Prak Pariksha Prashikshan Yojana 2026: Apply Online, Bihar Pre Exam Training Scheme Eligibility, Date & Benefits

Prak Pariksha Prashikshan Yojana 2026:- बिहार सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के तहत शुरू की गई प्राक-परीक्षा प्रशिक्षण योजना 2026 एक महत्वाकांक्षी योजना है, जो आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग प्रदान करती है. यह योजना विशेष रूप से पिछड़े वर्ग (BC) और अत्यंत पिछड़े वर्ग (EBC) के छात्रों को लक्षित करती है, ताकि वे सिविल सेवा, SSC, बैंकिंग, रेलवे और अन्य प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकें. इस Prak Pariksha Prashikshan Yojana 2026 के अंतर्गत के माध्यम से बिहार के 36 जिलों में 38 प्रशिक्षण केंद्रों पर छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जायेगा.

यदि आप बिहार राज्य से आते हैं और विशेष रूप से पिछड़े वर्ग (BC) और अत्यंत पिछड़े वर्ग (EBC) से संबंध रखते हैं तो यह योजना बिलकुल आपके लिए है. क्यूंकि योजना छात्रों को न केवल कोचिंग प्रदान करती है, बल्कि 75% उपस्थिति बनाए रखने वाले छात्रों को प्रति माह ₹3,000/- की प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है. अगर आप जानना चाहते हैं की Prak Pariksha Prashikshan Yojana क्या है? इसका लाभ किन्हें मिलेगा, कौन पात्र होंगे, आवेदन की तिथि एवं आवेदन प्रक्रिया क्या है तो इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक जरुर पढ़ें.

साथ हीं, हमने आर्टिकल के अंतिम चरण में डायरेक्ट लिंक्स भी प्रदान कराया है जिसके माध्यम से डायरेक्टली बिभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर Prak Pariksha Prashikshan Yojana 2026 में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Prak Pariksha Prashikshan Yojana 2026 – Overviews

Article NamePrak Pariksha Prashikshan Yojana 2026
Name of the SchemePrak Pariksha Prashikshan Yojana
Department NameBihar State Backward Classes Finance and Development Corporation (बिहार राज्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम)
Mode of ApplicationOnline
BeneficiariesBC & EBC Students of Bihar
Online Application DateAlready Started
Training Centers38 Centers in 36 Districts
Courses Offeredपिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को सिविल सेवा, SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए.
Batches Per Center02
Students per Batch60
Training Duration6 Month
Total Seats per Center120
Seat DistributionBC – 40% & EBC – 60%
Incentive Amount₹3,000/- Per Month (75% Attendance Required)
CategorySarkari Yojana
Official Websitebcebconline.bihar.gov.in

Bihar Prak Pariksha Prashikshan Yojana 2026

आज के समय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए महंगे कोचिंग संस्थानों की फीस लाखों में पहुंच गई है. ऐसे में कई मेधावी छात्र आर्थिक तंगी के कारण अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाते. लेकिन बिहार सरकार ने ऐसी प्रतिभाओं को सहारा देने के लिए एक बेहद सराहनीय कदम उठाया है. प्राक-परीक्षा प्रशिक्षण योजना 2026 बिहार सरकार की एक कल्याणकारी पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर BC और EBC वर्ग के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त प्रशिक्षण प्रदान करना है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें इस योजना Prak Pariksha Prashikshan Yojana 2026 के अंतर्गत राज्य के 36 जिलों में 38 प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं. प्रत्येक केंद्र पर 6 महीने की अवधि के दो बैच चलाए जाते हैं, और प्रत्येक बैच में 60 छात्रों को जगह दी जाती है. इस प्रकार, प्रति केंद्र कुल 120 सीटें उपलब्ध होती हैं. सीटों का वितरण इस प्रकार है: 40% BC वर्ग के लिए और 60% EBC वर्ग के लिए.

Prak Pariksha Prashikshan Yojana 2026

इसके आलावा, इस योजना के अंतर्गत छात्रों को न केवल कोचिंग प्रदान करती है, बल्कि 75% उपस्थिति बनाए रखने वाले छात्रों को प्रति माह ₹3,000/- की प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है

Prak Pariksha Prashikshan Yojana 2026: प्राक-परीक्षा प्रशिक्षण योजना का उद्देश्य 

बिहार सरकार ने इस योजना को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के तहत लागू किया है. योजना का मुख्य फोकस उन छात्रों पर है जो आर्थिक तंगी के कारण महंगे कोचिंग संस्थानों में प्रवेश नहीं ले पाते. राज्य में बढ़ती बेरोजगारी और प्रतियोगी परीक्षाओं की कठिनाई को देखते हुए, सरकार ने इस पहल को शुरू किया ताकि मेधावी लेकिन वंचित छात्रों को समान अवसर मिल सके.

वर्तमान में पूरे बिहार में लगभग 38 प्रशिक्षण केंद्र सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं, जहां हजारों छात्र लाभान्वित हो रहे हैं. यह योजना छात्रों को संगठित, आधुनिक संसाधनों से युक्त तैयारी का प्लेटफॉर्म प्रदान करती है, जिससे वे बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और अन्य परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें.

Prak Pariksha Prashikshan Yojana 2026 का लाभ 

चयनित छात्रों को योजना के तहत कई लाभ प्रदान किए जाते हैं, जो उनकी तैयारी को मजबूत बनाते हैं. –

  • सिविल सेवा, SSC, बैंकिंग, रेलवे और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पूरी तरह निःशुल्क कोचिंग
  • 75% उपस्थिति बनाए रखने पर प्रति माह ₹3,000/- की प्रोत्साहन राशि
  • डिजिटल अध्ययन केंद्रों की सुविधा
  • साप्ताहिक केंद्र स्तर पर परीक्षाएं
  • राज्य स्तर पर परीक्षा का आयोजन
  • उन्नत पुस्तकालय सुविधाएं
  • विशेषज्ञों द्वारा प्रेरणा और मार्गदर्शन सत्र
  • अध्ययन सामग्री, नियमित परीक्षाएं और 6 महीने की गहन प्रशिक्षण अवधि

Prak Pariksha Prashikshan Yojana 2026 के लिए पात्रता मानदंड 

इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ स्पष्ट पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं, जो सुनिश्चित करते हैं कि वास्तविक जरूरतमंद छात्रों तक यह पहुंचे. प्राक-परीक्षा प्रशिक्षण योजना के लिए पात्रता मानदंड निम्नलिखित है. –

  • छात्र/छात्रा बिहार राज्य के स्थायी निवासी हों.
  • आवेदक पिछड़ा वर्ग अथवा अति पिछड़ा वर्ग के सदस्य हों.
  • छात्र/छात्रा सहित उनके अभिभावक की अधिकतम वार्षिक आय सभी स्रोतों को मिलाकर ₹3,00,000/- तक होनी चाहिए.
  • छात्र/छात्रा की आयु सीमा एवं न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता संबंधित कोर्स के अंतर्गत होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा के लिए निर्धारित न्यूनतम अर्हता के अनुरूप होनी चाहिए.

Bihar Prak Pariksha Prashikshan Yojana 2026: Courses Offered

बिहार राज्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम द्वारा शुरू Prak Pariksha Prashikshan Yojana के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है. और इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के प्रतिभाशाली लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को सिविल सेवा, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे और अन्य प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग प्रदान करना है. इस योजना के माध्यम से सरकार न केवल शिक्षा के क्षेत्र में समानता लाने का प्रयास कर रही है, बल्कि सामाजिक न्याय को भी मजबूत कर रही है.

  • सिविल सेवा (Civil Services)
  • SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षा

Prak Pariksha Prashikshan Yojana 2026: प्रशिक्षण केंद्र एवं सीटों की व्यवस्था

इस योजना के अंतर्गत राज्य के 36 जिलों में 38 प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं. प्रत्येक केंद्र पर 6 महीने की अवधि के दो बैच चलाए जाते हैं, और प्रत्येक बैच में 60 छात्रों को जगह दी जाती है. इस प्रकार, प्रति केंद्र कुल 120 सीटें उपलब्ध होती हैं. सीटों का वितरण इस प्रकार है: 40% BC वर्ग के लिए और 60% EBC वर्ग के लिए.

  • इस योजना के अंतर्गत राज्य के 36 जिलों में 38 प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं.
  • प्रत्येक केंद्र पर 6 महीने की अवधि के दो बैच चलाए जाते हैं, और प्रत्येक बैच में 60 छात्रों को जगह दी जाती है.
  • इस प्रकार, प्रति केंद्र कुल 120 सीटें उपलब्ध होती हैं.
  • सीटों का वितरण 40% BC वर्ग के लिए और 60% EBC वर्ग के लिए है.
CategorySeats
पिछड़ा वर्ग (BC)40%
अति पिछड़ा वर्ग (EBC)60%

Prak Pariksha Prashikshan Yojana 2026: प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्रों के नाम व पते

S. No.प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्रों के नाम व पते
1.प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, परीक्षा भवन, पटना साइंस कॉलेज परिसर, पटना विश्वविद्यालय, पटना-800005
2.प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग, डॉ० बी०आर०अम्बेदकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर-842001
3.प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, दूरस्थ शिक्षा निदेशालय, मगध विश्वविद्यालय, बोध गया-824234
4.प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, राम जयपाल कॉलेज, छपरा- 841301
5.प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, बंगला संख्या-11, रेडियो स्टेशन रोड, आयकर चौक के निकट, दरभंगा 846004
6.प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, एन०आर०सेन्टर, ओल्ड पी०जी० कैम्पस, तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर – 812007
7.प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, स्नाकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग, वीर कुंअर सिंह विश्वविद्यालय, आरा 802301
8.प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, पूरानी स्नाकोत्तर हिन्दी विभाग, बी०एन० मंडल विश्वविद्यालय, लालू नगर, मधेपुरा – 852113
9.प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, पूर्णियां कॉलेज,पूर्णियां विश्विद्यालय परिसर, पूर्णिया 854301
10.प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, एम०एल०टी० कॉलेज, सहरसा-852201
11.प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, आर०डी० एण्ड डी०जे० कॉलेज, मुंगेर-811201
12.प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, रामकृष्ण कॉलेज, मधुबनी-847229
13.प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, जमुनी लाल कॉलेज, हाजीपुर (वैशाली)-844101
14.प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, मुंशी सिंह कॉलेज, पोस्ट चॉदमारी, मोतिहारी (पू०चम्पारण) 845401
15.प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, एम०जे०के० कॉलेज, बेतिया (प०चम्पारण)-845438
16.प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, एस0पी0जैन कॉलेज, सासाराम (रोहतास)-821115
17.प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, एस०भी०पी०कॉलेज, भुभुआ (कैमूर) – 821101
18.प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, एम०भी० कॉलेज, बक्सर – 802101
19.प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, मारवारी कॉलेज, किशनगंज – 855107
20.प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, अररिया कॉलेज, अररिया – 854311
21.प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, के०एस०एस० कॉलेज, लखीसराय-811311
22.प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, नालंदा कॉलेज, नालंदा (बिहारशरीफ)-803101
23.प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द, श्री राधा कृष्ण गोयनका कॉलेज, सीतामढ़ी-843302
24.प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द, भारत सेवक समाज कॉलेज, सुपौल – 852131
25.परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र, जेआरएस कॉलेज, विदुरुद्दीन हाता, सीवान-8
26.परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र, रामाधीन कॉलेज, शेखपुरा-8
27.प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द, वी०एम० इंटर कॉलेज, गोपालगंज – 841427
28.प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द, एस०ए० एकल्व्य कॉलेज, जमुई -811307
29.प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द, बी०आर०बी० कॉलेज, समस्तीपुर-848101
30.प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द, पी०बी०एस० कॉलेज, बांका -813102
31.प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द, गणेश दत्त कॉलेज, बेगुसराय-851101
32.प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द, के० एल० एस० कॉलेज, नवादा-80511
33.प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द, कोशी कॉलेज कॉलेज, खगड़िया-851205
34.प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द, एस० एन० सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद 824101
35.प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द, एस०एस० कॉलेज, जहानाबाद-804417
36.प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द, डी० एस० कॉलेज, कटिहार-854105
37.प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, ए० एन० कॉलेज, पटना-800014
38.प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, राजकीय डिग्री कॉलेज, राजगीर-803116

How to Apply Online in Prak Pariksha Prashikshan Yojana 2026?

यदि आप योग्य हैं और Prak Pariksha Prashikshan Yojana 2026 के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. –

Follow This Steps – 

  1. Registration
  2. Personal Details
  3. Educational Qualification
  4. Upload Photo & Signature
  5. Upload Documents
  6. Finalise & Submit
  • Prak Pariksha Prashikshan Yojana 2026 Online Apply करने के लिए बिभाग के ऑफिसियल वेबसाइट पर सबसे पहले विजिट करना है.
  • होम पेज ओपन हो जायेगा, इस तरह से. –

Prak Pariksha Prashikshan Yojana 2026

  • होम पेज से Important Instructions Before Filling Applications सेक्शन में जाना है.
  • यहाँ से [Click here to register]. लिंक पर क्लिक करना है.
  • क्लिक करते हीं न्यू विंडो ओपन हो जायेगा. –

Prak Pariksha Prashikshan Yojana

  • आपको (चेक बॉक्स) को टिक करना है और Continue ऑप्शन पर क्लिक करना है.
  • क्लिक करते हीं Registration Form खुल जायेगा, जिसे ध्यानपूर्वक भरना है.
  • सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन के बाद पोर्टल में लॉगिन करना है, और Online Application Form भरना है.
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरकर मांगी गई आवश्यक डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड करना है.
  • लास्ट में Finalise & Submit कर देना है.
  • और अंत में, एप्लीकेशन स्लिप का प्रिंटआउट निकालकर रख लें.

Important Links

Direct Link to Apply Online Prak Pariksha Prashikshan Yojana 2026Apply Now
Download Prak Pariksha Prashikshan Yojana 2026 Official NotificationDownload Pdf
Prak Pariksha Prashikshan Yojana Twitter NoticeDownload Pdf
Official WebsiteVisit Now
More Govt. Scheme Click Here

Conclusion

प्राक-परीक्षा प्रशिक्षण योजना 2026 बिहार के BC और EBC वर्ग के छात्रों के लिए एक क्रांतिकारी कदम है, जो शिक्षा के माध्यम से सामाजिक उत्थान को बढ़ावा देती है. यह योजना न केवल आर्थिक बाधाओं को दूर करती है, बल्कि छात्रों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करती है. यदि आप पात्र हैं, तो तुरंत आवेदन करें और अपने सपनों को साकार करें. अगर आपके आस-पास कोई योग्य छात्र इस योजना Prak Pariksha Prashikshan Yojana 2026 का लाभ ले सकता है, तो तुरंत आवेदन करें और अपने सपनों को हकीकत में बदलने का मौका हाथ से न जाने दें

FAQ’s – Prak Pariksha Prashikshan Yojana 2026

प्राक्-परीक्षा प्रशिक्षण योजना 2026 क्या है?

यह बिहार सरकार की योजना है, जिसके तहत पिछड़ा वर्ग (BC) और अति पिछड़ा वर्ग (EBC) के आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को सिविल सेवा, SSC, बैंकिंग, रेलवे आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाती है.

प्राक्-परीक्षा प्रशिक्षण योजना 2026 का मुख्य उद्देश्य क्या है?

आर्थिक बाधाओं को दूर करके BC/EBC वर्ग के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण तैयारी कराना, आत्मविश्वास बढ़ाना और सरकारी नौकरियों में उनकी भागीदारी बढ़ाना.

इस योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

बिहार का स्थायी निवासी, BC या EBC वर्ग से संबंधित, परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख तक, और संबंधित प्रतियोगी परीक्षा की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पूरी करने वाला छात्र/छात्रा.

कहाँ-कहाँ प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं?

बिहार के 36 जिलों में कुल 38 प्राक्-परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं.

इस योजना के तहत क्या-क्या लाभ मिलते हैं?

निःशुल्क कोचिंग, ₹3000/- प्रति माह प्रोत्साहन राशि (75% उपस्थिति पर), डिजिटल अध्ययन सामग्री, पुस्तकालय, नियमित टेस्ट, मार्गदर्शन सत्र आदि.

प्रोत्साहन राशि ₹3000/- कब और कैसे मिलती है?

हर महीने ₹3000/- की प्रोत्साहन राशि 75% या उससे अधिक उपस्थिति होने पर दी जाती है.

क्या SC/ST या सामान्य वर्ग के छात्र आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, यह प्राक्-परीक्षा प्रशिक्षण योजना मुख्य रूप से केवल BC और EBC वर्ग के लिए है.

इस योजना का लाभ उठाने का सबसे अच्छा अवसर किसके लिए है?

उन BC/EBC छात्रों के लिए जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं लेकिन प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होना चाहते हैं और निःशुल्क उच्च गुणवत्ता वाली कोचिंग की तलाश में हैं.

vikash

Leave a Comment