PM Kisan 22nd Installment Date 2026: पीएम किसान योजना 22वीं किस्त का कब आएंगे 2-2 हजार रुपये? स्टेटस चेक और eKYC कैसे करें

PM Kisan 22nd Installment Date 2026:- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है. यह योजना दिसंबर 2018 में शुरू की गई थी और यह 100% केंद्रीय क्षेत्र की योजना है. इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना 6,000/- रुपये की मदद दी जाती है, जो तीन किस्तों में विभाजित होती है – प्रत्येक किस्त में 2,000/- रुपये. यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है, ताकि वे अपनी कृषि जरूरतों को पूरा कर सकें. और अब तक लाखों किसानों को इसका लाभ मिल चुका है.

इस लेख में हम 2026 में आने वाली 22वीं किस्त PM Kisan 22nd Installment Date 2026 के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे, जिसमें अपेक्षित रिलीज डेट, पात्रता मानदंड, स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया और अन्य संबंधित जानकारी शामिल है. यह जानकारी आधिकारिक स्रोतों और हालिया अपडेट्स पर आधारित है.

आर्टिकल के अंतिम चरण में हमने डायरेक्ट लिंक्स भी प्रदान कराया है, जिसके माध्यम से लाभार्थी किसान डायरेक्टली पेमेंट स्टेटस और PM Kisan 22nd Installment Beneficiary List 2026 की जाँच कर सकते हैं…

PM Kisan 22nd Installment Date 2026 – Highlights

आर्टिकल का नामPM Kisan Yojana 22nd Installment Date 2026
योजना का नामप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM KISAN)
किसके द्वारा शुरू किया गयाभारत सरकार
PM Kisan Yojana 22nd Installment Release DateMarch 2026 (Expected)
21st Installment Amount₹2,000/-
योजना के लाभार्थीदेश के सभी किसान भाई
केटेगरीSarkari Yojana
PM Kisan 22nd Payment StatusNot released yet…
ऑफिसियल वेबसाइटpmkisan.gov.in

पीएम किसान योजना 22वीं किस्त 2026: कब आएंगे 2-2 हजार रुपये? स्टेटस चेक और eKYC कैसे करें – PM Kisan 22nd Installment Release Date

पीएम किसान योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय को बढ़ावा देना और उन्हें कृषि संबंधी खर्चों में मदद करना है. योजना के तहत सहायता राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है, जो आधार से लिंक होने चाहिए. अब तक 21 किस्तें जारी हो चुकी हैं, और 22वीं किस्त PM Kisan 22nd Installment का इंतजार लाखों किसानों को है. यह योजना विशेष रूप से उन किसानों के लिए फायदेमंद है जो 2 हेक्टेयर तक की कृषि योग्य भूमि के मालिक हैं.

अगर आप भी एक किसान हैं और PM Kisan Yojana में पंजीकृत हैं और अब PM Kisan 22nd Installment Date 2026 जारी होने का बेसब्री से इन्तेजार कर रहे हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त मार्च 2026 में जारी होने की संभावना है.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं की अपेक्षित रिलीज डेट

2026 में पीएम किसान की 22वीं किस्त की रिलीज को लेकर उत्साह है. केंद्र सरकार द्वारा यह किस्त होली (04 मार्च, 2026) से पहले जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है. विशेष रूप से, मार्च 2026 में इसकी रिलीज की उच्च संभावना है. हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से जारी नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही इसकी घोषणा होने की उम्मीद है.

पिछली किस्तों के पैटर्न को देखते हुए, सरकार आमतौर पर अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च के बीच किस्तें जारी करती है. यदि कोई देरी होती है, तो यह सरकारी प्रक्रियाओं या बजट आवंटन के कारण हो सकती है. इसलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करें.

यदि आपकी ई-केवाईसी पूरी है और लाभार्थी सूची में नाम शामिल है, तो राशि स्वतः आपके खाते में आएगी। देरी के कारण हो सकते हैं:-

  • e-KYC अपूर्ण होना.
  • बैंक खाते में आधार लिंक न होना.
  • लाभार्थी सूची से नाम हटना (फर्जी दावों के कारण).

यहाँ भी पढ़ें:- 

PM Kisan Yojana Installment Date

यदि आप PM Kisan Samman Nidhi के लाभार्थी हैं, तो आप यहाँ से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किस्त (Installment) की पूरी लिस्ट देख सकते हैं.

PM Kisan Installment NumberRelease Date
PM Kisan Yojana 1st Installment24 फरवरी 2019
PM Kisan Yojana 2nd Installment02 मई 2019
PM Kisan Yojana 3rd Installment01 नवंबर 2019
PM Kisan Yojana 4th Installment04 अप्रैल 2020
PM Kisan Yojana 5th Installment25 जून 2020
PM Kisan Yojana 6th Installment09 अगस्त 2020
PM Kisan Yojana 7th Installment25 दिसंबर 2020
PM Kisan Yojana 8th Installment14 मई 2021
PM Kisan Yojana 9th Installment10 अगस्त 2021
PM Kisan Yojana 10th Installment01 जनवरी 2022
PM Kisan Yojana 11th Installment01 जून 2022
PM Kisan Yojana 12th Installment17 अक्टूबर 2022
PM Kisan Yojana 13th Installment27 फरवरी 2023
PM Kisan Yojana 14th Installment27 जुलाई 2023
PM Kisan Yojana 15th Installment15 नवंबर 2023
PM Kisan Yojana 16th Installment28 फरवरी 2024
PM Kisan Yojana 17th Installment18 जून 2024
PM Kisan Yojana 18th Installment05 अक्टूबर 2024
PM Kisan Yojana 19th Installment24 फरवरी 2025
PM Kisan Yojana 20th Installment02 अगस्त 2025
PM Kisan Yojana 21th Installment19 नवंबर 2025
PM Kisan Yojana 22nd InstallmentMarch 2026 (Expected)

PM Kisan Yojana eKYC Process: क्यों जरूरी और कैसे करें?

E-KYC (इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर) योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य है. यह प्रक्रिया आधार कार्ड के माध्यम से किसान की पहचान की पुष्टि करती है, ताकि फर्जी लाभार्थी योजना का दुरुपयोग न कर सकें. यदि लाभार्थी किसानों का ई-केवाईसी नहीं किया गया है, तो किस्त रोकी जा सकती है. सरकार ने इसे आसान बनाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध कराए हैं.

वैसे सभी किसान भाई जिन्होंने अभी तक अपना e-KYC नहीं करवाएं हैं, वह अपने नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर आधार नंबर के जरिये PM Kisan Yojana e-KYC प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं.

पीएम किसान योजना ई-केवाईसी करने के स्टेप्स:

1. ऑनलाइन तरीका (OTP आधारित) – 

PM Kisan 22nd Installment Date 2026

  • होम पेज पर e-KYC का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करना है.
  • क्लिक करते ही नेक्स्ट पेज ओपन हो जायेगा, जहाँ पर अपना आधार नंबर दर्ज करके सबमिट करना है.
  • इसके बाद आपके रेगिसेर मोबाइल नंबर एक OTP आएगा, जिसे दर्ज करके पीएम किसान सम्मान निधि योजना e-KYC प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं.

2. ऑफलाइन तरीका (बायोमेट्रिक आधारित) – 

  • यदि ओटीपी नहीं आता या मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है, तो नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या आधार सेवा केंद्र पर जाएं.
  • आधार कार्ड और मोबाइल नंबर साथ ले जाएं.
  • CSC ऑपरेटर बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन) के जरिए ई-केवाईसी पूरा करेगा.
  • यह प्रक्रिया मुफ्त है, लेकिन CSC पर छोटा शुल्क लग सकता है.

How to Check PM Kisan Yojana Beneficiary Status?

अगर आप ऑनलाइन के माध्यम से स्वयं PM Kisan Yojana Beneficiary Status की जाँच करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें. –

  • PM Kisan Yojana Beneficiary Status ऑनलाइन चेक करने के लिए सर्वप्रथम PM KISAN के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ.
  • वेबसाइट का होम पेज कुछ इस प्रकार से खुल जायेगा. –

PM Kisan 22nd Installment Date 2026

  • होम पेज कुछ इस प्रकार से खुल जायेगा जहाँ से आपको Know Your Status के ऑप्शन पर क्लिक करना है.
  • क्लिक करते हीं इस तरह का न्यू पेज खुल जायेगा. –

PM Kisan Yojana Beneficiary Status

  • यहाँ पर आपको अपना Registration No. और काप्त्चा कोड दर्ज दर्ज करना है, और Get OTP पर क्लिक कर देना है.
  • अब आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक OTP दर्ज करना है और Get Data बटन पर क्लिक कर देना है.
  • इसके बाद आपका Beneficiary Status स्क्रीन पर खुल जायेगा, जहाँ से आप पूरी डिटेल्स और पेमेंट स्टेटस भी चेक कर सकते हैं.

How to Check PM Kisan Beneficiary List?

यदि आप अपने गांव या जिले के लाभार्थियों की सूची PM Kisan Yojana Beneficiary List ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें. –

  • PM Kisan Yojana Beneficiary Status ऑनलाइन चेक करने के लिए सर्वप्रथम PM KISAN के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ.
  • वेबसाइट का होम पेज कुछ इस प्रकार से खुल जायेगा. –

PM Kisan 22nd Installment Date 2026

  • होम पेज को निचे स्क्रॉल करें और Beneficiary List के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • नेक्स्ट पेज कुछ इस प्रकार से खुल जायेगा. –

PM Kisan Beneficiary List

  • अब यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी (राज्य, जिला ब्लॉक, गाँव) का चयन करना है, और Get Report बटन पर क्लिक कर देना है.
  • अब पूरी लिस्ट कुछ इस प्रकार से आपके सामने खुल जायेगा. –

PM Kisan Yojana

  • आप इस लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं, और पता कर सकते हैं की PM Kisan Beneficiary List में आपका नाम है या नहीं.

Important Links

Check PM Kisan Yojana Beneficiary StatusCheck Now
Check PM Kisan Yojana Beneficiary ListCheck Now
Official WebsiteVisit Now
More Sarkari YojanaClick Here

निष्कर्ष 

पीएम-किसान योजना किसानों के लिए एक वरदान साबित हुई है, जो उन्हें नियमित आर्थिक सहायता प्रदान करती है. 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों को पिछले रुझानों के आधार पर मार्च 2026 में राशि मिलने की उम्मीद है, लेकिन आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें. किसानों को सलाह दी जाती है कि वे e-KYC और अन्य सत्यापन प्रक्रियाएं समय पर पूरी करें ताकि कोई देरी न हो. यह योजना न केवल किसानों की मदद करती है बल्कि कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाती है.

इस आर्टिकल में PM Kisan 22nd Installment Date 2026 से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट साझा किया गया है. उम्मीद है, यह यह लेख पसंद आया होगा. जानकारी अच्छा लगा हो तो अपने किसान साथी के पास जरुर शेयर करें.

FAQ’s – PM Kisan 22nd Installment Date 2026

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है?

यह केंद्र सरकार की योजना है जिसमें पात्र छोटे और सीमांत किसान परिवारों को सालाना 6000 रुपये (हर 4 महीने में 2000 रुपये की किस्त) सीधे बैंक खाते में दिए जाते हैं.

PM Kisan की 22वीं किस्त कब जारी होगी?

अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले पैटर्न के अनुसार फरवरी 2026 के अंत या मार्च 2026 की शुरुआत में जारी होने की संभावना है. 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी हुई थी.

22वीं किस्त में कितने रुपये मिलेंगे?

प्रत्येक किस्त में 2000 रुपये मिलते . यदि पिछली किस्त अटकी हुई हो तो कभी-कभी एक साथ ज्यादा राशि आ सकती है.

PM Kisan की किस्त स्टेटस कैसे चेक करें?

आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं → ‘Farmers Corner’ → ‘Beneficiary Status’ चुनें → रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालें → कैप्चा भरकर ‘Get Data’ क्लिक करें.

eKYC ऑफलाइन कहाँ करा सकते हैं?

यदि OTP से नहीं हो रहा तो नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर बायोमेट्रिक (उंगलियों के निशान/आंख की स्कैन) से eKYC करा सकते हैं.

PM Kisan योजना में कितनी कुल किस्तें मिलती हैं?

साल में 3 किस्तें (हर 4 महीने में एक), यानी कुल 6000 रुपये सालाना। अब तक 21 किस्तें जारी हो चुकी हैं.

vikash

Leave a Comment