CCRT Cultural Talent Search Scholarship 2026-27:- भारत सरकार की संस्कृति मंत्रालय के अधीन सेंटर फॉर कल्चरल रिसोर्सेज एंड ट्रेनिंग (CCRT) द्वारा संचालित कल्चरल टैलेंट सर्च स्कॉलरशिप स्कीम (CTSSS) देश भर के प्रतिभाशाली बच्चों को अपनी सांस्कृतिक कला को निखारने का सुनहरा अवसर प्रदान करती है. वर्ष 2026-27 के लिए इस स्कॉलरशिप की अधिसूचना जारी हो चुकी है और कुल 650 छात्रवृत्तियां उपलब्ध हैं. CCRT Cultural Talent Search Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले हीं शुरू हो चूका है, और लास्ट डेट 31 मई 2026 है.
आपको बता दें Cultural Talent Search Scholarship Scheme यह स्कीम कई सालों से चल रही है और इसका मुख्य उद्देश्य 10 से 14 वर्ष के बच्चों को संगीत, नृत्य, नाटक, चित्रकला, मूर्तिकला, शिल्पकला और साहित्यिक कला जैसी विधाओं में विशेष प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है.
यह स्कॉलरशिप CCRT Cultural Talent Search Scholarship 2026-27 न केवल आर्थिक सहायता देती है बल्कि बच्चों की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और उन्हें गुरु-शिष्य परंपरा में आगे बढ़ाने में भी मदद करती है. यदि आपके बच्चे में कोई सांस्कृतिक प्रतिभा है तो यह लेख अंत तक पढ़ें – इसमें हर जरूरी डिटेल दी गई है. Cultural Talent Search Scholarship Scheme 2026-27 के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाई स्टेप बताया गया है…
CCRT Cultural Talent Search Scholarship 2026-27 – Highlights
| Article Name | CCRT Cultural Talent Search Scholarship 2026-27 |
| Name of Ministry | Ministry of Culture, Government of India |
| Centre Name | The Centre for Cultural Resources and Training (CCRT) |
| Year | 2026-27 |
| Mode of Application | Offline |
| Apply Last Date | 31st May 2026 |
| Number of Scholarship | 650 Scholarships |
| Who Can Apply? | All India Applicants Can Apply. |
| Category | Scholarship |
| Official Website | ccrtindia.gov.in |
Cultural Talent Search Scholarship Scheme 2026-27
भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और नई पीढ़ी को सांस्कृतिक कलाओं से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित एक प्रमुख योजना है सांस्कृतिक संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र (CCRT) की Cultural Talent Search Scholarship Scheme (CTSS). वर्ष 2026-27 के लिए CCRT ने 650 नई छात्रवृत्तियां घोषित की हैं. यह योजना 10 से 14 वर्ष की आयु के प्रतिभाशाली बच्चों को संगीत, नृत्य, नाटक, चित्रकला, मूर्तिकला, शिल्पकला और साहित्यिक कलाओं में विशेष प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए वित्तीय सहायता देती है.
जारी अधिकारिक विज्ञापन के अनुसार CCRT Cultural Talent Search Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चूका है, और लास्ट डेट 31 मई 2026 निर्धारित है. यदि आपका बच्चा सांस्कृतिक कलाओं में रुचि रखता है तो यह सुनहरा अवसर है, इस स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

हमने, इस आर्टिकल में CCRT Cultural Talent Search Scholarship 2026-27 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी – पात्रता मानदंड, महत्वपूर्ण तिथि, स्कॉलरशिप डिटेल्स, लाभ, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य बिवरण निचे शेयर किया है. ताकि, इस स्कॉलरशिप के लिए इंटरेस्टेड सभी अभिभावक जिनका बच्चा बच्चा सांस्कृतिक कलाओं में रुचि रखता है, वे अप्लाई कर सकें और इस अवसर का लाभ उठा सकें.
CCRT क्या है?
सेंटर फॉर कल्चरल रिसोर्सेज एंड ट्रेनिंग (CCRT) भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्थान है. इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है. CCRT 1982 से कल्चरल टैलेंट सर्च स्कॉलरशिप स्कीम चला रहा है. CCRT Cultural Talent Search Scholarship 2026-27 का उद्देश्य देश भर से असाधारण प्रतिभा वाले बच्चों को खोजना, उन्हें प्रोत्साहित करना और दुर्लभ व लुप्तप्राय कलाओं को संरक्षित करना है. यह योजना स्कूल जाने वाले बच्चों के साथ-साथ पारंपरिक कलाकार परिवारों के बच्चों के लिए भी खुली है.
Cultural Talent Search Scholarship Scheme 2026-27 Important Date
| Events | Dates |
| Application Starts From | Already Released |
| Last Date to Apply | 31st May 2026 |
CCRT Cultural Talent Search Scholarship 2026-27 का उद्देश्य
CCRT कल्चरल टैलेंट सर्च स्कॉलरशिप 2026-27 का मुख्य उद्देश्य 10 से 14 वर्ष की आयु के प्रतिभाशाली बच्चों को विभिन्न सांस्कृतिक क्षेत्रों में विशेष प्रशिक्षण प्रदान करना है. –
- 10-14 वर्ष के आयु वर्ग के प्रतिभाशाली बच्चों को संगीत, नृत्य, नाटक, चित्रकला, मूर्तिकला, शिल्पकला और साहित्यिक गतिविधियों जैसे क्षेत्रों में विशेष प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराना.
- पारंपरिक कलाओं को संरक्षण देना और उन्हें लुप्त होने से बचाना.
- स्कूल जाने वाले बच्चों या पारंपरिक कलाकार परिवारों के बच्चों को प्रोत्साहन देना.
CCRT Cultural Talent Search Scholarship 2026 Category Wise
| Category | Number of Scholarships |
|---|---|
| General Categories & Others | 375 |
| Tribal Culture / Scheduled Tribe (ST) | 100 |
| Traditional Artist Families (TAF) | 125 |
| Differently Abled (Divyang) | 20 |
| Creative Writing / Literary Arts | 30 |
| Total | 650 |
Eligibility Criteria for Cultural Talent Search Scholarship Scheme 2026-27
इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाले छात्र को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होगी. –
| Scholarship Name | Eligibility Criteria |
| Cultural Talent Search Scholarship Scheme 2026-27 | आयु सीमा:-
प्रशिक्षण की न्यूनतम अवधि:-
आय मानदंड:-
अन्य शर्तें:-
|
Benefits of CCRT Cultural Talent Search Scholarship 2026
इस Cultural Talent Search Scholarship Scheme 2026-27 में चयनित छात्रों को निम्नलिखित लाभ मिलेंगे. –
- चुने गए कैंडिडेट्स को सालाना ₹3,600/- का स्टाइपेंड और स्पेशल ट्रेनिंग के लिए इंस्टिट्यूशन/गुरु/टीचर को दी गई ट्यूशन फीस के लिए हर साल ₹9,000/- तक का रीइंबर्समेंट मिलेगा.
| Benefit Type | Amount |
|---|---|
| Annual Scholarship Value | ₹3,600/- Per Year |
| Tuition Fee Reimbursement | Actual fee paid, subject to a ceiling of ₹9,000 per year |
| Total Potential Benefit | Up to ₹12,600/- Per Year |
नोट:- स्कॉलरशिप का पेमेंट सीधे ऑथराइज़्ड पेरेंट/गार्जियन के बैंक अकाउंट में PFMS पोर्टल के ज़रिए किया जाएगा. पेरेंट/गार्जियन की ज़िम्मेदारी है कि वे इन फंड्स का इस्तेमाल गुरु/टीचर को अप्रूव्ड ट्यूशन फीस देने के लिए करें और पेरेंट/गार्जियन और गुरु/टीचर दोनों की साइन की हुई पेमेंट रसीदें जमा करें.
CCRT Cultural Talent Search Scholarship 2026-27 Selection Process
Cultural Talent Search Scholarship Scheme 2026-27 के लिए अप्लाई करने बाले छात्र-छात्राओं का चयन निम्न प्रकार होगा. –
कैंडिडेट्स को इंटरव्यू या टेस्ट के आधार पर चुना जाएगा, जो आगे बढ़ेंगे, उन्हें एक्सपर्ट्स का एक पैनल 1 से 10 पॉइंट के स्केल पर जांचेगा. स्कॉलरशिप अवॉर्ड्स के बारे में आखिरी फैसला सेंट्रल सिलेक्शन कमिटी का होगा.
- प्रारंभिक स्क्रीनिंग के बाद शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को साक्षात्कार/टेस्ट के लिए बुलाया जाता है.
- विशेषज्ञ पैनल द्वारा 1 से 10 अंक दिए जाते हैं.
- अंतिम चयन सेंट्रल सिलेक्शन कमिटी द्वारा मेरिट के आधार पर किया जाता है.
- साक्षात्कार आमतौर पर नवंबर से जनवरी के बीच क्षेत्रीय स्तर पर होते हैं.
Required Document for Cultural Talent Search Scholarship Scheme 2026-27
यदि इस CCRT Cultural Talent Search Scholarship 2026-27 के लिए अप्लाई करते हैं, तो आवेदन के समय कुछ जरुरी डॉक्यूमेंट अपने साथ रखना होगा जो निम्नलिखित है. –
- जन्म प्रमाण पत्र (रजिस्ट्रार या स्कूल प्रिंसिपल द्वारा प्रमाणित)
- जाति प्रमाण पत्र (ST श्रेणी के लिए)
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू)
- क्रिएटिव राइटिंग के लिए मूल कार्य के नमूने
- चित्रकला/शिल्प/मूर्तिकला के लिए 3 नवीनतम पोस्टकार्ड साइज फोटो
- नृत्य/संगीत आदि प्रदर्शन कला के लिए 3 पोस्टकार्ड साइज फोटो
- गुरु/संस्था से अनुशंसा पत्र
- आय प्रमाण पत्र (यदि लागू)
- पासपोर्ट साइज फोटो
How to Apply for CCRT Cultural Talent Search Scholarship 2026-27?
Cultural Talent Search Scholarship Scheme 2026-27 में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें. –
- CCRT Cultural Talent Search Scholarship 2026-27 Apply करने के लिए सर्वप्रथम इसके एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करना है.
- एप्लीकेशन फॉर्म कुछ इस प्रकार से है. –

- Cultural Talent Search Scholarship Scheme 2026-27 Application Form को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लेना है.
- और एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को अच्छे से भरना है.
- इसके बाद मांगी गई सभी आवश्यक दस्ताबेजों को स्व-सत्यापित करके आवेदन फॉर्म में अटैच करना है.
- और एप्लीकेशन फॉर्म सहित अन्य सभी दस्तावेजों को पोस्ट की मदद से 31 मई, 2026 की शाम 05 बजे तक निचे दिए गए पते (Address) पर भेजना है.
- आप चाहें तो स्वयं भी आवेदन फॉर्म को पहुँचा सकते हैं.
Address Details
आप निचे दिए गए इन Address पर अपना आवेदन फॉर्म स्वयं/ पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं. –
Centre for Cultural Resources and Training, 15 A, Sector – 7, Dwarka, New Delhi – 110075,
- Phone No: 011-28040013
- Email: ddsch.ccrt@nic.in
CCRT Regional Centre, Hawala Khurd, Badgaon, Udaipur, Rajasthan-313001
- Phone No: (0294) 2430764, 2430771
- Email: rcud.ccrt@nic.in
CCRT Regional Centre, 1-118/ CCRT, Survey No. 64, Near Google Office, Madhapur, Hyderabad – 500084
- Phone No: (040) 23117050 and 23111910
- Email: rchyd.ccrt@nic.in
CCRT Regional Centre, 58, Juripar, Panjabari Road, Guwahati, Assam-781037
- Phone No. 0361-2330152,
- Email: rcgwt.ccrt@nic.in
CCRT Regional Centre Old Collectorate Building, Near District Court, Damoh, Madhya Pradesh – 470661
- Phone No. 0781-2299187
- Email: rcdamoh-ccrt@gov.in
Important Links
| Download CCRT Cultural Talent Search Scholarship 2026-27 Application Form | |
| CCRT Cultural Talent Search Scholarship 2026-27 Official Notification | Hindi || English |
| Official Website | Visit Now |
| For More Updates | Click Here |
Conclusion
CCRT कल्चरल टैलेंट सर्च स्कॉलरशिप 2026-27 भारत के सांस्कृतिक भविष्य को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. यदि आपके घर में कोई बच्चा संगीत, नृत्य, चित्रकला या किसी अन्य सांस्कृतिक कला में प्रतिभाशाली है तो इस योजना का लाभ अवश्य लें, समय रहते आवेदन करें और इस अवसर का लाभ अवश्य लें.
FAQ’s – Cultural Talent Search Scholarship Scheme 2026-27
CCRT Cultural Talent Search Scholarship 2026-27 क्या है?
यह Centre for Cultural Resources and Training (CCRT), Ministry of Culture, Government of India द्वारा संचालित योजना है. इसमें 10-14 वर्ष के प्रतिभाशाली बच्चों को संगीत, नृत्य, नाटक, चित्रकला, मूर्तिकला, शिल्पकला और साहित्यिक कला जैसे क्षेत्रों में विशेष प्रशिक्षण के लिए 650 छात्रवृत्तियां दी जाती हैं.
इस योजना के तहत कुल कितनी छात्रवृत्तियां दी जाएंगी?
2026-27 के लिए कुल 650 फ्रेश छात्रवृत्तियां दी जाएंगी.
CCRT Scholarship 2026-27 के लिए आयु सीमा क्या है?
बच्चे का जन्म 01 जुलाई 2012 से 30 जून 2016 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच होना चाहिए.
Cultural Talent Search Scholarship Scheme 2026-27 Last Date कब है?
सभी 31 मई 2026 तक ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
CCRT Cultural Talent Search Scholarship 2026-27 की राशि कितनी है?
वार्षिक छात्रवृत्ति ₹3,600 + ट्यूशन फीस प्रतिपूर्ति (अधिकतम ₹9,000 प्रति वर्ष) = कुल ₹12,600 प्रति वर्ष तक.
छात्रवृत्ति कितने समय के लिए दी जाती है?
शुरुआत में 2 वर्ष के लिए, फिर हर 2 वर्ष में नवीनीकरण संभव है, पहले विश्वविद्यालय डिग्री तक या 20 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो.
CCRT Cultural Talent Search Scholarship 2026-27 में आवेदन कैसे करें?
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है, आप सभी यहाँ पर बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके इस स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
