PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana 2026:- आजकल बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है, लेकिन सरकार की कई योजनाएँ युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर रही हैं. ऐसी ही एक लोकप्रिय योजना है प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र योजना (PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana (PMBJP). इस योजना के तहत आप मात्र ₹5,000/- के निवेश में अपना जन औषधि केंद्र (मेडिकल स्टोर) खोल सकते हैं और सरकार की तरफ से ₹2 लाख तक की विशेष मदद भी मिलती है.
यह योजना न सिर्फ सस्ती दवाइयाँ आम जनता तक पहुँचाने का काम करती है, बल्कि युवाओं, महिलाओं, SC/ST और दिव्यांगजनों के लिए अच्छी कमाई का ज़रिया भी बनाती है. अगर आप भी अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं और स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी उपयोगी है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें वर्तमान समय में देशभर में 18,000 से ज्यादा जन औषधि केंद्र चल रहे हैं, जो रोजाना लाखों लोगों को सस्ती दवाएं उपलब्ध करा रहे हैं. इस विस्तृत लेख में हम आपको PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana 2026 योजना की पूरी जानकारी, योग्यता, जरूरी दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया, सरकारी सहायता और केंद्र चलाने के बाद की कमाई के बारे में विस्तार से बताएंगे.अगर आप अपना मेडिकल स्टोर शुरू करना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए गाइडबुक की तरह काम करेगा.
आर्टिकल के अंतिम चरण में हमने क्विक लिंक्स भी प्रदान कराया है, जिसके माध्यम से आप PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana 2026 में डायरेक्टली ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन/ आवेदन कर सकते हैं….
PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana 2026 – Brief Details
| आर्टिकल का नाम | PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana 2026 |
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र परियोजना (PMBJP) |
| शुरू की गई | भारत सरकार द्वारा |
| क्रियान्वयन एजेंसी | फार्मास्यूटिकल एंड मेडिकल डिवाइसेस ब्यूरो ऑफ़ इंडिया (PMBI) |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
| आवेदन की अंतिम तिथि | Not Fixed (Continuous Process) |
| योजना का उद्देश्य | ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50% से 80-90% तक सस्ती उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराना. |
| लाभार्थी | देश के योग्य नागरिक |
| केटेगरी | Sarkari Yojana |
| ऑफिसियल वेबसाइट | janaushadhi.gov.in |
PM भारतीय जन औषधि केंद्र योजना 2026: कैसे खोलें? पात्रता, लाभ और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, जाने PMBJP की पूरी जानकारी – PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana 2026
प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (PMBJP) 2026 भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत आम नागरिकों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयाँ उपलब्ध कराई जाती हैं. इस PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana 2026 के अंतर्गत योग्य व्यक्ति, युवा, महिलाएँ, विकलांगजन, एससी/एसटी श्रेणी के लोग और उद्यमी आसानी से जनऔषधि केंद्र खोल सकते हैं. सरकार की ओर से वित्तीय सहायता, मार्जिन और इंसेंटिव दिए जाते हैं, जिससे युवा स्वरोजगार की ओर बढ़ सकें और ग्रामीण, आदिवासी तथा पिछड़े क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएँ मजबूत हों.
यह योजना फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेस ब्यूरो ऑफ इंडिया (PMBI) द्वारा संचालित की जाती है. 2026 में भी यह PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana पूरी तरह सक्रिय है और इसमें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया सरल रखी गई है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि योजना क्या है, कौन आवेदन कर सकता है, क्या-क्या लाभ मिलते हैं, दस्तावेज क्या चाहिए और आवेदन कैसे करें?
यहाँ भी पढ़ें:-
- Bihar Mahila Rojgar Yojana 2 Lakh Update: बिहार सरकार की बड़ी घोषणा, सभी महिलाओं को मिलेगा ₹2-2 लाख, नहीं है लौटाना – जाने क्या है पूरी अपडेट
- Mukhyamantri Udyami Yojana 2025-26: Apply Online for ₹10 Lakh Business Loan, ₹5 Lakh Subsidy, Eligibility, Documents, Benefits & Last Date
- Bihar Ration Dealer New Vacancy 2026: बिहार में 4,942 नई राशन दुकानों पर बहाली, आवेदन कैसे करें? जाने डीलरशिप भर्ती की पूरी जानकारी
- LPG Gas Cylinder Booking Online 2026: घर बैठे Indane, HP, Bharat Gas सिलेंडर बुक करें, सबसे आसान तरीका, 90% लोग नहीं जानते ये आसान ट्रिक
- PM SVANidhi Credit Card Apply 2026: पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 30 हजार रुपये तक बिना ब्याज, फ्री लाइफटाइम कार्ड
प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र योजना क्या है?
प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (PMBJP) भारत सरकार के फार्मास्यूटिकल्स विभाग द्वारा चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी योजना है. इसका मुख्य उद्देश्य देशभर में उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक (सामान्य) दवाइयाँ सस्ती कीमत पर उपलब्ध कराना है. ब्रांडेड दवाइयों की तुलना में जन औषधि केंद्रों पर दवाइयाँ 50-80% सस्ती मिलती हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों का स्वास्थ्य खर्च काफी कम हो जाता है.
ये केंद्र जीवनरक्षक दवाइयाँ, एंटीबायोटिक्स, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और अन्य बीमारियों की दवाइयाँ बेचते हैं. योजना का क्रियान्वयन Pharmaceuticals & Medical Devices Bureau of India (PMBI) द्वारा किया जाता है. 2026 में भी यह योजना जारी है और नए केंद्र खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन खुले हैं.
PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana का उद्देश्य
प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना की शुरुआत 2008 में हुई थी. उस समय ब्रांडेड दवाओं की कीमतें बहुत ऊंची थीं, जबकि जेनेरिक दवाएं (समान रासायनिक संरचना वाली) बहुत सस्ती होती हैं. गरीबी और महंगाई के कारण आम आदमी महंगी दवाएं नहीं खरीद पाता था. इसलिए फार्मा एडवाइजरी फोरम ने फैसला किया कि पूरे देश में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र (PMBJK) खोले जाएं. योजना का मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित है. –
- ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50% से 80-90% तक सस्ती उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराना है. ये दवाइयाँ विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की गुणवत्ता मानकों के अनुसार होती हैं.
- ब्रांडेड दवाओं का किफायती विकल्प प्रदान करके गरीब और मध्यम वर्ग का स्वास्थ्य खर्च कम करना है.
- ग्रामीण, आदिवासी और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाना है.
- युवाओं, महिलाओं और विशेष वर्गों के लिए स्वरोजगार के अवसर सृजन करना है.
- PMBI के माध्यम से दवाओं की खरीद, आपूर्ति और गुणवत्ता जांच सुनिश्चित करना है.
PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana 2026 के लाभ और फायदे
भारत सरकार की यह योजना न सिर्फ सामाजिक कार्य है बल्कि लाभदायक व्यवसाय भी है, मुख्य लाभ निम्नलिखित हैं. –
- 20% मार्जिन: हर जेनेरिक दवा के MRP पर रिटेलर को 20% मार्जिन मिलता है (डिस्ट्रीब्यूटर को 10%).
- नॉर्मल इंसेंटिव: PMBI से खरीदे गए स्टॉक पर 20% तक मासिक इंसेंटिव (अधिकतम ₹20,000/माह), जो खरीद और स्टॉकिंग मानदंड पर आधारित है, कुल लाइफटाइम इंसेंटिव ₹5 लाख तक है.
- स्पेशल इंसेंटिव (₹2 लाख): महिलाओं, दिव्यांग (Divyang), SC/ST, पूर्व सैनिकों और आकांक्षी जिलों, हिमालयी, द्वीप क्षेत्रों या उत्तर-पूर्वी राज्यों में केंद्र खोलने वालों को एक बार में अतिरिक्त ₹2 लाख की मदद शामिल है. –
- ₹1.5 लाख: फर्नीचर और फिक्स्चर के लिए.
- ₹0.5 लाख: कंप्यूटर, इंटरनेट, प्रिंटर आदि के लिए. (यह एक परिवार को एक बार ही मिलता है – “One Family One Grant”.
- कम निवेश: शुरुआत में मात्र ₹5,000 (सिक्योरिटी या फॉर्म फीस) में काम शुरू कर सकते हैं, स्टोर सेटअप के लिए कुल ₹1.5 लाख तक सहायता मिलेगी.
- 30 दिनों की क्रेडिट सुविधा: दवाइयाँ बिना तुरंत पैसे दिए खरीद सकते हैं (पोस्ट-डेटेड चेक से सुरक्षित).
- SC/ST/दिव्यांग के लिए अतिरिक्त: ₹50,000 तक एडवांस स्टॉक या विशेष सुविधाएँ उपलब्ध है.
- Estimated Income: यदि मासिक बिक्री ₹1 लाख है तो ₹20,000 मार्जिन + ₹10,000 इंसेंटिव = ₹30,000 मासिक आय हो सकती है. इसके अलावा सरकार दवाओं की खरीद, सप्लाई, समन्वय और मार्केटिंग का पूरा जिम्मा संभालती है.
- देशभर में 31 मार्च 2027 तक 25,000 जन औषधि केंद्र खोलने का लक्ष्य सरकार ने निर्धारित किया है.
- दो जन औषधि केंद्रों के बीच की दूरी 1.5km से घटाकर अब 1km कर दी गई है.
PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana के लिए पात्रता मानदंड
यदि PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana 2026 के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले इस योजना के लिए निधारित पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा जो निम्नलिखित है. –
- सर्वप्रथम आवेदक के भारतीय नागरिक होना चाहिए.
- आवेदक के पास डी-फार्मा या बी-फार्मा डिग्री होनी चाहिए. अगर नहीं है तो फार्मासिस्ट (D-Pharma, B-Pharma) को नियुक्त करना अनिवार्य है और प्रमाण-पत्र जमा करना होगा.
- NGO, ट्रस्ट, सोसायटी, महिला उद्यमी, दिव्यांग, SC/ST, एक्स-सर्विसमैन जनऔषधि केंद्र खोलने के लिए आवेदन कर सकता है.
- यदि कोई व्यक्ति सरकारी अस्पताल या मेडिकल कॉलेज परिसर के आधार पर जनऔषधि केंद्र खोलना चाहता है, तो वह आवेदन कर सकता है. सरकारी अस्पताल या मेडिकल कॉलेज परिसर में केंद्र खोलने पर एनजीओ/चैरिटेबल ट्रस्ट को प्राथमिकता दी जाती है.
- आवेदक के पास जगह कम से कम 120 वर्ग फीट (स्वयं की या किराए की, लीज एग्रीमेंट के साथ) होनी चाहिए.
- इसके आलावा, MBBS/BAMS/BHMS या अन्य मान्यता प्राप्त डॉक्टर भी जनऔषधि केंद्र खोलने के लिए आवेदन कर सकते हैं.
PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana 2026 ऑनलाइन आवेदन हेतु जरुरी डॉक्यूमेंट
अगर आप योग्य हैं और PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana 2026 में आवेदन करना चाहते हैं, तो आवेदन के समय कुछ जरुरी डॉक्यूमेंट अपने साथ रखना होगा जो निम्न है. –
- आवेदक का आधार कार्ड
- PAN कार्ड
- SC/ST/Divyang/Ex-Serviceman प्रमाणपत्र (यदि लागू)
- फार्मासिस्ट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
- पिछले 2 वर्षों का ITR
- पिछले 6 महीनों का बैंक स्टेटमेंट
- GST रजिस्ट्रेशन की घोषणा (थ्रेशोल्ड पूरा होने पर)
- दूरी नीति का अंडरटेकिंग
- दुकान का स्वामित्व प्रमाण या किराया/लीज एग्रीमेंट (न्यूनतम 120 वर्ग फीट)
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana Application Fee
आवेदन का शुल्क रु. 5,000/- है जो कि वापस नहीं किया जायेगा. महिला उद्यमी, दिव्यांग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, भूतपूर्व सैनिक, आकांक्षी जिला, उत्तर-पूर्वी राज्य, हिमालय पर्वतीय क्षेत्र, द्वीप समूह में अधिसूचित आवेदकों को आवेदन शुल्क में छूट प्राप्ति है जिसके लिए आवेदकों को वैध प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा.
How to Apply Online in PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana 2026?
अगर आप इस योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खोलना चाहते हैं, तो निचे बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana 2026 में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. –
- PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana 2026 Online Apply करने के लिए इसके आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करना है.

- होम पेज से Apply For Kendra लिंक पर क्लिक करेंगे.
- क्लिक करते हीं नेक्स्ट पेज ओपन हो जायेगा, इस तरह से आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर. –

- यहाँ पर अपना Name, Mobile Number, Email ID दर्ज करके आईडी & पासवर्ड को Create कर लेना है.
- अपना ID & Password क्रिएट करके पोर्टल में लॉगिन कर सकते हैं, और इस योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
Login & Apply Online
- आईडी और पासवर्ड क्रिएट करने के बाद Already have an account? Login लिंक पर क्लिक करना है.
- क्लिक करते हीं लॉगिन पेज खुलकर आ जायेगा. –

- यहाँ पर अपना ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लेना है.
- लॉगिन के बाद PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana Online Application Form खुल जायेगा.
- एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरकर आवश्यक दस्ताबेजों को अपलोड करना है.
- इसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा.
- लास्ट में, सारी प्रक्रिया पूर्ण करके फाइनल सबमिट कर देना है, और एप्लीकेशन स्लिप का प्रिंटआउट निकालकर रख लें.
Important Links
| PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana 2026 | Register Now |
| PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana 2026 Official Notification | Download PDF |
| Official Website | Visit Now |
| ShikshaMarg Home Page | Click Here |
Conclusion
PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana के अंतर्गत न सिर्फ सस्ती दवाइयाँ उपलब्ध कराती है बल्कि लाखों युवाओं को स्वरोजगार का सुनहरा मौका देती है. मात्र ₹5,000 आवेदन फीस और 120 वर्ग फीट जगह से आप अपना मेडिकल स्टोर शुरू कर सकते हैं और सरकार की मदद से अच्छी कमाई कर सकते हैं. यदि आप युवा हैं, फार्मासिस्ट हैं या उद्यमी बनना चाहते हैं तो आज ही आवेदन करें.
इस आर्टिकल में, PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा किया गया है, ताकि अगर आप D.Pharma/B.Pharma योग्य हैं या एनजीओ/ट्रस्ट चलाते हैं तो आज ही आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करें. अधिक जानकारी हेतु ऑफिसियल नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं.
FAQ’s – PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana 2026
प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र योजना क्या है?
यह भारत सरकार की योजना है जिसके तहत उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाइयाँ ब्रांडेड दवाओं से 50-90% कम कीमत पर उपलब्ध कराई जाती हैं, ताकि गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों का इलाज सस्ता हो सके.
इस योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
लोगों को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएँ, सर्जिकल सामग्री और अन्य स्वास्थ्य उत्पाद उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य व्यय को कम करना.
जन औषधि केंद्र पर दवाएँ कितनी सस्ती मिलती हैं?
बाजार मूल्य से 50% से 90% तक कम, औसतन 50-80% छूट मिलती है.
जन औषधि केंद्र खोलने के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
कोई भी व्यक्ति, विशेष रूप से D-Pharma या B-Pharma योग्य फार्मासिस्ट, डॉक्टर (MBBS, BAMS, BHMS आदि), फार्मासिस्ट, NGO, ट्रस्ट, प्राइवेट हॉस्पिटल या उनके साथ साझेदारी में. SC/ST, महिला, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों को प्राथमिकता और अतिरिक्त सहायता मिलती है.
जन औषधि केंद्र खोलने के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
आवेदक या संचालक के पास D-Pharma या B-Pharma डिग्री/सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है.
जन औषधि केंद्र खोलने के लिए कितनी जगह चाहिए?
कम से कम 120 वर्ग फुट की जगह (स्वयं की या किराए पर).
आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्यतः ₹5,000 (कुछ श्रेणियों में छूट संभव) है.
PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana 2026 में आवेदन कैसे करें?
आप इसके आधिकारिक पोर्टल https://janaushadhi.gov.in/ पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध सीधे लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन/ आवेदन कर सकते हैं.
