Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2026: मिलेंगे ₹5000/- का लाभ, जाने पात्रता, दस्तावेज और आवेदन कैसे करें?

Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2026:- बिहार सरकार की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने वाली एक महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजना है. वर्ष 2026 में भी यह योजना पूरे जोर-शोर से चल रही है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य बीपीएल (Below Poverty Line) परिवारों या वार्षिक आय ₹60,000/- रुपये तक के परिवारों की कन्याओं को विवाह के समय ₹5,000/- रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करना है. Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2026 के अंतर्गत यह राशि सीधे कन्या के बैंक खाते में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है.

यह Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana न केवल परिवार की आर्थिक बोझ को कम करती है, बल्कि बाल विवाह को रोकने, बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने और विवाह पंजीकरण को प्रोत्साहित करने का भी काम करती है. 22 नवंबर 2007 के बाद होने वाले विवाहों पर ही यह लाभ लागू होता है. अगर आप जानना चाहते हैं की यह योजना क्या है? और इसका लाभ कैसे मिलेगा तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें.

आपको बता दें की यह योजना समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित की जाती है. इस लेख में हम इस “मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2026” के बारे में विस्तार से जानेंगे – इसका उद्देश्य, पात्रता मानदंड, लाभ, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और महत्वपूर्ण जानकारी.

Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2026 – Highlights

आर्टिकल का नाम Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2026
योजना का नाम मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना
बिभाग समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार
वितीय वर्ष 2026
आवेदन का तरीका ऑनलाइन/ ऑफलाइन 
लाभार्थी राज्य के नागरिक 
योजना का लाभ ₹5,000/-
योजना का उद्देश्य योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों को शादी के समय आर्थिक बोझ से राहत देना, कन्या शिक्षा को प्रोत्साहित करना और बाल विवाह को रोकना है.
केटेगरी Sarkari Yojana
ऑफिसियल वेबसाइट state.bihar.gov.in/socialwelfare

बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2026: मिलेंगे ₹5000/- का लाभ, जाने पात्रता, दस्तावेज और आवेदन कैसे करें? – Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana

बिहार सरकार की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना (Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2026) गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह को आसान बनाने के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है. समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2026 बीपीएल (गरीबी रेखा) परिवारों और जिनकी सालाना आय ₹60,000/- रुपये तक है, उन परिवारों को विवाह के समय आर्थिक सहायता प्रदान करती है. योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों पर विवाह के बोझ को कम करना, बाल विवाह को रोकना, कन्या शिक्षा को प्रोत्साहित करना और विवाह का पंजीकरण सुनिश्चित करना है.

अगर आप बिहार से हैं, और एक BPL कार्ड धारक हैं और समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार की ओर से चलाई जा रही Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2026 का लाभ उठाना चाहते हैं तो इस योजना में अप्लाई कर सकते हैं.

Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2026

विशेष रूप से यह मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बीपीएल (BPL) कार्ड धारक परिवारों और जिनकी वार्षिक आय ₹60,000 से कम है, उनके लिए हीं बनाई गई है. आवेदन की पूरी प्रक्रिया एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी इस लेख में साझा किया गया है, ताकि राज्य के इच्छुक सभी बीपीएल (BPL) कार्ड धारक परिवार इस Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana के लिए अप्लाई कर सकें और इसका लाभ उठा सकें…

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2026 का उद्देश्य और महत्व 

बिहार में कई गरीब परिवार बेटी की शादी को लेकर चिंतित रहते हैं. महंगाई और सामाजिक दबाव के कारण शादी का खर्चा बड़ा बोझ बन जाता है. मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना इसी समस्या को दूर करने के लिए शुरू की गई थी. इस योजना का प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं. –

  • गरीब परिवारों को शादी के समय आर्थिक सहायता प्रदान करना.
  • लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना, ताकि वे कम से कम 18 वर्ष की आयु तक पढ़ाई पूरी कर सकें.
  • बाल विवाह को पूरी तरह रोकना.
  • विवाह का पंजीकरण (रजिस्टर्ड मैरिज) को प्रोत्साहित करना.
  • दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को कम करना और समाज में बेटी को बोझ न मानकर अभिमान का विषय बनाना.

यह योजना न सिर्फ आर्थिक मदद करती है, बल्कि सामाजिक परिवर्तन भी लाती है. जब सरकार बेटी की शादी पर सीधा सहयोग देती है, तो परिवार लड़की को पढ़ाने और उसकी उम्र पूरी होने के बाद ही शादी करने के लिए प्रेरित होते हैं. इससे राज्य की साक्षरता दर बढ़ती है और लड़कियों का सशक्तिकरण होता है.

Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2026 के लिए पात्रता मानदंड 

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ पाने के लिए निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी जरूरी हैं. –

  • कन्या बिहार राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए.
  • कन्या बीपीएल कार्डधारक परिवार या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (वार्षिक आय ₹60,000 तक) से संबंधित होनी चाहिए.
  • कन्या की आयु विवाह के समय कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और वर की आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए.
  • विवाह का विधिवत पंजीकरण (Marriage Registration Certificate) अनिवार्य है.
  • विवाह 22 नवंबर 2007 के बाद हुआ होना चाहिए.
  • पुनर्विवाह (दूसरी शादी) के मामले में लाभ नहीं मिलेगा, लेकिन विधवा विवाह को पुनर्विवाह नहीं माना जाता है.
  • अधिकतम दो कन्याओं को एक परिवार से लाभ मिल सकता है (कुछ आधिकारिक दिशानिर्देशों के अनुसार).
  • और सरकारी कर्मचारी परिवार या उच्च आय वाले परिवार इस योजना के पात्र नहीं हैं.

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2026 के लाभ (Benefits)

समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार की इस Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2026 का लाभ निम्नलिखित है. –

  • आर्थिक सहायता: कन्या के विवाह के समय ₹5,000 की राशि सीधे कन्या के बैंक खाते में DBT के जरिए ट्रांसफर की जाती है.
  • कोई मध्यस्थ नहीं: राशि बिना किसी कटौती के सीधे खाते में आती है.
  • अन्य फायदे: योजना बाल विवाह रोकने और शिक्षा प्रोत्साहन से जुड़ी होने के कारण परिवारों को जागरूक भी करती है.
  • इस योजना का लाभ केवल एक बार मिलता है, यदि परिवार पहले ही इस योजना का लाभ ले चुका है, तो दोबारा लाभ नहीं मिलेगा.

Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2026 में आवेदन हेतु जरुरी डॉक्यूमेंट 

अगर आप मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2026 करना चाहते हैं, तो आवेदन के समय कुछ जरुरी डॉक्यूमेंट अपने साथ रखना होगा जो निम्नलिखित है. –

  • आधार कार्ड (कन्या और अभिभावक दोनों का)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बीपीएल राशन कार्ड (मूल और स्व-सत्यापित)
  • आय प्रमाण पत्र (₹60,000 से कम आय का)
  • कन्या का जन्म प्रमाण पत्र या आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण (पासबुक की कॉपी)
  • वर का जन्म प्रमाण पत्र या आयु प्रमाण पत्र
  • विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • दहेज न लेने का स्व-घोषणा पत्र (Self-declaration of no dowry)
  • मोबाइल नंबर (सत्यापन के लिए)
  • एवं अन्य जरुरी डॉक्यूमेंट.

How to Apply Online in Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2026?

यदि ऑनलाइन के माध्यम से Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2026 में आवेदन करना चाहते हैं, तो यहाँ पर बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. –

  • Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2026 Online Apply करने के लिए निचे बॉक्स में उपलब्ध सीधे ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म लिंक पर क्लिक करेंगे.
  • क्लिक करते हीं Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Application Form खुल जायेगा. –

Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2026

  • इस एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को अच्छे से दर्ज करना है.
  • फॉर्म भरकर मांगी गई आवश्यक दस्ताबेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा.
  • और लास्ट में, सारी प्रक्रिया पूर्ण करके फाइनल सबमिट कर देना है और एप्लीकेशन स्लिप का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है.

How to Apply Offline in Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2026?

अगर आप Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2026 में ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें. –

  • आपको अपने नजदीकी प्रखंड (Block) के RTPS (Right to Public Services) काउंटर पर जाएं.
  • वहां से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है.
  • और फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें.
  • और आवेदन फॉर्म को आवश्यक दस्ताबेजों के साथ RTPS काउंटर पर जमा करें.
  • जमा करने पर आपको एक रसीद मिलेगी – उसे सुरक्षित रखें.
  • आवेदन स्वीकृत होने पर राशि डीबीटी से बैंक खाते में आएगी.

Important Links

Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2026 Apply OnlineApply Now
Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2026 Official NoticeDownload PDF
Official WebsiteVisit Now
Sarkari YojanaClick Here

निष्कर्ष 

बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2026 बिहार सरकार की एक सराहनीय पहल है जो गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह को गरिमामय और आर्थिक रूप से आसान बनाती है. यह योजना न केवल आर्थिक सहायता देती है बल्कि समाज में लड़कियों की शिक्षा और सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देती है. पात्र परिवारों को तुरंत Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2026 में आवेदन करना चाहिए ताकि वे इस लाभ का फायदा उठा सकें.

FAQ’s – Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2026

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2026 क्या है?

यह बिहार सरकार की एक कल्याणकारी योजना है, जिसमें बीपीएल या आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए ₹5,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. इसका उद्देश्य गरीब परिवारों को विवाह व्यय में मदद करना, विवाह पंजीकरण को प्रोत्साहित करना और बाल विवाह रोकना है.

इस योजना के तहत कितनी राशि मिलती है?

योजना के अंतर्गत पात्र कन्या को ₹5,000 की सहायता राशि सीधे बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से दी जाती है.

Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana का लाभ किसे मिल सकता है?

बिहार राज्य की स्थायी निवासी कन्याओं को, जिनके परिवार बीपीएल कार्डधारक हों या वार्षिक आय ₹60,000 से कम हो.

लड़की की न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?

लड़की की आयु शादी के समय कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए.

इस योजना में लड़के की आयु की क्या शर्त है?

लड़के की आयु शादी के समय कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए.

क्या विधवा या तलाकशुदा लड़की भी इस योजना का लाभ ले सकती है?

हाँ, विधवा या तलाकशुदा लड़की भी योजना का लाभ ले सकती है, बशर्ते वह अन्य पात्रता शर्तें पूरी करती हो.

Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana में आवेदन कैसे करें?

आप ऑनलाइन के माध्यम से या अपने नजदीकी प्रखंड (Block) के RTPS काउंटर पर जाकर इस योजना में आवेदन कर सकते हैं.

योजना का लाभ कितनी बार लिया जा सकता है?

एक परिवार की एक लड़की को एक बार ही लाभ मिल सकता है, पहले लाभ ले चुकी लड़की दोबारा आवेदन नहीं कर सकती

vikash

Leave a Comment