7 feet (7’)2¼ feet (2’3”)

Required Documents for Delhi Police HC Vacancy 2025

Delhi Police HC Vacancy 2025 के लिए आवेदन और चयन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज़ जमा करने होंगे। ये दस्तावेज उम्मीदवार की योग्यता, उम्र और पात्रता को सत्यापित करने के लिए आवश्यक हैं। इस भर्ती में लगने वाले सभी आवश्यक दस्तावेजों की सूची निम्नलिखित है:

  • Matriculation/10th Certificate (Age Proof)
  • 12th Class Certificate or Equivalent (Educational Qualification)
  • ITI Certificate (if applicable for AWO/TPO post)
  • Domicile Certificate (if applicable)
  • Category Certificate (SC/ST/OBC/EWS)
  • Ex-Servicemen Discharge Certificate (if applicable)
  • Passport Size Photographs (Recent)
  • Signature (as per application form)
  • Any other document mentioned in the official notification

How To Apply Online Delhi Police Head Constable Vacancy 2025?

यदि आप SSC Delhi Police Head Constable 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके इस भर्ती में आवेदन कर सकते है। सभी उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ऑफिसियल ऑनलाइन आवेदन लिंक भी नीचे टेबल में उपलब्ध है।

Step 1: New User Registration

  • Delhi Police Head Constable Online Apply करने के लिए सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएँ।

How To Apply Online Delhi Police Head Constable Vacancy 2025?

  • ऑफिसियल वेबसाईट के होमपेज पर Quick Links सेक्शन में जाकर Apply Online ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • उसके बाद यहाँ आपको “Delhi Police Head Constable (AWO/TPO) Recruitment 2025” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • यदि आप SSC पोर्टल पर पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो “New User? Register Now” बटन पर क्लिक करें।

SSC Delhi Police Head Constable 2025

  • फिर आपके सामने एक नया Registration Form खुलेगा, अब आप इसमें मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • मांगे गये सभी आवश्यक जानकारी को भरने के बाद Register बटन पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको Registration Number और Password मिलेगा, इसे सुरक्षित रखें।

Step 2: Login and Apply Online

  • रजिस्ट्रेशन के बाद Login Page पर जाएँ और अपने Registration Number और Password से लॉगिन करें।

Delhi Police Head Constable Online Apply

  • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म खुलेगा, इसमें मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • उसके बाद आप आवेदन फॉर्म में मांगे गये सभी आवश्यक दस्तावेज़ों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • फिर आप अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • सभी जानकारी भरने और दस्तावेजों अपलोड करने के बाद आप Submit बटन पर क्लिक करके आवेदन को पूरा करें।
  • अंत में आवेदन फॉर्म की पावती/प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।

Conclusion

हमने इस लेख में Delhi Police Head Constable Vacancy 2025 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को विस्तार से साझा की है। दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती उन सभी युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो तकनीकी और प्रशासनिक क्षेत्र में सेवा देने के इच्छुक हैं। इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि आवेदन केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से होगा और चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी होगी। उम्मीदवार इस भर्ती से जुड़ी अधिक और स्पष्ट जानकारी के लिए SSC या दिल्ली पुलिस के आधिकारिक वेबसाईट विज़िट करें। या भर्ती के ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें।

यदि आपको यह लेख उपयोगी लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों और उन सभी उम्मीदवारों के साथ जरूर शेयर करें, जो इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं। Delhi Police Head Constable Recruitment 2025 से जुड़ी कोई भी अन्य प्रश्न हो तो आप हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में डायरेक्ट पूछ सकते हैं।

Important Links

Apply OnlineLink Active Now To Apply Online
Official NotificationDownload Notification
Official WebsiteOpen Official Website
Join Telegram ChannelClick Here To Join Telegram
HomepageVisit Homepage

FAQs’ – SSC Delhi Police Head Constable 2025

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होंगे?

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 सितंबर 2025 से शुरू होंगे। उम्मीदवार इस तिथि से SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल 2025 में आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2025 शाम 11 बजे है। उम्मीदवारों को इस तारीख से पहले अपना आवेदन पूरा करना अनिवार्य है।

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती में कुल कितनी रिक्तियाँ हैं?

इस भर्ती में कुल 552 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए 370 और महिला उम्मीदवारों के लिए 182 पद आरक्षित हैं।

SSC Delhi Police हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) के पद के लिए वेतन कितना है?

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल के पद पर चयनित उम्मीदवार को Level-4 के अनुसार ₹25,500 से ₹81,100 तक वेतन मिलेगा। इसके साथ ही अन्य भत्ते जैसे HRA और DA भी प्रदान किए जाएंगे।

SSC Delhi Police HC भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?

उम्मीदवार या तो Science और Mathematics विषय में 12वीं पास होना चाहिए या ITI (Mechanic cum Operator Electronic Communication System) का प्रमाणपत्र होना चाहिए। इसके साथ कंप्यूटर और टाइपिंग में दक्षता अनिवार्य है।

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती में आयु सीमा क्या है?

उम्मीदवार की आयु 01 जुलाई 2025 तक 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। विशेष श्रेणियों के लिए नियमानुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।

इस Delhi Police HC भर्ती में आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य, OBC और EWS श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है। SC, ST, Ex-Servicemen और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क नहीं है। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?

चयन प्रक्रिया में Computer Based Examination, Physical Efficiency & Measurement Test, Computer Proficiency & Typing Test, Document Verification और Medical Examination शामिल हैं।

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) में कितने प्रश्न होंगे और समय कितने का है?

CBE परीक्षा 100 प्रश्नों की होगी और परीक्षा की अवधि 90 मिनट है। इसमें नकारात्मक अंकन का प्रावधान है, प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।

Delhi Police Head Constable CBE 2025 परीक्षा का पाठ्यक्रम क्या होगा?

पाठ्यक्रम में General Awareness, General Science, Mathematics, Reasoning और Computer Fundamentals जैसे विषय शामिल हैं। परीक्षा 12वीं स्तर के अनुसार होगी।

फिजिकल टेस्ट के लिए पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम आवश्यकताएँ क्या हैं?

पुरुष उम्मीदवारों को 1600 मीटर की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी, लॉन्ग जंप 12½ फीट और हाई जंप 3½ फीट करनी होगी। उम्र के अनुसार मानक बदल सकते हैं।

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भारत में महिला उम्मीदवारों के लिए फिजिकल टेस्ट स्टैंडर्ड क्या है?

महिला उम्मीदवारों को 800 मीटर की दौड़ 5 मिनट में पूरी करनी होगी, लॉन्ग जंप 9 फीट और हाई जंप 3 फीट करनी होगी। उम्र के अनुसार समय और दूरी में बदलाव होगा।

SSC Delhi Police Head Constable 2025 में आवेदन करने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?

आवेदन के दौरान उम्मीदवार को 10वीं प्रमाण पत्र, 12वीं प्रमाण पत्र, ITI प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), जाति प्रमाण पत्र, डोमिसाइल, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 में आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नया रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें। अंत में आवेदन सबमिट कर लें।

क्या इस SSC Delhi Police Head Constable भर्ती में आवेदन केवल ऑनलाइन किया जा सकता है?

हां, इस भर्ती में आवेदन केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

क्या SSC Delhi Police Head Constable Recruitment 2025 की परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों में होगी?

हां, परीक्षा दोनों भाषाओं हिंदी और अंग्रेजी में होगी। उम्मीदवार अपनी सुविधा अनुसार किसी भी भाषा में परीक्षा दे सकते हैं।

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती के कंप्यूटर जानकारी और टाइपिंग टेस्ट में क्या-क्या शामिल होगा?

टेस्ट में उम्मीदवारों की कंप्यूटर बेसिक्स, MS Office (Word, Excel), इंटरनेट और टाइपिंग क्षमता की जांच की जाएगी।

SSC Delhi Police Head Constable 2025 के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान क्या-क्या जांचा जाएगा?

इस चरण में उम्मीदवार के शैक्षणिक योग्यता, आयु, जाति, ITI प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों की सत्यता जांची जाएगी।

Delhi Police Head Constable 2025 के मेडिकल परीक्षा में किन मापदंडों को देखा जाएगा?

मेडिकल परीक्षा में उम्मीदवार की शारीरिक फिटनेस, दृष्टि, श्रवण और अन्य सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए जाएंगे।

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 की अधिक जानकारी कहाँ प्राप्त कर सकते हैं?

उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in और दिल्ली पुलिस की वेबसाइट delhipolice.gov.in पर जाकर आधिकारिक नोटिफिकेशन और अपडेट्स प्राप्त कर सकते हैं।

Ankit Aman

Ankit Aman is a Professional Blogger who does Web Blogging and shares his thoughts, information, and experiences on the Website. He Blogs his writings on various topics to educate and entertain the masses. @iankitaman

Leave a Comment