Rajasthan LDC Recruitment 2026: Apply Online for 10,644 LDC Grade II & Jr Assistant Posts, Vacancy Notification, Eligibility, Fee & Last Date

Rajasthan LDC Recruitment 2026:- राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने वर्ष 2026 के लिए लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है. इस भर्ती के तहत टोटल 10,644 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसमें LDC Grade II & Junior Assistant के पद शामिल हैं. Rajasthan LDC Recruitment 2026 के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन 12 जनवरी 2026 को जारी हुआ है, और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जनवरी 2026 से शुरू हो रहा है, इच्छुक सभी उम्मीदवार 13 फरवरी 2026 तक RSSB LDC Grade 2 / Junior Assistant Recruitment 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

यह अवसर उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, विशेषकर जो CET (सीनियर सेकेंडरी लेवल) – 2024 में शामिल हुए हैं. यदि आपने CET क्वालीफाई नहीं किया है, तो आप आवेदन से वंचित रह सकते हैं. इस आर्टिकल में Rajasthan LDC Recruitment 2026 से जुड़ी सभी जानकारी जैसे पात्रता मानदंड, वैकेंसी डिटेल्स, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथि, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी विस्तार से साझा किया गया है.

आर्टिकल के अंत में हम डायरेक्ट लिंक्स भी प्रदान करेंगे, जिसके माध्यम से आप सभी उम्मीदवार RSSB LDC / Junior Assistant Vacancy Online Form 2026 सबमिट कर सकते हैं….

Rajasthan LDC Recruitment 2026 – Overviews

Name of the ArticleRajasthan LDC Recruitment 2026
OrganizationRajasthan Staff Selection Board (RSSB), Jaipur
Post NameLDC Grade II & Junior Assistant
Total Vacancies10,644 Posts
Advertisement No.04/2026
Department NameVarious Department
Mode of ApplyOnline
Online Application Start Date15th January 2026
Last Date to Apply Online13th February 2026
RSSB LDC Vacancy Notification12th January(Released)
Educational Qualification12th Pass or CET 10+2
Age Limits18 to 40 Years
Selection Process
  • Written Exam
  • Typing Test
  • Document Verification
CategoryLatest Jobs
Application LinkGiven Below
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

RSSB LDC Grade 2 / Junior Assistant Recruitment 2026

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने Lower Division Clerk (LDC) Grade II & Junior Assistant के टोटल 10,644 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन फॉर्म आमंत्रित किया है. यह वैकेंसी विभिन्न विभागों में उपलब्ध हैं, और आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2026 से शुरू कर दिया जायेगा. राजस्थान CET 12th Level (Senior Secondary Level) Exam उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक बड़ा अवसर है. Rajasthan LDC Recruitment 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 फरवरी 2026 निर्धारित है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें यह भर्ती गैर-अनुसूचित क्षेत्रों में 9,642 पदों और अनुसूचित क्षेत्रों में 1,002 पदों के लिए है. पद विभिन्न विभागों जैसे राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), राज्य सचिवालय, अधीनस्थ विभागों, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), कृषि विपणन निदेशालय और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आदि में उपलब्ध हैं.

Rajasthan LDC Recruitment 2026

अगर आप इंटरेस्टेड हैं और RSSB LDC / Junior Assistant Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो अंतिम तिथि 13 फरवरी 2026 से पहले तक rssb.rajasthan.gov.in, sso.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन करना होगा.

RSSB LDC Recruitment 2026 Important Date

EventsDates
RSSB LDC Grade II / Junior Assistant Vacancy 2026 Official Notification Date12 January 2026
Online Application Start Date15 January 2026
Last Date to Apply Online13 February 2026
Application Fee Submission Last Date13 February 2026

Rajasthan LDC Vacancy 2026

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा LDC Grade II & Junior Assistant के टोटल 10,644 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिनमे से गैर-अनुसूचित क्षेत्रों में 9,642 पदों और अनुसूचित क्षेत्रों में 1,002 पदों के लिए है. पद विभिन्न विभागों जैसे राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), राज्य सचिवालय, अधीनस्थ विभागों, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), कृषि विपणन निदेशालय और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आदि में उपलब्ध हैं. रिक्तियों का बिवरण निम्न प्रकार है. –

Post NameNumber of Vacancies
LDC Grade II & Junior Assistant10,644 Post

RSSB LDC Vacancy Category Wise

Department NamePost NameTotalगैर-अनुसूचित क्षेत्र अनुसूचित क्षेत्र 
Rajasthan PSC (Clerical & Subordinate)
राजस्थान पीएससी (लिपिकीय एवं अधीनस्थ)
Clerk Grade-II (LDC)
लिपिक ग्रेड-II
0606
Administrative Reform Dept (State Subordinate Offices)
प्रशासनिक सुधार विभाग (राज्य अधीनस्थ कार्यालय)
Junior Assistant
कनिष्ठ सहायक
98068827979
Directorate of Agricultural Marketing (Agricultural Produce Market Committee)
कृषि विपणन निदेशालय (कृषि उपज मंडी समिति)
Junior Assistant
कनिष्ठ सहायक
60058119
Rajasthan State Irrigation Board
राजस्थान राज्य सिंचाई बोर्ड
Junior Assistant
कनिष्ठ सहायक
9898
Rajasthan Pollution Control Board
राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
Junior Assistant
कनिष्ठ सहायक
504604
Board of Secondary Education, Rajasthan
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान
Clerk Grade-II (LDC)
लिपिक ग्रेड-II
8484
Total (कुल)1064496421002

RSSB LDC Grade II/ Junior Assistant Recruitment 2026 Eligibility Criteria

RSSB के इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित योग्यताएं पूरी करनी होंगी. –

Educational Qualifications:- 

  • उम्मीदवार को 12वीं कक्षा (सीनियर सेकेंडरी) उत्तीर्ण होना चाहिए. इसके साथ हीं कंप्यूटर कोर्स जैसे RS-CIT, DOEACC ‘O’ लेवल, COPA/DPCS प्रमाणपत्र, या कंप्यूटर में डिप्लोमा/डिग्री आवश्यक है.
  • CET अनिवार्य: उम्मीदवारों को CET (Senior Secondary Level) – 2024 में शामिल होना चाहिए और बोर्ड द्वारा निर्धारित कट-ऑफ अंक प्राप्त करने चाहिए.
  • बोर्ड द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता को पूरा करने बाले उम्मीदवार हीं आवेदन कर सकते हैं.

Age Limits:- 

  • Age Limit (As on 01/01/2027)
  • Minimum Age: 18 Years
  • Maximum Age: 40 Years

Age Relaxations:- 

  • राजस्थान के मूल निवासी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, और अति पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए: 5 वर्ष की छूट.
  • सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए: 5 वर्ष की छूट.
  • राजस्थान के मूल निवासी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, और अति पिछड़ा वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए: 10 वर्ष की छूट.
  • अतिरिक्त छूट: राजस्थान लोक सेवा आयोग और प्रशासनिक सुधार विभाग के अंतर्गत आवेदकों के लिए 1 वर्ष (आयु गणना 01.01.2025 के अनुसार); राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान के अंतर्गत आवेदकों के लिए 3 वर्ष (पिछले 3 वर्षों में कोई भर्ती न होने के कारण).

Rajasthan LDC Recruitment 2026 Application Fee

CategoryApplication Fee
General/ OBC/ EWSRs. 600/-
SC/ ST/ PWDRs. 400/-
Mode of PaymentOnline

Rajasthan LDC Recruitment 2026 Selection Process

इस Rajasthan LDC Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करने बाले अभ्यर्थियों का चयन निम्न प्रकार होगी. –

  • Written Exam
  • Typing Test
  • Document Verification

Rajasthan LDC Grade II & Junior Assistant Exam Pattern 2026

राजस्थान LDC परीक्षा ऑफ़लाइन मोड में होगी, जिसमें ऑब्जेक्टिव-टाइप मल्टीपल-चॉइस सवाल होंगे, कुल 200 अंकों के लिए कुल 300 MCQ-आधारित सवाल पूछे जाएंगे. Rajasthan LDC Exam Pattern 2026 कुछ इस प्रकार है. –

Phase 1 Written Exam Pattern:- 

Subjects NameNo. of QuestionsMarksDurations
General Knowledge, Daily Science & Math1501003 Hours
General Hindi & English1501003 Hours
Total3002006 Hours

Phase 2 Exam Pattern:- 

Subjects NameMarksDurations
Typing in Hindi on a Computer Speed Test
Proficiency Testing
25
25
10 Minutes
10 Minutes
Typing in English on a Computer Speed Test
Proficiency Testing
25
25
10 Minutes
10 Minutes

RSSB LDC Pay Scale 2026

जो कैंडिडेट क्लर्क ग्रेड-II (LDC) और जूनियर असिस्टेंट पोस्ट के लिए चुने जाएंगे, उन्हें 2 साल का प्रोबेशन पीरियड पूरा करना होगा. इस दौरान कैंडिडेट को हर महीने एक तय सैलरी दी जाएगी. प्रोबेशन पीरियड पूरा होने के बाद, कैंडिडेट को पे स्केल 5 दिया जाएगा. सैलरी के साथ, कैंडिडेट को हाउस रेंट अलाउंस (HRA), डियरनेस अलाउंस (DA), अर्बन कम्पनसेशन अलाउंस, स्पेशल पे, या कोई और अलाउंस जैसे कई अलाउंस भी मिलेंगे.

Post NamePay Level Pay Scale
Clerk Grade-II (LDC) & Junior AssistantLevel 5Rs. 29,200/- to Rs. 92,300/-

How to Apply Online for Rajasthan LDC Recruitment 2026?

अगर आप Rajasthan LDC Grade II & Junior Assistant Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. –

Step 1. One Time Registration (OTR) करके लॉगिन डिटेल्स प्राप्त करें.

आप सभी अभ्यर्थी को RSSB Lower Division Clerk (LDC) Grade II & Junior Assistant Recruitment 2026 के लिए OTR हेतु इसके रिक्रूटमेंट वेबसाइट पर विजिट करना होगा.

Rajasthan LDC Recruitment 2026

  • यही पर आपको One Time Registration (OTR) का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करना है.
  • क्लिक करते हीं न्यू विंडो ओपन हो जायेगा, इस तरह से. –

RSSB LDC Recruitment 2026

  • यहाँ पर Register Here का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करना है.
  • इसके बाद आपको अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना है.
  • सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन के बाद आपको SSOID & Password मिल जायेगा, जिसकी सहायता से पोर्टल में लॉगिन करके राजस्थान LDC भर्ती 2026 में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Step 2. Login & Apply Online

  • अब आपको लॉगिन पेज पर आकर अपनी SSOID & Password के जरिये पोर्टल में लॉगिन कर लेना है.
  • लॉगिन के बाद डैशबोर्ड खुल जायेगा.
  • यहाँ से LDC Grade II & Junior Assistant 2026 Apply Now पर क्लिक करना है.
  • इसके बाद आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर Online Application Form खुल जायेगा, जिसे ध्यानपूर्वक भरना है.
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद आवश्यक सभी दस्ताबेजों को स्कैन करके अपलोड करना है.
  • और आवेदन शुल्क का भुगतान सभी कैंडिडेट्स को ऑनलाइन के माध्यम से करना है.
  • लास्ट में, सारी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद फाइनल सबमिट करके एप्लीकेशन स्लिप का एक प्रिंटआउट जरुर निकाल लें.

Important Links

Direct Links to Apply Online Rajasthan LDC Grade II/ Junior Assistant Recruitment 2026Link Active on 15 January 2026
Download Rajasthan LDC Grade II/ Junior Assistant Vacancy 2026 NotificationDownload PDF
Official WebsiteVisit Now
For More UpdatesClick Here

Conclusion

राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है. यह भर्ती राजस्थान सरकार की बड़ी भर्ती योजना का हिस्सा है, जिसमें युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान करने का लक्ष्य है. CET योग्य उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी, इसलिए यदि आपने CET नहीं दिया है, तो अगले अवसर की प्रतीक्षा करें. आवेदन से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर ऑफिसियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें. –

दोस्तों, इस आर्टिकल में राजस्थान LDC Grade II/ Junior Assistant भर्ती 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी शेयर किया गया है. अगर आप योग्य हैं, और आवेदन करना चाहते हैं तो इस अवसर को नहीं छोड़ें. आप बोर्ड द्वारा निर्धारित तिथि के भीतर Rajasthan LDC Recruitment 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं. अप्लाई करने का डायरेक्ट लिंक्स इस पेज पर 15 जनवरी 2026 से सक्रिय हो जायेगा.

FAQ’s – RSSB LDC Vacancy 2026

राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?

कुल 10,644 पद हैं, जिसमें विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक और लिपिक ग्रेड-II शामिल हैं.

राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होंगे?

योग्य उम्मीदवार 15 जनवरी 2026 से इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

Rajasthan LDC Recruitment 2026 Last Date कब है?

आप सभी उम्मीदवार 13 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

RSSB की इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

12वीं पास + देवनागरी हिंदी और राजस्थानी संस्कृति का कार्य ज्ञान + कंप्यूटर योग्यता (RSCIT / COPA / DOEACC O/A/B/C Level या समकक्ष). साथ ही CET Senior Secondary Level 2024 पास होना अनिवार्य है.

राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा क्या है?

न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष (1 जनवरी 2027 के अनुसार).

आरक्षित वर्गों को आयु में छूट कितनी मिलेगी?

SC/ST/OBC/MBC/EBC (राजस्थान मूल के) और सामान्य वर्ग की महिलाओं को 5 वर्ष, SC/ST/OBC महिलाओं को 10 वर्ष, PwD को अतिरिक्त छूट आदि नियम अनुसार मिलेगी.

Rajasthan LDC Recruitment 2026 में आवेदन कैसे करें?

आप सभी बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल https://rssb.rajasthan.gov.in/ पर जाकर OTR पूरा करके इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं.

कंप्यूटर योग्यता के लिए कौन-कौन से सर्टिफिकेट मान्य हैं?

RSCIT, DOEACC/NIELIT O/A/B/C Level, COPA/DPCS, या 12वीं में कंप्यूटर साइंस विषय आदि.

CET पास होना क्यों जरूरी है?

इस भर्ती के लिए CET Senior Secondary Level 2024 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, बिना CET के आवेदन नहीं होगा.

vikash

Leave a Comment