NREGA Job Card Download: नरेगा जॉब कार्ड डाउनलोड कैसे करें? 5 मिनट में PDF में पाए जॉब कार्ड

NREGA Job Card Download: भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक विकास और ग्रामीण परिवारों को रोजगार सुरक्षा देने के उद्देश्य से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) शुरू किया गया। इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को हर वित्तीय वर्ष में कम से कम 100 दिन का गारंटीकृत रोजगार प्रदान किया जाता है। इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को NREGA Job Card जारी किया जाता है। यह कार्ड न केवल रोजगार का अधिकार सुनिश्चित के लिए है बल्कि मजदूरों की पहचान का आधिकारिक दस्तावेज भी है।

लेकिन कई बार ऐसा होता है कि जॉब कार्ड खो जाता है या फिर इसकी कॉपी की आवश्यकता होती है। ऐसे में आप आसानी से ऑनलाइन NREGA Job Card Download कर सकते हैं। तो चलिए इस लेख में हम इस कार्ड को डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया जानेंगे।

NREGA Job Card: Overview

योजना का नाममहात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA)
विभागग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार
दस्तावेज़ का नामनरेगा जॉब कार्ड (NREGA Job Card)
योजना उद्देश्यग्रामीण परिवारों को 100 दिन का गारंटीकृत रोजगार देना
लाभप्रतिवर्ष 100 दिन रोजगार, न्यूनतम मजदूरी (₹220 प्रतिदिन लगभग)
पात्रताग्रामीण परिवार (18 वर्ष या उससे अधिक आयु के सदस्य)
डाउनलोड मोडऑनलाइन
आवश्यक जानकारीजॉब कार्ड नंबर / नाम, जिला, ब्लॉक, पंचायत
शुल्कपूरी तरह निःशुल्क
आधिकारिक वेबसाइटnrega.nic.in

नरेगा जॉब कार्ड डाउनलोड कैसे करें?: जाने पूरी प्रक्रिया

इस लेख में हम उन सभी नरेगा जॉब कार्ड धारकों का स्वागत करते हैं जो अपना नरेगा जॉब कार्ड डाउनलोड करना चाहते है। हम आपको विस्तारपूर्वक बताएंगे कि आप सिर्फ 5 मिनट में अपने नरेगा जॉब कार्ड को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा।

Read Also…

हम आपको यह भी बता दें कि NREGA Job Card डाउनलोड करने के लिए पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। ताकि आपको किसी भी तरह की समस्या न हो, हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी प्रदान करेंगे। इस प्रक्रिया को फॉलो करके आप आसानी से खुद से अपना जॉब कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

नरेगा जॉब कार्ड क्या है?

नरेगा जॉब कार्ड एक आधिकारिक दस्तावेज़ है जिसे भारत सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के तहत जारी किया जाता है। यह कार्ड उन ग्रामीण परिवारों को दिया जाता है जो योजना के अंतर्गत रोजगार पाने के पात्र होते हैं।

नरेगा जॉब कार्ड के आधार पर ग्रामीण परिवारों को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में कम से कम 100 दिनों का गारंटीकृत रोजगार दिया जाता है। यह रोजगार उनके ही गाँव या पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराया जाता है ताकि श्रमिकों को रोज़गार के लिए बाहर न जाना पड़े।

मनरेगा जॉब कार्ड की मुख्य विशेषताएं:

मनरेगा जॉब कार्ड की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित है:

  • प्रत्येक परिवार को एक यूनिक जॉब कार्ड नंबर दिया जाता है।
  • इस कार्ड के आधार पर ही श्रमिकों को मजदूरी का भुगतान होता है।
  • कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों का नाम और विवरण दर्ज होता है।
  • इस कार्ड से ग्रामीण श्रमिकों को सरकारी दर पर मजदूरी (लगभग ₹220 प्रतिदिन, राज्य के अनुसार) दी जाती है।

नरेगा जॉब कार्ड से मिलने वाले फायदे

नरेगा जॉब कार्ड ग्रामीण मजदूरों को रोजगार और आय की गारंटी देता है। यह उन्हें आर्थिक सुरक्षा, मजदूरी का अधिकार और सामाजिक लाभ प्राप्त करने में मदद करता है।

  • परिवार को 100 दिन का रोजगार गारंटी के साथ मिलता है।
  • मजदूरी का भुगतान बैंक खाते में सीधा ट्रांसफर किया जाता है।
  • आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और ग्रामीण परिवार आत्मनिर्भर बनते हैं।
  • सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए यह कार्ड एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र की तरह काम करता है।

नरेगा जॉब कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवश्यक जानकारी

नरेगा जॉब कार्ड ग्रामीण मजदूरों के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है। इसे डाउनलोड करने के लिए नाम, जिला/ब्लॉक और जॉब कार्ड संख्या जैसी जानकारी चाहिए।

  • जॉब कार्ड नंबर (यदि उपलब्ध हो)
  • रजिस्टर मोबाइल नंबर (UMANG ऐप के लिए)
  • ग्राम पंचायत, ब्लॉक और जिला का नाम

नरेगा जॉब कार्ड क्यों ज़रूरी है?

नरेगा योजना के तहत किसी भी श्रमिक को काम तभी दिया जाता है जब उसके पास नरेगा जॉब कार्ड हो। यह कार्ड श्रमिक की पात्रता और पहचान दोनों को प्रमाणित करता है। बिना जॉब कार्ड के कोई भी व्यक्ति इस योजना का लाभ नहीं उठा सकता।

  • रोजगार पाने के लिए अनिवार्य: नरेगा योजना का लाभ केवल जॉब कार्ड धारकों को मिलता है।
  • पहचान का प्रमाण: इसमें परिवार के सदस्यों का नाम, उम्र और फोटो दर्ज होता है।
  • मजदूरी का भुगतान: कार्य दिवस और मजदूरी का हिसाब जॉब कार्ड से ही जुड़ा होता है।
  • बेरोजगारी भत्ता: समय पर रोजगार न मिलने पर यह कार्ड भत्ता पाने में मदद करता है।
  • सरकारी योजनाओं का लाभ: कई अन्य योजनाओं में यह एक वैध दस्तावेज़ की तरह उपयोग होता है।

How To Download NREGA Job Card?

जो लोग हाल ही में NREGA Job Card के लिए आवेदन किए हैं या अपना पुराना जॉब कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, तो अब नरेगा जॉब कार्ड को डाउनलोड करना अब बहुत आसान और पूरी तरह ऑनलाइन हो गया है। इसके लिए दो मुख्य तरीके UMANG पोर्टल/ऐप और आधिकारिक NREGA वेबसाइट है।

आप सभी नीचे बताई गई स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना जॉब कार्ड PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।

Method 1: Through the UMANG Portal / App

  • Narega Job Card Download करने के लिए आप सबसे पहले UMANG Portal या UMANG App खोलें।

Method 1: Through the UMANG Portal / App

  • उसके बाद होम पेज पर Login / Register बटन पर क्लिक करें।
  • यदि आप पहले से रजिस्टर्ड हैं तो अपने मोबाइल नंबर और MPIN/OTP के माध्यम से लॉगिन करें।

NREGA Job Card Download

  • अगर यहाँ नया यूजर हैं, तो Register Here पर क्लिक करके खुद को रजिस्टर करें।
  • लॉगिन होने के बाद सर्च बॉक्स में MGNREGA टाइप करें और सर्च करें।
  • स्क्रीन पर दिख रहे रिजल्ट में Services → Download Job Card पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने दो विकल्प Reference Number और Job Card Number आएंगे।
  • इनमें से किसी एक विकल्प का चयन करके आवश्यक जानकारी दर्ज करें, और Download बटन पर क्लिक करें।
  • आपका जॉब कार्ड PDF फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा। इसे खोलकर देख सकते हैं और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख सकते हैं।

Method 2: Through the NREGA Official Website

  • Narega Job Card ऑफिसियल वेबसाईट से डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले nrega.nic.in वेबसाइट पर जाएँ।

How To Download NREGA Job Card?

  • उसके बाद होम पेज पर Key Features → Reports पर क्लिक करें।
  • Reports में State पर क्लिक करें और अपनी राज्य सूची में से अपना राज्य चुनें।
  • फिर आपके द्वारा आपके द्वारा चुने हुए राज्य की NREGA पोर्टल ओपन होगी।
  • अब आप वहां Transparency & Accountability → Job Cards पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Financial Year, District, Block, Panchayat का चयन करें और Proceed पर क्लिक करें।
  • आपके चयन के अनुसार आपकी स्क्रीन पर जॉब कार्ड नंबर दिखाई देंगे।
  • अपने नाम या परिवार के सदस्य के जॉब कार्ड नंबर पर क्लिक करें।
  • जॉब कार्ड PDF फॉर्मेट में खुल जाएगा। इसे डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

निष्कर्ष

इस लेख में हमने NREGA Job Card से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे जॉब कार्ड का महत्व, लाभ, डाउनलोड करने की प्रक्रिया, आवश्यक जानकारी और ऑनलाइन माध्यम को विस्तारपूर्वक और सटीक रूप से आपके साथ साझा किया है। यह प्रक्रिया न केवल जॉब कार्ड प्राप्त करने को आसान बनाती है, बल्कि ग्रामीण श्रमिकों को उनके अधिकार और रोजगार सुनिश्चित करने में भी मदद करती है।

यदि आपको यह लेख उपयोगी और जानकारीपूर्ण लगा हो, तो कृपया इसे अपने दोस्तों, परिवार और जान-पहचान के लोगों के साथ जरूर शेयर करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना और जॉब कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया का लाभ उठा सकें।

यदि इस लेख से संबंधित कोई भी सवाल या सुझाव हो, तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते हैं। हम आपकी सहायता करने के लिए हमेशा तैयार हैं।

Important Links

Narega Job Card Download LinkDownload Here
Download From UmangUmang 
Narega Job Card LinkCheck List Here
Official WebsiteGo To Official Website
Telegram ChannelJoin Channel
HomepageVisit Homepage

FAQs’ – Manrega Job Card

NREGA Job Card क्या है?

NREGA Job Card महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के तहत जारी एक आधिकारिक दस्तावेज़ है। यह कार्ड ग्रामीण परिवारों को हर वित्तीय वर्ष में कम से कम 100 दिन का गारंटीकृत रोजगार सुनिश्चित करता है और मजदूरों की पहचान का प्रमाण भी होता है।

NREGA Job Card क्यों ज़रूरी है?

NREGA Job Card रोजगार पाने के लिए अनिवार्य है। इसके बिना कोई भी श्रमिक MGNREGA योजना का लाभ नहीं ले सकता। यह कार्ड पहचान, मजदूरी का भुगतान और बेरोजगारी भत्ते के लिए भी आवश्यक है।

NREGA Job Card का लाभ क्या है?

इस कार्ड के माध्यम से ग्रामीण परिवार को 100 दिन रोजगार, न्यूनतम मजदूरी का भुगतान और आर्थिक सुरक्षा मिलती है। यह कार्ड सरकार की अन्य योजनाओं के लिए भी पहचान प्रमाण के रूप में उपयोग होता है।

NREGA Job Card डाउनलोड कैसे करें?

NREGA Job Card डाउनलोड करने के दो मुख्य तरीके हैं। पहला UMANG ऐप या पोर्टल के माध्यम से और दूसरा आधिकारिक NREGA वेबसाइट nrega.nic.in के माध्यम से। दोनों तरीकों से PDF फॉर्मेट में कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UMANG ऐप से NREGA Job Card कैसे डाउनलोड करें?

UMANG ऐप खोलें और Login/Register करें। सर्च बॉक्स में MGNREGA टाइप करें। Services → Download Job Card चुनें। Reference Number या Job Card Number डालकर Download पर क्लिक करें। आपका कार्ड PDF में डाउनलोड हो जाएगा।

NREGA वेबसाइट से Job Card कैसे डाउनलोड करें?

nrega.nic.in पर जाएँ। Key Features → Reports पर क्लिक करें। अपनी राज्य सूची चुनें और Transparency & Accountability → Job Cards पर क्लिक करें। Financial Year, District, Block, Panchayat चुनें। स्क्रीन पर दिख रहे जॉब कार्ड नंबर पर क्लिक कर PDF डाउनलोड करें।

नरेगा जॉब कार्ड के लिए किन जानकारियों की आवश्यकता होती है?

डाउनलोड करने के लिए जॉब कार्ड नंबर, नाम, जिला, ब्लॉक और पंचायत की जानकारी आवश्यक होती है। UMANG ऐप में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

क्या MGNREGA Job Card खो जाने पर नया कार्ड बनवाया जा सकता है?

हाँ, यदि जॉब कार्ड खो जाता है तो पंचायत कार्यालय में जाकर Duplicate Job Card बनवाया जा सकता है। ऑनलाइन डाउनलोड करके भी पुराना कार्ड उपयोग किया जा सकता है।

क्या NREGA Job Card का PDF डाउनलोड करना मुफ्त है?

हाँ, नरेगा जॉब कार्ड डाउनलोड करना पूरी तरह निःशुल्क है। इसके लिए कोई शुल्क या भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।

जॉब कार्ड में क्या जानकारी होती है?

जॉब कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों के नाम, उम्र, कार्य का विवरण, मजदूरी दर और यूनिक जॉब कार्ड नंबर दर्ज होता है। इसे सरकारी दस्तावेज़ के रूप में मान्यता प्राप्त है।

NREGA Job Card किसे जारी किया जाता है?

यह कार्ड उन ग्रामीण परिवारों को जारी किया जाता है जिनके सदस्य 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के हैं और जो MGNREGA योजना के तहत रोजगार पाने के पात्र हैं।

MGNREGA Job Card के आधार पर मजदूरी का भुगतान कैसे होता है?

मजदूरी का भुगतान कार्ड में दर्ज कार्य दिवस और मजदूरी दर के अनुसार सीधे बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से किया जाता है।

क्या परिवार के सभी सदस्य एक ही जॉब कार्ड पर होंगे?

हाँ, प्रत्येक परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम और विवरण एक ही जॉब कार्ड में दर्ज होता है।

NREGA Job Card खो जाने पर ऑनलाइन डाउनलोड का विकल्प क्यों है?

ऑनलाइन डाउनलोड सुविधा इसलिए उपलब्ध कराई गई है ताकि ग्रामीण श्रमिक घर बैठे अपने जॉब कार्ड की PDF कॉपी डाउनलोड कर सकें और उसे प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख सकें।

MNREGA Job Card से कौन-कौन से सरकारी लाभ मिलते हैं?

जॉब कार्ड धारक रोजगार गारंटी, न्यूनतम मजदूरी, बेरोजगारी भत्ता और कई अन्य योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। यह पहचान प्रमाण के रूप में भी काम आता है।

UMANG ऐप के बिना क्या Job Card डाउनलोड किया जा सकता है?

हाँ, NREGA की आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in के माध्यम से बिना UMANG ऐप के भी Job Card डाउनलोड किया जा सकता है।

NREGA Job Card को प्रिंट करना आवश्यक है?

हाँ, कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट निकालना फायदेमंद होता है क्योंकि इसे रोजगार के आवेदन और पंचायत कार्यालय में पहचान प्रमाण के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

क्या Job Card में मजदूरी की दर अलग-अलग राज्यों में अलग होती है?

हाँ, प्रत्येक राज्य के अनुसार न्यूनतम मजदूरी दर तय होती है। सामान्यतः यह लगभग ₹220 प्रतिदिन है, लेकिन राज्य के अनुसार भिन्न हो सकती है।

क्या डिजिटल जॉब कार्ड को पंचायत में मान्यता मिलेगी?

हाँ, डिजिटल PDF जॉब कार्ड भी पंचायत कार्यालय में वैध मान्यता प्राप्त है और इसे काम या मजदूरी प्रमाण के रूप में उपयोग किया जा सकता है।

अधिक जानकारी या सहायता कहां से मिलेगी?

अधिक जानकारी और सहायता के लिए nrega.nic.in वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके अलावा UMANG हेल्पलाइन और पंचायत कार्यालय से भी मार्गदर्शन लिया जा सकता है।

 
Ankit Aman

Ankit Aman is a Professional Blogger who does Web Blogging and shares his thoughts, information, and experiences on the Website. He Blogs his writings on various topics to educate and entertain the masses. @iankitaman

Leave a Comment