Railway Station Par Hotel Kaise Book Kare 2025: IRCTC Retiring Room बुक करना सीखें

Railway Station Par Hotel Kaise Book Kare: भारत में लाखों लोग रोज़ ट्रेन से सफर करते हैं। कई बार हमारी ट्रेन लेट हो जाती है, कभी-कभी अगली ट्रेन का इंतज़ार लंबा होता है और कभी हमें रात को स्टेशन पर रुकना पड़ता है। ऐसे समय में सबसे बड़ी परेशानी होती है कही रुकने की जगह कहां मिले?

अक्सर लोग स्टेशन से बाहर निकलकर होटल ढूंढते हैं। लेकिन बाहर होटल ढूंढना न तो हमेशा सुरक्षित होता है और न ही बजट-फ्रेंडली। खासकर अकेले यात्रियों, परिवार या महिलाओं के लिए यह काफी परेशानी भरा हो सकता है। इसी समस्या का हल है IRCTC Retiring Room Service है।

यहाँ से आप अपने लिए IRCTC Retiring Room कर सकते है तो आइये इस लेख के माध्यम से जानते है की Railway Station Par Hotel Kaise Book Kare पूरी प्रक्रिया क्या है।

Railway Station Par Hotel Kaise Book Kare 2025: Overview

विषयजानकारी
लेख का नामरेलवे स्टेशन पर होटल/रूम कैसे बुक करें 2025
सेवा का प्रकारIRCTC रिटायरिंग रूम
बुकिंग का तरीकाIRCTC
जरूरी दस्तावेज़कंफर्म PNR नंबर, मान्य पहचान पत्र, मोबाइल नंबर, पेमेंट का साधन
रूम के प्रकारएसी रूम, नॉन-एसी रूम, डॉरमेट्री बेड
बुकिंग अवधिन्यूनतम 24 घंटे – अधिकतम 48 घंटे
शुल्क₹10 से ₹150 (स्टेशन और रूम के प्रकार पर निर्भर)
पेमेंट के तरीकेयूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग
कौन बुक कर सकता है?केवल कंफर्म या आरएसी टिकट वाले यात्री
बुकिंग की सीमा1 PNR से अधिकतम 2 रूम या 6 डॉरमेट्री बेड
फायदेसस्ता, सुरक्षित और स्टेशन परिसर में ठहरने की सुविधा

रूम बुक करने के लिए जरूरी दस्तावेज़

अगर आप स्टेशन पर रूम बुक करना चाहते हैं, तो आपके पास ये चीज़ें होना जरूरी है।

  • एक कंफर्म PNR नंबर (बिना टिकट रूम बुक नहीं होगा)
  • एक मान्य पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
  • सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • पेमेंट करने के लिए UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग

संभावित शुल्क (2025)

अवधिरूम प्रकारअनुमानित शुल्क
24 घंटे तकAC/Non-AC रूम₹20 – ₹100
24 से 48 घंटेAC/Non-AC रूम₹40 – ₹150
24 घंटे तकDormitory बेड₹10 – ₹30
24 से 48 घंटेDormitory बेड₹20 – ₹50

ध्यान रखें: शुल्क हर स्टेशन और कमरे के प्रकार पर अलग-अलग हो सकता है।

कुछ जरूरी बातें

  • बिना कंफर्म टिकट Retiring Room बुक नहीं किया जा सकता।
  • यह सुविधा हर स्टेशन पर उपलब्ध नहीं होती, सिर्फ बड़े और प्रमुख स्टेशनों पर ही मिलती है।
  • एक PNR से अधिकतम 2 कमरे या 6 Dormitory Beds बुक किए जा सकते हैं।
  • अगर आपका ट्रेन टिकट कैंसिल हो गया तो रूम बुकिंग भी अपने आप कैंसिल हो सकती है (कुछ चार्ज कट सकता है)।

Retiring Room के फायदे

  • स्टेशन परिसर में ही आराम से रुकने की सुविधा
  • होटल की तुलना में काफी सस्ता और सुरक्षित
  • ऑनलाइन बुकिंग से समय और मेहनत दोनों की बचत
  • परिवार, सीनियर सिटिज़न और अकेले यात्रियों – सभी के लिए उपयुक्त

Railway Station Par Hotel Kaise Book Kare 2025 (Simple Steps)

1. IRCTC वेबसाइट या ऐप खोलें

अपने मोबाइल पर IRCTC Rail Connect App खोलें या लैपटॉप/कंप्यूटर से IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।

2. Retiring Room विकल्प चुनें

मेनू में जाएँ और वहाँ से “Retiring Room” पर क्लिक करें।

3. अपना टिकट (PNR) डालें

यहाँ आपको अपना PNR नंबर डालना होगा, जो आपके कंफर्म टिकट पर लिखा होता है।

4. लॉगिन करें

अब आपसे लॉगिन करने के लिए कहा जाएगा। आप चाहे तो Guest Login कर सकते हैं या अपने IRCTC अकाउंट से लॉगिन कर सकते हैं।

5. स्टेशन चुनें

अब उस स्टेशन का नाम डालें जहाँ आप रुकना चाहते हैं (जैसे आपका Source Station या Destination Station)

6. उपलब्धता देखें (Check Availability)

“Check Availability” पर क्लिक करें। अब आपको पता चलेगा कि वहाँ कौन से कमरे (AC, Non-AC, Dormitory) खाली हैं।

7. रूम का चुनाव करें

लिस्ट में से अपनी जरूरत के हिसाब से रूम चुनें – चाहे AC Room, Non-AC Room या Dormitory Bed

8. यात्री की जानकारी भरें

अब आपको यात्री का नाम, उम्र, और पहचान पत्र (ID Proof) की जानकारी भरनी होगी।

9. पेमेंट करें

पेमेंट करने के लिए आप UPI, Debit/Credit Card या Net Banking का इस्तेमाल कर सकते हैं। OTP से Verify करके पेमेंट पूरा करें।

10. बुकिंग कन्फर्म करें

पेमेंट सफल होते ही आपकी बुकिंग हो जाएगी। आपको एक Confirmation Slip मिलेगी, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

11. चेक-इन के समय क्या करना है?

स्टेशन पहुँचने पर रिटायरिंग रूम के काउंटर/ऑफिस पर यह Confirmation Slip और अपना ID Proof दिखाएँ और आराम से कमरे में चेक-इन करें।

इन आसान स्टेप्स से आप मिनटों में ही रेलवे स्टेशन पर सस्ता और सुरक्षित रूम बुक कर सकते हैं। स्टेशन पर चेक इन करते समय यह स्लिप और अपना ID Proof दिखाना जरूरी है।

Railway Station Par Retiring/Hotel Kaise Book Kare (FAQ)

Q1. क्या बिना टिकट रिटायरिंग रूम बुक किया जा सकता है?

Ans: नहीं, इसके लिए कंफर्म या RAC टिकट अनिवार्य है। बिना टिकट आप बुकिंग नहीं कर सकते।

Q2. रिटायरिंग रूम किन स्टेशनों पर उपलब्ध हैं?

Ans: यह सुविधा केवल बड़े और प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ही उपलब्ध है। छोटे स्टेशनों पर हमेशा रूम नहीं मिलते।

Q3. एक टिकट पर कितने कमरे बुक कर सकते हैं?

Ans: 1 PNR से आप अधिकतम 2 कमरे या 6 Dormitory बेड बुक कर सकते हैं।

Q4. रिटायरिंग रूम कितने समय के लिए बुक किया जा सकता है?

Ans: आप इसे न्यूनतम 12 या 24 घंटे और अधिकतम 48 घंटे के लिए बुक कर सकते हैं।

Q5. अगर ट्रेन कैंसिल हो जाए तो क्या रूम बुकिंग भी कैंसिल होगी?

Ans: हाँ, ट्रेन कैंसिल होने पर आपकी रूम बुकिंग स्वतः कैंसिल हो सकती है। इसमें कुछ चार्ज कट सकते हैं।

निष्कर्ष –

भारतीय रेलवे की IRCTC Retiring Room सेवा यात्रियों के लिए एक बेहतरीन और किफायती सुविधा है। अगर आपकी ट्रेन लेट हो जाती है, अगली ट्रेन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है, या रात में स्टेशन पर रुकना है, तो यह सेवा होटल से कहीं ज्यादा सस्ती, सुरक्षित और सुविधाजनक साबित होती है।

बस आपके पास एक कंफर्म टिकट (PNR नंबर) और एक मान्य पहचान पत्र होना चाहिए। इसके बाद आप कुछ ही मिनटों में IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से अपना कमरा बुक कर सकते हैं।

Important Links

Official WebsiteVisit Here
Join Our Official Telegram ChannelJoin Here
More Sarkari YojanaView More
Nishant Singh

Leave a Comment