PVC Voter ID Order Online 2025: PVC वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन कैसे करें ऑर्डर? पूरी जानकारी

PVC Voter ID Order Online 2025: भारत में वोट डालने का अधिकार हर नागरिक का सबसे बड़ा अधिकार है। इसके लिए हर व्यक्ति के पास वोटर आईडी कार्ड होना जरूरी है। पहले वोटर आईडी पेपर पर प्रिंट होकर लैमिनेटेड कार्ड के रूप में दिया जाता था, लेकिन समय के साथ यह कार्ड जल्दी खराब हो जाता था। इसी समस्या को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने अब नया PVC Voter ID Card लॉन्च किया है।

यह कार्ड एटीएम या डेबिट कार्ड जैसा दिखता है और मजबूत प्लास्टिक (PVC) से बना होता है। इसमें QR Code, होलोग्राम, सिक्योरिटी फीचर, माइक्रोटेक्स्ट और गिलोच पैटर्न होते हैं, जिससे इसे नकली बनाना लगभग असंभव है। यह वॉटरप्रूफ और टिकाऊ है, यानी पानी, धूल या हल्की चोट लगने से भी यह खराब नहीं होता। PVC वोटर आईडी कार्ड का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह पॉकेट साइज का होता है और इसे आसानी से वॉलेट या पर्स में रखा जा सकता है। पुराने कार्ड की तुलना में यह ज्यादा सुरक्षित और आधुनिक है।

अब सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। अगर आप चाहते है की PVC Voter ID Order Online कैसे किया जाता है तो इस पोस्ट को लास्ट तक पढ़े यहाँ आपको स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस बताया गया है।

PVC Voter ID Order Online Kaise Kare 2025- Highlights

श्रेणीविवरण
सेवा का शीर्षकऑनलाइन PVC वोटर आईडी कार्ड आवेदन
कौन जारी करता है?भारत निर्वाचन आयोग (ECI)
कार्ड की प्रकृतिमजबूत प्लास्टिक आधारित PVC वोटर कार्ड
कैसे करें आवेदन?ऑनलाइन माध्यम से (NVSP पोर्टल या Voter Portal)
जरूरी जानकारीEPIC नंबर और मोबाइल नंबर
डिलीवरी का समयऔसतन 10 से 15 कार्य दिवस
ऑफिशियल पोर्टलvoterportal.eci.gov.in

PVC Voter ID कार्ड क्या है?

PVC कार्ड एक मजबूत और टिकाऊ कार्ड होता है, जिस पर आपका वोटर डिटेल, फोटो और सिक्योरिटी फीचर प्रिंट किया जाता है। यह कार्ड:

  • वॉटरप्रूफ होता है (पानी से खराब नहीं होता)
  • पॉकेट साइज में आसानी से फिट हो जाता है
  • इसमें होलोग्राम, माइक्रोटेक्स्ट, Ghost Image, गिलोच पैटर्न और QR Code जैसे सिक्योरिटी फीचर्स शामिल होते हैं
  • यह पुराना लैमिनेटेड पेपर कार्ड से कहीं ज्यादा ड्यूरेबल होता है

PVC Voter ID कार्ड ऑनलाइन ऑर्डर करने की प्रक्रिया (2025)

PVC Voter ID Order Online करने के लिए आपको कहीं जाने की ज़रूरत नहीं है। इसे आप आसानी से ऑनलाइन घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं। आइए स्टेप-बाय-स्टेप समझते हैं:

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ

  • सबसे पहले https://voters.eci.gov.in/ वेबसाइट खोलें।
PVC Voter ID Order Online 2025

स्टेप 2: लॉगिन/रजिस्ट्रेशन करें

PVC Voter ID Order Online 2025
  • यदि पहले से अकाउंट है तो लॉगिन करें।
  • नया यूजर होने पर “Register” पर क्लिक करके अकाउंट बनाएं।
  • इसके बाद OTP डालकर वेरीफाई करले।
  • उसके बाद मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर Login हो जाना है।

स्टेप 3: “Shifting of residence” विकल्प चुनें

PVC Voter ID Order Online 2025
  • लॉगिन करने के बाद मेनू में से Shifting of residence का विकल्प चुनें।
  • इसके बाद आपके सामने पपअप आएगा इसमें आपको Other elector वाले ऑप्शन को चुनना है।
PVC Voter ID Order Online 2025

स्टेप 4: EPIC नंबर दर्ज करें

  • अपना वोटर आईडी नंबर (EPIC Number) डालें और Submit पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपका डिटेल्स वेरीफाई हो जाएगी OK पर क्लिक करें।

स्टेप 5: PVC Card Order करें

PVC Voter ID Order Online 2025
  • अब आपके सामने 4 ऑप्शन देखने को मिलेगा ज्सिमे आपको 3 नंबर वाले Issue Replacement EPIC without correction वाले ऑप्शन पर टिक करके OK के बटन पर क्लिक कर देना है।

स्टेप 6: फॉर्म फील करें

  • इसके बाद आपके सामने फॉर्म खुल जायेगा जिसमे आपको सही जानकारी देना है
PVC Voter ID Order Online 2025

स्टेप 7: Acknowledgment नंबर

  • जब फॉर्म Successful फील जो जाये तो आपको Acknowledgment नंबर मिलता है इसे आप नोट कर सकते है ताकि ट्रैक कर सके।
  • इतना प्रोसेस करने के बाद कुछ ही दिनों में आपके घर के पते पर आपका PVC Voter ID Card आ जायेगा।

PVC Voter ID Order Online करने के लिए जरूरी चीजें

PVC वोटर आईडी कार्ड ऑर्डर करने के लिए आपके पास होना चाहिए:

  • EPIC नंबर (Voter ID Number)
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर (OTP के लिए)
  • ईमेल आईडी (ऑप्शनल)

PVC Voter ID कार्ड के फायदे

  • पुराना पेपर कार्ड की तुलना में मजबूत और टिकाऊ
  • पानी, धूल और मोड़ने से खराब नहीं होता
  • ATM कार्ड जैसा छोटा और कैरी करने में आसान
  • QR कोड और सिक्योरिटी फीचर्स से लैस
  • आसानी से ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं

PVC Voter ID कार्ड से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

  • PVC कार्ड आधिकारिक तौर पर भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा जारी किया जाता है।
  • कार्ड आपके पते पर स्पीड पोस्ट से भेजा जाता है।
  • यह कार्ड पुराने वोटर आईडी का ही नया रूप है, आपका EPIC नंबर वही रहेगा।
  • अगर आपका पुराना कार्ड खो गया है तो यह एक बेहतरीन विकल्प है।

PVC Voter ID Order Online 2025 – Important Links

Official WebsiteVisit Here
Join Our Official Telegram ChannelJoin Here
More Sarkari YojanaView More

PVC Voter ID Order Online 2025 (FAQ)

Q1. PVC Voter ID Card क्या है?

Ans: PVC वोटर आईडी कार्ड एक मजबूत प्लास्टिक कार्ड है जो ATM/Debit Card जैसा दिखता है। यह पुराने पेपर वोटर कार्ड से ज्यादा टिकाऊ, वॉटरप्रूफ और सिक्योरिटी फीचर से लैस होता है।

Q2. क्या PVC Voter ID Card हर साल नया बनवाना पड़ता है?

Ans: नहीं, यह कार्ड लंबे समय तक चलता है। जब तक आपकी जानकारी (नाम, पता, फोटो आदि) में बदलाव नहीं होता, तब तक नया कार्ड बनवाने की जरूरत नहीं होती।

Q3. PVC Voter ID Card ऑर्डर करने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए?

Ans: इसके लिए EPIC नंबर, मोबाइल नंबर (OTP के लिए) और ऑनलाइन पेमेंट का विकल्प जरूरी है।

Q4. कार्ड कितने दिनों में घर पर आ जाता है?

Ans: आमतौर पर 10 से 15 कार्य दिवस में कार्ड स्पीड पोस्ट के जरिए आपके पते पर पहुंच जाता है।

निष्कर्ष

PVC Voter ID Card 2025 में वोटर्स के लिए एक आसान और आधुनिक विकल्प है। यह कार्ड मजबूत, टिकाऊ और सुरक्षित है। इसे ऑनलाइन ऑर्डर करने की प्रक्रिया बेहद सरल है यह कार्ड सीधे आपके घर पहुंच जाता है।

अगर आपके पास अभी भी पुराना पेपर वाला वोटर कार्ड है, तो देर न करें और तुरंत ऑनलाइन आवेदन करके नया PVC Voter ID Card मंगवाएँ।

Nishant Singh

Leave a Comment