UPSC CAPF AC Recruitment 2026: Apply Online for CAPF (ACs) Exam 2026, 349 Vacancies, Eligibility, Fee & Last Date to Apply?

UPSC CAPF AC Recruitment 2026:- संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) सहायक कमांडेंट (AC) भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. मूल रूप से 18 फरवरी 2026 को जारी होने वाली यह अधिसूचना प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई थी, लेकिन अब 20 फरवरी 2026 को जारी कर दी गई है. इस UPSC CAPF AC Recruitment 2026 भर्ती के माध्यम से BSF, CRPF, CISF, ITBP और SSB जैसे बलों में सहायक कमांडेंट के पदों पर नियुक्ति की जाएगी. कुल 349 रिक्तियां घोषित की गई हैं, जो विभिन्न बलों में वितरित हैं. नए नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की तिथि 20 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026 तक है.

अगर आप UPSC CAPF AC Notification 2026 का बेसब्री से इन्तेजार कर रहे थे, तो आपके लिए गुड न्यूज़ है. 2026 की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है, और यह सभी युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है. इस लेख में हम यूपीएससी सीएपीएफ AC भर्ती 2026 की पूरी डिटेल्ड जानकारी प्रदान करने बाले हैं.

आर्टिकल के अंत में, हमने डायरेक्ट लिंक्स भी प्रदान कराया है, जिसके माध्यम से आप सभी कैंडिडेट्स UPSC CAPF AC Application Form 2026 सबमिट कर सकते हैं ऑनलाइन…

UPSC CAPF AC Recruitment 2026 – Highlights

Name of the ArticleUPSC CAPF AC Recruitment 2026
AuthorityUnion Public Service Commission (UPSC)
Examination NameCentral Armed Police Forces (ACs) Examination, 2026
Post NameAssistant Commandants (AC)
Total Vacancies349 Posts
Examination Notice No.08/2026-CAPF
Mode of ApplyOnline
Online Application Start Date20th February 2026
Last Date to Apply Online12th March 2026
UPSC CAPF AC Notification 2026Released Now
Selection Process
  • Written Exam
  • Physical Standards Test (PST)/ Physical Efficiency Test (PET)
  • Interview/Personality Test
  • Medical Standards Test
  • Final Selection/Merit
Application LinksGiven Below
CategoryLatest Jobs
Official Websiteupsc.gov.in

UPSC CAPF AC (Assistant Commandant) Recruitment 2026

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) द्वारा 20 फरवरी को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) सहायक कमांडेंट परीक्षा 2026 के लिए ऑफिसियल विज्ञापन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, इच्छुक उम्मीदवार अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. सीएपीएफ परीक्षा के माध्यम से CRPF, BSF, CISF, ITPB & SSB में सहायक कमांडेंट के पदों पर भर्ती की जाती है. UPSC CAPF AC Recruitment 2026 के आधिकारिक पोर्टल upsconline.nic.in पर जाकर 12 मार्च 2026 तक ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) भारत की आंतरिक सुरक्षा और सीमा सुरक्षा के लिए विभिन्न बलों का एक समूह है. इन बलों में सहायक कमांडेंट के पद पर नियुक्ति के लिए UPSC हर साल परीक्षा आयोजित करता है. जो भी कैंडिडेट्स UPSC CAPF AC Notification 2026 जारी होने का इन्तेजार कर रहे थे, वे अब अप्लाई कर सकते हैं.

UPSC CAPF AC Recruitment 2026

इस आर्टिकल में UPSC CAPF (ACs) 2026 से जुड़ी सभी जानकारी जैसे महत्वपूर्ण तिथियां, पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, चयन प्रक्रिया, वेतन आदि विस्तार से साझा किया गया है.

UPSC CAPF AC Recruitment 2026 Important Date

EventsDates
Publication of Official Notification20th February 2026
Online Application Start Date20th February 2026
Last Date to Apply Online12th March 2026
Date of ExaminationNotify Soon

UPSC CAPF AC Vacancy 2026

इस वर्ष यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार CAPF AC भर्ती में कुल 349 पद उपलब्ध हैं, जो विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में वितरित हैं. रिक्तियों का बिवरण निम्न प्रकार है. –

Post NameTotal Vacancies
Assistant Commandants (AC)349 Posts

UPSC CAPF AC (Assistant Commandant) Vacancy Details

Security ForcesVacancies
Border Security Force (BSF)108
Central Reserve Police Force (CRPF)106
Central Industrial Security Force (CISF)70
Indo-Tibetan Border Police (ITBP)12
Sashastra Seema Bal (SSB)53
Total349

UPSC CAPF AC Recruitment 2026 Eligibility Criteria

UPSC CAPF AC (Assistant Commandant) 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक है. –

UPSC CAPF AC Recruitment Educational Qualifications:- 

  • कैंडिडेट के पास भारत में सेंट्रल या स्टेट लेजिस्लेचर के एक्ट से बनी यूनिवर्सिटी या पार्लियामेंट के एक्ट से बने या यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन एक्ट, 1956 के सेक्शन-3 के तहत डीम्ड यूनिवर्सिटी घोषित दूसरे एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन से बैचलर डिग्री होनी चाहिए या उसके पास बराबर की क्वालिफिकेशन होनी चाहिए.

Note:- जो कैंडिडेट ऐसे एग्जाम में बैठे हैं, जिसे पास करने पर वे कमीशन के एग्जाम के लिए एजुकेशनली क्वालिफाई हो जाते, लेकिन उन्हें रिजल्ट के बारे में नहीं बताया गया है, साथ ही जो कैंडिडेट साल 2026 में ऐसे क्वालिफाइंग एग्जाम में बैठने बाले हैं, वे भी एग्जाम में एडमिशन के लिए एलिजिबल होंगे.

लेकिन, ऐसे सभी कैंडिडेट, जो एग्जाम के लिखित हिस्से के रिज़ल्ट के आधार पर क्वालिफ़ाई करने के बाद, कमीशन द्वारा Physical Standards/ Physical Efficiency Test के लिए क्वालिफ़ाई किए जाते हैं, उन्हें CAPF (AC), एग्जाम, 2026 के रूल 15 के सब-रूल्स 9.1 और 9.2 के तहत एग्जाम के नियमों में तय समय सीमा के अंदर ज़रूरी क्वालिफ़ाइंग एग्जाम पास करने का सबूत देना होगा.

UPSC CAPF AC Recruitment Age Limit:- 

कैंडिडेट की उम्र 01 अगस्त, 2026 को 20 साल होनी चाहिए और 25 साल से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए, यानी उसका जन्म 02 अगस्त, 2001 से पहले और 01 अगस्त, 2006 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए. –

  • Age Limit (As on 01/08/2026)
  • Minimum Age: 20 Years
  • Maximum Age: 25 Years

UPSC CAPF AC Recruitment Age Relaxations:- 

CategoryAge Relaxations
SC/ ST05 Years
OBC03 Years
Ex-Servicemen05 Years (हालांकि, सरकारी सर्विस की वजह से क्लेम की गई कुल छूट पाँच (05) साल तक लिमिटेड होगी.)

Nationality:- 

  • उम्मीदवार को एक भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है.

UPSC CAPF AC Recruitment Application Fee

CategoryApplication Fee
General/ OBC/ EWSRs. 200/-
SC/ STRs. 0/-
FemaleRs. 0/-
Mode of PaymentOnline (Net Banking/ Visa/ Master/ RuPay/ CreditCard/ Debit Card/ UPI Payment)

UPSC CAPF 2026 Selection Process

UPSC Central Armed Police Forces (ACs) Examination, 2026 के लिए अप्लाई करने बाले उम्मीदवारों का चयन प्रक्रिया निम्न प्रकार है. –

  • Written Exam
  • Physical Standards Test (PST)/ Physical Efficiency Test (PET)
  • Interview/Personality Test
  • Medical Standards Test
  • Final Selection/Merit

UPSC CAPF Exam Pattern 2026

UPSC CAPF 2026 रिटन एग्जाम अगले राउंड के लिए कैंडिडेट्स के चयन का पहला स्टेज है. यह एग्जाम फिजिकल और मेडिकल स्टैंडर्ड्स टेस्ट के लिए कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट करने के लिए होता है. एग्जाम, UPSC द्वारा ऑफिशियल नोटिफिकेशन में बताए गए एग्जाम पैटर्न के आधार पर होता है.

Paper NameTime DurationMarks
Paper – I  General and Mental Ability2 Hours250 Marks
Paper – II  General Studies, Essay and Comprehension3 Hours200 Marks

UPSC CAPF AC Paper 1 Exam Pattern:- 

ParticularsPaper-I
Name of PaperGeneral Ability and Intelligence
Total Marks250 Marks
Duration of exam120 Minutes (2 Hours)
Number of Questions125 Questions
Marks for each correct answer2 Marks
Negative Marking1/3
Type of PaperObjective

UPSC CAPF AC Paper 2 Exam Pattern:-

ParticularsPaper-II
Name of PaperGeneral Studies, Essay and Comprehension
Total Marks200 Marks
Duration of exam180 Minutes (3 Hours)
Number of Questions7 Questions
Marks for each correct answer50
Negative Marking
Type of PaperDescriptive format

UPSC CAPF Physical Standards Test (PST)

जो कैंडिडेट्स लिखित परीक्षा में क्वालिफाई करेंगे, उन्हें फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. और जो कैंडिडेट्स तय PST को पूरा करेंगे, उन्हें फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. –

Candidate’s CategoryMenWomen
Height165 cm157 cm
Chest81 cm
unexpanded – with 5 cm minimum expansion
NA
Weight50 kg.46 kg.

UPSC CAPF Physical Efficiency Test (PET)

ऑनलाइन एग्जाम जो लिखा हुआ होता है, उसे पास करने के बाद, जो कैंडिडेट उस एग्जाम और PST एग्जाम को पास करेगा, उसे आगे के इवैल्यूएशन के लिए Physical Efficiency Test (PET) के लिए बुलाया जाएगा. –

ParticularsMaleFemale
100 Meter Race16 Seconds18 Seconds
800 Meter Race3 Minutes 45 Seconds4 Minutes 45 Seconds
Long Jump3.5 Meters (3 Chances)3.0 Meters (3 Chances)
Shot Put (7.26 Kgs.)4.5 Meters

How to Apply Online for UPSC CAPF AC Recruitment 2026?

यदि UPSC CAPF AC Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. अप्लाई करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें. –

Important:- CAPF (ACs) Exam, 2026 के लिए अप्लाई करने बाले कैंडिडेट्स के पास Universal Registration Number (URN) & Password होना चाहिए, तभी आधिकारिक पोर्टल में लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

Step 1. Create Universal Registration Number (URN) & Password.

UPSC CAPF AC Recruitment 2026

  • यदि आपके पास पहले से Universal Registration Number (URN) & Password नहीं है, तो Create Account and Login सेक्शन में जाकर Create Account के विकल्प पर क्लिक करेंगे.
  • क्लिक करते ही न्यू विंडो ओपन हो जायेगा. –

UPSC CAPF AC Recruitment 2026 Online Apply

  • यहाँ से (चेक बॉक्स) को टिक करके Proceed for Account Creation पर क्लिक करना है.
  • इसके बाद इस तरह से न्यू पेज ओपन हो जायेगा. –

UPSC CAPF AC Recruitment

  • अब आपको इन (4 Steps) को कम्पलीट करके अपना Universal Registration Number (URN) & Password क्रिएट कर लेना है.

Step 2. Login & Fill CAPF (ACs) Exam, 2026 Online Application Form.

  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना है.
  • क्लिक करते हीं इस तरह से लॉगिन पेज ओपन हो जायेगा. –

UPSC CAPF AC Recruitment 2026 Online Apply

  • अब अपना Universal Registration Number (URN) & Password दर्ज करके Sign In कर लेना है.
  • इसके बाद CAPF (ACs) Exam, 2026 Online Application Form को भरना है.
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरकर आवश्यक सभी डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड करना होगा.
  • और निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान सभी कैंडिडेट्स को ऑनलाइन के माध्यम से करना होगा.
  • लास्ट में, सारी प्रक्रिया पूर्ण करके फाइनल सबमिट कर दें और एप्लीकेशन स्लिप का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

Important Links

UPSC CAPF AC Recruitment 2026 Apply Online Apply Now
UPSC CAPF (ACs) Exam, 2026 NotificationDownload PDF
Official WebsiteVisit Now
For More UpdatesClick Here

Conclusion

दोस्तों, इस आर्टिकल में यूपीएससी सीएपीएफ एसी भर्ती 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकरी साझा किया गया है, ताकि Central Armed Police Forces (ACs) Examination, 2026 Application Form का बेसब्री से इन्तेजार कर रहे सभी अभ्यर्थी अप्लाई कर सकें. योग्य उम्मीदवार समय पर आवेदन करें और तैयारी शुरू करें. और हाँ, UPSC CAPF AC Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करने से पहले एक बार डिटेल्ड नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें.

FAQ’s – UPSC CAPF (ACs) Exam 2026

UPSC CAPF 2026 अधिसूचना कब जारी हुई है?

UPSC CAPF 2026 की अधिसूचना 20 फरवरी 2026 को जारी की गई है.

UPSC CAPF 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू हो रहे हैं?

आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है.

UPSC CAPF AC Recruitment 2026 Last Date कब हाई?

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च 2026 तय है.

UPSC CAPF में कौन-कौन से पदों के लिए भर्ती है?

Assistant Commandant (AC) के पद CRPF, BSF, CISF, ITBP और SSB में भरे जाएंगे.

UPSC CAPF 2026 में कुल कितनी रिक्तियाँ हैं?

कुल 349 रिक्तियाँ (tentative) घोषित की गई हैं, जो आवश्यकतानुसार बदल सकती हैं.

UPSC CAPF 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Bachelor’s Degree) होना आवश्यक है.

UPSC CAPF 2026 के लिए आयु सीमा क्या है?

न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष (1 अगस्त 2026 के अनुसार), आरक्षित वर्गों को आयु में छूट मिलेगी.

UPSC CAPF AC Recruitment 2026 के लिए अप्लाई कैसे करें?

आप सभी कैंडिडेट्स आयोग के आधिकारिक पोर्टल https://upsconline.nic.in/ पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध सीधे लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

vikash

Leave a Comment