NEET UG Admission 2026 (Start): Apply Now, Check NTA NEET UG 2026 Notification, Eligibility, Fee & Last Date Extended

NEET UG Admission 2026:- राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है. यह अधिसूचना 08 फरवरी 2026 को जारी की गई, और आवेदन प्रक्रिया भी उसी दिन शुरू हो गई है. यह परीक्षा MBBS, BDS और अन्य स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है. यदि आप मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है. NEET UG Admission 2026 के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 मार्च 2026 तय है, योग्य सभी अभ्यर्थी लास्ट डेट से पहले तक NTA NEET UG Admission Online Form 2026 सबमिट कर सकते हैं.

NEET UG देश की सबसे कठिन प्रवेश परीक्षाओं में से एक है, जिसमें हर साल लगभग 15 लाख उम्मीदवार भाग लेते हैं. वैसे सभी कैंडिडेट्स जो चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उन्हें निर्धारित तिथि के भीतर NTA NEET UG Admission 2026 Online Apply करना होगा. हम यहां NTA की आधिकारिक जानकारी के आधार पर योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां, शुल्क और अन्य आवश्यक विवरणों पर विस्तार से चर्चा करेंगे.

Latest News:- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा NEET UG Admission 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की निर्धारित अंतिम तिथि 08 मार्च 2026 से बढ़ाकर 11 मार्च 2026 कर दिया गया है. जिन्होंने भी अभी तक NEET UG 2026 के लिए अप्लाई नहीं किया है, वह 11 मार्च 2026 तक ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

NEET UG Admission 2026

इसके आलावा, आर्टिकल के अंतिम चरण में डायरेक्ट लिंक्स भी प्रदान कराया गया है जिसके माध्यम से आप सभी इच्छुक उम्मीदवार NEET UG Admission 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन सबमिट कर सकते हैं…

NEET UG Admission 2026 – Highlights

Name of the ArticleNEET UG Admission 2026
OrganizationNational Testing Agency (NTA)
Examination NameNational Eligibility Cum Entrance Test (UG) – 2026
Mode of ApplicationOnline
Apply Start Date08th February 2026
Last Date to Apply Online08th March 2026 11th March 2026 (Date Extended)
NEET UG 2026 NotificationReleased Now
Application LinksGiven Below
CategoryOnline Form
Who Can Apply?All India Eligible Candidates.
Official Websiteneet.nta.nic.in

NTA NEET UG Admission 2026

मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाना लाखों छात्रों का सपना होता है. एमबीबीएस (MBBS) और बीडीएस (BDS) जैसे कोर्स में दाखिला लेने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) सबसे महत्वपूर्ण परीक्षा है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा संचालित यह परीक्षा हर साल लाखों उम्मीदवारों के भविष्य का द्वार खोलती है. वर्ष 2026 के लिए NEET UG एडमिशन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है, और आज (08 फरवरी 2026) से ही ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं. यदि आप इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो 08 मार्च 2026 तक NEET UG Admission 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

NTA NEET 2026 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे, और आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर ही प्रक्रिया पूरी करनी होगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें ताकि कोई त्रुटि न हो.

NEET UG Admission 2026

अगर आप NEET UG Notification 2026 जारी होने का बेसब्री से इन्तेजार कर रहे थे, तो अब आप नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर NTA NEET UG Admission 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इस लेख में निचे NTA की आधिकारिक जानकारी के आधार पर योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां, शुल्क और अन्य आवश्यक बिवरण विस्तार पूर्वक शेयर किया गया है.

NEET UG Admission 2026 Important Date

EventsDates
NEET UG Notification 2026 Release Date08th February 2026
NEET 2026 Online Application Form Starts08th February 2026
NEET 2026 Online Application Form End Date08th March 2026 11th March 2026 (Date Extended)
Application Fee Submission Last Date11th March 2026
Application Correction Window10th to 12th March 2026
NEET 2026 Admit Card ReleaseLast Week of April 2026
NEET 2026 Exam Date03rd May 2026
Provisional Answer KeyAnnounced Soon
Final Answer KeyAnnounced Soon
NEET 2026 Result DeclarationAnnounced Soon

NTA NEET UG Admission 2026 Eligibility Criteria

NEET UG 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है. यदि कोई उम्मीदवार इन मानदंडों को पूरा नहीं करता, तो उसका आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा.

NEET UG Admission 2026 Qualification

Name of the TestEssential Qualification
National Eligibility Cum Entrance Test (UG) – 2026Qualifications – 

  • उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए. मुख्य विषयों में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी और अंग्रेजी शामिल होने चाहिए (जहां लागू हो, प्रैक्टिकल परीक्षा भी अनिवार्य).
  • 2026 में कक्षा 12वीं की परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन काउंसलिंग के पहले दौर से पहले उन्हें परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी. अन्यथा, प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी.

Minimum Qualifying Marks (In 12th) – 

  • UR/General: 50% (Physics, Chemistry, Biology/Biotechnology में)
  • OBC/SC/ST: 40%
  • PwD (General): 45% 

Nationality – 

  • भारतीय निवासी, गैर-निवासी भारतीय (NRI), ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) और विदेशी नागरिक पात्र हैं.

Required Age Limit for NTA NEET UG Admission 2026

Name of the TestAge Limits 
National Eligibility Cum Entrance Test (UG) – 2026Required Age Limits – 

एलिजिबल होने के लिए, कैंडिडेट की उम्र 31 दिसंबर 2026 को या उससे पहले 17 साल होनी चाहिए. इसका मतलब है कि 31 दिसंबर 2009 को या उससे पहले पैदा हुए कैंडिडेट सभी कैटेगरी में NEET UG 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

  • Minimum Age: 17 Years
  • Maximum Age: No Limit

NTA NEET UG 2026 Application Fee

CategoryApplication Fee
General / Unreserved / NRI₹1,700/-
General-EWS / OBC-NCL₹1,600/-
SC / ST / PwBD / Third Gender₹1,000/-
Exam Centres Outside India₹9,500/-
Mode of PaymentOnline

NEET UG 2026 Exam Date

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, National Eligibility Cum Entrance Test (UG) – 2026 देश भर में अलग-अलग सेंटर्स पर 03 मई 2026 को होगा. NEET UG 2026 एग्जाम पूरे देश में एक ही शिफ्ट में होगा. NEET UG 2026 Exam का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे (IST) तक होगा.

NEET UG 2026 Exam Pattern

NEET UG 2026 एक ऑफलाइन (पेन एंड पेपर) परीक्षा है, जो OMR शीट पर आधारित है. NEET UG 2026 Exam Pattern कुछ इस प्रकार है. –

ParticularNEET 2026 Details
Mode of ExaminationOffline (Pen and Paper-Based Test)
Total Exam Duration3 Hours (180 Minutes)
Questions180 Mandatory Questions
Type of QuestionsObjective Type (MCQs)
Subjects IncludedPhysics, Chemistry, Biology (Botany & Zoology)
Marks for Correct Answer+4 Marks
Negative Marking-1 Mark for Each Wrong Answer
Total Marks720
Language Options13 Languages including English, Hindi, Tamil, Telugu, Marathi, Bengali, Kannada, Gujarati, Odia, Assamese, Punjabi, Urdu, Malayalam
Exam Timing2:00 PM to 5:00 PM (Tentative)

How to Apply Online for NEET UG Admission 2026?

यदि आप इंटरेस्टेड हैं और NEET UG Admission 2026 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके National Eligibility Cum Entrance Test (UG) – 2026 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं. –

Step 1. Complete NEET UG 2026 Registration.

  • NEET UG Admission 2026 Online Apply करने के लिए National Eligibility cum Entrance Test (UG) के ऑफिसियल वेबसाइट पर सबसे पहले विजिट करना है.

NEET UG Admission 2026

  • होम पेज के Latest News सेक्शन से Registration for NEET(UG) – 2026 is LIVE!  लिंक पर क्लिक करना है.
  • नेक्स्ट पेज से दोबारा Registration for NEET(UG) – 2026 लिंक पर क्लिक करना है.
  • क्लिक करते हीं इस तरह से न्यू विंडो ओपन हो जायेगा. –

NEET UG 2026

  • यहाँ से New Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना है.
  • जैसे हीं क्लिक करेंगे तो ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के दिशा निर्देश का पेज ओपन होगा, इस तरह से. –

NTA NEET UG Admission 2026

  • जहाँ पर दिए गए सारी डिटेल्स को ध्यानपूर्वक पढ़ना है, और स्क्रॉल करके (चेक बॉक्स) को टिक करना है और Click Here to proceed पर क्लिक करेंगे.
  • अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर खुलकर आ जायेगा, इस तरह से. –

NEET UG 2026 Registration

  • अब आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म को स्क्रॉल करके ध्यानपूर्वक भरना है.
  • सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन के बाद आपको अपना Registration ID & Password मिल जायेगा, जिसकी सहायता से पोर्टल में लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Step 2. Login & Fill NEET UG 2026 Admission Online Application Form.

  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको Official Apply Online पेज पर आना है.

NEET UG 2026

  • यहाँ से Already registered Candidate सेक्शन में जाकर Login ऑप्शन पर क्लिक करना है.
  • क्लिक करते हीं लॉगिन पेज खुलकर आ जायेगा. –

NTA NEET UG Admission Online Form 2026

  • यहाँ पर अपना Application No. & Password दर्ज करके पोर्टल में लॉगिन कर लेना है.
  • लॉगिन करने के बाद NEET UG 2026 Online Application Form खुल जायेगा, जिसे ध्यानपूर्वक भरना है.
  • और सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड करना है.
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान सभी कैंडिडेट्स को ऑनलाइन के माध्यम से करना होगा.
  • लास्ट में, सारी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद फाइनल सबमिट करके एप्लीकेशन स्लिप का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

Important Links

NEET UG Admission 2026 Apply OnlineApply Now
Download Extended Notice
Download PDF
Download NTA NEET UG Admission 2026 Official Bulletin Download PDF
Download NTA NEET UG Admission 2026 Official NotificationDownload PDF
Official WebsiteVisit Now
For More UpdatesClick Here

Note:- NTA NEET UG 2026 के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने से पहले आप सभी कैंडिडेट्स नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ें.

Conclusion

NEET UG 2026 की तैयारी के लिए अभी से शुरू करें. इस आर्टिकल में NEET UG Admission 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी शेयर किया गया है, ताकि इच्छुक सभी उम्मीदवार NEET UG 2026 के लिए सही समय पर आवेदन कर सकें. अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. शुभकामनाएं!

FAQ’s NTA NEET UG 2026 Online Form

NEET UG 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन कब जारी हुआ?

NEET UG 2026 का नोटिफिकेशन 08 फरवरी 2026 को NTA द्वारा जारी किया गया है.

NEET UG 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब शुरू हुए?

आवेदन प्रक्रिया 08 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है.

NEET UG Admission 2026 Last Date कब है?

आप सभी उम्मीदवार 11 मार्च 2026 तक ऑनलाइन के माध्यम से NEET UG 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

NEET UG 2026 Exam Date क्या है?

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार NEET UG परीक्षा 03 मई 2026 (रविवार) को होगी.

NEET UG 2026 के लिए आयु सीमा क्या है?

31 दिसंबर 2026 तक कम से कम 17 वर्ष की आयु होनी चाहिए (यानी 31 दिसंबर 2009 या उससे पहले जन्म)। ऊपरी आयु सीमा नहीं है.

NEET UG 2026 में आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार इसके ऑफिसियल वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर जाकर Registration for NEET(UG) – 2026 is LIVE! पर क्लिक करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन/ आवेदन कर सकते हैं.

vikash

Leave a Comment