Supreme Court Law Clerk Recruitment 2026:- सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने वर्ष 2026-2027 के लिए लॉ क्लर्क-कम-रिसर्च एसोसिएट के पदों पर भर्ती की घोषणा की है. यह एक शॉर्ट-टर्म कॉन्ट्रैक्टुअल असाइनमेंट है, जिसमें लगभग 90 पद उपलब्ध हैं. यह अवसर कानून के क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवा ग्रेजुएट्स के लिए एक बेहतरीन मौका है, जहां वे सुप्रीम कोर्ट के जजों के साथ काम करके अनुभव प्राप्त कर सकते हैं. Supreme Court Law Clerk Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी 2026 से शुरू कर दी गई है, योग्य उम्मीदवार 07 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
वैसे कैंडिडेट्स जो Supreme Court Law Clerk Recruitment 2026 का बेसब्री से इन्तेजार कर रहे थे, उन्हें इसके आधिकारिक पोर्टल www.sci.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि से पहले तक ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करना होगा. इस लेख में हम इस भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से चर्चा करेंगे, जिसमें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण शामिल हैं. यह जानकारी आधिकारिक अधिसूचना पर आधारित है, जो 20 जनवरी 2026 को जारी की गई है.

आर्टिकल के अंत में, क्विक लिंक्स भी प्रदान कराया गया है जिसके माध्यम से योग्य उम्मीदवार डायरेक्टली वेबसाइट पर जाकर Supreme Court Law Clerk Online Form 2026 सबमिट कर सकते हैं….
Supreme Court Law Clerk Recruitment 2026 – Overviews
| Name of the Article | Supreme Court Law Clerk Recruitment 2026 |
| Authority | Supreme Court of India |
| Post Name | Law Clerk-cum-Research Associate |
| Total Vacancies | Approximately 90 |
| Mode of Apply | Online |
| Assignment Term | 2026-27 |
| Online Application Start Date | 20th January 2026 |
| Last Date to Apply Online | 07th February 2026 |
| Vacancy Notification | Released |
| Date of Exam | 07th March 2026 |
| Category | Latest Jobs |
| Apply Links | Given Below |
| Official Website | www.sci.gov.in |
Supreme Court of India Law Clerk-cum-Research Associate Recruitment 2026
सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने लॉ क्लर्क-कम-रिसर्च एसोसिएट के पदों के लिए विज्ञापन संख्या F.21(LC)/2026-SC(RC) जारी किया है. यह पद पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट आधारित हैं और इनमें कोई स्थायी नियुक्ति का अधिकार नहीं है. असाइनमेंट की अवधि 2026-2027 तक होगी, और इसमें रिसर्च, एनालिसिस और कानूनी सहायता प्रदान करने का काम शामिल है।. कुल रिक्तियां लगभग 90 हैं, हालांकि यह संख्या आवश्यकता के अनुसार बदल सकती है. इस पद के लिए शुरुआती मासिक वेतन ₹1,00,000/- रुपये है. यह एक शॉर्ट-टर्म कॉन्ट्रैक्ट है, जो कानूनी क्षेत्र में इच्छुक युवाओं के लिए एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है.
अगर आप Supreme Court of India Law Clerk-cum-Research Associate Recruitment 2026 के इंटरेस्टेड हैं, और अप्लाई करना चाहते हैं तो निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

आपकी जानकारी के लिए बता दें चयनित उम्मीदवारों को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के साथ काम करने का अवसर मिलेगा, जहां वे कानूनी मामलों में अनुसंधान, विश्लेषण और सहायता प्रदान करेंगे. Supreme Court Law Clerk Recruitment 2026 के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाई स्टेप इस लेख में निचे बताया गया है.
Supreme Court Law Clerk Recruitment 2026 Important Date
| Events | Dates |
| Official Notification Release Date | 20th January 2026 |
| Starting of Online Application | 20th January 2026 |
| Last Date to Apply Online | 07th February 2026 |
Supreme Court Law Clerk Vacancy 2026
Supreme Court of India द्वारा ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर Law Clerk-cum-Research Associate के टोटल 90 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है, हालांकि यह संख्या आवश्यकता के अनुसार बदल सकती है. यह भर्ती पूरे भारत से योग्य उम्मीदवारों के लिए खोले गए हैं.
| Post Name | Number of Vacancies |
| Law Clerk-cum-Research Associate | 90 Post |
Supreme Court Law Clerk Recruitment 2026 Eligibility Criteria
Supreme Court of India Law Clerk-cum-Research Associate Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित योग्यताएं पूरी करनी होंगी. –
Required Educational Qualifications:-
- कैंडिडेट को लॉ ग्रेजुएट होना चाहिए (लॉ क्लर्क का काम शुरू करने से पहले) और उसके पास भारत में कानून द्वारा स्थापित और एडवोकेट के तौर पर एनरोलमेंट के लिए बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया से मान्यता प्राप्त किसी भी School/College/University/Institution से लॉ में बैचलर डिग्री (लॉ में इंटीग्रेटेड डिग्री कोर्स सहित) होनी चाहिए.
- किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन के बाद पांच साल के इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स के पांचवें साल या तीन साल के लॉ कोर्स के तीसरे साल में पढ़ रहे कैंडिडेट भी अप्लाई करने के लिए एलिजिबल होंगे, बशर्ते Law Clerk-cum-Research Associate के तौर पर काम शुरू करने से पहले लॉ क्वालिफिकेशन हासिल करने का प्रूफ देना होगा.
- कैंडिडेट के पास रिसर्च और एनालिटिकल स्किल्स, लिखने की क्षमता और कंप्यूटर की जानकारी होनी चाहिए, जिसमें e-SCR, Manupatra, SCC Online, LexisNexis, Westlaw, etc. जैसे अलग-अलग सर्च इंजन/प्रोसेस से ज़रूरी जानकारी निकालना शामिल है.
Required Age Limits:-
- Age Limit (As on 07-02-2026)
- Minimum Age: 20 Years
- Maximum Age: 32 Years
Supreme Court Law Clerk Recruitment 2026 Application Fee
कैंडिडेट्स को ₹750/- की नॉन-रिफंडेबल एप्लीकेशन/टेस्ट फीस और अगर लागू हो तो बैंक चार्ज, सिर्फ़ ऑनलाइन मोड से पे करना होगा. फीस किसी और तरह से एक्सेप्ट नहीं की जाएगी. कोई भी पोस्टल एप्लीकेशन एक्सेप्ट नहीं की जाएगी, फीस UCO बैंक के दिए गए पेमेंट गेटवे के ज़रिए ऑनलाइन पे की जाएगी.
| Category | Application Fee |
| For All Candidates | ₹750/- |
| Mode of Payment | Online |
Supreme Court Law Clerk Selection Process
सुप्रीम कोर्ट लॉ क्लर्क-कम-रिसर्च एसोसिएट्स भर्ती 2026 के लिए अप्लाई करने बाले अभ्यर्थियों का चयन निम्न प्रकार होगी. सिलेक्शन प्रोसेस तीन फेज़ में होगा. –
- Part 1. – मल्टीपल चॉइस बेस्ड सवाल, जिसमें कैंडिडेट्स की कानून को समझने और लागू करने की काबिलियत, और कॉम्प्रिहेंशन स्किल्स को टेस्ट किया जाएगा.
- Part 2. सब्जेक्टिव रिटन टेस्ट, जिसमें राइटिंग और एनालिटिकल स्किल्स शामिल होंगे.
- Part 3. Interview, एग्जाम के पैटर्न, मिनिमम क्वालिफाइंग स्टैंडर्ड्स, कॉन्ट्रैक्ट असाइनमेंट के टर्म्स एंड कंडीशंस की डिटेल्स “सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया में शॉर्ट-टर्म कॉन्ट्रैक्ट असाइनमेंट पर लॉ क्लर्क-कम-रिसर्च एसोसिएट्स को हायर करने की स्कीम-जनवरी 2024*, जैसा कि अमेंडेड है” में दी गई हैं, जो सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया की वेबसाइट पर अवेलेबल है.
Supreme Court Law Clerk Test Centre
पार्ट I और पार्ट II टेस्ट एक ही दिन दो सेशन में पूरे भारत के तेईस (23) शहरों में होंगे, यानी अहमदाबाद, अंबाला, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चेन्नई, देहरादून, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, जोधपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, पुणे, रायपुर, रांची, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विशाखापत्तनम.
पार्ट-I और पार्ट-II टेस्ट के बीच उम्मीदवारों को ब्रेक दिया जाएगा. भारत के माननीय चीफ जस्टिस या लॉ क्लर्क पर माननीय जजों की कमेटी के निर्देशों के अनुसार, मिले एप्लीकेशन की संख्या के आधार पर टेस्ट सेंटर की संख्या बढ़ाई या घटाई जा सकती है.
Supreme Court of India Law Clerk-cum-Research Associate Salary
भारत के सुप्रीम कोर्ट में लॉ क्लर्क-कम-रिसर्च एसोसिएट्स को शॉर्ट-टर्म कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त करने की स्कीम-जनवरी, 2024*, जैसा कि बदला गया है” के तहत ऑनलाइन एप्लीकेशन मंगाए गए हैं.
इसके तहत सुप्रीम कोर्ट में लॉ क्लर्क-कम-रिसर्च एसोसिएट्स के तौर पर पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त होने के लिए लगभग 90 कैंडिडेट्स का एक पैनल तैयार किया जाएगा. शुरुआत में उन्हें असाइनमेंट टर्म 2026-2027 के लिए हर महीने ₹1,00,000/- की सैलरी मिलेगी.
How to Apply Online for Supreme Court Law Clerk Recruitment 2026?
यदि आप योग्य हैं और Supreme Court Law Clerk Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. –
Step 1. Complete Registration.
- Supreme Court Law Clerk Recruitment 2026 Online Apply करने के लिए इसके आधिकारिक वेबसाइट के इस पेज पर आना है.

- यहाँ से आपको Online Application for Registration for Engagement of Law Clerk-cum-Research Associates on short-term contractual basis – 2026-2027 लिंक पर क्लिक करना है.
- क्लिक करते हीं एक पीडीएफ फाइल ओपन होगा, जहाँ पर दिए गए APPLY ONLINE लिंक पर क्लिक करना है.
- अब एक न्यू विंडो आपके स्क्रीन पर ओपन होगा, इस तरह से. –

- यहाँ से To Register के सामने दिए गए लिंक पर क्लिक करना है.
- अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा. –

- अब आपको अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना है.
- सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन के बाद आपको अपना User ID & Password मिल जायेगा, जिसकी सहायता से पोर्टल में लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.
Step 2. Login & Apply Online.
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको Supreme Court of India Application Form पेज पर आना है.
- और Already Registered? To Login के सामने दिए गए लिंक पर क्लिक करना है.
- क्लिक करते हीं लॉगिन पेज ओपन होगा, इस प्रकार. –

- अब आपको अपना User ID & Password डालकर पोर्टल में लॉगिन कर लेना है.
- लॉगिन के बाद Online Application Form ओपन हो जायेगा, जिसे ध्यानपूर्वक भरना है.
- एप्लीकेशन फॉर्म भरकर मांगी गई सभी आवश्यक दस्ताबेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा.
- और निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान सभी कैंडिडेट्स को ऑनलाइन के माध्यम से करना है.
- लास्ट में, सारी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद फाइनल सबमिट करके एप्लीकेशन स्लिप का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.
Important Links
| Supreme Court Law Clerk Recruitment 2026 Apply Online | Apply Now |
| Download Supreme Court Law Clerk Vacancy 2026 Notification | Download PDF |
| Official Website | Visit Now |
| More Govt. Jobs | Click Here |
Conclusion
यह भर्ती कानून के छात्रों और ग्रेजुएट्स के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो सुप्रीम कोर्ट में काम करके अपने करियर को मजबूत बना सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें और सभी दस्तावेज तैयार रखें. इस आर्टिकल में Supreme Court Law Clerk Recruitment 2026 से संबंधित संपूर्ण जानकारी शेयर किया गया है, ताकि इच्छुक, योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकें. अधिक जानकारी हेतु ऑफिसियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें.
Supreme Court Law Clerk Recruitment 2026 Important Instructions
यह साफ़ किया जाता है कि लॉ क्लर्क-कम-रिसर्च एसोसिएट के तौर पर नियुक्ति एक फुल टाइम असाइनमेंट है, जो पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट पर है. इससे चुने गए कैंडिडेट्स को भारत के सुप्रीम कोर्ट में रेगुलर अपॉइंटमेंट/सर्विस में बने रहने का कोई अधिकार नहीं मिलेगा. इसके अलावा, ऐसी नियुक्ति रजिस्ट्री द्वारा किसी भी समय तय नोटिस के साथ खत्म की जा सकती है. लॉ क्लर्क अपने असाइनमेंट टर्म के दौरान कोई दूसरा असाइनमेंट स्वीकार नहीं करेंगे. वे लॉ क्लर्क के तौर पर अपने असाइनमेंट टर्म के दौरान किसी भी कोर्ट ऑफ़ लॉ में एडवोकेट के तौर पर प्रैक्टिस नहीं करेंगे.
FAQ’s – Supreme Court Law Clerk Recruitment 2026
सुप्रीम कोर्ट लॉ क्लर्क भर्ती 2026 के लिए कितने पदों की घोषणा की गई है?
लगभग 90 पदों (Law Clerk-cum-Research Associates) की घोषणा की गई है.
लॉ क्लर्क पद के लिए शैक्षिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से बैचलर डिग्री इन लॉ (LLB) या इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स होना चाहिए, जो बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्य हो.
इस पद के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?
07 फरवरी 2026 तक न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए.
फाइनल ईयर के लॉ स्टूडेंट्स इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, 5-वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स के पांचवें वर्ष या 3-वर्षीय LLB के तीसरे वर्ष के छात्र आवेदन कर सकते हैं, लेकिन असाइनमेंट शुरू होने से पहले लॉ डिग्री प्राप्त करने का प्रमाण देना होगा.
सुप्रीम कोर्ट लॉ क्लर्क भर्ती 2026 में आवेदन कैसे करें?
आप सभी योग्य उम्मीदवार इसके आधिकारिक वेबसाइट https://www.sci.gov.in/judicial-clerkship/ पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध सीधे लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
Supreme Court Law Clerk Recruitment 2026 Last Date कब है?
आप 07 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
