Bihar Police SAP Recruitment 2026: Notification Out for 15,821 Vacancies, Check Qualification, Age, Salary, Last Date & Application Process etc.

Bihar Police SAP Recruitment 2026:- बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं और खासकर पूर्व सैनिकों तथा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) से सेवानिवृत्त जवानों के लिए शानदार मौका आया है. बिहार पुलिस विभाग ने विशेष सहायक पुलिस (SAP) के 15,821 पदों पर भर्ती की घोषणा की है. यह भर्ती Bihar Police SAP Recruitment 2026 बिना लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षण के सिर्फ इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर की जाएगी. दानापुर कैंट द्वारा आयोजित इस रैली भर्ती की प्रक्रिया 01 जून 2026 से शुरू होकर 06 जून 2026 तक विभिन्न मंडलों के अनुसार चलेगी.

यह भर्ती मुख्य रूप से पूर्व भारतीय सैनिकों (Ex-Servicemen) और CAPF से रिटायर हुए कर्मियों के लिए है, जो बिहार में सरकारी सेवा में फिर से शामिल होना चाहते हैं. अगर आप भारतीय सेना या अर्धसैनिक बलों से रिटायर हो चुके हैं और अब बिहार पुलिस में कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर सरकारी सेवा में शामिल होना चाहते हैं, तो यह बेहतरीन अवसर है. जारी विज्ञापन के अनुसार इस Bihar Police SAP Vacancy 2026 के माध्यम से Special Auxiliary Police (SAP), Bihar में JCOs, SAP Jawans और रसोईया के पदों पर भर्ती की जाएगी.

इस आर्टिकल में निचे Bihar Police SAP Recruitment 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी – एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथि, आवेदन प्रक्रिया, सैलरी डिटेल्स एवं अन्य बिवरण शेयर किया गया है…

Bihar Police SAP Recruitment 2026 – Highlights

Name of the ArticleBihar Police SAP Recruitment 2026
OrganizationBihar Police Headquarters, Patna
Post NameJCO, SAP Jawan, Cook (Rasoiya)
Number of Vacancy15,821 Vacancies
Notification Release Date09th May 2026
Who Can Apply?Ex-Indian Army / Ex-Paramilitary (CAPF) – Permanent Residents of Bihar
Vacancy Rally Starts Date01st June 2026
Vacancy Rally Last Date06th June 2026
Mode of ApplicationOffline (Rally)
Vacancy NotificationReleased Now
Job LocationBihar
Rally VenueRegional Office AWPO, Danapur Cantt, Bihar
CategoryLatest Jobs
Official Websitepolice.bihar.gov.in/requirements

Bihar Police SAP Recruitment 2026 Notification

बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना द्वारा पूर्व सैनिकों (Ex-Army) और पूर्व अर्द्धसैनिक बलों (CAPF) से सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए Special Auxiliary Police (SAP) में बड़ी भर्ती निकाली गई है. कुल 15,821 पदों पर अनुबंध आधारित बहाली की जा रही है. यह भर्ती उन सभी पूर्व सैनिकों के लिए एक बेहतरीन मौका है जो अपनी सेवा के बाद भी देश और समाज की सेवा जारी रखना चाहते हैं. Bihar Police SAP Recruitment 2026 के माध्यम से यह भर्ती वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर होगी, कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी.

बिहार पुलिस SAP भर्ती 2026 के लिए भर्ती रैली 01 जून 2026 से 06 जून 2026 तक विभिन्न प्रमंडलों में आयोजित की जाएगी. अगर आप बिहार के स्थायी निवासी हैं और सेना या CAPF से सेवानिवृत्त हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है. पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान के साथ 1 वर्ष का अनुबंध मिलेगा, जिसे बाद में बढ़ाया भी जा सकता है.

Bihar Police SAP Vacancy 2026

यदि, आप इस Bihar Police SAP Recruitment 2026 के लिए इंटरेस्टेड हैं, और अप्लाई करना चाहते हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें इस भर्ती के लिए कोई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया नहीं रखी गई है. इच्छुक अभ्यर्थियों को AWPO Registration सत्यापित करवाकर निर्धारित तिथि पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ रैली में शामिल होना होगा.

जो भी भूतपूर्व सैनिक जो स्पेशल ऑग्ज़ीलियरी पुलिस (SAP), बिहार में अनुबंध पर भर्ती होने के लिए इच्छुक हैं, भर्ती प्रक्रिया से पूर्व AWPO रजिस्ट्रेशन का सत्यापन रीजनल ऑफिस अव्पो, दानापुर कैंट के कार्यालय से अवश्य करा लें. AWPO रजिस्ट्रेशन के बिना SAP Bharti 2026 की पात्रता अमान्य होगी.

Bihar Police SAP Bharti 2026 Important Date

EventsDates
Official Notification Release Date09th May 2026
Rally Start Date (Division-wise)01st June 2026
Rally End Date06th June 2026
Walk-in Interview TimingsDaily 09:30 AM to 04:00 PM

Bihar Police SAP Recruitment 2026 Division-Wise Rally Schedule

प्रमंडलजिलारैली की तिथि
पूर्णिया, भागलपुर, दरभंगापूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज भागलपुर, नव्गढ़िया, बांका , दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर01.06.2026
कोशी, मुंगेर, सारणसहरसा, मधेपुरा, सुपौल , मुंगेर, बेगुसराय, खगड़िया, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई , सारण, सिवान, गोपालगंज02.06.2026
तिरहुतमुजफ्फरपुर, मोतिहारी , बेतिया, बगहा, सीतामढ़ी, वैशाली, शिवहर03.06.2026
मगधगया जहानाबाद, अरवल , औरंगाबाद, नवादा04.06.2026
पटनापटना नालंदा05.06.2026
भोजपुर, भभुआ, रोहतास, बक्सर06.06.2026

समय – प्रात:09:30 बजे से 16:00 बजे तक

Bihar Police SAP Vacancy 2026

बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना द्वारा SAP Bharti 2026 के लिए जारी आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार टोटल 15,821 रिक्तियाँ निकाली गई है. बिहार पुलिस SAP भर्ती 2026 में विभिन्न पदों पर कुल रिक्तियां इस प्रकार हैं. –

Post NameTotal Vacancies
JCO (Junior Commissioned Officer)148
SAP Jawan15,135
Cook (Rasoiya)538
Grand Total15,821

Bihar Police SAP Vacancy Category Wise

CategoryNumber of Posts
Extremely Backward Class (EBC)2,936
Scheduled Caste (SC)2,688
Backward Class (BC)1,525
Backward Class Women (BCW)510
Scheduled Tribe (ST)163
Economically Weaker Section (EWS)1,582
Unreserved (UR)6,417 (Total minus Reserved Categories)
Total15,821 Posts

Bihar Police SAP Recruitment 2026 Eligibility Criteria

इस Bihar Police SAP Bharti 2026 के लिए अप्लाई करने से पहले निर्धारित एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करना होगा. इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए पर्त्येक उम्मीदवार को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी. –

  • निवास: उम्मीदवार बिहार का मूल निवासी होना चाहिए. रैली में मूल निवास प्रमाण-पत्र (Permanent Resident Certificate) अनिवार्य रूप से लाना होगा.
  • सेवानिवृत्ति: पूर्व भारतीय सेना (Army, Navy, Air Force) या CAPF (CRPF, BSF, CISF, ITBP, SSB आदि) से सेवानिवृत्त होना चाहिए.
  • शारीरिक फिटनेस: उम्मीदवार शारीरिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ और फिट होना चाहिए, हथियार चलाने का ज्ञान अनिवार्य है.
  • विशेष वरीयता: आपदा प्रबंधन, बम डिटेक्शन एवं डिस्पोजल, ड्राइविंग, तैराकी, गोताखोरी और मोटरबोट चलाने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी.
  • मेडिकल केटेगरी: सेवानिवृत्ति के समय मेडिकल कैटेगरी S1, H3, A3, P3, E3 होनी चाहिए, जबकि SHAPE-1 उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी.

Bihar Police SAP Bharti Age Limit

दिनांक – 01 जून 2026 को जवान एवं जे.सी.ओ. का क्रमश: अधिकतम उम्र 47 एवं 52 वर्ष हो. –

  • Age Limit (as on 01 June 2026)
  • Minimum Age: 47 Years
  • Maximum Age: 52 Years

Bihar Police SAP Salary

Bihar Police SAP Bharti 2026 में चयनित उम्मीदवारों को निम्न वेतन दिए जाएंगे. –

Post NameMonthly Remuneration
JCO (Junior Commissioned Officer)₹35,000/-
SAP Jawan₹30,000/-
Cook (Rasoiya)₹25,000/-

नियुक्ति शुरू में 1 वर्ष के अनुबंध (Contract) पर होगी। प्रदर्शन संतोषजनक रहने पर अनुबंध बढ़ाया जा सकता है. इसके साथ ही अन्य सरकारी नौकरी के समान भत्ते और सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी.

Other Benefits:- 

  • साल में अधिकतम 40 दिनों का सवैतनिक अवकाश देय होगा.
  • बिहार पुलिस जवानों के समान वार्षिक वर्दी भत्ता मिलेगा.
  • सेवा के दौरान उग्रवादी हमले में मृत्यु पर ₹10 लाख का अनुग्रह अनुदान (Ex-Gratia) दिया जायेगा.
  • और अन्य पुलिसकर्मियों जैसी कई सुविधाएं मिलेगी.

Bihar Police SAP Recruitment Selection Process

Bihar Police SAP Bharti 2026 में चयन प्रक्रिया निम्न प्रकार होगी. –

  • कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी.
  • सीधे वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर चयन.
  • इंटरव्यू AWPO, दानापुर कैंट में होगा.
  • दस्तावेज सत्यापन के बाद योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी.

How to Apply in Bihar Police SAP Recruitment 2026?

यदि योग्य हैं और Bihar Police SAP Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो यहाँ पर बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं. –

  • Bihar Police SAP Recruitment 2026 Apply करने के लिए आपको सबसे पहले रीजनल ऑफिस AWPO, दानापुर कैंट में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा.
  • सभी अभ्यर्थी रीजनल ऑफिस AWPO, दानापुर कैंट जाकर एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं.
  • और एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना है.
  • एप्लीकेशन फॉर्म को भरकर सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट को स्व-सत्यापित करके उसमे अटैच करना है.
  • और आवेदन फॉर्म को सभी डॉक्यूमेंट के साथ AWPO कार्यालय में जमा कर दें.
  • इसके बाद अपनी डिवीजन/जिले की निर्धारित तिथि पर सुबह 09:30 बजे से 04:00 बजे के बीच AWPO, दानापुर कैंट पहुँचना है.
  • और रैली स्थल पर आपके दस्तावेजों की जाँच की जाएगी और उसके बाद Walk-in Interview लिया जाएगा.
  • इंटरव्यू के बाद, आपको मेडिकल जाँच के लिए भेजा जाएगा.
  • पूरी तरह फिट पाए जाने पर आपको एक वर्ष के अनुबंध पर नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा.

Document Required

रैली भर्ती के समय निम्न दस्तावेज मूल और स्व-सत्यापित प्रतियों के साथ लेकर जाएं. –

  • मूल निवास प्रमाण-पत्र (बिहार)
  • आधार कार्ड
  • PAN कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • सेवानिवृत्ति प्रमाण-पत्र (Discharge Book/Certificate)
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र
  • जाति प्रमाण-पत्र (आरक्षण लागू होने पर)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • चिकित्सा फिटनेस प्रमाण-पत्र (यदि उपलब्ध)
  • विशेष कौशल प्रमाण-पत्र (ड्राइविंग, स्विमिंग आदि)

Important Links

Bihar Police SAP Recruitment 2026 Official NotificationDownload PDF
Official WebsiteVisit Now
More Govt. JobsClick Here

Conclusion

15,821 पदों वाली यह बंपर भर्ती बिहार पुलिस इतिहास की बड़ी भर्तियों में से एक है. जो योग्य पूर्व सैनिक और CAPF रिटायरी हैं, उन्हें तुरंत तैयारी शुरू कर देनी चाहिए. 01 जून 2026 से दानापुर कैंट में रैली शुरू हो रही है. Bihar Police SAP Recruitment 2026 पूर्व सैनिकों के लिए एक शानदार अवसर है. जो योग्य हैं, वे जल्दी तैयारी करें और निर्धारित तिथियों पर रैली में शामिल हों.

FAQ’s – Bihar Police Vacancy 2026

बिहार पुलिस SAP वैकेंसी 2026 में कुल कितने पद हैं?

इस भर्ती के तहत कुल 15,821 पद हैं, जिनमें JCO के 148, SAP जवान के 15,135 और रसोइया (Cook) के 538 पद शामिल हैं.

बिहार पुलिस SAP भर्ती 2026 किनके लिए निकाली गई है?

यह भर्ती केवल भारतीय सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF – CRPF, BSF आदि) से सेवानिवृत्त भूतपूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) के लिए है, जो बिहार के स्थायी निवासी हों.

Bihar Police SAP Rally 2026 कब आयोजित होगी?

रैली 01 जून 2026 से 06 जून 2026 तक आयोजित होगी, समय सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहेगा.

SAP भर्ती 2026 की रैली कहाँ होगी?

रैली रीजनल ऑफिस AWPO, दानापुर कैंट, बिहार में होगी.

Bihar Police SAP में आवेदन कैसे करें?

यह ऑफलाइन (Walk-in Rally) प्रक्रिया है. AWPO रजिस्ट्रेशन सत्यापित करवाकर निर्धारित तिथि पर दस्तावेजों के साथ रैली स्थल पर पहुंचना होगा. कोई ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरना है.

क्या इस भर्ती में लिखित परीक्षा होगी?

नहीं, चयन Walk-in Interview, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा.

AWPO रजिस्ट्रेशन क्यों जरूरी है?

बिना AWPO पंजीकरण सत्यापन के रैली में भाग नहीं ले सकते, पहले AWPO दानापुर कार्यालय से सत्यापन करवाना अनिवार्य है.

अनुबंध की अवधि कितनी होगी?

चयन के बाद एक वर्ष का अनुबंध दिया जाएगा (नियमों के अनुसार आगे बढ़ सकता है).

vikash

Leave a Comment