Rajasthan LDC Syllabus 2026 (Released): Download RSSB LDC Grade II & Junior Assistant Syllabus & Exam Pattern

Rajasthan LDC Syllabus 2026:- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर ने LDC Grade II / Junior Assistant 2026 भर्ती परीक्षा के लिए ऑफिसियल सिलेबस और परीक्षा पैटर्न (RSSB LDC Grade 2 & Junior Assistant Syllabus & Exam Pattern 2026) आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है. RSSB द्वारा आयोजित की जाने वाली राजस्थान कनिष्ठ सहायक, क्लर्क ग्रेड-II परीक्षा सरकारी नौकरियों की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है. वर्ष 2026 के लिए इस परीक्षा में कुल 10,644 रिक्तियां घोषित की गई हैं, और परीक्षा की संभावित तिथियां जुलाई 2026 है.

यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें ओएमआर शीट आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे. अगर आपने इस भर्ती के लिए अप्लाई किया है, और Rajasthan LDC Syllabus 2026 & परीक्षा पैटर्न के बारे में जानना चाहते हैं. या तो ऑफिशियली जारी Rajasthan LDC Syllabus and Exam Pattern 2026 पीडीएफ डाउनलोड करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल बिलकुल आपके लिए है.

इस लेख में हम Rajasthan LDC Syllabus 2026 और परीक्षा पैटर्न के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे, जिसमें परीक्षा पैटर्न, विस्तृत सिलेबस, टाइपिंग टेस्ट और चयन प्रक्रिया शामिल है. यह जानकारी उम्मीदवारों को अपनी तैयारी को मजबूत बनाने में मदद करेगी.

आर्टिकल के अंतिम चरण में क्विक लिंक्स भी प्रदान कराया गया है, जिसके माध्यम से आप सभी उम्मीदवार RSSB LDC Grade 2 & Junior Assistant Syllabus & Exam Pattern 2026 PDF Download कर सकते हैं….

Rajasthan LDC Syllabus 2026 – Highlights

Name of the ArticleRajasthan LDC Syllabus 2026
OrganizationRajasthan Staff Selection Board (RSSB), Jaipur
Post NameLDC Grade II & Junior Assistant
Total Vacancies10,644 Posts
Advertisement No.04/2026
Department NameVarious Department
Online Application Date15th January 2026 to 13th February 2026
Rajasthan LDC Syllabus 2026Released Now
Date of ExamJuly 2026 (Expected)
Mode of ExaminationOffline (OMR-Based)
Type of QuestionsMultiple Choice Questions (MCQs)
Selection Process
  • Written Exam
  • Typing Test
  • Document Verification
CategorySyllabus
Application LinkGiven Below
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan LDC & Junior Assistant Syllabus & Exam Pattern 2026

राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड द्वारा आयोजित राजस्थान लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) परीक्षा 2026 एक महत्वपूर्ण भर्ती प्रक्रिया है, जो राज्य स्तर पर 10,644 पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करती है. यह परीक्षा ऑफलाइन मोड (OMR-आधारित) में आयोजित की जाती है और इसमें दो पेपर होते हैं: पेपर I और पेपर II। प्रत्येक पेपर 100 अंकों का होता है, कुल 200 अंक. परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप के बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं, और गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग लागू होती है-प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक काटे जाते हैं. परीक्षा की संभावित तिथि जुलाई 2026 है.

इस भर्ती के चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बाद टाइपिंग टेस्ट (क्वालीफाइंग नेचर का) शामिल है. उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने होते हैं ताकि वे टाइपिंग टेस्ट के लिए योग्य हों. अंतिम मेरिट लिस्ट सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाती है. RSSB ने ऑफिशियली Rajasthan LDC Syllabus 2026 और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है, जिसे आप सभी अभ्यर्थी चेक व डाउनलोड कर आधिकारिक तौर पर जारी सिलेबस, पैटर्न के अनुसार परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं.

RSSB LDC Exam Pattern 2026

RSSB LDC Grade II/ Junior Assistant एग्जाम पैटर्न में दो फेज होते हैं. Phase 1 में दो पेपर होते हैं. Paper-I में कैंडिडेट्स का टेस्ट होता है कि वे जनरल नॉलेज, मैथ्स और जनरल साइंस सब्जेक्ट्स में कितने अच्छे हैं. Paper-II में कैंडिडेट की दोनों भाषाओं: इंग्लिश और हिंदी में एफिशिएंसी का टेस्ट होता है. दोनों पेपर 3 घंटे के होते हैं. यहाँ इस लेख में Rajasthan LDC Exam Pattern 2026 शेयर किया गया है, जिसे आप सभी चेक कर सकते हैं.

RSSB LDC Phase 1 Written Exam Pattern

Subjects NameNo. of QuestionsMarksDurations
General Knowledge, Daily Science & Math1501003 Hours
General Hindi English7575
General English75753 Hours
Total3002006 Hours

RSSB LDC Phase 2 Exam Pattern

Subjects NameMarksDurations
Typing in Hindi on a Computer Speed Test
Proficiency Testing
25
25
10 Minutes
10 Minutes
Typing in English on a Computer Speed Test
Proficiency Testing
25
25
10 Minutes
10 Minutes
  • Exam Name: Rajasthan LDC (Lower Division Clerk) Examination 2026
  • Exam Level: State Level
  • Mode of Examination: Offline (OMR Based)
  • Number of Papers: Two Papers (Paper I & Paper II)
  • Paper-I Subjects: General Knowledge, General Science, Mathematics
  • Paper-II Subjects: General Hindi and General English
  • Total Marks: 200 marks (100 marks each paper)
  • Exam Duration: 3 Hours for Each Paper
  • Negative Marking: हर गलत जवाब के लिए एक-तिहाई मार्क्स काटे जाएंगे.

RSSB Rajasthan LDC Syllabus 2026 – Subject Wise Topics

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा Rajasthan LDC Syllabus 2026 को कई सेक्शन में बांटा गया है. नीचे उन टॉपिक्स का पूरा सब्जेक्ट-वाइज़ ब्रेकडाउन दिया गया है जिन्हें कैंडिडेट्स को एग्जाम के लिए कवर करना होगा.

RSSB LDC Syllabus for Phase 1 Examination

SubjectsTopics
General Knowledge
  • 1. सामयिक मामले (सम्बन्ध) राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर की प्रमुख घटनाएँ एवं मुद्दे तथा सम्बन्धित संगठन एवं संस्थाएँ.
  • 2. भूगोल एवं प्राकृतिक संसाधन (अ) भारत की पारिस्थितिकी एवं वन्य प्राणी (ब) राजस्थान की भौतिक दशाएँ जलवायु, वनस्पति एवं मृदा, प्रमुख भौतिक विभाग, मानव संसाधन – जनसंख्या एवं जनजातियाँ, राजस्थान के प्राकृ तिक संसाधन – खनिज, वन, जल, पशु, वन्य प्राणी एवं संरक्षण.
  • 3. राजस्थान में कृषि एवं आर्थिक विकास राजस्थान की प्रमुख फसलें, कृषि आधारित उद्योग, प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ, मरू भूमि के विकास सम्बन्धी परियोजनाएँ, हस्त उद्योग. विभिन्न आर्थिक योजनाएँ, कार्यक्रम एवं विकास की संस्थाएँ इनमें पंचायती राज एवं उनकी भूमिका.
राजस्थान का इतिहास और संस्कृति – 
  • मध्यकालीन इतिहास
  • स्वतन्त्रता आन्दोलन एवं राजनैतिक चेतना
  • राजनैतिक पुनःर्गठन
  • लोक भाषाएँ (बोलियाँ) एवं साहित्य
  • लोक संगीत एवं लोक नृत्य
  • संत, कवि, योद्धा, लोक देवी-देवता और सांप्रदायिक सद्भाव
  • मेले और त्यौहार, रीति-रिवाज, वेशभूषा और आभूषण
राजस्थान का औद्योगिक विकास – 
  • प्रमुख उद्योग एवं औद्योगिक क्षेत्र
  • कच्चे माल की उपलब्धता
  • खनिज आधारित बड़े, छोटे एवं कुटीर उद्योग
  • ऊर्जा के विभिन्न स्त्रोत – जल विद्युत, तापीय, अणु, पवन एवं सौर ऊर्जा
Every Day Science
  • Physical and Chemical Changes
  • Oxidations and Reductions
  • Catalyst
  • Metal, Non-metals, and Compounds- Their Importance
  • Pathogens and Human Health
  • Blood Transfusion
  • Malnutrition and Human Health
  • Structure of Ecosystem
  • Genetics
  • Electricity
Mathematics
  • 1. वैदिक विधि से पूर्ण संख्याओं का वर्ग, घनफल, वर्गमूल, घनमूल (6 अंकों की संख्याओं तक)
  • 2. गुणनखंड, बहुपद के गुणनखंड, समीकरण, दो चर वाले रैखिक समीकरण, द्विघात समीकरण, लघुगणक
  • 3. अनुपात-समानुपात, प्रतिशतता, लाभ-हानि, साझा, सरल ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, बट्टा
  • 4. एक बिन्दु पर बनने वाले कोण एवं रेखाएँ, सरल रैखीय आकृतियाँ, त्रिभुजों की सर्वांगसमता, समरूप त्रिभुज, कार्तीय निर्देशांक पद्धति, दो बिन्दुओं के मध्य दूरियाँ, दो बिन्दुओं के मध्य दूरियों का आन्तरिक एवं बाह्य विभाजन
  • 5. समतल आकृतियों का क्षेत्रफल, वृत्त की परिधि और क्षेत्रफल, घन, घनाभ, गोले, शंकु और बेलन का सतही क्षेत्र और आयतन
  • 6. कोण एवं उनके माप, न्यून कोणों के त्रिकोणमितीय अनुपात, त्रिकोणमितीय सर्वसमिकाएँ, ऊँचाई दूरी की सामान्य समस्याएँ
  • 7. आँकड़ों का चित्रों द्वारा निरूपण, केन्द्रीय प्रवृति के माप, माध्य विचलन, जन्म मृत्यु सांख्यिकी एवं सूचकांक.

RSSB LDC Syllabus for Phase 2 Examination

SubjectsTopics
General Hindi
  • सन्धि और संधि विच्छेद
  • सामासिक पदों की रचना और समास-विग्रह
  • उपसर्ग
  • प्रत्यय
  • वैकल्पिक शब्द
  • विलोम (उलटा) शब्द
  • अनेकार्थक शब्द
  • शब्द युग्म
  • संज्ञा शब्दों से विशेषण बनाना
  • शब्द – शुद्धि : अशुद्ध शब्दों का शुद्धीकरण और शब्दगत अशुद्धि का कारण
  • वाक्य – शुद्धि : अशुद्ध वाक्यों का शुद्धीकरण और वाक्यगत अशुद्धि का कारण
  • वर्बल: सब्जेक्ट, वर्ब और एडजेक्टिव का इस्तेमाल
  • क्रिया : सकर्मक, अकर्मक और पूर्वकालिक क्रियाएँ
  • वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द
  • मुहावरे और लोकोक्तियाँ
  • अंग्रेजी के पारिभाषिक (तकनीकी) शब्दों के समानार्थक हिन्दी शब्द
  • सरल, संयुक्त और मिश्र अंग्रेजी वाक्यों का हिन्दी में रूपान्तरण और हिन्दी वाक्यों का अंग्रेजी में रूपान्तरण
  • कार्यालयी पत्रों से सम्बन्धित ज्ञान

 

General English
  • Tenses/Sequence of Tenses
  • Voice: Active and Passive
  • Narration: Direct and Indirect
  • Transformation of Sentences: Assertive to Negative, Interrogative, Exclamatory and vice-versa
  • Use of Articles and Determiners
  • Use of Prepositions
  • Translations of Simple (Ordinary/Common) Sentences from Hindi to English and vice-versa
  • Correction of sentences including subject, Verb, Agreement, Degrees of Adjectives, Connectives and words wrongly used
  • Glossary of official, Technical Terms (with their Hindi Versions)
  • Synonyms
  • Antonyms
  • One word substitution
  • Forming new words by using prefixes and suffixes
  • Confusable words
  • Comprehension of a given passage
  • Knowledge of writing letters: Official, Demi Official, Circulars and Notices, Tenders

Rajasthan LDC & Junior Assistant Selection Process 2026

इस राजस्थान LDC & Junior Assistant भर्ती 2026 के लिए अप्लाई करने बाले अभ्यर्थियों का चयन निम्न प्रकार होगी. –

  • Written Exam
  • Typing Test
  • Document Verification

How to Check & Download Rajasthan LDC Syllabus 2026?

अगर आप बोर्ड द्वारा जारी Rajasthan LDC & Junior Assistant Syllabus & Exam Pattern 2026 पीडीएफ डाउनलोड करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर सकते हैं. –

  • Rajasthan LDC Syllabus 2026 और परीक्षा पैटर्न डाउनलोड करने के लिए इस लेख के ‘महत्वपूर्ण लिंक्स’ सेक्शन में जाएँ.
  • यहाँ पर उपलब्ध सीधे Rajasthan LDC & Junior Assistant Syllabus & Exam Pattern Pdf लिंक पर क्लिक करेंगे.
  • क्लिक करते हीं राजस्थान LDC & जूनियर असिस्टेंट भर्ती सिलेबस और परीक्षा पैटर्न ओपन हो जायेगा, इस तरह से. –

Rajasthan LDC Syllabus 2026

  • आप यहाँ से पीडीएफ को स्क्रॉल करके पूरा सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की जाँच कर सकते हैं.
  • लास्ट में इस RSSB LDC & Junior Assistant Syllabus & Exam Pattern Pdf को डाउनलोड कर सकते हैं, और बोर्ड द्वारा जारी इस ऑफिसियल सिलेबस के अनुसार अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं.

Important Links

Download Rajasthan LDC & Junior Assistant Syllabus 2026 PDFDownload Now
Official WebsiteVisit Now
For More UpdatesClick Here

Conclusion

यह सिलेबस 2026 परीक्षा के लिए है, और अंतिम अपडेट 14 जनवरी 2026 को हुआ है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सिलेबस को अच्छी तरह समझें और फोकस्ड तैयारी करें. इस आर्टिकल में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आधिकारिक तौर पर जारी Rajasthan LDC Syllabus 2026 और परीक्षा पैटर्न शेयर किया गया है, ताकि राजस्थान RSSB LDC ग्रेड 2 और जूनियर असिस्टेंट भर्ती के लिए अप्लाई कर चुके उम्मीदवार ऑफिसियल सिलेबस डाउनलोड कर सकें और भर्ती परीक्षा की तैयारी अच्छे से कर सकें.

FAQ’s – Rajasthan LDC Syllabus 2026

राजस्थान LDC परीक्षा 2026 किस बोर्ड द्वारा आयोजित की जाती है?

राजस्थान LDC (कनिष्ठ सहायक) परीक्षा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB/RSSB) द्वारा आयोजित की जाती है.

राजस्थान LDC 2026 परीक्षा का पैटर्न कैसा है?

परीक्षा दो पेपरों में होती है – पेपर 1 और पेपर 2। कुल 300 प्रश्न, 200 अंक, 6 घंटे (प्रत्येक पेपर 3 घंटे).

पेपर 1 में कितने प्रश्न और अंक होते हैं?

पेपर 1 में 150 प्रश्न होते हैं और कुल 100 अंक। इसमें GK, Everyday Science और Mathematics शामिल हैं.

पेपर 2 में कौन-कौन से विषय होते हैं?

पेपर 2 में General Hindi और General English होते हैं। कुल 150 प्रश्न (प्रत्येक भाषा से 75), 100 अंक.

राजस्थान LDC परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है या नहीं?

हाँ, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक कटौती होती है.

राजस्थान LDC परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे महत्वपूर्ण विषय कौन सा है?

राजस्थान GK और Current Affairs सबसे अधिक वेटेज वाले होते हैं, उसके बाद Mathematics और Hindi Grammar.

Rajasthan LDC Syllabus 2026 डाउनलोड कैसे करें?

आप सभी उम्मीदवार RSSB के ऑफिसियल वेबसाइट https://rssb.rajasthan.gov.in/ या इस पेज पर उपलब्ध सीधे लिंक पर क्लिक करके ऑफिसियल सिलेबस और परीक्षा पैटर्न पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं.

vikash

Leave a Comment