Bihar Electric Vehicle Policy 2026: महिलाओं को इलेक्ट्रिक कार पर 1 लाख अनुदान, SC/ST को मिलेगा अतिरिक्त लाभ, पढ़ें पूरी जानकारी

Bihar Electric Vehicle Policy 2026:- बिहार सरकार ने पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और आधुनिक परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बिहार इलेक्ट्रिक वाहन (संशोधन) नीति “Bihar Electric Vehicle Policy 2026” को मंजूरी दे दी गई है. इस नीति के तहत महिलाओं को इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर ₹1 लाख तक का प्रोत्साहन राशि मिलेगा, जबकि इलेक्ट्रिक स्कूटी/दोपहिया वाहनों पर भी विशेष छूट और सब्सिडी का प्रावधान किया गया है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें राज्य सरकार की यह योजना 2026-27 वित्तीय वर्ष के लिए लागू होगी और राज्य में 2030 तक 30% नई वाहन बिक्री को इलेक्ट्रिक बनाने का लक्ष्य रखा गया है. अगर आप बिहार राज्य के नागरिक हैं और जानना चाहते हैं की Bihar Electric Vehicle Policy 2026 क्या है? इसका लाभ कैसे मिलेगा, आवेदन का तरीका क्या है, किन-किन डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी तो इस लेख को अंत तक जरुर पढ़ें.

हमने यहाँ इस लेख में Bihar Electric Vehicle Policy 2026 की पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक शेयर किया गया है, ताकि राज्य के सभी नागरिक बिहार सरकार की इस योजना का ज्यादा से जय लाभ उठा सकें…

Bihar Electric Vehicle Policy 2026 – Highlights

आर्टिकल का नाम Bihar Electric Vehicle Policy 2026
स्कीम बिहार इलेक्ट्रिक वाहन (संशोधन) नीति “Bihar Electric Vehicle Policy”
वितीय वर्ष 2026-27
लागु किया गयामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा
योजना का लाभ इलेक्ट्रिक वाहन की खरीद पर ₹1 लाख तक प्रोत्साहन राशी प्रदान किया जायेगा. 
लाभार्थी राज्य के नागरिक 
केटेगरी Sarkari Yojana 
उद्देश्य इसका उद्देश्य 2030 तक राज्य में नए वाहनों की बिक्री में 30% हिस्सा इलेक्ट्रिक वाहनों का सुनिश्चित करना है.
राज्य बिहार 
ऑफिसियल वेबसाइट odtransportmis.nic.in

बिहार इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2026: महिलाओं को इलेक्ट्रिक कार पर 1 लाख अनुदान, SC/ST को मिलेगा अतिरिक्त लाभ, पढ़ें पूरी जानकारी – Bihar Electric Vehicle Policy 2026

बिहार सरकार ने राज्य को प्रदूषण मुक्त और आधुनिक बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. सम्राट चौधरी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने बिहार इलेक्ट्रिक वाहन (संशोधन) नीति, 2026 को मंजूरी दे दी है. इस नीति के तहत महिलाओं को इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर ₹1 लाख रुपये का सीधा अनुदान और इलेक्ट्रिक स्कूटर/बाइक पर ₹12 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी. सरकार का यह पहल न केवल महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देगी, बल्कि राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को तेज कर 2030 तक नए वाहनों में 30% हिस्सेदारी सुनिश्चित करेगी, जो राज्य के परिवहन क्षेत्र को पूरी तरह बदलने वाला साबित हो सकता है.

Bihar Electric Vehicle Policy 2026 (2)

राज्य सरकार इस नीति Bihar Electric Vehicle Policy 2026 का मुख्य लक्ष्य पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम करना, पर्यावरण प्रदूषण घटाना, महिलाओं को सशक्त बनाना और युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर पैदा करना है.

Bihar Electric Vehicle Policy 2026

विशेष रूप से, इस नीति में महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी गई है, ताकि वे स्वावलंबी बन सकें और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो.  साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधाएं बेहतर होंगी और स्वरोजगार बढ़ेगा.

Bihar Electric Vehicle Policy 2026 का उद्देश्य 

भारत सरकार के राष्ट्रीय स्तर पर EV को बढ़ावा देने के प्रयासों के अनुरूप बिहार भी अब तेजी से इस दिशा में आगे बढ़ रहा है. पहले की EV नीति (2023) में कुछ संशोधन करके नई पॉलिसी लाई गई है. इसका उद्देश्य 2030 तक राज्य में नए वाहनों की बिक्री में 30% हिस्सा इलेक्ट्रिक वाहनों का सुनिश्चित करना है. इस नई संशोधित नीति का मुख्य लक्ष्य है. –

  • 2030 तक राज्य में कुल नए वाहन पंजीकरणों में 30 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहन सुनिश्चित करना.
    वायु प्रदूषण को कम करना.
  • पेट्रोल-डीजल की खपत घटाकर विदेशी मुद्रा की बचत करना.
  • महिलाओं और आम नागरिकों को गैर-व्यावसायिक दोपहिया और चारपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए प्रोत्साहन देना.
  • ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करना.
  • व्यावसायिक मालवाहक इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना.
  • प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से सब्सिडी प्रदान करना.

Bihar Electric Vehicle Policy 2026 के लिए पात्रता 

अभी आधिकारिक पोर्टल (state.bihar.gov.in या परिवहन विभाग की वेबसाइट) पर विस्तृत गाइडलाइंस और आवेदन प्रक्रिया जारी होने की उम्मीद है. पात्रता मानदंड निम्न प्रकार है. –

  • लाभार्थी बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए.
  • महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान.
  • SC/ST प्रमाण-पत्र आदि दस्तावेज आवश्यक.
  • वाहन BIS/ARI प्रमाणित होना चाहिए.
  • और आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से DBT लिंक्ड बैंक खाते से जुड़े होंगे.

Bihar Electric Vehicle Policy 2026: महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान

नीति में विभिन्न श्रेणियों के लाभार्थियों के लिए अलग-अलग प्रावधान किए गए हैं, जिसमें महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी गई है. –

  • इलेक्ट्रिक चारपहिया वाहन (कार): महिलाओं को ₹1 लाख रुपये का सीधा अनुदान (2026-27 वित्तीय वर्ष के दौरान).
  • इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन (स्कूटर/बाइक): महिलाओं को ₹12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि.

यह सब्सिडी Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से सीधे खाते में आएगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी.

Bihar Electric Vehicle Policy 2026: अन्य वर्गों के लिए सब्सिडी और छूट

महिलाओं के अलावा समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने के प्रावधान किए गए हैं, जो निम्न प्रकार है. –

  • सामान्य वर्ग के लिए इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन पर ₹10 हजार रुपये.
  • SC/ST वर्ग के लिए इलेक्ट्रिक दोपहिया पर ₹12 हजार रुपये.
  • इलेक्ट्रिक मालवाहक तिपहिया वाहन (रोजगार के लिए): ₹50 से ₹60 हजार रुपये तक का अनुदान.
  • सभी इलेक्ट्रिक वाहनों पर मोटर वाहन कर (रोड टैक्स) में 50 प्रतिशत छूट.
  • पुराने वाहनों की स्क्रैपिंग पर अतिरिक्त लाभ. ये प्रावधान EV को आम जनता के लिए किफायती बनाएंगे.

Bihar Electric Vehicle Policy 2026 अलग-अलग वाहनों पर सब्सिडी और प्रोत्साहन

बिहार EV नीति-2026 में विभिन्न श्रेणियों के वाहनों के लिए स्पष्ट आर्थिक सहायता का प्रावधान किया गया है. –

  • इलेक्ट्रिक कार (चारपहिया वाहन): महिलाओं के नाम पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर सरकार ₹1 लाख रुपये का सीधा अनुदान (Direct Benefit Transfer) देगी। यह महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है.
  • दोपहिया वाहन (ई-स्कूटर/ई-बाइक): सामान्य वर्ग के लिए ₹10,000 रुपये और SC/ST वर्ग के लिए ₹12,000/- रुपये की सब्सिडी मिलेगी। महिलाओं को भी इस श्रेणी में विशेष लाभ मिल सकता है.
  • मालवाहक तिपहिया (ई-रिक्शा/कार्गो): सामान ढोने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों पर सामान्य वर्ग को ₹50,000/- रुपये और SC/ST वर्ग को ₹60,000/- रुपये की सहायता दी जाएगी. यह छोटे व्यापारियों और डिलीवरी कार्य करने वालों के लिए बड़ा राहत पैकेज है. ये सब्सिडी ‘मुख्यमंत्री बिहार पर्यावरण अनुकूल परिवहन रोजगार योजना’ के तहत DBT के माध्यम से दी जाएंगी.

Bihar Electric Vehicle Policy 2026: टैक्स और अन्य लाभ

  • मोटर वाहन कर (Road Tax) में 50% छूट: बिहार में रजिस्टर्ड होने वाले सभी इलेक्ट्रिक वाहनों को मोटर वाहन कर में 50% प्रतिशत की छूट मिलेगी, इससे वाहन खरीद की कुल लागत काफी कम हो जाएगी.
  • स्क्रैपिंग पॉलिसी: पुराने पेट्रोल-डीजल वाहनों को स्क्रैप कर नए EV खरीदने पर केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अतिरिक्त लाभ मिलेंगे.
  • चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर: चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए प्रोत्साहन, मॉल, होटल, पेट्रोल पंप, अपार्टमेंट और सरकारी भवनों में स्टेशन लगाने वालों को सब्सिडी और सहायता दी जाएगी. निजी और सार्वजनिक दोनों स्तर पर चार्जिंग नेटवर्क विकसित किया जाएगा.

Bihar Electric Vehicle Policy 2026 आवेदन प्रक्रिया?

यदि राज्य सरकार की Bihar Electric Vehicle Policy का लाभ उठाना चाहते हैं, तो बिभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा. –

Note:- आप सभी की जानकारी के लिए बता दें Bihar Electric Vehicle Policy 2026 के अंतर्गत अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है, लेकिन जल्द हीं बिभाग द्वारा इसके लिए आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन भी शुरू कर दिया जायेगा.

हालाँकि, जैसे हीं Bihar Electric Vehicle Policy 2026 के लिए आवेदन शुरू होता है, हम अपनी वेबसाइट के माध्यम से आपको अपडेट करेंगे, फिर आप आवेदन करके इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.

Important Links

Bihar Electric Vehicle Policy 2026 Notice (Paper Cutting)Download PDF
Official WebsiteVisit Now
More Sarkari YojanaClick Here

निष्कर्ष 

जो बिहारवासी EV खरीदने की सोच रहे हैं, उन्हें इस योजना का पूरा लाभ उठाना चाहिए. बिहार इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2026 न सिर्फ एक नीति है, बल्कि भविष्य की दिशा है. ₹1 लाख रुपये की सब्सिडी, टैक्स छूट और रोजगार योजनाओं से यह आम जनता, महिलाओं, युवाओं और पर्यावरण तीनों के लिए फायदेमंद साबित होगी. यदि आप EV खरीदने की सोच रहे हैं तो यह सबसे अच्छा समय है.

नोट: नीति में नियम और शर्तें समय-समय पर बदल सकती हैं. इसलिए सब्सिडी की विस्तृत जानकारी और नए अपडेट के लिए आधिकारिक बिहार EV पोर्टल या परिवहन विभाग की वेबसाइट चेक करें. 

FAQ’s – Bihar Electric Vehicle Policy 2026

बिहार इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2026 क्या है?

बिहार सरकार की नई नीति है जिसमें इलेक्ट्रिक वाहनों (दोपहिया, तिपहिया और चार पहिया) की खरीद पर प्रोत्साहन राशि (सब्सिडी) दी जाएगी, यह पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है.

इस योजना को कब मंजूरी दी गई?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में मंत्रीपरिषद की बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई, प्रोत्साहन राशि वर्ष 2026-27 के लिए देय होगी.

महिलाओं को इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर कितनी सब्सिडी मिलेगी?

महिलाओं को इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी मिलेगी.

महिलाओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी/दोपहिया वाहन पर कितना लाभ मिलेगा?

महिलाओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी या दोपहिया वाहन खरीदने पर ₹12,000/- तक की सहायता मिलेगी.

इलेक्ट्रिक मालवाहक तिपहिया वाहन पर कितनी सब्सिडी है?

सामान्य वर्ग को ₹50,000/- और SC/ST वर्ग को ₹60,000/- तक की सहायता मिलेगी.

इस योजना का लाभ किन लोगों को मिलेगा?

बिहार के सभी योग्य नागरिकों को लाभ मिलेगा, महिलाओं को विशेष प्राथमिकता और अधिक लाभ दिया जाएगा.

इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैक्स में कितनी छूट मिलेगी?

बिहार में क्रय एवं पंजीकृत सभी इलेक्ट्रिक वाहनों पर मोटर वाहन कर (टैक्स) में 50% की छूट प्रदान की जाएगी.

योजना का आधिकारिक नाम क्या है?

बिहार इलेक्ट्रिक वाहन (संशोधन) नीति, 2026 तथा मुख्यमंत्री बिहार पर्यावरण अनुकूल परिवहन रोजगार योजना.

Bihar Electric Vehicle Policy 2026 में आवेदन कैसे और कहाँ करना होगा?

आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी जल्द ही आधिकारिक पोर्टल या विभाग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी.

vikash

Leave a Comment