OFSS Bihar Inter Admission 2026: Notification Out, Apply Online, BSEB Class 11th Admission 2026 Date, Eligibility, Fee & All Details

OFSS Bihar Inter Admission 2026:- बिहार बोर्ड के छात्र-छात्राओं के लिए इंटरमीडिएट (कक्षा 11) में दाखिले का इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB), पटना की ओर से OFSS Bihar Inter Admission 2026 की प्रक्रिया 08 अप्रैल 2026 से शुरू होने जा रही है. जो छात्र-छात्राएं वर्ष 2026 में 10वीं (मैट्रिक) पास कर चुके हैं, वे अब OFSS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करके अपनी पसंद के कॉलेज या स्कूल में 11वीं में एडमिशन ले सकते हैं. यह पूरी प्रक्रिया Online Facilitation System for Students (OFSS) पोर्टल के जरिए ऑनलाइन होगी, जो छात्रों के लिए पूरी तरह पारदर्शी, आसान और डिजिटल है.

10वीं कक्षा पास करने वाले सभी छात्र (BSEB, CBSE, ICSE या किसी भी अन्य राज्य बोर्ड से) अब घर बैठे आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स स्ट्रीम में अपनी पसंद के अधिकतम 10 कॉलेज/स्कूल चुनकर Bihar Board Inter Admission 2026 के लिए आवेदन कर सकेंगे. यह प्रक्रिया बिहार के सभी इंटरमीडिएट कॉलेजों और स्कूलों में एक समान Common Application Form (CAF) के माध्यम से चलेगी.

आपको OFSS Inter Admission 2026 की पूरी जानकारी प्रदान करने बाले हैं – महत्वपूर्ण तिथियां, आवेदन शुल्क, योग्यता, जरूरी दस्तावेज, स्टेप-बाय-स्टेप आवेदन प्रक्रिया, सीटों की संख्या और अन्य महत्वपूर्ण बिवरण. इसलिए पूरा लेख अंत तक जरूर पढ़ें ताकि कोई महत्वपूर्ण जानकारी छूट न जाए.

आर्टिकल के अंतिम चरण में क्विक लिंक्स भी प्रदान कराया गया है जिसके माध्यम से आप सभी छात्र-छात्रा OFSS Bihar 11th Admission 2026 Online Form डायरेक्टली सबमिट कर सकते हैं….

OFSS Bihar Inter Admission 2026 – Highlights

Name of the ArticleOFSS Bihar Inter Admission 2026
Board NameBihar School Examination Board (BSEB)
ClassIntermediate (11th)
Session2026-28
StreamArts/ Commerce/ Science & Vocational
Portal NameOnline Facilitation System For Students (OFSS)
Mode of ApplyOnline
Application Start Date08th April 2026
Last Date to Apply OnlineAnnounced Soon
Official NotificationAvailable Soon
Total Institutions9988
Total Seats17.50 Lakh
CategoryAdmission
Application LinksGiven Below
Official Websiteofssbihar.net

OFSS Bihar Board 11th Admission 2026-28

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने इंटरमीडिएट (कक्षा 11वीं) प्रवेश प्रक्रिया 2026-28 सत्र के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. न्यूज़ रिपोर्ट के अनुसार, OFSS Bihar 11th Admission Online Form भरने की प्रक्रिया 08 अप्रैल 2026 से शुरू होगा. यह पूरी प्रक्रिया Online Facilitation System for Students (OFSS) पोर्टल के जरिए ऑनलाइन होगी. यह सिस्टम बिहार के सभी 38 जिलों के BSEB से मान्यता प्राप्त कॉलेजों/स्कूलों (माइनॉरिटी और रेसिडेंशियल संस्थानों को छोड़कर) में दाखिले की सुविधा देता है. छात्र एक ही कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) भरकर 10 से 20 स्कूल/ कॉलेज का चयन कर सकते हैं. पूरा प्रोसेस ऑनलाइन है, जिससे भीड़-भाड़ और ऑफलाइन परेशानी समाप्त हो गई है.

यदि आपने इस इस वर्ष 10वीं (मैट्रिक) पास किया है, और BSEB से रिलेटेड स्कूल/ कॉलेजों में इंटर (Class 11th) में एडमिशन लेना चाहते हैं तो 08 अप्रैल से OFSS Bihar Inter Admission 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं. ऐसे सभी छात्र-छात्राओं को OFSS Bihar Board 11th Admission 2026-28 के लिए OFSS के लिए आधिकारिक पोर्टल ofssbihar.net पर ऑनलाइन एडमिशन एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा.

OFSS Bihar Board 11th Admission 2026-28

पहले यह प्रक्रिया ऑफलाइन होती थी, लेकिन अब पूरी तरह ऑनलाइन OFSS पोर्टल के माध्यम से Common Application Form (CAF) भरकर एक ही फॉर्म से 20 तक कॉलेज/स्कूल चुन सकते हैं. इसका फायदा यह है कि मेरिट पूरी तरह 10वीं के मार्क्स पर आधारित होती है – कोई अलग एंट्रेंस एग्जाम नहीं देना पड़ता. अधिकांश एडमिशन +2 स्कूलों (स्कूल लेवल) पर ही होते हैं, कुल 9988+ संस्थानों में 17.50 लाख से ज्यादा सीटें उपलब्ध हैं.

हमारे सभी स्टूडेंट्स जो जो बिहार के सरकारी/गैर-सरकारी इंटर कॉलेजों या स्कूलों में आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स, एग्रीकल्चर या वोकेशनल स्ट्रीम में एडमिशन लेना चाहते हैं, उन्हें लास्ट डेट से पहले तक OFSS Bihar Board Inter Admission 2026 के लिए अप्लाई करना होगा. BSEB द्वारा OFSS Bihar 11th Admission 2026 के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जल्द हीं जारी कर डेट घोषित किया जायेगा.

OFFSS Bihar 11th Admission 2026 Important Date

EventsDates
Official Notification Release DateApril 2026
Online Application Start Date08 April 2026
Last Date to Apply OnlineAnnounced Soon
1st Merit List Release DateAnnounced Soon
2nd Merit List Release DateAnnounced Soon
3rd Merit List Release DateAnnounced Soon
Spot Admission StartAnnounced Soon

Bihar Board Inter (Class 11th) Admission 2026 Eligibility Criteria

सभी छात्र-छात्रा जो BSEB Inter (Class 11th) Admission 2026 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उन्हें बोर्ड द्वारा निर्धारित योग्यता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है. जो की निम्न प्रकार से है. –

Educational Qualification:- 

  • सर्वप्रथम कक्षा 10वीं (मैट्रिक) पास होना चाहिए BSEB, CBSE, ICSE या किसी भी मान्यता प्राप्त स्टेट/नेशनल बोर्ड से.
  • अच्छे अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी, इसलिए 10वीं के मार्क्स अच्छे होने चाहिए. हालाँकि, इंटर (Arts/ Commerce/ Science) स्ट्रीम में एडमिशन के लिए बोर्ड द्वारा कोई निश्चित न्यूनतम अंक निर्धारित नहीं है.
  • न्यूनतम अंक की कोई सख्त सीमा नहीं है, लेकिन साइंस स्ट्रीम में अच्छे कॉलेज के लिए 10वीं के अच्छे प्रतिशत की जरूरत पड़ती है.
  • अन्य राज्य के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, अगर उन्होंने मान्य बोर्ड से 10वीं पास की हो.

Age Limit:- 

  • कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं है, सभी आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं. लेकिन सामान्य स्कूल नियम लागू होते हैं.
  • यदि आपने 10वीं किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास की है, तो आप पूरी तरह योग्य हैं.

OFSS Bihar Inter Admission 2026 Application Fee

  • आवेदन शुल्क: ₹350 (सभी वर्गों के लिए समान – General/OBC/EWS/SC/ST)
  • भुगतान का तरीका: डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या e-Challan के जरिए ऑनलाइन.
    बिना फीस जमा किए फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा. और फीस एक बार जमा होने के बाद वापस नहीं मिलती, इसलिए फॉर्म भरने से पहले सभी डिटेल्स डबल चेक करें.

Bihar Board Inter Admission 2026-28 के लिए उपलब्ध स्ट्रीम 

बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन 2026 के लिए छात्र तीन मुख्य स्ट्रीम चुन सकते हैं. –

  • आर्ट्स (Arts)
  • साइंस (Science)
  • कॉमर्स (Commerce)

आवेदन के समय छात्र अपनी पसंद का स्ट्रीम और विषय चुन सकेंगे, कुछ कॉलेजों में एग्रीकल्चर या वोकेशनल कोर्स भी उपलब्ध होते हैं.

BSEB 11th Admission 2026: एडमिशन प्रक्रिया के बाद क्या होगा?

  • बिहार बोर्ड इंटर (11th) एडमिशन 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद होने के बाद BSEB छात्र-छात्राओं के 10वीं के अंकों और कॉलेज
  • प्राथमिकता के आधार पर पहली मेरिट लिस्ट जारी करेगा.
  • चयनित छात्रों को आवंटित कॉलेज में जाकर एडमिशन पूरा करना होगा.
  • और सीटें खाली रहने पर दूसरी और तीसरी मेरिट लिस्ट बोर्ड द्वारा जारी की जाएगी.
  • अंत में बचे सीटों पर स्पॉट एडमिशन का मौका मिलेगा.

OFSS Bihar Inter Admission 2026 Merit List & Selection

यदि आप OFSS Bihar Inter Admission 2026-28 के लिए अप्लाई करते हैं, तो बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB), पटना द्वारा स्कूल/ कॉलेजों में इंटरमीडिएट (11th) एडमिशन के लिए छात्र-छात्राओं का चयन पूरी तरह मेरिट (कक्षा 10वीं) में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाता है.

बोर्ड द्वारा OFSS Bihar Inter Admission 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी किये जाने के बाद (First Merit List, Second Merit List & Third Merit List) जारी किया जाता है.

  • बिहार बोर्ड इंटर (11th) एडमिशन के लिए मेरिट पूरी तरह 10वीं के अंकों पर आधारित होती है.
  • फर्स्ट, सेकंड, थर्ड मेरिट लिस्ट जारी होती है.
  • मेरिट में नाम आने पर इंटीमेशन लेटर डाउनलोड करके चुने गए कॉलेज में जाकर दस्तावेज वेरिफाई करवाएं और एडमिशन कन्फर्म करें.
  • अगर पहली लिस्ट में नहीं मिला तो दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार करें.
  • अंत में स्पॉट एडमिशन (खाली सीटों के लिए) होता है, जिसमें फिर से ऑनलाइन फॉर्म भरना पड़ता है.

Bihar Inter Admission 2026 Slide-Up Process

  • Slide-Up Process: यदि आपको पसंदीदा कॉलेज नहीं मिला, तो अगली मेरिट लिस्ट में बेहतर विकल्प के लिए स्लाइड-अप ऑप्शन चुन सकते हैं.
  • Spot Round Admission: सभी मेरिट लिस्ट के बाद बची हुई सीटों पर स्पॉट एडमिशन होता है. जिन्हें मेरिट में सीट नहीं मिली या एडमिशन मिस हो गया, वे OFSS पोर्टल के जरिए सीधे आवेदन कर सकते हैं.
  • Counselling: कोई अलग इंटरव्यू या एग्जाम नहीं होगा, सब कुछ ऑटोमैटिक OFSS सिस्टम से होता है.

Required Document for Bihar Board Inter Admission 2026-28

अगर OFSS Bihar Inter Admission 2026 के लिए अप्लाई करने बाले हैं, तो ऑनलाइन आवेदन के समय कुछ जरुरी डॉक्यूमेंट अपने साथ रखना होगा जो निम्नलिखित है. –

आवेदन के समय जरुरी डॉक्यूमेंट:- 

  • 10वीं का रोल नंबर, रोल कोड और मूल प्रमाण-पत्र
  • सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • आधार कार्ड (पहचान प्रमाण)
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SLC/TC)
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो

विशेष प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो):-

  • जाति प्रमाण-पत्र
  • आय प्रमाण-पत्र (EWS या छात्रवृत्ति के लिए)
  • निवास प्रमाण-पत्र
  • दिव्यांग (PWD) प्रमाण-पत्र

How to Apply Online for OFSS Bihar Inter Admission 2026?

यदि Bihar Board Class 11th Admission 2026 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो Online Facilitation System For Students (OFSS) के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अप्लाई करने के लिए यहाँ पर बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें. –

OFSS Bihar Inter Admission 2026

  • होम पेज को थोड़ा निचे स्क्रॉल करेंगे तो Common Application Form for Admission in Intermediate College & Schools का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करना है.
  • क्लिक करते हीं इस तरह से न्यू पेज खुलकर आ जायेगा. –

OFSS Bihar Inter Admission 2026

  • इस पेज पर दिए गए Instructions को पढ़ना है, और (Check Box ✓) करके Click here to fill your application form पर क्लिक करना है.
  • क्लिक करते हीं Intermediate Admission Session 2026-28 Application Form खुलकर आ जायेगा, इस तरह से. –

OFSS Bihar Board 11th Admission 2026

  • इस Bihar Board Inter Admission 2026 Online Application Form को निचे तक स्क्रॉल करके ध्यानपूर्वक भरना है.
  • एडमिशन एप्लीकेशन फॉर्म को भरकर निर्धारित (Application Fee) का भुगतान करना है.
  • एडमिशन एप्लीकेशन फीस का भुगतान करने के लिए पेज खुलकर आ जायेगा. –

Bihar Board Inter Admission 2026-28

  • यहाँ से आपको एडमिशन आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना है.
  • और लास्ट में, Print Application Copy पर क्लिक करके एप्लीकेशन का प्रिंटआउट निकाल लेना है.
  • इस तरह से आप सभी विद्यार्थी OFSS Bihar Inter (Class 11th) Admission 2026 के लिए OFSS के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Important Links

OFSS Bihar Inter Admission 2026 Apply OnlineLink Active on 08 April 2026
Bihar Board Inter Admission 2026 Official NotificationDownload Soon
Bihar Board Inter Admission 2026 Paper NoticeDownload PDF
Official WebsiteVisit Now
For More UpdateClick Here

Conclusion

बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन 2026 एक पारदर्शी और छात्र-अनुकूल प्रक्रिया है जो लाखों छात्रों को बिना किसी परेशानी के 11वीं में एडमिशन दिलाती है. 08 अप्रैल 2026 से आवेदन शुरू हो रहे हैं, इसलिए अभी से तैयारी शुरू कर दें. OFSS Bihar Inter Admission 2026 से संबंधित सभी नवीनतम जानकारी इस आर्टिकल में शेयर किया गया है, ताकि हमारे सभी स्टूडेंट्स अपडेट रहें और निर्धारित तिथि के भीतर बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट एडमिशन 2026 के लिए अप्लाई कर सकें. सटीक अंतिम तिथि आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी जाएगी (संभावित 05 से 10 अप्रैल तक).

FAQ’s Bihar Inter Admission 2026

OFSS बिहार 11वीं एडमिशन 2026 क्या है?

OFSS (Online Facilitation System for Students) बिहार बोर्ड की 11वीं कक्षा (इंटरमीडिएट) में एडमिशन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया है. यह साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम में बिहार के सरकारी/प्राइवेट कॉलेजों/स्कूलों में दाखिला दिलाती है.

बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब शुरू होगा?

आवेदन शुरू होने की तारीख 08 अप्रैल 2026 है. अंतिम तारीख अभी घोषित नहीं की गई है (अप्रैल 2026 में घोषित होने की संभावना).

बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन 2026 के लिए योग्यता क्या है?

उम्मीदवार को मैट्रिक (कक्षा 10) परीक्षा BSEB, CBSE, ICSE या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास करनी चाहिए. न्यूनतम अंकों की कोई सख्त सीमा नहीं है, लेकिन साइंस स्ट्रीम के लिए अच्छे अंक (70%-90%+) बेहतर होते हैं.

बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन 2026 में कौन-कौन सी स्ट्रीम उपलब्ध हैं?

तीन मुख्य स्ट्रीम्स उपलब्ध हैं: साइंस (I.Sc), आर्ट्स (I.A) और कॉमर्स (I.Com)। कुछ जगहों पर एग्रीकल्चर और वोकेशनल कोर्स भी हो सकते हैं.

OFSS बिहार इंटर एडमिशन फॉर्म की फीस कितनी है?

आवेदन शुल्क ₹350 है, जो ऑनलाइन डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से जमा करना होता है.

मेरिट लिस्ट किस आधार पर तैयार की जाती है?

मेरिट लिस्ट मैट्रिक (कक्षा 10) के अंकों और आपके द्वारा भरे गए कॉलेज प्राथमिकता क्रम के आधार पर तैयार की जाती है.

Bihar Board Inter Admission 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

आप सभी विद्यार्थी Online Facilitation System for Students (OFSS) के आधिकारिक पोर्टल https://ofssbihar.net/ पर जाकर Intermediate Admission 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन 2026 के लिए मेरिट लिस्ट किस आधार पर तैयार की जाती है?

मेरिट लिस्ट मैट्रिक (कक्षा 10) के अंकों और आपके द्वारा भरे गए कॉलेज प्राथमिकता क्रम के आधार पर तैयार की जाती है.

क्या बिहार इंटर एडमिशन ऑफलाइन भी किया जा सकता है?

नहीं, आवेदन केवल ऑनलाइन OFSS पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा.

मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद क्या करना होता है?

मेरिट में नाम आने पर OFSS पोर्टल से इंटीमेशन लेटर डाउनलोड करें और निर्धारित तिथि तक अलॉटेड कॉलेज में जाकर दस्तावेज सत्यापन कराकर एडमिशन पूरा करें.

स्पॉट एडमिशन क्या है और कब होता है?

मेरिट लिस्ट के बाद बची हुई सीटों पर स्पॉट एडमिशन होता है. जिन छात्रों को पहले सीट नहीं मिली या उन्होंने एडमिशन नहीं लिया, वे इसमें भाग ले सकते हैं.

बिहार इंटर एडमिशन 2026 में कुल कितनी सीटें हैं?

लगभग 17.50 लाख से अधिक सीटें विभिन्न स्कूलों/कॉलेजों में उपलब्ध हैं.

vikash

Leave a Comment