Voter Card Status Online Kaise Check Kare 2025 – वोटर आईडी का घर बैठे स्टेटस चेक करना सीखे

Voter Card Status Online Kaise Check Kare 2025: वोटर आईडी कार्ड हर भारतीय नागरिक के लिए एक अहम दस्तावेज़ है। इसके बिना आप चुनाव में वोट नहीं डाल सकते। अगर आपने हाल ही में नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है या अपने पुराने कार्ड में सुधार कराया है तो स्वाभाविक है कि आप उसका स्टेटस जानना चाहेंगे। पहले इसके लिए चुनाव कार्यालय जाना पड़ता था लेकिन अब चुनाव आयोग ने यह सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराई है।

अब आप घर बैठे ही मोबाइल या कंप्यूटर से कुछ ही मिनटों में यह पता कर सकते हैं कि आपका वोटर कार्ड बना है या नहीं, अभी प्रोसेस में है, स्वीकृत हुआ है या अस्वीकृत। इसके अलावा अगर कार्ड बन चुका है तो यह भी देख सकते हैं कि वह आपके पते पर कब तक पहुँचेगा। इसके लिए आपके पास Reference Number, EPIC Number या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना ज़रूरी है।

स्टेटस चेक करने के लिए आप https://voters.eci.gov.in/, NVSP पोर्टल, Voter Helpline App या 1950 टोल-फ्री नंबर का उपयोग कर सकते हैं। बस लॉगिन करके “Track Application Status” विकल्प चुनें और अपना नंबर डालें। कुछ ही सेकंड में आपकी स्क्रीन पर पूरी जानकारी आ जाएगी। आइये इस पोस्ट में बिस्तर से इस प्रोसेस को जानते है।

Voter Card Status Online Kaise Check Kare 2025: Highlights

लेख का नामVoter Card ka Status Online Kaise Check Kare
लेख का प्रकारLatest Update
प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://voters.eci.gov.in/

वोटर आईडी कार्ड का स्टेटस चेक करने के लिए ज़रूरी जानकारी

स्टेटस देखने के लिए आपके पास ये जानकारी होना ज़रूरी है।

  • Reference Number (आवेदन के समय मिला नंबर)
  • EPIC Number (वोटर आईडी कार्ड पर लिखा यूनिक नंबर)
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (जो आवेदन करते समय दिया था)

Voter Card ka Status Online Kaise Check Kare 2025 – Step by Step

अगर आपने नया वोटर आईडी कार्ड बनवाया है या उसमें कोई सुधार कराया है, तो उसका स्टेटस जानने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें।

Step 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में https://voters.eci.gov.in/ टाइप करके ओपन करें।
  • यह चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट है जहाँ से आप वोटर कार्ड से जुड़ी सभी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

Step 2: Login ऑप्शन पर क्लिक करें

  • होम पेज खुलने के बाद आपको दाईं तरफ ऊपर की ओर Login का विकल्प दिखाई देगा।
  • इस पर क्लिक करें।

Step 3: लॉगिन डिटेल्स भरें

  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • यहाँ आपको अपनी Username/Email ID, Password और Captcha Code भरना होगा।
  • सारी डिटेल्स भरने के बाद Login बटन दबाएँ।
  • अगर आपने अभी तक अकाउंट नहीं बनाया है तो पहले New Registration करके अकाउंट बनाना होगा।

Step 4: Dashboard पर जाएं

  • सफलतापूर्वक लॉगिन करने के बाद आपका Dashboard खुलेगा।
  • यहाँ से आप वोटर आईडी से जुड़ी सभी जानकारी और आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।

Step 5: Track Application Status पर क्लिक करें

  • Dashboard में आपको Track Application Status का विकल्प मिलेगा।
  • इस पर क्लिक करें।

Step 6: Reference Number दर्ज करें

  • अब एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना Reference Number (Application Number) डालना होगा।
  • यह नंबर आपको वोटर कार्ड के लिए आवेदन करते समय मिला था।
  • सही नंबर डालने के बाद Submit बटन दबाएँ।

Step 7: स्टेटस देखें

  • जैसे ही आप Submit करेंगे, आपके सामने आपके वोटर कार्ड का पूरा स्टेटस खुल जाएगा।
  • इसमें यह जानकारी होगी कि आपका आवेदन Received, Under Process, Approved, Rejected या फिर Dispatched है।

Voter Card Status Online Kaise Check Kare 2025 (FAQ)

प्रश्न 1: वोटर कार्ड का स्टेटस चेक करने के लिए क्या चाहिए?

Ans: आपके पास Reference Number, EPIC Number और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना ज़रूरी है।

प्रश्न 2: वोटर कार्ड का स्टेटस कहाँ से चेक कर सकते हैं?

Ans: आप https://voters.eci.gov.in/ वेबसाइट, Voter Helpline App या 1950 टोल-फ्री नंबर से स्टेटस चेक कर सकते हैं।

प्रश्न 3: वोटर कार्ड बनने में कितना समय लगता है?

Ans: आम तौर पर नया वोटर कार्ड या सुधार किया हुआ कार्ड बनने में 30 से 60 दिन लग सकते हैं।

प्रश्न 4: अगर मेरा आवेदन Rejected दिख रहा है तो क्या करें?

Ans: अगर आवेदन अस्वीकृत हो गया है तो आपको फिर से नया आवेदन करना होगा और सही दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे।

प्रश्न 5: क्या मोबाइल से भी वोटर कार्ड स्टेटस चेक कर सकते हैं?

Ans: हाँ, आप अपने मोबाइल से आसानी से Voter Helpline App डाउनलोड करके स्टेटस देख सकते हैं।

निष्कर्ष

इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप घर बैठे ही अपने वोटर कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते हैं। बस आपके पास Reference Number, EPIC Number और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना चाहिए। इससे आपको तुरंत पता चल जाएगा कि आपका वोटर कार्ड किस स्थिति में है और कब तक आपको मिल सकता है।

Important Links

Official WebsiteVisit Here
Join Our Official Telegram ChannelJoin Here
More Sarkari YojanaView More
Nishant Singh

Leave a Comment