WB ANM GNM 2026 (Notification Out): Apply Now, Check Eligibility, Application Fee, Last Date, WB ANM & GNM Notification & All Details

WB ANM GNM 2026:- पश्चिम बंगाल जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशंस बोर्ड (WBJEEB) ने आज यानी 25 मार्च से ANM (R) & GNM 2026 प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो उम्मीदवार वेस्ट बंगाल के सरकारी और प्राइवेट नर्सिंग संस्थानों में दो वर्षीय Auxiliary Nursing & Midwifery (Revised) और तीन वर्षीय General Nursing & Midwifery कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है. सूचना बुलेटिन 24 मार्च 2026 को जारी किया गया था जिसके अनुसार WB ANM GNM 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लास्ट डेट 19 अप्रैल 2026 तय है.

वैसे सभी कैंडिडेट्स जो WB ANM GNM 2026 Notification जारी होने का बेसब्री से इन्तेजार कर रहे थे, उन सभी के लिए गुड न्यूज़ है. यह परीक्षा उन छात्राओं (और GNM के लिए छात्र-छात्राओं) के लिए सुनहरा अवसर है जो सरकारी और निजी नर्सिंग संस्थानों में 2 वर्षीय ANM या 3 वर्षीय GNM डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं. WB ANM GNM 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 25 मार्च 2026 से 19 अप्रैल 2026 तक निर्धारित है.

इस लेख में हम WB ANM GNM 2026 की पूरी जानकारी विस्तार से देंगे – सूचना बुलेटिन, महत्वपूर्ण तिथियां, पात्रता मानदंड, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी डिटेल्स. अगर आप इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह लेख आपके लिए एक पूरा गाइड है. आइए शुरू करते हैं!

आर्टिकल के अंतिम चरण में क्विक लिंक्स भी प्रदान कराया गया है जिसके माध्यम से आप सभी West Bengal ANM GNM Admission 2026 के लिए डायरेक्टली अप्लाई कर सकते हैं….

WB ANM GNM 2026 – Highlights

Name of the ArticleWB ANM GNM 2026
Board NameWest Bengal Joint Entrance Examinations Board
Examination NameWest Bengal ANM Nursing & GNM Nursing
For AdmissionTwo-year Auxiliary Nursing & Midwifery (Revised) and three-year General Nursing & Midwifery courses
Mode of ApplyOnline
Online Application Start Date25th March 2026
Last Date to Apply Online19th April 2026
WB ANM GNM 2026 NotificationReleased Now
Application LinksGiven Below
CategoryAdmission
Official Websitewbjeeb.in

WB ANM GNM 2026 Notification

पश्चिम बंगाल जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशंस बोर्ड (WBJEEB) द्वारा आयोजित यह राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा Auxiliary Nursing & Midwifery (ANM) और General Nursing & Midwifery (GNM) कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है. यह परीक्षा उन छात्राओं (और GNM के लिए छात्र-छात्राओं) के लिए सुनहरा अवसर है जो सरकारी और निजी नर्सिंग संस्थानों में 2 वर्षीय ANM या 3 वर्षीय GNM डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं. WB ANM GNM 2026 का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी हो चूका है, साथ हीं बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक कैंडिडेट्स wbjeeb.in पर जाकर WB ANM GNM Online Application Form 2026 सबमिट कर सकते हैं.

अगर आप भी West Bengal ANM & GNM 2026 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो WBJEEB के वेबसाइट पर जाकर 19 अप्रैल 2026 से पहले तक WB ANM GNM 2026 Online Apply करना होगा. यह लेख आधिकारिक इंफॉर्मेशन बुलेटिन और WBJEEB की नवीनतम सूचनाओं पर आधारित है, इसमें 2026 के लिए सभी अपडेटेड डिटेल्स शामिल हैं.

West Bengal ANM & GNM 2026 Important Date

EventsDates
Information Bulletin Released24 March 2026
Online Application Start Date25 March 2026
Last Date to Apply Online19 April 2026
Online correction and downloading the revised confirmation page21 to 23 April 2026
WB ANM GNM Admit Card Release Date04 June 2026
WB ANM GNM Exam Date Date14 June 2026 (Sunday)
Result Publication DateNotify Soon

WB ANM GNM 2026

WB ANM GNM 2026 Eligibility Criteria

यदि पश्चिम बंगाल जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशंस बोर्ड (WBJEEB) की ओर से ANM & GNM Admission के लिए आयोजित Auxiliary Nursing & Midwifery (Revised) and General Nursing & Midwifery [ANM(R) & GNM] 2026 ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं, तो WB ANM GNM 2026 में बैठने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी. –

Category
ANM (R)
GNM
Gender
केवल महिला
पुरुष और महिला दोनों
Educational Qualification
  • 12वीं पास (किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से) कम से कम 40% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए.
  • SC/ST/OBC-कैटेगरी-A (ज़्यादा पिछड़े / OBC-कैटेगरी-B (पिछड़े) के लिए कुल मार्क्स में 5% की छूट है
  • 12वीं पास (किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से) कम से कम 40% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए.
  • SC/ST/OBC-कैटेगरी-A (ज़्यादा पिछड़े / OBC-कैटेगरी-B (पिछड़े) के लिए कुल मार्क्स में 5% की छूट है.
Language
  • बंगाली और/या नेपाली में पढ़ने, लिखने और बोलने की क्षमता
  • बंगाली और/या नेपाली में पढ़ने, लिखने और बोलने की क्षमता
Age Limit
  • कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है.
  • और 31.12.2025 तक कम से कम पिछले दस सालों से लगातार पश्चिम बंगाल का परमानेंट निवासी होना चाहिए
  • कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है.
  • और 31.12.2025 तक कम से कम पिछले दस सालों से लगातार पश्चिम बंगाल का परमानेंट निवासी होना चाहिए.
Medical Fitness Certificate
  • सभी कैंडिडेट्स को कोर्स के लिए मेडिकली फिट होना चाहिए और एडमिशन के समय APPENDIX-3 में दिए गए फॉर्मेट में मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट दिखाना होगा.
  • सभी कैंडिडेट्स को कोर्स के लिए मेडिकली फिट होना चाहिए और एडमिशन के समय APPENDIX-3 में दिए गए फॉर्मेट में मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट दिखाना होगा.

Note:- WBJEEB Auxiliary Nursing & Midwifery (Revised) and General Nursing & Midwifery [ANM(R) & GNM] 2026 के लिए निर्धारित योग्यता मानदंड से संबंधित अधिक जानकारी हेतु ऑफिसियल नोटिफिकेशन अवश्य चेक करें.

WB ANM GNM 2026 Domicile Criteria

  • कैंडिडेट जो 31.12.2025 तक कम से कम पिछले दस सालों से लगातार पश्चिम बंगाल के परमानेंट निवासी हों ANM (R) और GNM दोनों के लिए एलिजिबल हैं.
  • उन्हें एक डोमिसाइल सर्टिफिकेट जमा करना होगा.

WB ANM & GNM 2026 Application Fee

CategoryApplication Fee
SC / ST/ OBC/ EWS/ OrphanRs. 300/-
Other CandidatesRs. 400/-
Mode of PaymentOnline Only

WB ANM GNM 2026 Selection Process

West Bengal Auxiliary Nursing & Midwifery (Revised) and General Nursing & Midwifery [ANM(R) & GNM] Entrance Examination 2026 में सम्मलित अभ्यर्थियों का चयन निम्न प्रकार होगा. –

  • Written Exam (Entrance Exam)
  • Counseling Based on Merit List
  • Document Verification and Seat Allotment

West Bengal ANM GNM Exam Pattern 2026

West Bengal ANM GNM Nursing Exam Pattern 2026 कुछ इस प्रकार है. –

  • Exam Name: WB ANM GNM Exam 2026
  • Type of Questions: Multiple Choice Questions (MCQs)
  • Number of Questions: 100 Questions
  • Total Marks: 115 Marks
  • Duration of Exam: 90 Minutes
  • Negative Marking: कैटेगरी 1 में हर गलत जवाब के लिए 1/4 नंबर मिलेंगे, और कैटेगरी 2 में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी.
SubjectCategory 1 (1 Mark for each Correct Answer) No. of QuestionsCategory 2 (2 Marks for each Correct Answer) No. of QuestionsTotal No. of QuestionsMarks
Life Science30104050
Physical Science1552025
Basic English151515
Mathematics101010
General Knowledge101010
Logical Reasoning555
Total8515100115

WB ANM & GNM Exam 2026 इंग्लिश और बंगाली में होगा (बेसिक इंग्लिश और लॉजिकल रीजनिंग को छोड़कर). इसमें 100 MCQ होंगे जिन्हें 1.5 घंटे (90 मिनट) में हल करना होगा. हर गलत जवाब के लिए 1/4 मार्क की नेगेटिव मार्किंग होगी.

मार्किंग स्कीम के अनुसार, कैटेगरी 1 में हर सवाल 1 मार्क का होगा, और गलत जवाब के लिए 1/4 (25%) मार्क की पेनल्टी लगेगी. कैटेगरी 2 में, हर सवाल 2 मार्क का होगा. ज़्यादा जानकारी के लिए WB ANM Nursing Exam Pattern को देखें.

How to Apply Online for WB ANM GNM 2026?

यदि आप योग्य हैं और West Bengal ANM & GNM Admission 2026 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो यहाँ पर बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. –

WB ANM GNM 2026

  • होम पेज से Online Application Form for ANM(R) & GNM – 2026 लिंक पर क्लिक करना है.
  • क्लिक करते हीं नेक्स्ट पेज ओपन हो जायेगा. –

West Bengal ANM & GNM Admission 2026

  • यहाँ से New Candidate Registration लिंक पर क्लिक करना है.
  • इसके बाद अगले पेज पर दिए गए Important Instructions को पढ़ना है और I Agree करके Proceed to Application ऑप्शन पर क्लिक करना है.
  • नेक्स्ट पेज पर दिए गए पूरा (चेक बॉक्स को ✓) करना है, और Agree करना है.
  • इसके बाद WB ANM & GNM 2026 Registration Form कंप्यूटर स्क्रीन पर खुलकर आ जायेगा. –

WB ANM & GNM 2026 Registration Form

  • अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म ध्यानपूर्वक भरना है.
  • और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा करके ID & Password को क्रिएट कर लेना है.

Login & Fill WB ANM GNM Online Application Form 2026

  • WB ANM & GNM 2026 Registration पूरा करने के बाद आपको इस पेज पर आना है.

West Bengal ANM & GNM Admission 2026

  • यहाँ पर अपना Application Number & Password डालकर पोर्टल में लॉगिन कर लेना है.
  • लॉगिन करने के बाद WB ANM GNM Online Application Form 2026 खुलकर आ जायेगा, जिसे ध्यानपूर्वक भरना है.
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्ताबेजों को स्कैन करके अपलोड करना है.
  • और निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा.
  • लास्ट में, सारी प्रक्रिया पूर्ण करके फाइनल सबमिट कर देना है और एप्लीकेशन स्लिप का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है.

Important Links

WB ANM & GNM 2026 Apply OnlineApply Now
WB ANM & GNM 2026 Information Bulletin Download PDF
WB ANM & GNM 2026 NotificationDownload PDF
Official WebsiteVisit Now
Our Home PageClick Here

FAQ’s – WB ANM & GNM 2026

WB ANM GNM 2026 क्या है?

WB ANM GNM 2026 वेस्ट बंगाल में Auxiliary Nursing & Midwifery (Revised) (2 वर्षीय) और General Nursing & Midwifery (3 वर्षीय) डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए WBJEEB द्वारा आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा है.

WB ANM GNM 2026 की रजिस्ट्रेशन कब शुरू हुई है?

रजिस्ट्रेशन 25 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है.

WB ANM GNM 2026 के लिए योग्यता क्या है?

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा कम से कम 40% अंकों के साथ पास होना चाहिए. न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए (कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं).

ANM कोर्स के लिए केवल महिलाएँ ही आवेदन कर सकती हैं?

हाँ, ANM कोर्स केवल महिला उम्मीदवारों के लिए है, जबकि GNM कोर्स में पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं.

WB ANM GNM Online Form 2026 Last Date कब है?

ऑफिसियल नोटिफिकेशन के अनुसार इच्छुक कैंडिडेट्स 19 अप्रैल 2026 तक WB ANM GNM 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

WB ANM GNM 2026 में भाषा की योग्यता क्या है?

उम्मीदवार को बंगाली और/या नेपाली भाषा में पढ़ने, लिखने और अभिव्यक्ति करने की क्षमता होनी चाहिए.

WB ANM GNM 2026 का आवेदन कैसे करें?

योग्य उम्मीदवार पश्चिम बंगाल जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशंस बोर्ड (WBJEEB) के आधिकारिक पोर्टल https://wbjeeb.in/anm-gnm/ पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध सीधे लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन/ आवेदन कर सकते हैं.

vikash

Leave a Comment