PM SVANidhi Credit Card Apply 2026: पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 30 हजार रुपये तक बिना ब्याज, फ्री लाइफटाइम कार्ड

PM SVANidhi Credit Card Apply 2026:- भारत सरकार द्वारा शुरू की गई पीएम स्वनिधि योजना (PM Street Vendor’s AtmaNirbhar Nidhi) स्ट्रीट वेंडर्स और छोटे दुकानदारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण कदम है. यह योजना 01 जून 2020 को शुरू हुई थी और अब 2026 में इसमें एक नई सुविधा जोड़ी गई है – पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड, PM SVANidhi Credit Card Apply 2026. यह क्रेडिट कार्ड विशेष रूप से रेहड़ी-पटरी वालों, छोटे दुकानदारों और दैनिक मजदूरों के लिए डिजाइन किया गया है, जो उन्हें आसान क्रेडिट सुविधा प्रदान करता है. इस कार्ड के माध्यम से लाभार्थी बिना किसी गारंटी के ऋण प्राप्त कर सकते हैं और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दे सकते हैं.

आपकी जानकारी के लिए बता दें यह क्रेडिट कार्ड न केवल वित्तीय सहायता प्रदान करता है, बल्कि वेंडर्स को सूदखोरों से मुक्ति दिलाकर सस्ते और सुरक्षित फाइनेंस का रास्ता खोलता है. इस लेख में हम PM Svanidhi Credit Card 2026 के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे, जिसमें इसकी विशेषताएं, पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज शामिल हैं.

साथ हीं, आर्टिकल के अंत में डायरेक्ट लिंक्स भी प्रदान कराया गया है, जिसके माध्यम से आधिकारिक पोर्टल पर जाकर PM SVANidhi Credit Card Online Apply कर सकते हैं आसानी से…

PM SVANidhi Credit Card Apply 2026 – Highlights

आर्टिकल का नामPM SVANidhi Credit Card Apply 2026
योजना का नामPM SVANidhi Yojana
बिभाग का नामवित्तीय सेवाएँ विभाग
किसके द्वारा शुरू किया गया?केंद्र सरकार
वर्ष2026
कार्ड का नाम PM SVANidhi Credit Card
आवेदन का तरीकाऑनलाइन 
PM SVANidhi Credit Card Limit ₹30,000/-
उद्देश्ययह क्रेडिट कार्ड न केवल वित्तीय सहायता प्रदान करता है, बल्कि वेंडर्स को सूदखोरों से मुक्ति दिलाकर सस्ते और सुरक्षित फाइनेंस का रास्ता प्रदान करना है.
केटेगरीSarkari Yojana
ऑफिसियल वेबसाइटpmsvanidhi.mohua.gov.in

पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड: ऑनलाइन आवेदन शुरू, 30 हजार रुपये तक बिना ब्याज, फ्री लाइफटाइम कार्ड – PM SVANidhi Credit Card 2026 Apply Online

पीएम स्वनिधि योजना (Prime Minister Street Vendor’s Atmanirbhar Nidhi) को कोविड-19 महामारी के दौरान शुरू किया गया था, ताकि स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक संकट से उबारने में मदद मिल सके. इस योजना के तहत वेंडर्स को बिना गारंटी के लोन प्रदान किया जाता है, जो तीन चरणों में वितरित होता है: पहला लोन 10 हजार रुपये, दूसरा 20 हजार रुपये और तीसरा 50 हजार रुपये तक. अब इस योजना को और मजबूत बनाने के लिए क्रेडिट कार्ड की सुविधा जोड़ी गई है.

यह क्रेडिट कार्ड RuPay आधारित है और सामान्य क्रेडिट कार्ड की तरह काम करता है. इसका मुख्य उद्देश्य छोटे कारोबारियों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ना है, ताकि वे डिजिटल पेमेंट्स, ईएमआई और कैशलेस ट्रांजेक्शन का लाभ उठा सकें. PM SVANidhi Credit Card की वैधता 5 साल है और इसे UPI से लिंक किया जा सकता है, जिससे QR कोड स्कैन करके आसानी से भुगतान किया जा सकता है.

सरकार का लक्ष्य है कि इस कार्ड के माध्यम से स्ट्रीट वेंडर्स को ₹30,000/- रुपये तक का क्रेडिट लिमिट मिले, जो उनके रोजमर्रा के खर्चों, सामान खरीदने और व्यापार विस्तार में मदद करेगा.

पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड क्या है?

पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड एक लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड है, जो स्ट्रीट वेंडर्स को दैनिक व्यय के लिए क्रेडिट प्रदान करता है. इसकी मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं. –

  • क्रेडिट लिमिट: शुरुआत में 10 हजार रुपये की लिमिट दी जाती है, जिसे अच्छे रीपेमेंट रिकॉर्ड के आधार पर 30 हजार रुपये तक बढ़ाया जा सकता है.
  • UPI लिंक्ड: कार्ड को यूपीआई से जोड़ा जा सकता है, जिससे डिजिटल ट्रांजेक्शन आसान हो जाते हैं.
  • उपयोग: कार्ड से रोजमर्रा का सामान खरीदना, बिल पेमेंट, डिजिटल ट्रांजेक्शन और खर्च को ईएमआई में बदलना संभव है. EMI पर ब्याज दरें काफी कम होती हैं.
  • वैधता: 5 वर्ष तक वैध, लेकिन एक्टिवेशन अनिवार्य है.
  • फ्री चार्जेस: ज्वाइनिंग फीस, सालाना फीस, एनरोलमेंट, एक्टिवेशन, इनएक्टिविटी या रिन्यूअल के लिए कोई चार्ज नहीं. यह लाइफटाइम फ्री है.
  • डिजिटल एकीकरण: UPI लिंक के माध्यम से कैशलेस पेमेंट आसान हो जाता है, जो वेंडर्स के कारोबार को आधुनिक बनाता है.
  • सुरक्षा: यह कार्ड सुरक्षित है और सूदखोरों से बचाव प्रदान करता है, क्योंकि यह सरकारी योजना का हिस्सा है.

PM SVANidhi Credit Card के लिए पात्रता मानदंड 

इस क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने से पहले पात्रता की जांच जरूरी है. मुख्य मानदंड निम्नलिखित हैं. –

  • सबसे पहले तो आवेदक को भारत एक स्थाई निवासी होना अनिवार्य है.
  • आवेदक पहले से पीएम स्वनिधि योजना से जुड़ा होना चाहिए.
  • सभी स्ट्रीट वेंडर जिन्होंने अपना दूसरा ट्रांच लोन सक्सेसफुली चुका दिया है और PM स्वनिधि स्कीम के तहत तीसरे ट्रांच के लिए एलिजिबल हैं.
  • स्ट्रीट वेंडर जिन्होंने पहले ही तीसरा ट्रांच लोन ले लिया है – चाहे लोन अभी एक्टिव हो या पूरी तरह से चुका दिया गया हो – वे भी क्रेडिट कार्ड फैसिलिटी के लिए एलिजिबल हैं.
  • एप्लीकेंट की उम्र 21 से 65 साल के बीच होनी चाहिए.
  • क्रेडिट कार्ड फैसिलिटी तीसरे ट्रांच लोन के अलावा दी जाएगी. स्ट्रीट वेंडर अपनी एलिजिबिलिटी और प्रेफरेंस के हिसाब से तीसरा ट्रांच लोन, क्रेडिट कार्ड फैसिलिटी, या दोनों चुन सकते हैं.
  • आवेदक का का किसी भी लेंडर के पास कोई नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (NPA) या राइट-ऑफ अकाउंट नहीं होना चाहिए.

Benefits of PM SVANidhi Credit Card 2026 

पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड स्ट्रीट वेंडर्स के जीवन को आसान बनाने के लिए कई लाभ प्रदान करता है. –

  • यदि 51 दिनों के भीतर पुनर्भुगतान किया जाए तो ब्याज-मुक्त उपयोग.
  • लाइफटाइम फ्री कार्ड, जिसमें जॉइनिंग या वार्षिक शुल्क नहीं है.
  • पूरी तरह से यूपीआई-सक्षम, जिससे थोक विक्रेताओं/आपूर्तिकर्ताओं को डिजिटल भुगतान, ग्राहकों से तत्काल भुगतान प्राप्त करना और नकदी ले जाने के जोखिम को कम करना संभव होता है.
  • कोई संपार्श्विक या जटिल रिकॉर्ड की आवश्यकता नहीं; वेंडर पहचान और लेनदेन इतिहास पर आधारित.
  • डिजिटल लेनदेन से औपचारिक क्रेडिट रिकॉर्ड बनता है.
  • व्यवसाय स्थिरता, उच्च-ब्याज लोन से मुक्ति, सुरक्षित लेनदेन और महिलाओं के लिए सशक्तिकरण.
  • क्रेडिट सीमा पात्रता और पुनर्भुगतान इतिहास पर निर्भर करती है.
  • ये लाभ वेंडर्स को उद्यमियों में बदलते हैं और लंबी अवधि की स्थिरता प्रदान करते हैं.

PM SVANidhi Credit Card की ब्याज दरें और चार्जेस

पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड पर ब्याज दरें काफी कम रखी गई हैं. –

  • सामान्य लोन से कम ब्याज, साथ ही सब्सिडी.
  • फाइनेंस चार्ज: जारी करने वाली कंपनी की पॉलिसी के अनुसार.
  • लेट पेमेंट फीस: 500 रुपये तक की बकाया पर कोई पेनल्टी नहीं; इससे ज्यादा पर कंपनी की पॉलिसी लागू है.

PM SVANidhi Credit Card Apply 2026 के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट 

अगर आप PM SVANidhi Credit Card के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आवेदन के समय कुछ जरुरी डॉक्यूमेंट अपने साथ रखना होगा. जो निम्नलिखित है. –

  • आधार कार्ड (आवश्यक)
  • पैन कार्ड (यदि उपलब्ध हो)
  • सेविंग्स बैंक अकाउंट का विवरण
  • करंट एड्रेस प्रूफ (यदि आधार में पुराना पता हो तो अलग से)
  • स्ट्रीट वेंडर होने का प्रमाण पत्र (जैसे नगर पालिका से जारी सर्टिफिकेट)

How to Apply Online for PM SVANidhi Credit Card 2026?

यदि PM SVANidhi Credit Card 2026 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. –

PM SVANidhi Credit Card Apply 2026

  • होम पेज से Apply Credit Card ऑप्शन पर क्लिक करना है.
  • क्लिक करते हीं नेक्स्ट पेज ओपन हो जायेगा, इस तरह से. –

PM SVANidhi Credit Card 2026

  • यहाँ पर सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर और काप्त्चा दर्ज करके Request OTP पर क्लिक करना है.
  • आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे दर्ज करके वेरीफाई कर लेना है.
  • OTP वेरीफाई करने के बाद इस तरह से न्यू पेज ओपन हो जायेगा. –

PM SVANidhi Credit Card

  • अब आपको अपना Application Form भरना है.
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरकर सभी आवश्यक दस्ताबेजों को स्कैन करके अपलोड कर देना है.
  • और लास्ट में सारी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद फाइनल सबमिट कर दें.
  • अंत में, अपने स्लिप का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.
  • आवेदन सबमिट करने के बाद, अप्रूवल पर कार्ड जारी किया जाएगा.

Important Links

PM SVANidhi Credit Card 2026 Apply OnlineApply Now
PM SVANidhi Credit Card GuidelineDownload PDF
Official WebsiteVisit Now
More Sarkari YojanaClick Here

निष्कर्ष 

पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक गेम-चेंजर है, जो उन्हें आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करता है. 30 हजार रुपये तक की लिमिट के साथ यह कार्ड न केवल वित्तीय सहायता देता है, बल्कि डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करता है. यदि आप एक स्ट्रीट वेंडर हैं और योजना से जुड़े हैं, तो जल्द से जल्द आवेदन करें. PM SVANidhi Credit Card Apply 2026 की पूरी जानकारी इस आर्टिकल में विस्तार पूरक साझा किया गया है.

FAQ’s – PM SVANidhi Credit Card

पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड क्या है?

यह पीएम स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स (फुटपाथ/ठेला वाले विक्रेताओं) के लिए जारी एक RuPay आधारित क्रेडिट कार्ड है, जो UPI से जुड़ा होता है और अधिकतम 30,000 रुपये तक की लिमिट देता है.

यह क्रेडिट कार्ड किसके लिए लॉन्च किया गया है?

मुख्य रूप से रेहड़ी-पटरी वाले स्ट्रीट वेंडर्स के लिए, जो पीएम स्वनिधि योजना में रजिस्टर्ड हैं और समय पर लोन चुकाते हैं.

क्रेडिट कार्ड की अधिकतम लिमिट कितनी है?

अधिकतम ₹30,000 तक की क्रेडिट लिमिट मिलती है (शुरुआत में ₹10,000 से शुरू होकर बढ़ सकती है).

इस कार्ड का उपयोग किस लिए किया जा सकता है?

सामान खरीदने, बिल भुगतान करने, डिजिटल पेमेंट करने और जरूरत पड़ने पर EMI में बदलने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

यह क्रेडिट कार्ड कितने साल के लिए वैध होता है?

यह कार्ड 5 साल के लिए वैध होता है.

इस कार्ड पर ब्याज कितना लगता है?

कुछ समय (20-50 दिन) तक ब्याज-मुक्त उपयोग संभव है, लेकिन जारीकर्ता कंपनी की पॉलिसी के अनुसार ब्याज लग सकता है. योजना में समय पर भुगतान पर ब्याज सब्सिडी का लाभ मिलता है.

पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?

आधिकारिक वेबसाइट https://pmsvanidhi.mohua.gov.in/ पर जाएँ, “Apply Credit Card” विकल्प चुनें, मोबाइल नंबर से OTP डालें और आवेदन पूरा करें। या बैंक/CSC सेंटर से अप्लाई कर सकते हैं.

कार्ड कितने दिनों में मिल जाता है?

आवेदन के बाद कुछ दिनों में (SMS/ईमेल लिंक से प्रक्रिया पूरी होने पर) कार्ड जारी हो जाता है, जिसे 60 दिनों के अंदर एक्टिवेट करना जरूरी है.

vikash

Leave a Comment