SECL Apprentice Recruitment 2026: Apply Online for 1600 Graduate & Technician Posts, Check Qualification, Age, Last Date & Application Process

SECL Apprentice Recruitment 2026:- दक्षिण पूर्व कोलफील्ड्स लिमिटेड (South Eastern Coalfields Limited – SECL) ने वर्ष 2026 के लिए Graduate & Technician Apprentice के कुल 1600 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है. यह अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग Apprentices Act, 1961 के तहत एक वर्ष की होगी. विज्ञापन के अनुसार SECL Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 मार्च से शुरू कर दी गई है, और लास्ट डेट 31 मार्च 2026 तक निर्धारित है. यह एक साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग है, जिसमें इंजीनियरिंग, माइनिंग, सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं अन्य स्ट्रीम्स शामिल हैं. इच्छुक सभी कैंडिडेट्स SECL Graduate & Technician Apprentice Recruitment 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के अनुसार यह अवसर उन युवाओं के लिए सुनहरा है जो इंजीनियरिंग डिग्री/डिप्लोमा धारक हैं और सरकारी क्षेत्र में ट्रेनिंग के साथ स्टाइपेंड प्राप्त करना चाहते हैं. अगर आप SECL Apprentice Recruitment 2026 के लिए इंटरेस्टेड हैं, और अप्लाई करना चाहते हैं तो लास्ट डेट से पहले तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा. SECL अप्रेंटिस भर्ती 2026 से संबंधित जानकारी जैसे – पात्रता मानदंड, महत्वपूर्ण तिथि, चयन प्रक्रिया, सैलरी डिटेल्स, वैकेंसी, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य महत्वपूर्ण बिवरण इस लेख में शेयर किया गया है.

साथ हीं, आर्टिकल के अंतिम चरण में क्विक लिंक्स भी प्रदान कराया गया है, जिसके माध्यम से इच्छुक सभी अभ्यर्थी SECL Apprentice Recruitment 2026 Online Apply कर सकते हैं…

SECL Apprentice Recruitment 2026 – Highlights

Name of the ArticleSECL Apprentice Recruitment 2026
OrganizationSouth Eastern Coalfields Limited (A Subsidiary of Coal India Limited)
Post NameGraduate & Technician Apprentice
Total Vacancies1,600 Posts
Advertisement No.SECL/BSP/HRD/NATS/Apprentice 26-27/1393
Mode of ApplyOnline
Online Apply Start Date17th March 2026
Last Date to Apply Online31st March 2026
SECL Apprentice Vacancy NotificationReleased Now
Application LinksGiven Below
CategoryLatest Jobs
Official Websitesecl-cil.in

SECL Graduate & Technician Apprentice Recruitment 2026

South Eastern Coalfields Limited (A Subsidiary of Coal India Limited) द्वारा विज्ञापन संख्या – SECL/BSP/HRD/NATS/Apprentice 26-27/1393 के तहत Graduate & Technician Apprentice के टोटल 1,600 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक विज्ञापन जारी कर ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया गया है.

वैसे कैंडिडेट्स जो SECL Apprentice Recruitment 2026 का बेसब्री से इन्तेजार कर रहे थे, या तो इस अपरेंटिस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं उन्हें secl-cil.in/apprentice पर जाकर 31 मार्च 2026 (रात 12:00) बजे उससे पहले तक SECL Graduate & Technician Apprentice Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करना होगा.

SECL Apprentice Recruitment 2026

यदि आप भी South Eastern Coalfields Limited (A Subsidiary of Coal India Limited) की इस अपरेंटिस भर्ती 2026 के लिए इंटरेस्टेड हैं, तो ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाई स्टेप एवं सीधा लिंक्स इस लेख में निचे उपलब्ध कराया गया है…

SECL Apprentice Recruitment 2026 Important Date

EventsDates
Official Notification Release Date17th March 2026
Online Application Start Date17th March 2026
Last Date to Apply Online31st March 2026
Publication of Provisional Merit List2nd week of April 2026
Document Verification & Medical Exam Starts20th April 2026

SECL Apprentice Vacancy 2026

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (कोल इंडिया लिमिटेड की एक सब्सिडियरी) की ओर से यह भर्ती अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत की जा रही है और इसमें माइनिंग, सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल आदि स्ट्रीम्स शामिल हैं. टोटल 1,600 वैकेंसी है, और यह मौका इंजीनियरिंग के विभिन्न स्ट्रीम्स (माइनिंग, सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल आदि) और जनरल स्ट्रीम्स में डिग्री तथा डिप्लोमा धारकों के लिए शानदार है. रिक्तियों का बिवरण निम्न प्रकार है. –

Post NameTotal Vacancies
Graduate & Technician Apprentice1,600 Posts

SECL Graduate & Technician Apprentice Vacancy Details

Category/ Trade of ApprenticesTotal Seats
Graduate in Mining Engineering200
Graduate Apprentice in Civil Engineering20
Graduate Apprentice in Electrical Engineering30
Graduate Apprentice in Mechanical Engineering30
Graduate in Elect. & Tel. Engineering10
Graduate in Administration (BBA)25
Graduate in Computer Application (BCA)100
Graduate in Commerce (B.Com)50
Graduate in Science (B.Sc. Chemistry)35
Technician Apprentice in Mining Engineering900
Technician Apprentice in Mine Surveying40
Technician Apprentice in Civil Engineering40
Technician Apprentice in Electrical Engineering50
Technician Apprentice in Mechanical Engineering50
Technician Apprentice in Elect. & Telecom. Engineering20
Grand Total1,600

SECL Apprentice Recruitment 2026 Eligibility Criteria

यदि SECL Graduate/ Technician Apprentice Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले इस अपरेंटिस भर्ती 2026 के लिए निर्धारित योग्यता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है. –

Post NameEligibility Criteria
ApprenticeGraduate Apprentice Education Qualification:-

  • उम्मीदवार के पास संबंधित ब्रांच में 4 वर्षीय इंजीनियरिंग डिग्री या सामान्य स्ट्रीम में 3 वर्षीय डिग्री (मान्यता प्राप्त संस्थान से) होना चाहिए.

Technician Apprentice Education Qualification:-

  • संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में 3 वर्षीय डिप्लोमा (10वीं के बाद 3 वर्ष या 12वीं के बाद लेटरल एंट्री में 2 वर्ष) होना अनिवार्य है. 1 वर्षीय डिप्लोमा मान्य नहीं है.

Important:-

  • कैंडिडेट पोस्टग्रेजुएट डिग्री नहीं ले रहा होना चाहिए या क्वालिफिकेशन पूरी नहीं की होनी चाहिए.
  • कैंडिडेट ने पहले किसी दूसरे इंस्टीट्यूशन में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग नहीं ली होनी चाहिए.
  • कैंडिडेट ने किसी भी जगह पर एक साल या उससे ज़्यादा समय तक नौकरी/सर्विस पूरी नहीं की होनी चाहिए.
  • और कैंडिडेट ने जॉइनिंग की तारीख से 05 साल पहले अपनी इंजीनियरिंग डिग्री/डिप्लोमा पास नहीं की होनी चाहिए.
  • यह भी साफ़ किया जाता है कि AICTE से मिले कम्युनिकेशन के अनुसार और AICTE (All India Council for Technical Education) की अप्रूव्ड प्रोसेस हैंडबुक के रेफरेंस में, 10+2 पास कैंडिडेट के लिए कुछ शर्तों के साथ डिप्लोमा कोर्स के दूसरे साल में लैटरल एंट्री का प्रोविज़न है. सभी डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स का समय 10वीं क्लास के बाद 3/4 साल का होता है.
  • इसके साथ हीं, कैंडिडेट्स को बोर्ड ऑफ़ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग, वेस्टर्न रीजन, मुंबई के नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पोर्टल NATS 2.0 (https://nats.education.gov.in) पर रजिस्टर्ड होना चाहिए.

SECL Apprentice Recruitment Age Limit:-

कैंडिडेट की उम्र एप्लीकेशन जमा करने की आखिरी तारीख यानी 31.03.2026 को 18 साल पूरी हो जानी चाहिए.

  • Minimum Age: 18 Years.

SECL Apprentice Recruitment Application Fee

CategoryApplication Fee
For All CategoryN/A

SECL Apprentice Recruitment Selection Process

चयन मेरिट के आधार पर होगा, शॉर्टलिस्टिंग के बाद दस्तावेज सत्यापन होगा. कोई लिखित परीक्षा नहीं है, चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की ट्रेनिंग दी जाएगी.

  • Merit-Based Shortlisting: इस स्टेज में, कैंडिडेट्स को उनके एकेडमिक परफॉर्मेंस के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जायेगा, मेरिट लिस्ट बनाने के लिए उनके ITI/डिप्लोमा/डिग्री में मिले मार्क्स को देखा जाता है.
  • Document Verification: पिछले स्टेज से शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जायेगा. इसमें कैंडिडेट्स अपने एजुकेशनल सर्टिफिकेट, आइडेंटिटी प्रूफ और दूसरे ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई करते हैं.

SECL Apprentice Salary/ Stipend 2026

चयनित कैंडिडेट्स को अप्रेंटिसशिप रूल्स 1992 के रूल 11(2) के अनुसार यह मंथली स्टाइपेंड मिलेगा. –

Apprentice PostSalary/ Stipend
Graduate ApprenticeRs. 12,300/-
Technician ApprenticeRs. 10,900/-

How to Apply Online for SECL Apprentice Recruitment 2026?

यदि आप SECL Graduate & Technician Apprentice Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो यहाँ पर बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. –

Complete NATS 2.0 Portal Registration.

  • SECL Apprentice Recruitment 2026 Online Apply करने से पहले NATS 2.0 Portal पर रजिस्टर करना होगा.
  • रजिस्टर करने के लिए उपलब्ध सीधे लिंक पर क्लिक करते हीं इस तरह से पेज ओपन हो जायेगा. –

SECL Apprentice Recruitment 2026

  • यहाँ पर आपको Do you have above data to Enroll ? (Yes/ No) मिलेगा, Yes का चयन करना है.
  • इसके बाद रजिस्टर के लिए पेज ओपन हो जायेगा. –

SECL Apprentice Recruitment 2026 Online Apply

  • अब यहाँ से आपको अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना है.
  • सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन डिटेल्स प्राप्त हो जायेगा.

SECL Graduate & Technician Apprentice Apply Online Official Portal

  • NATS 2.0 Portal पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा करने के बाद South Eastern Coalfields Limited (SECL) के ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना है.
  • लिंक पर क्लिक करेंगे, तो इस तरह से पेज खुलकर आ जायेगा. –

SECL Graduate & Technician Apprentice Recruitment 2026

  • आपको APPRENTICE FY 2026-27 सेक्शन से Application link for Graduate and Technician Apprenticeship FY 2026-27 लिंक पर क्लिक करना है.
  • क्लिक करते हीं, न्यू विंडो ओपन हो जायेगा. –

SECL Apprentice Recruitment 2026

  • यहाँ से New User- Register Here! लिंक पर क्लिक करना है.
  • अब आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा. –

SECL Apprentice Recruitment

  • अब आपको अपना Registration Form ध्यानपूर्वक भरना है.
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करके लॉगिन आईडी & पासवर्ड क्रिएट कर लेना है, जिसकी सहायता से पोर्टल में लॉगिन करके ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे.

Login & Apply Online.

  • South Eastern Coalfields Limited (SECL) के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद इस लॉगिन पेज पर आना है.

SECL Apprentice Recruitment 2026

  • यहाँ पर अपना User Name & Password डालकर पोर्टल में लॉगिन कर लेना है.
  • लॉगिन के बाद Online Application Form ओपन हो जायेगा.
  • एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना है, और आवश्यक दस्ताबेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा.
  • अंत में, सारी प्रक्रिया पूर्ण करके फाइनल सबमिट कर देना है, और एप्लीकेशन स्लिप का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

Important Links

SECL Apprentice Recruitment 2026 Apply OnlineRegister on NATS 2.0 Portal
SECL Apprentice Recruitment 2026 Apply OnlineApply Now
SECL Apprentice Vacancy 2026 NotificationDownload PDF
Official WebsiteVisit Now
More Govt. JobsClick Here

Conclusion

SECL अप्रेंटिस भर्ती 2026 सभी युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है. कुल 1600 पदों के साथ यह भर्ती बड़ी संख्या में युवाओं को ट्रेनिंग और स्टाइपेंड का लाभ देगी. अगर आप पात्र हैं तो आवेदन की अंतिम तिथि सिर्फ 31 मार्च 2026 है, इसलिए तुरंत NATS 2.0 पर रजिस्ट्रेशन करें और SECL पोर्टल पर आवेदन भर दें. SECL Apprentice Recruitment 2026 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिवरण इस आर्टिकल में साझा किया गया है, ताकि इच्छुक सभी कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकें. अधिक जानकारी हेतु ऑफिसियल नोटिफिकेशन अवश्य चेक करें.

FAQ’s – SECL Graduate & Technician Apprentice Recruitment 2026

SECL Apprentice Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?

कुल 1600 पद हैं (Graduate Apprentices और Technician Apprentices के लिए).

SECL अप्रेंटिस भर्ती 2026 की अधिसूचना कब जारी हुई?

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (कोल इंडिया लिमिटेड की एक सब्सिडियरी) द्वारा आधिकारिक अधिसूचना 17 मार्च 2026 को जारी की गई है.

SECL Apprentice Recruitment 2026 Last Date कब है?

योग्य उम्मीदवार 31 मार्च 2026 तक ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

SECL Apprentice Recruitment 2026 के लिए आयु सीमा क्या है?

31 मार्च 2026 तक न्यूनतम 18 वर्ष आयु होनी चाहिए (अधिकतम आयु की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखें).

SECL Graduate & Technician Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन के लिए सर्वप्रथम NATS 2.0 पर रजिस्ट्रेशन कम्पलीट करना होगा, उसके बाद SECL के आधिकारिक पोर्टल https://apprenticeship.secl-cil.in/login.php पर विजिट करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन/ आवेदन करना होगा.

vikash

Leave a Comment