Post Matric Scholarship 2025-26: यदि आप 10वीं कक्षा पास कर चुके हैं, तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि बिहार सरकार द्वारा छात्रों के लिए एक बेहतरीन योजना चलाई जा रही है, जिसका नाम है पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना (Post Matric Scholarship Scheme)। इस योजना के अंतर्गत उन सभी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जो 10वीं कक्षा पास करने के बाद 11वीं, 12वीं, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर या किसी प्रोफेशनल कोर्स में अध्ययन कर रहे हैं।
यदि आप बिहार राज्य के स्थायी निवासी हैं और किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान में उपरोक्त में से किसी भी कोर्स में नामांकित हैं, तो आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं और इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
इस लेख में हम आपको विस्तार से Bihar Post Matric Scholarship 2025-26 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं, जैसे पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज़, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियाँ, और छात्रवृत्ति राशि आदि। यदि आप भी इस स्कॉलरशिप का लाभ लेना चाहते हैं और आवेदन करने की योजना बना रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी और महत्वपूर्ण साबित होगा।
Post Matric Scholarship 2025-26: Overview
Scheme Name | Bihar Post Matric Scholarship 2025-26 |
Launched By | Education Department, Government of Bihar |
Academic Session | 2025-26 |
Eligible Categories | SC, ST, BC, and EBC students of Bihar |
Minimum Qualification | Passed Class 10 (Matric) |
Eligible Courses | Class 11–12, Diploma, Graduation, Post-Graduation, Professional Courses |
Annual Family Income Limit | Up to ₹3,00,000 |
Mode of Application | Online |
Application Start Date | 15 September 2025 |
Application Last Date | 15 October 2025 |
Scholarship Amount | ₹2,000 – ₹4,00,000 (as per course/institute) |
Official Website | pmsonline.bihar.gov.in |
बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू- Bihar Post Matric Scholarship 2025-26
आज के इस लेख में हम उन सभी अभ्यर्थी का हार्दिक स्वागत करते हैं जो बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना 2025-26 का लाभ उठाना चाहते हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको Bihar Post Matric Scholarship 2025-26 से जुड़ी पूरी और विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे, ताकि आप घर बैठे ही इस छात्रवृत्ति के लिए आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकें।
Read Also…
- Bihar Post Matric Scholarship 2025: Eligibility, Online Apply, Amount, Important Dates & Application Status Check
- Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2025: Apply Online for ₹10,000–₹15,000 Scholarship for SC/ST 12th Pass Students – Eligibility, Documents & Last Date
- Bihar Graduation Pass Scholarship 2025: Online Application (Status), Eligibility, Students List, Benefits & Last Date
- Bihar Board 10th Pass Scholarship 2025: Mukhyamantri Protsahan Yojana ₹10,000 Apply Online, Eligibility, Documents @medhasoft.bihar.gov.in
- Inter Pass Kanya Utthan Yojana 2025: ₹25,000 Scholarship for 12th Passed Girls – Apply Online, Eligibility, Last Date & Documents
यदि आप भी Bihar Post Matric Scholarship Online Apply करना चाहते हैं, तो इस लेख को ध्यानपूर्वक और अंत तक जरूर पढ़ें, क्योंकि इसमें हमने इस योजना से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियाँ जैसे: पात्रता, आवश्यक दस्तावेज़, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियाँ और छात्रवृत्ति राशि आदि को विस्तारपूर्वक समझाया है। इसलिए यदि आप इस स्कॉलरशिप योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।
Important Dates of Bihar Post Matric Scholarship 2025-26
Event | Date |
---|---|
Online Application Start Date | 15 September 2025 |
Last Date to Apply Online | 15 October 2025 |
बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप क्या है?
बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप एक सरकारी छात्रवृत्ति योजना है, जिसे बिहार सरकार द्वारा अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग (BC), और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के विद्यार्थियों को उनकी उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से चलाया जाता है।
इस योजना के तहत 10वीं कक्षा (मैट्रिक) पास करने वाले छात्र-छात्राओं को इंटरमीडिएट, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर और अन्य प्रोफेशनल कोर्सेज में पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है, ताकि वे बिना किसी आर्थिक बाधा के अपनी शिक्षा जारी रख सकें।
यह छात्रवृत्ति विद्यार्थियों की फीस, अध्ययन सामग्री, यात्रा भत्ता, और अन्य आवश्यक खर्चों को पूरा करने में मदद करती है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र अपनी पढ़ाई में गुणवत्ता और निरंतरता बनाए रख सकते हैं और बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।
Eligibility Criteria for Bihar Post Matric Scholarship
जो भी छात्र-छात्राएं Bihar Post Matric Scholarship 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें निम्नलिखित योग्यताएं पूरी करनी होंगी:
- आवेदक बिहार राज्य के स्थायी निवासी होने चाहिए।
- आवेदक अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग (BC) या अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) से संबंधित होना आवश्यक है।
- आवेदक ने कम से कम 10वीं कक्षा (मैट्रिक) पास कर ली हो और वे 11वीं, 12वीं, डिप्लोमा, ITI, स्नातक (Graduation), स्नातकोत्तर (Post-Graduation) या अन्य प्रोफेशनल कोर्स किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में कर रहे हों।
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
यदि आप ऊपर में दिए गये सभी योग्यताएं पूरी करते हैं, तो आप इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं और इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
Complete Process of Bihar Post Matric Scholarship
चरण | प्रक्रिया | विवरण |
---|---|---|
1 | आधार प्रमाणीकरण के साथ रजिस्ट्रेशन | छात्रों को आधार के माध्यम से पंजीकरण करना आवश्यक है ताकि उनकी पहचान सत्यापित की जा सके। |
2 | छात्रवृत्ति के लिए आवेदन | पात्र छात्र ऑनलाइन माध्यम से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करते हैं। |
3 | संस्था द्वारा सत्यापन | छात्र द्वारा जमा किए गए आवेदन को संबंधित शैक्षणिक संस्था द्वारा सत्यापित किया जाता है। |
4 | फिजिकल सत्यापन | आवेदन की पुष्टि के लिए फिजिकल सत्यापन प्रक्रिया की जाती है। |
5 | जिला समिति द्वारा समीक्षा | जिला समिति आवेदन की समीक्षा कर आगे की प्रक्रिया के लिए स्वीकृति प्रदान करती है। |
6 | आधार आधारित फंड ट्रांसफर | स्वीकृति मिलने के बाद छात्रवृत्ति राशि सीधे लाभार्थी के आधार से लिंक किए गए बैंक खाते में भेजी जाती है। |
Bihar Post Matric Scholarship Amount (Benefits)
बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के तहत पात्र छात्रों को उनके चुने हुए पाठ्यक्रम के आधार पर वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत मिलने वाले छात्रवृत्ति राशि कुछ इस प्रकार है-
General Course-wise Scholarship Amount
Course Name | Scholarship Amount (Per Year) |
---|---|
Intermediate (IA / ISC / I.Com) | ₹2,000 |
Graduation (BA / B.Sc / B.Com) | ₹5,000 |
Post-Graduation (MA / M.Sc / M.Com) | ₹5,000 |
Diploma / Polytechnic Courses | ₹10,000 |
Professional Courses (Engineering / Medical) | ₹15,000 |
Scholarship Amount Provided by Central Government Institutes
Institute Name | Scholarship Amount (Per Year) |
---|---|
IIT Patna | ₹2,00,000 |
NIT Patna | ₹1,25,000 |
AIIMS Patna | ₹1,00,000 |
Scholarship Limits for Centrally Funded & State-Established Institutes in Bihar (For BC & EBC Students)
Course / Institute Name | Maximum Annual Scholarship Amount |
---|---|
Indian Institute of Management (IIM), Bodh Gaya | ₹75,000 |
Other Management Institutes (Chandragupta Institute, LNMI, etc.) | ₹4,00,000 |
IIT Patna | ₹2,00,000 |
NIT Patna | ₹1,25,000 |
Other Central Institutes (NIFT Patna, AIIMS, Central Agricultural Institutes) | ₹1,00,000 |
State Act-established National Law Universities | ₹1,25,000 |
PMS 2025-26: Course-wise Scholarship Amount
Course Name | Scholarship Amount (Per Year) |
---|---|
Management Education (IIM Bodh Gaya) | ₹75,000 |
Chandragupta Management Institute & Other Top Institutes | ₹4,00,000 |
Indian Institutes of Technology (IIT) | ₹2,00,000 |
National Institutes of Technology (NIT) | ₹1,25,000 |
Medical, Agriculture, Fashion & Technology Courses | ₹1,25,000 |
Law Courses (National Law Universities) | ₹1,25,000 |
नोट: यह राशि छात्रों को उनके चयनित पाठ्यक्रम और संस्थान के अनुसार सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
Institutes Eligible for Bihar PMS 2025-26
यदि आप Bihar Post Matric Scholarship 2025-26 के तहत ₹1 लाख से ₹4 लाख तक की छात्रवृत्ति प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको बिहार राज्य के उन प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में दाखिला लेना होगा जो इस योजना में शामिल हैं। ये संस्थान उच्च शिक्षा के लिए गुणवत्ता और वित्तीय सहायता दोनों प्रदान करते हैं।
- Indian Institute of Technology (IIT), Patna
- National Institute of Technology (NIT), Patna
- National Institute of Fashion Technology (NIFT), Patna
- All India Institute of Medical Sciences (AIIMS), Patna
- Central Agricultural Institute, Patna
- National Law University, Patna
- Indian Institute of Management (IIM), Bodh Gaya
- Chandragupta Management Institute, Patna
- Lalit Narayan Mishra Institute for Economic Development & Social Change (LNMI), Patna
इन संस्थानों में नामांकन लेने वाले योग्य छात्र इस योजना के अंतर्गत उच्चतम छात्रवृत्ति राशि का लाभ सीधे प्राप्त कर सकते हैं।
Documents Required for Bihar Post Matric Scholarship 2025-26
बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले छात्रों को सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने होंगे। सही और पूर्ण दस्तावेजों के बिना आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले निम्नलिखित दस्तावेज़ तैयार रखें।
- Passport size photograph of the student
- Class 10th mark sheet
- Class 12th mark sheet (if applicable)
- Graduation certificate (if applicable)
- Post-Graduation certificate (if applicable)
- Domicile certificate
- Caste certificate (for SC/ST/BC/EBC)
- Annual income certificate
- Bonafide certificate issued by the institution
- Fee receipt from the institution
- Final exam passing certificate
- Bank account details in the name of the student
- Active mobile number and email ID
नोट: सभी दस्तावेज़ों को स्कैन करके सही फॉर्मेट में अपलोड करना अनिवार्य है। केवल सही और पूर्ण दस्तावेज़ों के साथ ही आपका आवेदन मान्य माना जाएगा।
How to Apply Online for Bihar Post Matric Scholarship 2025-26 (Step-by-Step Process for BC/EBC & SC/ST Students)
यदि आप बिहार के BC/EBC Category के छात्र हैं और Post Matric Scholarship 2025-26 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:
- सबसे पहले आपको Bihar Post Matric Scholarship 2025-26 की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- होम पेज पर आपको Apply For 2025-26 (BC/EBC) या (SC/ST) Link 1 या Link 2 दिखाई देगा, उस लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद Bihar Post Matric Scholarship 2025-26 Online एक नया पेज खुलेगा।
- अब यहाँ आपको OTR Number (NSP for BC-EBC 2025-26) दर्ज करने के लिए कहा जाएगा।
- NSP OTR Number आप वेबसाइट या मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से बना सकते हैं।
- इसके लिए आप सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में NSP OTR एप्लीकेशन डाउनलोड करके रजिस्टर करें।
- रजिस्टर करने के लिए अपना Mobile No. और Aadhar No. का उपयोग करें और e-KYC प्रक्रिया पूरी करें।
- e-KYC पूरा होने के बाद आपको OTR Number मिलेगा, इसे स्क्रीनशॉट लेकर सुरक्षित रखें।
- अब पेज पर जाकर अपना OTR Number और Captcha दर्ज करें और Get OTP बटन पर क्लिक करें।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, इसे दर्ज करके Login पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना Aadhaar No., DOB और Captcha दर्ज करें और Submit करें।
- सबमिट करने के बाद Bihar Post Matric Scholarship का एक नया पेज खुलेगा।
- अब आप यहाँ अपना Mobile No. दर्ज करके Get OTP पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपके द्वारा दिए गये मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, इसे दर्ज करें।
- अब आप यहाँ District और Category का चयन करें और Final Submit बटन पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर दिए गए Bihar Post Matric Scholarship Application Form के सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- उसके बाद आप सबसे पहले Update Personal Details पर क्लिक करें।
- इसके बाद Certificate Details ऑप्शन पर क्लिक करें और आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- मांगे गये सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद Go to Home पर क्लिक करें।
- अब Apply for Scholarship पर क्लिक करने से पहले अपना Passport Size Photo (50KB) अपलोड करें।
- निर्धारित साइज़ के फोटो अपलोड करने के बाद Apply for Scholarship पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा, अब आप इसे ध्यानपूर्वक भरें।
- फॉर्म भरने के बाद नीचे दिए गए Check Box को टिक करें और Preview पर क्लिक करें।
- अपने द्वारा भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यान से चेक करें कि और देख की कोई त्रुटि न हो।
- इस फॉर्म में सभी जानकारी सही होने पर Next बटन पर क्लिक करें।
- अब Finalize Application Form खुलेगा। यहाँ सभी Check Box को टिक करें।
- उसके बाद मोबाइल नंबर वेरीफाई करने के लिए Generate OTP For Mobile बटन पर क्लिक करें।
- मोबाईल नंबर पर प्राप्त OTP वेरीफाई करने के बाद Next पर क्लिक करें।
- अब उसके बाद मांगे गये सभी Educational Documents को अपलोड करें।
- सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद Final Submit बटन पर क्लिक करें।
- सबमिट करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर “Your Application is Finalize Successfully” का संदेश आएगा।
- अब आप अपनी Application Slip डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
Step-by-Step Process to Check Bihar Post Matric Scholarship 2025-26 Status Online
यदि आपने Bihar Post Matric Scholarship 2025-26 के लिए आवेदन किया है और अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:
- Post Matric Scholarship Status Check करने के लिए सबसे पहले Bihar PMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- आधिकारिक वेबसाईट के होमपेज पर अपने Category के अनुसार “Application Status” या “आवेदन की स्थिति” लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपके सामने अब एक नया पेज खुलेगा जहाँ आप अपनी आवेदन स्थिति जांच सकते हैं।
- अब आप इसमें सबसे पहले अपना Aadhaar Number दर्ज करें और इसके बाद अपना जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
- मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद “Search” या “खोजें” बटन पर क्लिक करें।
- फिर कुछ ही क्षणों में आपकी आवेदन स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- अब यहाँ आप देख पाएंगे कि आपका आवेदन स्वीकृत हुआ है या नहीं, सत्यापन प्रक्रिया कितनी आगे बढ़ी है, और छात्रवृत्ति की वर्तमान स्थिति क्या है।
इस प्रकार आप घर बैठे ही आसानी से अपनी PMS 2025-26 आवेदन की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
निष्कर्ष
आज के इस लेख में हमने आप सभी के साथ Bihar Post Matric Scholarship 2025-26 से जुड़ी संपूर्ण और सटीक जानकारी साझा की है। आप ऊपर बताए गए स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया का पालन करके आसानी से इस स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने के बाद आपके द्वारा भरे गए फॉर्म का सत्यापन आपके स्कूल/कॉलेज/विश्वविद्यालय द्वारा किया जाएगा। इसके बाद संबंधित विभाग द्वारा वेरिफिकेशन पूरी होने के बाद आपकी छात्रवृत्ति की राशि सीधे आपके बैंक खाते में भेज दी जाएगी। यदि आपको इस स्कॉलरशिप योजना से जुड़ी अधिक जानकारी चाहिए, तो आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट pmsonline.bihar.gov.in पर विज़िट कर सकते हैं।
यदि आपको यह लेख जानकारीपूर्ण और उपयोगी लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर साझा करें, ताकि वे भी Post Matric Scholarship 2025-26 का लाभ उठा सकें। किसी भी सवाल या शंका के लिए आप नीचे कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं, हम आपकी मदद करने का पूरा प्रयास करेंगे।
Important Links
Official Notification | Download Here |
Direct Apply Link (BC & EBC) | Apply Here |
Direct Apply Link (SC & ST) | Apply Here |
Student Login | BC & EBC Student Login SC & ST Student Login |
Application Status (BC & EBC) | Check Status |
Application Status (SC & ST) | Check Status |
Official Website for BC/EBC | Visit Here |
Official Website for SC/ST | Visit Here |
Official Website | pmsonline.bihar.gov.in |
Go to Our Homepage | Click Here |
Join Our Telegram Channel | Join Now |
FAQs’- PMS Scholarship 2025-26
Bihar Post Matric Scholarship 2025-26 क्या है?
Bihar Post Matric Scholarship 2025-26 बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही एक छात्रवृत्ति योजना है, जिसमें SC, ST, BC और EBC वर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह योजना 10वीं पास छात्रों को 11वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रोफेशनल कोर्सेज में पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता देती है।
Bihar Post Matric Scholarship 2025-26 के लिए पात्रता क्या है?
इस योजना के लिए पात्रता के अनुसार आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए, SC/ST/BC/EBC वर्ग से संबंधित होना चाहिए और उनके परिवार की वार्षिक आय ₹3,00,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदक 10वीं पास हो और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में उपरोक्त कोर्स में नामांकित होना चाहिए।
Bihar PMS 2025-26 के लिए आवेदन कैसे करें?
छात्र Bihar Post Matric Scholarship 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन pmsonline.bihar.gov.in पर कर सकते हैं। इसके लिए आपको Aadhaar आधारित रजिस्ट्रेशन करना होगा, OTR नंबर बनाना होगा और उसके बाद आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
Bihar Post Matric Scholarship 2025-26 की आवेदन प्रक्रिया कितने चरणों में पूरी होती है?
आवेदन प्रक्रिया में कुल छह चरण होते हैं। पहला आधार प्रमाणीकरण, दूसरा ऑनलाइन आवेदन, तीसरा संस्था द्वारा सत्यापन, चौथा फिजिकल सत्यापन, पांचवा जिला समिति द्वारा समीक्षा और छठा आधार आधारित फंड ट्रांसफर।
बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवश्यक दस्तावेज कौन-कौन से हैं?
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में पासपोर्ट साइज फोटो, 10वीं/12वीं मार्कशीट, स्नातक/स्नातकोत्तर प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), जाति प्रमाण पत्र, वार्षिक आय प्रमाण पत्र, बैं्क अकाउंट विवरण, डोमिसाइल सर्टिफिकेट, बोनाफाइड सर्टिफिकेट और फीस रसीद शामिल हैं।
Bihar Post Matric Scholarship 2025-26 में छात्रवृत्ति राशि कितनी है?
छात्रवृत्ति राशि कोर्स और संस्थान के आधार पर ₹2,000 से ₹4,00,000 तक हो सकती है। इंटरमीडिएट के लिए ₹2,000, स्नातक/स्नातकोत्तर ₹5,000, डिप्लोमा/पॉलिटेक्निक ₹10,000 और प्रोफेशनल कोर्सेज के लिए ₹15,000 तक छात्रवृत्ति दी जाती है।
Central Government Institutes में छात्रवृत्ति कितनी मिलेगी?
केंद्रीय संस्थानों में IIT पटना के छात्रों को ₹2,00,000, NIT पटना को ₹1,25,000, AIIMS पटना को ₹1,00,000 और IIM बोधगया में ₹75,000 वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
बिहार राज्य के प्रतिष्ठित संस्थानों में छात्रवृत्ति कैसे मिलेगी?
छात्र उन संस्थानों में नामांकन लेने के बाद उच्चतम छात्रवृत्ति राशि प्राप्त कर सकते हैं, जो इस योजना में शामिल हैं। इसमें IIT, NIT, AIIMS, IIM Bodh Gaya, NIFT, और National Law University जैसे प्रतिष्ठित संस्थान शामिल हैं।
Bihar Post Matric Scholarship 2025-26 की आवेदन तिथि क्या है?
इस योजना के लिए आवेदन 15 सितंबर 2025 से 15 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। इस अवधि में आवेदन करना अनिवार्य है।
बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप का आवेदन कैसे सत्यापित होता है?
छात्र द्वारा आवेदन जमा करने के बाद, संबंधित शैक्षणिक संस्था द्वारा इसे सत्यापित किया जाता है। इसके बाद जिला समिति समीक्षा करती है और अंत में फंड ट्रांसफर के लिए स्वीकृति प्रदान करती है।
Bihar Post Matric Scholarship 2025-26 में OTR नंबर क्या है?
OTR (One Time Registration) नंबर छात्र के आवेदन की पहचान के लिए आवश्यक है। यह NSP एप्लिकेशन या वेबसाइट पर मोबाइल और Aadhaar नंबर से रजिस्टर करके प्राप्त किया जाता है।
Bihar Post Matric Scholarship 2025-26 में e-KYC क्यों जरूरी है?
e-KYC प्रक्रिया छात्र की पहचान और आधार विवरण की पुष्टि के लिए जरूरी है। इसके बिना OTR नंबर और ऑनलाइन आवेदन नहीं बन पाएगा।
बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2025-26 आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया क्या है?
फॉर्म भरने के लिए पहले व्यक्तिगत विवरण अपडेट करें, आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करें, फोटो अपलोड करें, आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक चेक करके Final Submit करें। इसके बाद मोबाइल OTP वेरिफाई करके आवेदन को अंतिम रूप दें।
Bihar Post Matric Scholarship 2025-26 का स्टेटस कैसे चेक करें?
आप अपने Aadhaar Number और जन्मतिथि दर्ज करके pmsonline.bihar.gov.in वेबसाइट पर आवेदन स्थिति (Application Status) जांच सकते हैं। यहाँ आपको आवेदन स्वीकृत है या नहीं और वेरिफिकेशन की स्थिति दिखाई देगी।
Bihar Post Matric Scholarship 2025-26 का लाभ कौन-कौन से छात्रों को मिलेगा?
इस योजना का लाभ SC, ST, BC और EBC वर्ग के छात्र-छात्राओं को मिलेगा, जो बिहार राज्य के स्थायी निवासी हों और 10वीं पास करके उच्च शिक्षा/प्रोफेशनल कोर्स में अध्ययन कर रहे हों।
PMS Scholarship 2025-26 में कितने पैसे सीधे बैंक खाते में भेजे जाएंगे?
छात्रवृत्ति राशि सीधे छात्र के आधार से लिंक किए गए बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। राशि कोर्स और संस्थान के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
Bihar Post Matric Scholarship 2025-26 में छात्रवृत्ति कब मिलेगी?
सभी सत्यापन और स्वीकृति प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्रवृत्ति राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी। आमतौर पर आवेदन के कुछ सप्ताह बाद फंड ट्रांसफर किया जाता है।
Post Matric Scholarship 2025-26 में कौन से कोर्स शामिल हैं?
इस योजना के तहत 11वीं, 12वीं, डिप्लोमा, ITI, स्नातक, स्नातकोत्तर और अन्य प्रोफेशनल कोर्स जैसे इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट, लॉ और फैशन डिजाइनिंग शामिल हैं।
Post Matric Scholarship में आवेदन रद्द क्यों हो सकता है?
यदि आवेदन में दस्तावेज सही नहीं हैं, आवश्यक विवरण अधूरा है, या परिवार की आय अधिक है तो आवेदन रद्द किया जा सकता है। इसलिए सभी जानकारी सही और पूर्ण भरना अनिवार्य है।
Bihar Post Matric Scholarship 2025-26 की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
Bihar Post Matric Scholarship 2025-26 की आधिकारिक वेबसाइट pmsonline.bihar.gov.in है। यहाँ छात्र आवेदन कर सकते हैं, आवेदन की स्थिति देख सकते हैं और नोटिफिकेशन प्राप्त कर सकते हैं।