AFCAT 2 Notification 2026 (Out): Apply Online Link, Check Eligibility Criteria, Last Date & All Details

AFCAT 2 Notification 2026:- भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) ने 12 मई को AFCAT 2 नोटिफिकेशन 2026 (AFCAT 02/2026) जारी कर दिया है. यह उन सभी युवा पुरुष और महिलाओं के लिए एक बड़ा अवसर है जो Flying Branch, Ground Duty (Technical), & Ground Duty (Non-Technical) में कमीशन प्राप्त अधिकारी के रूप में देश सेवा करना चाहते हैं. कोर्स जुलाई 2027 में शुरू होगा. इच्छुक उम्मीदवार 20 मई 2026 से 19 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. AFCAT 02/2026 Batch Recruitment के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

विशेष रूप से, यह अधिसूचना AFCAT 2 Notification 2026 उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) और ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल) में कमीशंड अधिकारी बनना चाहते हैं. अगर आप भी वायु सेना में अधिकारी के रूप में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह बेहतरीन मौका है आप 19 जून 2026 यानि अंतिम तिथि से पहले तक Indian Airforce AFCAT 02/2026 Batch Recruitment 2026 Apply Online कर सकते हैं.

इस आर्टिकल में AFCAT 02/2026 की पूरी जानकारी प्रदान कराया गया है – महत्वपूर्ण तिथियां, योग्यता मानदंड, परीक्षा पैटर्न, सिलेक्शन प्रोसेस, सैलरी, आवेदन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण बिवरण शामिल है.

आर्टिकल के अंतिम चरण में हम क्विक लिंक्स भी प्रदान करेंगे, ताकि योग्य व् इच्छुक उम्मीदवार AFCAT 02/2026 Online Form डायरेक्टली सबमिट कर सकें…

AFCAT 2 Notification 2026 – Highlights

Name of the ArticleAFCAT 2 Notification 2026
Conducted ByIndian Air Force (IAF)
Exam NameAir Force Common Admission Test (AFCAT) – 02/2026 Examination
Total VacanciesAnnounced Soon
Post NameCommissioned Officer (Flying Branch & Ground Duty – Technical and Non-Technical)
Exam LevelNational Level
Mode of ApplicationOnline
Apply Start Date20th May 2026
Last Date to Apply Online19th June 2026
AFCAT 2 2026 Notification Date12th May 2026
Short NoticeReleased Now
Mode of ExamOnline (Computer Based Test – CBT)
Selection Process
  • Written Test
  • AFSB Test
  • Document Verification
  • Medical Examination
Exam LanguageEnglish
Apply LinkGiven Below
CategoryLatest Jobs
Official Websiteafcat.cdac.in

AFCAT 02/2026 Batch Recruitment

इंडियन एयर फ़ोर्स में शामिल होने के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए AFCAT Notification जारी कर दिया गया है, जिसके अनुसार पुरुष और महिला दोनों कैंडिडेट्स फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं. AFCAT 2 Notification 2026 (Short Notice) ऑफिशियली 12 मई को जारी किया गया है, और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 20 मई 2026 से शुरू हो रहा है. यह अवसर उन युवाओं के लिए सुनहरा है जो वायु सेना में अधिकारी के रूप में करियर बनाना चाहते हैं. फ्लाइंग ब्रांच में पायलट बनने से लेकर टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल ग्राउंड ड्यूटी तक विभिन्न पद उपलब्ध हैं.

आपको बता दें भारतीय वायु सेना (Indian Air Force – IAF) द्वारा AFCAT – 02/2026 / NCC Special Entry / GATE Score Entry के माध्यम से फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल एवं नॉन-टेक्निकल) ब्रांच में कमीशन अधिकारी पदों पर भर्ती हेतु आवेदन फॉर्म आमंत्रित किया गया है, जिसके लिए सभी योग्य उम्मीदवार afcat.edcil.co.in पर जाकर 19 जून 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं.

AFCAT 2 Notification 2026

IAF AFCAT 02/2026 Recruitment Important Date

EventsDates
AFCAT 02/2026 Short Notice Release Date12th May 2026
AFCAT 02/2026 Detailed Notification Release OnSoon
Online Application Start Date20th May 2026
Last Date to Apply Online19th June 2026
Application Fee Submission Last Date19th June 2026

AFCAT 2 2026 Vacancy 

AFCAT 2 2026 Notification फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल एवं नॉन-टेक्निकल) के लिए जारी किया गया है. साथ ही NCC Special Entry (Flying Branch) और GATE Score Entry (Ground Duty Technical) के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.

हालाँकि, शॉर्ट नोटिस में रिक्तियों का बिवरण नहीं बताया गया है. लेकिन जल्द हीं AFCAT 02/2026 का डिटेल्ड विज्ञापन जारी कर टोटल रिक्तियाँ घोषित की जाएगी.

EntryBranchCourse Number
AFCAT EntryFlying222/27F/SSC/M&W
Ground Duty (Technical)221/27T/PC/
111AEC/M&W
221/27T/SSC/
111AEC/M&W
Ground Duty (Non-Technical)221/27G/SSC/M&W
NCC Special EntryFlying222/27F/PC/M and
222/27F/SSC/M&W
GATE Score EntryGround Duty (Technical)221/27T/PC/
111AEC/M&W
221/27T/SSC/
111AEC/M&W

Note:- दिखाई गई वैकेंसी टेंटेटिव हैं और बिना किसी सूचना के बदल सकती हैं. असल में कितनी वैकेंसी होगी, यह ऑर्गनाइज़ेशन की ज़रूरतों, अलग-अलग कैडर कंट्रोल सिस्टम, ट्रेनिंग स्लॉट की उपलब्धता और July 2027 में होने वाली वैकेंसी की असल संख्या पर निर्भर करेगा. इस बारे में कोई रिप्रेजेंटेशन नहीं लिया जाएगा. Ground Duty (Non-Technical) Vacancy में से लॉ क्वालिफाइड कैंडिडेट के लिए दो सीटें रिज़र्व हैं.

Indian Air Force AFCAT 02/2026 Recruitment Eligibility Criteria

यदि Indian Air Force AFCAT 02/2026 Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करने बाले हैं, तो आधिकारिक पोर्टल पर फॉर्म सबमिट करने से पहले एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया एक बार जरुर चेक कर लें.

AFCAT 2 2026 Educational Qualifications

BranchEducational Qualifications
Flying Branch
Ground Duty (Technical)
Ground Duty (Non-Technical)

फिजिकल/मेडिकल स्टैंडर्ड, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और सिलेक्शन प्रोसेस की जानकारी वेबसाइट पर जल्द हीं डिटेल्ड नोटिफिकेशन में उपलब्ध होगा.

AFCAT 2 2026 Age Limit

  • AFCAT Age Limit (as on 01.07.02027)
  • Flying Branch: 20 to 24 years as on 01 July 2027 i.e. born between 02 July 2003 to 01 July 2007 (both dates inclusive).

Upper age limit for candidates holding valid and current Commercial Pilot License issued by DGCA (India) is relaxable upto 26 year i.e. born between 02 July 2001 to 01 July 2007 (both dates inclusive).

  • Ground Duty (Technical & Non-Technical) Branch All Ground Duty Branches through AFCAT and Ground Duty (Technical) Branch through Graduate Aptitude Test for Engineering (GATE) Score Entry: 20 to 26 years as on 01 July 2027 i.e. born between 02 July 2001 to 01 July 2007 (both dates inclusive).

AFCAT 02/2026 Application Fee

Entry TypeExamination Fee
AFCAT Entry (Men & Women)Rs. 550/- + GST (Non-Refundable)
NCC Special EntryNIL (No Fee)
GATE Score EntryNIL (No Fee)

IAF AFCAT 02/2026 Selection Process

AFCAT 2 सिलेक्शन प्रोसेस कई स्टेज का होगा. यदि Indian Air Force AFCAT 02/2026 Recruitment के लिए अप्लाई करने बाले तो, इस भर्ती में चयन प्रक्रिया निम्न प्रकार होगी. –

  • Written Test
  • AFSB Test
  • Document Verification
  • Medical Examination

AFCAT 02/2026 Pay, Allowances & Privileges

चयनित उम्मीदवारों को Level-10 के अनुसार वेतन (Basic Pay ₹56,100) मिलेगा. साथ हीं DA, House Rent, Transport Allowance, Flying Allowance (Flying Branch), Medical Facilities, Canteen, Insurance, Pension आदि अनेक सुविधाएं शामिल है.

RankPay as per Defence MatrixLevelMSP (Military Service Pay)
Flying OfficerRs. 56,100/- to 1,77,500/-10Rs. 15,500/-

Note:- फ्लाइट कैडेट्स को एक साल की ट्रेनिंग के दौरान हर महीने 56,100/- रुपये का फिक्स्ड स्टाइपेंड मिलेगा.

  • Allowances:- कमीशनिंग पर, सैलरी के अलावा, ब्रांच/ड्यूटी के नेचर/पोस्टिंग की जगह के आधार पर अलाउंस भी लागू होते हैं, जैसे फ्लाइंग अलाउंस, ट्रांसपोर्ट अलाउंस, टेक्निकल अलाउंस, टेस्ट पायलट और फ्लाइट टेस्ट इंजीनियर अलाउंस, रिस्क और हार्डशिप अलाउंस वगैरह शामिल है.
  • Insurance:- ज़रूरी इंश्योरेंस कवर उन IAF ऑफिसर्स के लिए है जो सर्विस में हैं और रिटायरमेंट के बाद एयर फ़ोर्स ग्रुप इंश्योरेंस सोसाइटी (AFGIS) से रिटायरमेंट ले चुके हैं. अभी सर्विस के दौरान मौत होने पर 1.25 Cr रुपये का इंश्योरेंस (कंट्रीब्यूशन पर) मिलता है. इसी तरह, 20 या उससे ज़्यादा साल की सर्विस के बाद रिटायर होने वाले PC ऑफिसर्स और 14 साल की सर्विस पूरी करने वाले SSC ऑफिसर्स को रिटायरमेंट के बाद शुरू में 15 साल के लिए 24 लाख रुपये और उसके बाद 75 साल की उम्र तक 12 लाख रुपये का एयर वेटरन्स इंश्योरेंस कवर (AVIC) मिलता है.

How to Apply Online for IAF AFCAT 02/2026 Recruitment?

यदि आप Indian Airforce AFCAT 02/2026 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इसके आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा. फॉर्म अप्लाई करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें. –

  • Air Force Common Admission Test (AFCAT) – 02/2026 Online Form सबमिट करने के लिए सर्वप्रथम इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा.

Indian Airforce AFCAT 02 2026

 

  • होम पेज से आपको CAREER सेक्शन में जाना है.
  • नेक्स्ट पेज पर आपको Dear Applicant, For Registration in AFCAT 02/2026 From 20 May 2026 (1100 Hr) to 19 June 26 (2330 Hr) [Click hereलिंक दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करना है. (लिंक 20 मई 2026 को सक्रिय होगा).
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको AFCAT – 02/2026 Online Registration प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा.
  • सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन डिटेल्स प्राप्त हो जायेगा.
  • अब इस लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके पोर्टल में लॉगिन करना है, और अपना Application Form भरना है.
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरकर आवश्यक डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड करना होगा.
  • इसके बाद आपको अपना आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन के माध्यम से करना होगा.
  • अंत में, सारी प्रक्रिया पूर्ण करके Final Submit पर क्लिक कर दें.
  • इस प्रक्रिया AFCAT 02/2026 Online Application Form पोर्टल पर सबमिट करके एप्लीकेशन स्लिप का प्रिंटआउट निकाल सकते हैं.

Important Links

IAF AFCAT 2 2026 Apply OnlineApply Now (Link Active on 20th May 2026)
AFCAT 2 Notification 2026Download PDF
AFCAT 02/2026 Detailed NotificationAnnounced Soon
Official WebsiteVisit Now
More Govt. JobsClick Here

Important Update:- AFCAT – 02/2026 के लिए अभी सिर्फ शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है. हालाँकि, डिटेल्ड नोटिफिकेशन जल्द हीं उपलब्ध होगा, और 20 मई 2026 से AFCAT 02/2026 Online Form भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. AFCAT 2026 Vacancy Details & Educational Qualification तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकरी AFCAT 02/2026 Notification (Full) जारी होने के बाद इस पेज पर अपडेट हो जायेगा, साथ हीं डायरेक्ट लिंक्स भी सक्रिय हो जायेगा और आप सभी कैंडिडेट्स दिए गए सीधे लिंक पर क्लिक करके अप्लाई कर सकते हैं.

Conclusion

AFCAT 02/2026 भारतीय वायु सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर है. जो उम्मीदवार योग्य हैं, उन्हें तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना पढ़नी चाहिए और समय रहते आवेदन करना चाहिए. AFCAT 2 Notification 2026 के अनुसार समय सीमित है – आवेदन 20 मई से शुरू हो रहा है. पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड करें और नियमित अपडेट चेक करते रहें.

FAQ’s – AFCAT 02/2026 Batch Recruitment

AFCAT 02/2026 क्या है?

AFCAT 02/2026 भारतीय वायु सेना द्वारा आयोजित कॉमन एडमिशन टेस्ट है, जिसमें फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल एवं नॉन-टेक्निकल) ब्रांच में कमीशंड ऑफिसर पदों के लिए भर्ती की जाती है. कोर्स जुलाई 2027 में शुरू होगा.

AFCAT 02/2026 के लिए आवेदन कब शुरू और खत्म होंगे?

ऑनलाइन आवेदन 20 मई 2026 (सुबह 11:00 बजे) से शुरू कर दिए जायेंगे.

AFCAT 02 2026 Batch Recruitment last date कब है?

योग्य उम्मीदवार 19 जून 2026 तक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं.

AFCAT 02/2026 में कितनी रिक्तियां हैं?

रिक्तियां अस्थायी हैं, फ्लाइंग ऑफिसर के लगभग 300+ पदों की उम्मीद है. हालाँकि, डिटेल्ड विज्ञापन जारी होने के बाद हीं वैकेंसी डिटेल्स स्पष्ट हो पायेगा.

AFCAT 02/2026 में फ्लाइंग ब्रांच के लिए आयु सीमा क्या है?

01 जुलाई 2027 को 20 से 24 वर्ष (02 जुलाई 2003 से 01 जुलाई 2007 के बीच जन्मे)। DGCA से वैध Commercial Pilot Licence वाले उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा 26 वर्ष तक छूट है.

AFCAT 02/2026 में ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल एवं नॉन-टेक्निकल) के लिए आयु सीमा क्या है?

01 जुलाई 2027 को 20 से 26 वर्ष (02 जुलाई 2001 से 01 जुलाई 2007 के बीच जन्मे) हों.

फ्लाइंग ब्रांच के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

ग्रेजुएशन के साथ 10+2 स्तर पर फिजिक्स और मैथमेटिक्स, या BE/B.Tech डिग्री अनिवार्य है. विस्तृत योग्यता आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखें.

AFCAT 02/2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

योग्य उम्मीदवार इंडियन एयर फाॅर्स के आधिकारिक पोर्टल https://afcat.edcil.co.in/ पर जाकर, या इस पेज पर उपलब्ध सीधे लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

vikash

Leave a Comment