PAN Card Se Aadhar Card Link Kaise Kare: पैन कार्ड को आधार कार्ड से कैसे लिंक करें, जाने पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया – Aadhar Pan Card Link Online 2026

PAN Card Se Aadhar Card Link Kaise Kare:- भारत सरकार द्वारा पैन (Permanent Account Number) और आधार कार्ड को लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है. यदि आपने अभी तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है, तो आपके पास अब बहुत कम समय बचा है. आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 है, और 01 जनवरी 2026 से उन सभी पैन कार्डों को इनऑपरेटिव (निष्क्रिय) घोषित कर दिया जाएगा जो आधार से जुड़े नहीं होंगे. अगर आपने अभी तक अपना पैन आधार से लिंक नहीं किया है, तो यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा. हम यहां विस्तार से बताएंगे कि PAN Aadhar Linking क्यों जरूरी है, स्टेटस कैसे चेक करें? आदि.

हमने आप सभी की सुविधा के लिए इस आर्टिकल में “PAN Card Se Aadhar Card Link Kaise kare” इसकी पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप शेयर किया है. इस लेख में हम विस्तार से बताएंगे कि पैन और आधार को कैसे लिंक करें, स्टेटस कैसे चेक करें, साथ हीं इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी, शुल्क आदि भी शामिल है.

इसके आलावा, आर्टिकल के अंतिम चरण में डायरेक्ट लिंक्स भी प्रदान कराया गया है, जहाँ से आप डायरेक्टली वेबसाइट पर जाकर स्वयं PAN Card Se Aadhar Card Link कर सकते हैं बिना किसी परेशानी के…

PAN Card Se Aadhar Card Link Kaise Kare – Highlights

Article NamePAN Card Se Aadhar Card Link Kaise Kare
AuthorityIncome Tax Department (Government of India)
ModeOnline
PAN Aadhar Linking Last Date31st December 2025
PAN Aadhar Linking Feesलेट फीस के रूप में 1,000/- रुपये तक का जुर्माना लग सकता है, और बाद में पैन को रीएक्टिवेट करने के लिए अतिरिक्त शुल्क.
Detailed InformationRead this article completely.
CategoryLatest Update
Direct LinksGiven Below
Official Websitewww.incometax.gov.in

PAN Aadhar Linking: पैन कार्ड को आधार कार्ड से कैसे लिंक करें, पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण जानकारी – 

आयकर विभाग (Income Tax Department) ने हाल ही में एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें पैन कार्ड (PAN Card) को आधार कार्ड (Aadhaar Card) से लिंक करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 बताई गई है. यह नियम खासतौर पर उन लोगों पर लागू होता है जिनका पैन कार्ड आधार एनरोलमेंट आईडी (Aadhaar Enrolment ID) के आधार पर जारी किया गया था, विशेष रूप से 01 अक्टूबर 2024 से पहले जारी किए गए पैन पर. यह कदम इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा हीं उठाया जा रहा है ताकि टैक्स सिस्टम को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जा सके. PAN Card Se Aadhar Card Link Kaise Kare इसकी पूरी डिटेल्ड जानकारी इस लेख में साझा किया गया है.

जिनका भी पैन कार्ड अभी तक आधार कार्ड से लिंक नहीं हुआ है, तो जल्दी करें! आयकर विभाग ने स्पष्ट किया है कि 31 दिसंबर 2025 तक पैन को आधार से जोड़ना अनिवार्य है. यदि समय पर लिंक नहीं किया गया, तो 01 जनवरी 2026 से आपका पैन निष्क्रिय (Inoperative) हो जाएगा. इससे आयकर रिटर्न फाइलिंग, रिफंड प्राप्त करना, बैंक ट्रांजेक्शन, निवेश और अन्य वित्तीय कार्य प्रभावित हो सकते हैं.

क्यों जरूरी है पैन और आधार को लिंक करना?

पैन (Permanent Account Number) और आधार (Aadhaar) दोनों ही भारत सरकार द्वारा जारी किए गए महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं. पैन मुख्य रूप से टैक्स और फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन्स के लिए इस्तेमाल होता है, जबकि आधार एक यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर है जो विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं से जुड़ा है. आयकर विभाग के अनुसार, इन दोनों को लिंक करने का मुख्य उद्देश्य डुप्लिकेट पैन कार्ड्स को रोकना, टैक्स चोरी को कम करना और फाइनेंशियल सिस्टम को पारदर्शी बनाना है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) के नियमों के तहत, अगर आपका पैन आधार एनरोलमेंट आईडी पर आधारित है, तो लिंकिंग अनिवार्य है.

यह प्रक्रिया 2017 से ही शुरू हुई थी, लेकिन समय-समय पर डेडलाइन बढ़ाई जाती रही है. अब 2025 की इस नई डेडलाइन का फोकस उन नए पैन होल्डर्स पर है जो हाल ही में जारी हुए हैं. लिंकिंग से न केवल आपकी पहचान मजबूत होती है, बल्कि यह केवाईसी (KYC) प्रक्रियाओं को आसान बनाती है, जैसे बैंक अकाउंट खोलना, लोन लेना या निवेश करना. बिना लिंकिंग के, आपका पैन इनऑपरेटिव (inoperative) हो सकता है. –

  • आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा, जिससे टैक्स रिफंड रुक सकता है.
  • सोर्स पर टैक्स डिडक्शन (TDS) की दर बढ़ जाएगी.
  • बड़े फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन, जैसे प्रॉपर्टी खरीदना या बैंक लोन लेना, प्रभावित हो सकते हैं.
  • सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर वित्तीय दंड लग सकता है.

इसलिए, यदि आपका पैन अभी तक लिंक नहीं है, तो तुरंत लिंक करें. ध्यान दें कि लिंकिंग के लिए आपके पास वैलिड पैन, आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना चाहिए, क्योंकि ओटीपी वेरिफिकेशन जरूरी है.

अगर पैन-आधार लिंक नहीं किया तो क्या होंगी परेशानियां?

निर्धारित 31 दिसंबर 2025 की डेडलाइन मिस करने पर आपका पैन कार्ड 1 जनवरी 2026 से इनएक्टिव हो जाएगा. इसका मतलब है कि पैन से जुड़े कई काम रुक जाएंगे. आइए विस्तार से समझें क्या-क्या दिक्कतें आ सकती हैं: –

  • टैक्स रिटर्न फाइलिंग में समस्या: आप अपना इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल नहीं कर पाएंगे. अगर आप सैलरीड एम्प्लॉयी हैं, तो आपका TDS रिफंड अटक सकता है.
  • बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज प्रभावित: बैंक अकाउंट में हाई-वैल्यू ट्रांजेक्शन्स, जैसे 50,000/- रुपये से ज्यादा का डिपॉजिट या विदड्रॉअल, बिना वैलिड पैन के नहीं हो पाएंगे. केवाईसी फेल होने से नए अकाउंट खोलना या लोन अप्लाई करना मुश्किल हो जाएगा.
  • निवेश और ट्रेडिंग में रुकावट: म्यूचुअल फंड्स, शेयर मार्केट ट्रेडिंग या SIP शुरू करने में समस्या आएगी. स्टॉक एक्सचेंजेस जैसे NSE और BSE पर ट्रेडिंग के लिए वैलिड पैन जरूरी है.
  • उच्च TDS/TCS रेट: बिना लिंकिंग के, आप पर डबल TDS (Tax Deducted at Source) या TCS (Tax Collected at Source) लग सकता है, उदाहरण के लिए, सामान्य 10% TDS की जगह 20% कट सकता है.
  • सरकारी योजनाओं से वंचित: आधार से जुड़ी सब्सिडी, पेंशन या अन्य सरकारी लाभ प्रभावित हो सकते हैं, क्योंकि पैन इनसे लिंक्ड होता है.
  • जुर्माना: लेट फीस के रूप में 1,000/- रुपये तक का जुर्माना लग सकता है, और बाद में पैन को रीएक्टिवेट करने के लिए अतिरिक्त शुल्क.

How to Link PAN card with Aadhaar card?

अगर आप PAN Card Se Aadhar Card Link Kaise Kare? स्वयं अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें. –

  • PAN Card Se Aadhar Card Link इसके लिए सर्वप्रथम IT Department के ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा. –

PAN Card Se Aadhar Card Link Kaise Kare

  • वेबसाइट के होम पेज से Quick Links सेक्शन में जाना है और Link Aadhaar के ऑप्शन पर क्लिक करना है.
  • क्लिक करते हीं नेक्स्ट पेज ओपन हो जायेगा. –

PAN Card Se Aadhar Card Link Kaise Kare

  • यहाँ पर आपको अपना PAN & Aadhar Number को दर्ज करना है और Validate बाले ऑप्शन पर क्लिक करना है.
  • क्लिक करते हीं एक पॉप-अप आ जायेगा, इस तरह से. –

PAN Card Se Aadhar Card Link

  • अब आपको Continue To Pay Through E-Pay Tax पर क्लिक करना है.
  • क्लिक करने पर न्यू पेज ओपन हो जायेगा, इस तरह से. –

How to Link PAN card with Aadhaar card

  • अब आपको अपना PAN No. दो बार और Mobile Number दर्ज करना है, और Continue के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है.
  • क्लिक करते हीं आपके द्वारा रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसे दर्ज करके वेरीफाई करना है. –

PAN Card Se Aadhar Card Link Kaise Kare

  • आपको यहाँ पर Mobile OTP दर्ज करना है और Continue के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है.
  • कंटिन्यू पर क्लिक करते हीं इस तरह से पॉप-अप आ जायेगा, आपके स्क्रीन पर. –

PAN Aadhar Linking

  • अब आपका वेरिफिकेशन हो चूका है, आपको Continue के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है.
  • क्लिक करते हीं नेक्स्ट विंडो ओपन हो जायेगा, इस तरह से. –

Aadhar Pan Card Link Online 2026

  • यहाँ से आपको Income Tax बाले ऑप्शन में जाना है Proceed पर क्लिक करना है.
  • नेक्स्ट पेज ओपन होगा. –

Aadhar Pan Card Link Online 2026

  • यहाँ से आपको सबसे पहले Assessment Year का चयन करना है, और Type of Payment (Minor Head) में जाकर आपको Other Receipts (500) का चयन करना है.
  • इसके बाद निचे स्क्रॉल करना है और Sub-type of Payment में जाकर आपको पहले ऑप्शन को चुनना है और Continue पर क्लिक करना है.
  • क्लिक करते हीं अगले पेज पर PAN Aadhar Linking का जो शुल्क है, जो कैलकुलेट होकर आ जायेगा, इस तरह से. –

PAN Aadhar Linking Fees

  • आगे बढ़ने के लिए Continue ऑप्शन पर क्लिक करेंगे.
  • इसके बाद Rs. 1,000/- का जो शुल्क है, उसका पेमेंट करने के लिए पेज ओपन हो जायेगा, इस तरह से. –

How to Link PAN card with Aadhaar card

  • यहाँ से आपको पेमेंट ऑप्शन काक चयन करना है और Continue ऑप्शन पर क्लिक करना है.
  • अगले पेज पर जाकर निचे स्क्रॉल करके Pay Now पर क्लिक करेंगे.
  • क्लिक करते हीं Terms & Conditions देखने को मिलेगा, जिसे स्क्रॉल करके एक्सेप्ट करना है और Submit to Bank ऑप्शन पर क्लिक कर देना है.
  • क्लिक करते हीं पेमेंट पोर्टल पर रि-डायरेक्ट कर दिया जायेगा, जहाँ से पेमेंट करना है.
  • पेमेंट करने के बाद कुछ इस तरह से स्क्रीन दिखाई देगी. –

PAN Aadhar Linking Online

  • अगर आप इस Payment Receipts को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो Download बटन पर क्लिक करके पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते हैं.
  • पेमेंट करने के बाद दोबारा से होम पेज पर आना है और Quick Links सेक्शन में जाकर Link Aadhaar ऑप्शन पर क्लिक करना है.
  • अगले पेज पर दोबारा से अपने PAN & Aadhar No. को दर्ज करके Validate बाले ऑप्शन पर क्लिक करना है.
  • क्लिक करते हीं आपके सामने एक मैसेज बॉक्स खुलकर आ जायेगा, जिसमे आपने जो पेमेंट किया है, उसकी डिटेल्स आ जाएगी, जहाँ से Continue पर क्लिक करना है.
  • इतना करने के बाद इस तरह से पेज ओपन होगा. –

Aadhar Pan Card Link Online

  • यहाँ पर आपको अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना है.
  • इसके बाद दिए गए दोनों चेक बॉक्स को (टिक) करना है और Link Aadhaar पर क्लिक कर देना है.
  • अब आपके मोबाइल नंबर एक OTP प्राप्त होगा, जिसे दर्ज करके वेरीफाई करना है.
  • OTP दर्ज करके निचे Validate के विकल्प पर क्लिक कर दें.
  • क्लिक करते हीं इस तरह से न्यू पॉप-अप ओपन होगा. –

Aadhar Pan Card Link Online 2026

  • इस प्रकार 48 घंटे के भीतर आपका PAN कार्ड आधार कार्ड से लिंक्ड हो जायेगा.

How to Check Status?

  • 2-4 दिन बाद PAN Card Se Aadhar Card Link Status चेक करने के लिए सर्वप्रथम IT Department के ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा. –
  • वेबसाइट के होम पेज से Quick Links सेक्शन में जाना है और Link Aadhaar Status के ऑप्शन पर क्लिक करना है.
  • क्लिक करते हीं नेक्स्ट पेज ओपन हो जायेगा.

PAN Card Se Aadhar Card Link Status

  • यहाँ पर आपको अपना PAN & Aadhar Number को दर्ज करना है, और View Link Aadhar Status ऑप्शन पर क्लिक करना है.
  • क्लिक करते हीं इस तरह से पॉप-अप खुलकर आ जायेगा. –

How to Link PAN card with Aadhaar card

  • अब आप देख सकते हैं, की आपके PAN Card में आधार लिंक्ड है या नहीं.

Important Links

Link PAN Card with Aadhaar cardClick Here
Check Link Aadhaar StatusCheck Now
Official WebsiteVisit Now
For More UpdatesClick Here

Conclusion

पैन-आधार लिंकिंग एक साधारण लेकिन महत्वपूर्ण कदम है जो आपके फाइनेंशियल लाइफ को सुचारू रखता है. 31 दिसंबर 2025 सिर्फ दो दिन दूर है, इसलिए देरी न करें. स्टेटस चेक करें और अगर जरूरी हो तो लिंकिंग पूरी करें. याद रखें, यह न केवल कानूनी अनुपालन है बल्कि आपकी सुविधा के लिए भी है. PAN Card Se Aadhar Card Link Kaise Kare इसकी पूरी डिटेल्ड जानकारी इस आर्टिकल में शेयर किया गया है. उम्मीद है आपके लिए यह आर्टिकल काफी उपयोगी रहा होगा. यदि जानकारी अच्छा लगे तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के पास जरुर शेयर करें.

FAQ’s – 

PAN को आधार से लिंक करने की अंतिम तारीख क्या है?

PAN और आधार लिंक करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 है. इसके बाद 01 जनवरी 2026 से लिंक न होने पर PAN निष्क्रिय (inoperative) हो सकता है.

PAN-आधार लिंक न करने पर क्या होगा?

आपका PAN निष्क्रिय हो जाएगा. इससे आयकर रिटर्न फाइलिंग, रिफंड मिलना, बैंकिंग सेवाएं, निवेश, KYC आदि प्रभावित होंगे, TDS ज्यादा दर पर कटेगा.

कौन से लोगों को PAN-आधार लिंक करना अनिवार्य है?

मुख्य रूप से उन लोगों को जिनका PAN आधार एनरोलमेंट ID के आधार पर जारी हुआ था (खासकर 01 अक्टूबर 2024 से पहले). अन्य PAN धारकों के लिए पहले की डेडलाइन लागू हो सकती है, लेकिन सभी को लिंक रखना चाहिए.

PAN-आधार लिंक करने के लिए क्या-क्या चाहिए?

वैध PAN नंबर, आधार नंबर, और आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर (OTP प्राप्त करने के लिए).

लिंक करने पर कोई फीस लगती है क्या?

सामान्यतः नहीं, लेकिन अगर पहले की डेडलाइन मिस हो चुकी है तो ₹1,000/- की लेट फीस देनी पड़ सकती है, कुछ मामलों (2024 के बाद जारी PAN) में फ्री है.

₹1,000/- की पेनल्टी कब लगती है?

अगर आपने पहले की डेडलाइन (जैसे 2023-2024) मिस की हो और अब लिंक कर रहे हैं, तो Section 234H के तहत ₹1,000/- की फीस लग सकती है.

PAN और आधार में नाम/जन्मतिथि अलग है तो लिंक हो पाएगा?

नहीं, डिटेल्स मैच करनी चाहिए, पहले UIDAI या NSDL/UTIITSL से PAN/आधार में सुधार कराएं, फिर लिंक करें.

आधार में मोबाइल नंबर नहीं है तो क्या करें?

सबसे पहले UIDAI के पोर्टल या एनरोलमेंट सेंटर पर जाकर मोबाइल नंबर अपडेट कराएं, उसके बाद ही लिंकिंग संभव है.

PAN Card Se Aadhar Card Link Kaise Kare?

आप सभी IT Department के ऑफिसियल वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/ पर जाकर अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक कर सकते हैं. लिंक्ड करने की पूरी प्रक्रिया इस लेख में स्टेप बाई स्टेप ऊपर बताया गया है.

vikash

Leave a Comment