Patna Working Women Free Hostel 2026:- बिहार की राजधानी पटना में कामकाजी महिलाओं, नौकरी की तलाश कर रही युवतियों और प्रशिक्षण ले रही लड़कियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है. बिहार सरकार के महिला एवं बाल विकास निगम की ओर से “मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना” के तहत पटना वर्किंग वीमेन फ्री हॉस्टल 2026 शुरू की गई है. यह पूरी तरह मुफ्त हॉस्टल योजना है, जिसमें सुरक्षित, सम्मानजनक और सुविधाजनक आवास मुहैया कराया जाएगा. Patna Working Women Free Hostel 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
ऑफिसियल नोटिफिकेशन के अनुसार 24 फरवरी 2026 से आवेदन शुरू हो चुके हैं. सीटें सीमित हैं और “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर Allotment होगा. अगर आप पटना में काम करती हैं, जॉब सर्च कर रही हैं या कोई कोर्स/ट्रेनिंग कर रही हैं तो यह योजना आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है. Patna Working Women Free Hostel 2026 से जुड़ी विस्तृत जानकारी इस आर्टिकल में शेयर किया गया है.
इसके आलावा, आर्टिकल के अंत में डायरेक्ट लिंक्स भी प्रदान कराया गया है जिसके मध्यम से डायरेक्टली Patna Working Women Free Hostel 2026 के लिए अप्लाई कर सकती हैं….
Patna Working Women Free Hostel 2026 – Highlights
| आर्टिकल का नाम | Patna Working Women Free Hostel 2026 |
| बिभाग का नाम | महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार सरकार (Women and Child Development Corporation, Government of Bihar) |
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 24 फरवरी 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | घोषित नहीं की गई है. |
| कुल सीटें | सीटें सीमित हैं और “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर Allotment होगा. |
| कौन अप्लाई कर सकता है? | युवतियां/ महिलाएँ |
| ऑफिसियल नोटिफिकेशन | उपलब्ध है. |
| केटेगरी | Sarkari Yojana |
| अप्लाई लिंक्स | इस लेख में निचे दिया गया है. |
| ऑफिसियल वेबसाइट | wcdc.bihar.gov.in |
2026 में पटना में कामकाजी महिलाओं के लिए फ्री हॉस्टल! मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत आवेदन शुरू, जाने आवेदन प्रक्रिया व पूरी जानकारी
बिहार की नारी शक्ति को मजबूत करने की दिशा में मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है. राजधानी पटना के दानापुर क्षेत्र स्थित आईएएस कॉलोनी, रूपसपुर (बेली रोड) में ‘आकांक्षा’ कामकाजी महिला छात्रावास का उद्घाटन किया गया. यह पटना का पहला ऐसा वर्किंग वुमेन हॉस्टल है जहां रहना पूरी तरह निःशुल्क है. केवल भोजन का खर्च ₹3,000/- रुपये प्रति माह देना होगा. हजारों कामकाजी महिलाओं, नौकरी तलाश रही लड़कियों और प्रशिक्षण ले रही युवतियों के लिए Patna Working Women Free Hostel 2026 काफी महत्वपूर्ण है. क्यूंकि यह बिहार का पहला ऐसा राज्य स्तरीय हॉस्टल है जो कामकाजी महिलाओं को पूरी तरह मुफ्त आवास प्रदान करता है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें ‘आकांक्षा’ वर्किंग वीमेन हॉस्टल का शुभारंभ 18 फरवरी 2026 को सामाजिक कल्याण विभाग की सचिव बंदना प्रेयशी ने किया. यह बिहार का पहला ऐसा राज्य स्तरीय हॉस्टल है जो कामकाजी महिलाओं को पूरी तरह मुफ्त आवास प्रदान करता है.

इस Patna Working Women Free Hostel 2026 के लिए अप्लाई कैसे करना है, इसकी पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप इस आर्टिकल में बताया गया है. ताकि, कामकाजी महिला, लड़की आसानी पूर्वक अप्लाई कर सकें और बिहार सरकार के इस अवसर का लाभ उठा सकें.
Patna Working Women Free Hostel 2026 Important Date
| Events | Dates |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 24 फरवरी 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | जल्द हीं घोषित होगा. |
मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना का उद्देश्य और महत्व
आज की तेज़ रफ्तार वाली जिंदगी में महिलाएं न केवल घर संभाल रही हैं बल्कि नौकरी, बिजनेस और पढ़ाई के लिए शहरों में अकेले रह रही हैं. पटना जैसे शहर में महंगी किरायेदारी, असुरक्षित मकान और खान-पान की दिक्कतें कई प्रतिभाशाली महिलाओं को पीछे खींच लेती हैं. मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के अंतर्गत शुरू किया गया यह हॉस्टल इन समस्याओं का समाधान है.
सरकार का मानना है कि यदि महिलाएं सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल में रहेंगी तो वे बिना किसी चिंता के अपनी करियर को आगे बढ़ा सकेंगी. आय सीमा ₹75,000/- रुपये प्रति माह तक की कामकाजी महिलाएं, नौकरी ढूंढ रही युवतियां या कोई ट्रेनिंग/कोर्स कर रही लड़कियां इस योजना का लाभ ले सकती हैं. सीटें सीमित हैं और पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं.
Patna Working Women Free Hostel 2026 के तहत हॉस्टल में मिलने वाली प्रमुख सुविधाएं
यह हॉस्टल किसी साधारण लॉजिंग नहीं, बल्कि होटल जैसी सुविधाओं वाला आधुनिक छात्रावास है. –
- पूरी तरह मुफ्त आवास – किराया शून्य,
- भोजन की सुविधा: अगर आप हॉस्टल का मेस/भोजन लेना चाहें तो सिर्फ ₹3,000/- प्रति माह का न्यूनतम शुल्क देना होगा. बिना भोजन के रहना पूरी तरह मुफ्त.
- 50 सिंगल/डबल बेड के साथ बेड, लॉकर, टेबल-कुर्सी,
- 24×7 बिजली और आरओ शुद्ध पेयजल,
- मुफ्त हाई-स्पीड वाई-फाई – काम और पढ़ाई के लिए जरूरी,
- रसोईघर – खुद खाना बनाने की सुविधा,
- CCTV निगरानी – हर कोने पर 24 घंटे सुरक्षा,
- महिला वार्डन और पूरी तरह महिला-केंद्रित स्टाफ,
Patna Working Women Free Hostel 2026: कौन पात्र है? (Eligibility Criteria)
- पटना में काम करने वाली महिलाएँ.
- नौकरी की तलाश कर रही युवतियाँ.
- कोई व्यावसायिक प्रशिक्षण (ट्रेनिंग/कोर्स) ले रही लड़कियाँ.
- कोई आयु सीमा या आय सीमा का सख्त उल्लेख नहीं है (हालाँकि सरकारी नियमों के अनुसार प्राथमिकता जरूरतमंद महिलाओं को मिलेगी).
- बिहार की मूल निवासी होने की जरूरत नहीं, लेकिन पटना में रहकर काम/ट्रेनिंग कर रही हों.
नोट:- सीटें बहुत कम हैं, इसलिए जितनी जल्दी आवेदन करें, उतना बेहतर होगा.
Patna Working Women Free Hostel 2026 में आवेदन हेतु जरुरी डॉक्यूमेंट
आवेदन के समय कुछ जरुरी डॉक्यूमेंट अपने साथ रखना होगा, जो निम्नलिखित है. –
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध)
- आय प्रमाण पत्र (यदि लागू)
- जॉब/ट्रेनिंग का प्रमाण (ऑफर लेटर, आईडी कार्ड, कॉल लेटर आदि)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- और मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन के लिए OTP आएगा
Patna Working Women Free Hostel 2026 चयन प्रक्रिया
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा. पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी है. आवेदन स्वीकार होने के बाद हॉस्टल प्रशासन से संपर्क करके दस्तावेज वेरिफिकेशन होगा.
How to Apply Online in Patna Working Women Free Hostel 2026?
यदि आप Patna Working Women Free Hostel 2026 के लिए अप्लाई करना चाहती हैं, तो निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं. –
- Patna Working Women Free Hostel 2026 Online Apply करने के लिए बिभाग के ऑफिसियल वेबसाइट पर सबसे पहले विजिट करना है.

- होम पेज पर आपको “कामकाजी महिला छात्रावास में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें” का लिंक दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करना है.
- क्लिक करते हीं न्यू पेज ओपन हो जायेगा. –

- अब आपको Registration is mandatory before filling-up the form [ Click here to register ] लिंक पर क्लिक करना है.
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन पेज खुल जायेगा, इस तरह से. –

- अब आपको अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना है.
- सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन के बाद Registration No. मिल जायेगा, जिसकी सहायता से पोर्टल में लॉगिन करके ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे.
Login & Apply Online
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको इस पेज पर आना है.

- आपको लॉगिन सेक्शन में जाना है, और अपना Registration No. डालकर Go बटन पर क्लिक करना है.
- इसके बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना है.
- एप्लीकेशन फॉर्म भरकर जरुरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा.
- और लास्ट में, सारी प्रक्रिया पूर्ण करके सबमिट कर देना है और एप्लीकेशन स्लिप का प्रिंटआउट निकालकर रख लें.
Important Links
| Patna Working Women Free Hostel 2026 Apply Online | Apply Now |
| Patna Working Women Free Hostel 2026 Official Notification | Download PDF |
| Official Website | Visit Now |
| For More Updates | Click Here |
निष्कर्ष
पटना और मुजफ्फरपुर के बाद अब गयाजी, दरभंगा और भागलपुर में भी इसी तरह के आकांक्षा हॉस्टल खोले जाएंगे. बिहार सरकार का लक्ष्य पूरे राज्य में कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है.
अगर आप पटना में काम करती हैं, नौकरी ढूंढ रही हैं या कोई कोर्स कर रही हैं तो आज ही आवेदन करें. सीटें सीमित हैं और पहले आने वाले को प्राथमिकता मिलेगी. यह सिर्फ हॉस्टल नहीं, बल्कि आपके सपनों को पंख देने वाला अवसर है. Patna Working Women Free Hostel 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में विस्तार से साझा किया गया है. अगर आप या आपकी कोई जान-पहचान वाली बहन, बेटी, दोस्त पटना में काम या ट्रेनिंग कर रही है तो तुरंत इस योजना का लाभ उठाएँ.
Patna Working Women Free Hostel Helpline Number
- Helpline Number:- DPM, WCDC, पटना – 9955998043
FAQ’s – Patna Working Women Free Hostel 2026
पटना वर्किंग वुमन फ्री हॉस्टल क्या है?
यह बिहार सरकार की मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत शुरू की गई योजना है, जिसमें पटना में कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित और मुफ्त आवास उपलब्ध कराया जाता है. इसका नाम ‘आकांक्षा’ है.
यह हॉस्टल किसके लिए है?
सरकारी या प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाली महिलाओं, नौकरी की तलाश में आई महिलाओं या ट्रेनिंग ले रही महिलाओं के लिए है.
हॉस्टल में रहना पूरी तरह मुफ्त है?
हाँ, आवास (रहना) पूरी तरह निःशुल्क है। केवल भोजन के लिए ₹3000 प्रति माह शुल्क देना पड़ता है (यदि भोजन लेना चाहें).
हॉस्टल कहाँ स्थित है?
पटना के रूपसपुर, आई.ए.एस. कॉलोनी में स्थित है.
आयु सीमा क्या है?
कोई स्पष्ट आयु सीमा नहीं बताई गई है, लेकिन कामकाजी महिलाओं के लिए है (आमतौर पर 18+ वर्ष).
Patna Working Women Free Hostel 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
आप महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार सरकार के आधिकारिक पोर्टल https://wcdc.bihar.gov.in/ पर जाकर या तो इस पेज पर उपलब्ध सीधे लिंक पर क्लिक करके रजिस्टर/ आवेदन कर सकती हैं.
क्या यह हॉस्टल केवल पटना के लिए है?
फिलहाल पटना में शुरू हुआ है, लेकिन मुजफ्फरपुर पहले से है और गया, दरभंगा, भागलपुर में भी जल्द खुलने की योजना है.
