UPTET Online Form 2026 (Start): Apply Online, Check Qualification, Fee Last Date, UPTET 2026 Notification & All Details Here

UPTET Online Form 2026:- उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक के शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UPTET 2026 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. 20 मार्च 2026 को जारी इस अधिसूचना के साथ ही 27 मार्च से आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. अगर आप प्राइमरी या अपर प्राइमरी स्तर पर शिक्षक बनना चाहते हैं तो यह आपका सबसे बड़ा मौका है. आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार UPTET Online Form 2026 भरने का लास्ट डेट 26 अप्रैल 2026 तय है.

बेसब्री से UPTET 2026 Notification जारी होने का इन्तेजार कर रहे सभी कैंडिडेट्स अंतिम तिथि से पहले तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन आज यानी 27 मार्च 2026 से शुरू हो गया है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा आयोजित यह परीक्षा राज्य के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्तर के शिक्षकों की पात्रता प्रमाणित करने के लिए आयोजित की जाती है.

जो उम्मीदवार शिक्षक बनना चाहते हैं उन्हें upessc.up.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा. इस लेख में हम UP TET 2026 की पूरी जानकारी हिंदी में दे रहे हैं – महत्वपूर्ण तिथियां, पात्रता मानदंड, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, परीक्षा पैटर्न, फीस और अन्य जरूरी डिटेल्स. पूरी जानकारी पढ़ें और बिना किसी भ्रम के आवेदन करें.

आर्टिकल के अंतिम चरण में क्विक लिंक्स भी प्रदान कराया गया है जिसके माध्यम से इच्छुक कैंडिडेट्स डायरेक्टली Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test UPTET 2026 Apply Online Form सबमिट कर सकते हैं….

UPTET Online Form 2026 – Highlights

Name of the ArticleUPTET Online Form 2026
Conducting BodyUttar Pradesh Education Service Selection Commission (UPESSC)
Exam NameUttar Pradesh Teacher Eligibility Test (UPTET) 2026
PaperPaper 1 (Primary), Paper 2 (Upper Primary)
Exam LevelState Level
Mode of ApplyOnline
Online Application Start Date27th March 2026
Last Date to Apply Online26th April 2026
UPTET 2026 NotificationReleased Now
Language of ExamEnglish & Hindi
Mode of ExamOffline
ValidityLifetime
Job LocationUttar Pradesh
Application LinksGiven Below
CategoryOnline Form
Official Websiteupessc.up.gov.in

Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test UPTET 2026 Apply Online

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी 27 मार्च 2026 से शुरू हो गई है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर UPTET Online Form 2026 भर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026 है. और आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार UPTET Exam 02, 03 और 04 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी.

उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए यह बेहतरीन अवसर है. विशेष रूप से UPTET उत्तर प्रदेश में प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्तर पर शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य योग्यता परीक्षा है. अगर आप भी उनमे से एक हैं जो UPTET 2026 Online Apply करना चाहते हैं तो लास्ट डेट से पहले तक उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) के वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन/ एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करना होगा.

UPTET Online Form 2026

यदि आप भी Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test (UPTET) 2026 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो इस लेख में निचे उपलब्ध सीधे लिंक पर क्लिक करके UPTET 2026 Application Form भर सकते हैं.

UP TET परीक्षा उत्तर प्रदेश के सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए अनिवार्य योग्यता परीक्षा है. इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार ही बाद में होने वाली टीचर भर्ती परीक्षाओं (जैसे SUPER TET आदि) में हिस्सा ले सकते हैं.

UPTET Online Form 2026 Important Date

EventsDates
Publication of Official Notification20th March 2026
Online Application Start Date27th March 2026
Last Date to Apply Online26th April 2026
Application Fee Submission Last Date26th April 2026
Application Form Correction Date01st May 2026
UPTET Exam Date02nd, 03rd & 04th July 2026
UPTET Admit Card Release Date30th June 2026
UPTET City Intimation Slip22nd June 2026

UPTET 2026 Eligibility Criteria

UPTET दो स्तरों के लिए होता है – प्राइमरी लेवल (क्लास 1-5) और अपर प्राइमरी लेवल (क्लास 6-8), अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं. NCTE के नियमों के अनुसार Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test (UPTET) 2026 के लिए पात्रता मानदंड इस प्रकार है. –

Paper 1 (For Classes 1 to 5 – Primary Level)

UP TET 2026 Paper 1 Online Application Form भरने बाले अभ्यर्थियों के पास इनमे से कोई एक योग्यता होनी चाहिए.

  • स्नातक डिग्री + B.Ed/D.El.Ed/BTC (पास या अंतिम वर्ष में)
  • या 12वीं में कम से कम 50% अंक + 2 वर्षीय D.El.Ed या 4 वर्षीय B.El.Ed
  • या स्नातक में 50% अंक + B.Ed (NCTE नियमों के अनुसार)
  • विशेष शिक्षा के लिए RCI मान्यता प्राप्त डिप्लोमा वाले भी योग्य है.

Paper 2 (For Classes 6 to 8 – Upper Primary/Junior Level)

UP TET 2026 Paper 2 Online Application Form भरने बाले अभ्यर्थियों के पास इनमे से कोई एक योग्यता होनी चाहिए.

  • स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री + B.Ed या BTC (2 वर्षीय)
  • या 12वीं में 50% अंक + 4 वर्षीय B.L.Ed या B.Sc.Ed
  • स्नातक में 45-50% अंक + B.Ed (NCTE के अनुसार) योग्य हैं.

UPTET 2026 Age Limit

  • Minimum Age: 18 Years
  • Maximum Age: No Upper Age Limit

Note:- जो अभ्यर्थी अंतिम वर्ष में हैं, वे भी UPTET 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन प्रमाणपत्र के लिए डिग्री पूरी करनी होगी.

UPTET 2026 Application Fee

UPTET Application Form 2026 भरने के लिए, कैंडिडेट्स को अपनी कैटेगरी के हिसाब से एप्लीकेशन फ़ीस देनी होगी. UPTET 2026 पेपर-I और पेपर-II एग्जाम के लिए कैटेगरी के हिसाब से ऑनलाइन एप्लीकेशन फ़ीस नीचे दी गई है. –

CategoryApplication Fee (Paper-I)Application Fee (Paper-II)
General/ OBC/ EWS₹1000/-₹1000/-
SC/ ST₹500/-₹500/-
PH (Divyang)₹300/-₹300/-
Mode of PaymentDebit Card/ Credit Card/ Net Banking etc.

UPTET 2026 Exam Pattern

Uttar Pradesh Education Service Selection Commission (UPESSC) द्वारा प्राथमिक स्तर (Class 1-5) और उच्च प्राथमिक स्तर (Class 6-8) के लिए Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test (UPTET) 2026 आयोजित किया जायेगा. UPTET Exam Pattern 2026 कुछ इस प्रकार है. –

  • Exam Mode: Offline (OMR Sheet)
  • Question Type: Objective (MCQ)
  • Total Questions: 150
  • Total Marks: 150
  • Time Duration: 2 Hours 30 Minutes
  • Negative Marking: N/A
  • Medium: Hindi (as per English Medium rules)

UPTET Primary Level (Class 1 to 5) Exam Pattern

SubjectsNo. of QuestionsMarks
Child Development and Pedagogy3030
Language I (Hindi)3030
Language II (English/ Urdu/ Sanskrit)3030
Mathematics3030
Environmental Studies3030
Total150150

UPTET Upper Primary Level (Class 6 to 8) Exam Pattern

SubjectsNo. of QuestionsMarks
Child Development and Pedagogy3030
Language I (Hindi)3030
Language II (English/ Urdu/ Sanskrit)3030
Mathematics and Science
(for Mathematics and science teacher)
OR
Social Studies/Social Science
(for social studies/social science teacher)
6060
Total150150

How to Apply Online for UPTET 2026?

यदि आप योग्य हैं और Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test (UPTET) 2026 Paper 1 & Paper 2 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो यहाँ पर बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन/ एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. –

  • UPTET Online Application Form 2026 भरने के लिए आयोग के ऑफिसियल वेबसाइट पर सबसे पहले विजिट करना है.

UPTET Online Form 2026

  • होम पेज के NOTICE BOARD सेक्शन में जाना है.
  • यहं से उ० प्र० शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) -: नलाइन आवेदन फॉर्म Click Here  लिंक पर क्लिक करना है.
  • नेक्स्ट पेज ओपन हो जायेगा, इस तरह से. –

UPTET 2026

  • अब आपको New Candidates Initialize OTR ID लिंक पर क्लिक करना है.
  • क्लिक करते हीं UPESSC Registration पेज खुल जायेगा. –

UPTET Online Application Form 2026

  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना है, और अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना है.
  • और रजिस्ट्रेशन पूरा करके Login ID & Password को क्रिएट कर लेना है.

Login & Fill UPTET 2026 Online Application Form 

  • रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद आपको इस पेज पर विजिट करना है.

UPTET 2026

  • आपको Authenticated Login – Candidate Login पर क्लिक करना है.
  • लॉगिन पेज ओपन हो जायेगा. –

UPTET 2026 Online Application Form 

  • अब अपना Login ID & Password को डालकर लॉगिन कर लेना है.
  • लॉगिन के बाद डैशबोर्ड खुलकर आ जायेगा, जहाँ से UPTET 2026 Apply Now लिंक पर क्लिक करना है.
  • और एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना है और आवश्यक दस्ताबेजों को स्कैन करके अपलोड करना है.
  • इसके बाद निर्धारित एप्लीकेशन फी का भुगतान करना होगा.
  • लास्ट में, सारी प्रक्रिया पूर्ण करके फाइनल सबमिट कर दें और अपने एप्लीकेशन स्लिप का प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें.

Important Links

UPTET 2026 Apply OnlineApply Now
UPTET 2026 NotificationDownload PDF
UPTET 2026 Short NoticeDownload PDF
Official WebsiteVisit Now
Our Home PageClick Here

Conclusion

उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें. सिलेबस और पैटर्न आधिकारिक निर्देश पुस्तिका में उपलब्ध है. UP TET पास करने के बाद राज्य के स्कूलों में शिक्षक भर्ती में भाग ले सकते हैं. UPTET Online Form 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी इस लेख में साझा किया गया है, ताकि इच्छुक कैंडिडेट्स अंतिम तिथि से पहले तक फॉर्म अप्लाई कर सकें. अधिक जानकारी हेतु UPTET 2026 Official Notification को अवश्य चेक करें.

FAQ’s – UPTET 2026 Apply Online

UPTET 2026 क्या है?

UPTET (Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test) उत्तर प्रदेश में सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए योग्यता परीक्षा है. यह प्राइमरी (कक्षा 1-5) और अपर प्राइमरी (कक्षा 6-8) स्तर के लिए आयोजित की जाती है.

UPTET 2026 का नोटिफिकेशन कब जारी हुआ?

UPTET 2026 का नोटिफिकेशन 20 मार्च 2026 को जारी हो चुका है.

UPTET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होंगे?

ऑनलाइन आवेदन 27 मार्च 2026 से शुरू हो चूका है.

UPTET Online Form 2026 Last Date कब है?

योग्य उम्मीदवार 26 अप्रैल 2026 तक Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test (UPTET) 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

UPTET 2026 Exam Date कब होगा?

ऑफिसियल नोटिफिकेशन के अनुसार UPTET 2026 परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को ऑफलाइन (पेन-पेपर) मोड में आयोजित की जाएगी.

UPTET पेपर 1 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

ग्रेजुएशन के बाद 2 वर्षीय D.El.Ed/BTC, या 50% अंकों के साथ B.Ed कर रहे/किए हुए, या 12वीं के बाद 4 वर्षीय B.El.Ed आदि योग्यताएँ मान्य हैं. अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं.

UPTET पेपर 2 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ B.Ed (50% अंक), या 12वीं के बाद 4 वर्षीय B.Sc B.Ed/B.El.Ed आदि योग्यताएँ। अंतिम वर्ष के छात्र भी eligible हैं.

UPTET 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

इच्छुक कैंडिडेट्स आयोग के आधिकारिक पोर्टल https://upessc.up.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ध्यान रहे पहले OTR (One Time Registration) अनिवार्य है.

vikash

Leave a Comment