Mahanadi Coalfields MCL Recruitment 2026: Notification Out for 667 Jr. Overman, Surveyor & Mining Sirdar Posts, Apply Online, Notification, Eligibility, Fee, Last Date & Salary

Mahanadi Coalfields MCL Recruitment 2026:- महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL), जो कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी है, ने 21 फरवरी 2026 को भर्ती 2026 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. इस भर्ती के तहत कुल 667 पदों (664 नियमित + 3 बैकलॉग) पर नियुक्ति की जाएगी. Advt No. MCL/HQ/Recruitment/Statutory/2026/120 जारी करके 667 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है. यह भर्ती मुख्य रूप से तकनीकी और कुछ गैर-तकनीकी पदों के लिए है, जिसमें जूनियर ओवरमैन (T&S Gr-C), माइनिंग सरदार (T&S Gr-C), सर्वेयर (T&S Gr-B), ट्रांसलेटर (ट्र.) OL क्लेरिकल ग्रेड III और टेक्निशियन (पैथोलॉजी) शामिल हैं.

वैसे कैंडिडेट्स जो Mahanadi Coalfields MCL Recruitment 2026 का इन्तेजार कर रहे थे, उन्हें बता दें जारी विज्ञापन के अनुसार इन पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन की तिथि 16 मार्च 2026 से 06 अप्रैल 2026 (11:50 PM) तय है. इच्छुक कैंडिडेट्स www.mahanadicoal.in यानि इसके अधिकारिक पोर्टल पर लास्ट डेट से पहले तक MCL Recruitment 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) भर्ती 2026 से संबंधित संपूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में शेयर किया गया है. साथ हीं, डायरेक्ट लिंक्स भी प्रदान कराया गया है जिसके माध्यम से Mahanadi Coalfields MCL Recruitment 2026 Online Apply कर सकते हैं…

Mahanadi Coalfields MCL Recruitment 2026 – Overviews

Name of the ArticleMahanadi Coalfields MCL Recruitment 2026
OrganizationMahanadi Coalfields Limited (MCL)
Post NameJr. Overman T&S Gr-C, Mining Sirdar T&S Gr-C, Surveyor T&S Gr-B, Translator (Tr.) OL Clerical Gr. III, Technician (Pathology) Tr. T&S Gr-C
Number of Vacancies667 Posts
Advertisement No.MCL/HQ/Recruitment/Statutory/2026/120
Mode of ApplyOnline
Online Application Start Date16th March 2026
Last Date to Apply Online06 April 2026
Vacancy NotificationReleased
Selection ProcessComputer-Based Test (CBT)
Application LinksGiven Below
CategoryLatest Jobs
Official Websitewww.mahanadicoal.in

MCL Recruitment 2026

महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) की यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो माइनिंग इंजीनियरिंग, डिप्लोमा या संबंधित योग्यता रखते हैं और DGMS से वैध सर्टिफिकेट प्राप्त हैं. MCL में नौकरी पाने पर अच्छा वेतन, भत्ते और कोल इंडिया के नियमों के अनुसार फ्रिंज बेनिफिट्स मिलते हैं. कंपनी, ने 21 फरवरी 2026 को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर 667 रिक्त पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। यह भर्ती मुख्य रूप से खनन संबंधी तकनीकी पदों जैसे जूनियर ओवरमैन (Jr. Overman), माइनिंग सरदार (Mining Sirdar), सर्वेयर (Surveyor) और कुछ बैकलॉग पदों (ट्रांसलेटर तथा पैथोलॉजी टेक्नीशियन) के लिए है. चयन केवल कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के आधार पर होगा, कोई साक्षात्कार नहीं होगा.

आपको बता दें Mahanadi Coalfields MCL Recruitment 2026 में ये पद T&S ग्रेड-C और ग्रेड-B में हैं और कोयला खदानों (ओपनकास्ट एवं अंडरग्राउंड दोनों) में काम करने के लिए हैं. योग्य उम्मीदवार 16 मार्च 2026 (सुबह 10:00 बजे) से 06 अप्रैल 2026 (रात 11:50 बजे) तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

MCL Recruitment 2026

यदि आप भी MCL Recruitment 2026 के लिए इंटरेस्टेड हैं, और अप्लाई करना चाहते हैं तो लास्ट डेट से पहले तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

Mahanadi Coalfields Limited Recruitment 2026 Important Date

EventsDates
Official Notification Release Date21st February 2026
Online Application Start Date16th March 2026
Last Date to Apply Online06th April 2026 (11:50 PM)
Application Fee Submission Last Date06th April 2026

Mahanadi Coalfields MCL Vacancy 2026

महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) द्वारा विज्ञापन संख्या – MCL/HQ/Recruitment/Statutory/2026/120 के तहत टोटल 667 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती के तहत कुल 667 पदों (664 नियमित + 3 बैकलॉग) पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. रिक्तियों का बिवरण निम्न प्रकार है. –

Post NameTotal Vacancies
Various Posts667 Posts

MCL Vacancy Category Wise

Post NameUREWSSCSTOBC (NCL)Total
Jr. Overman, T&S Gr-C7718294622192
Mining Sirdar T&S Gr-С17643778864448
Surveyor, T&S Gr-B1008011424
Total26361114135100664

ऊपर दी गई वैकेंसी के अलावा, बैकलॉग वैकेंसी में ट्रांसलेटर (OL, क्लेरिकल Gr. III) का 1 पद और OBC (NCL) और SC कैटेगरी के लिए टेक्नीशियन (पैथोलॉजी) के 2 पद शामिल हैं. –

Post NameTotalSCOBC
Translator (Tr.) OL Clerical Gr. III0101
Technician (Pathology) Tr. T&S Gr-C020101
Total030202

Mahanadi Coalfields MCL Recruitment 2026 Eligibility Criteria

यदि महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) भर्ती 2026 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो ऑनलाइन आवेदन करने से पहले निम्नलिखित पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा. –

MCL Recruitment Educational Qualifications:- 

Post NameEducational Qualifications
Jr. Overman, T&S Gr-C
  • माइनिंग इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा या डिग्री (केंद्रीय सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त) होना चाहिए.
  • DGMS से जारी Valid Overman Competency Certificate (Un-Restricted) – OC & UG दोनों खदानों के लिए.
  • Valid First Aid Certificate.
  • Valid Gas Testing Certificate.
Mining Sirdar T&S Gr-С
  • 10+2 या समकक्ष अथवा माइनिंग इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा/डिग्री अनिवार्य है.
  • DGMS से Valid Mining Sirdarship Competency Certificate (Un-Restricted) – OC & UG दोनों के लिए
  • Valid First Aid Certificate
  • Valid Gas Testing Certificate
Surveyor, T&S Gr-B
  • उम्मीदवार के पास 10+2 या समकक्ष अथवा Mine Surveying/Mining इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री होना चाहिए.
  • DGMS से Valid Survey Certificate of Competency (Un-Restricted) – OC & UG दोनों के लिए.
Translator (Tr.) OL Clerical Gr. III
  • हिंदी एवं अंग्रेजी के साथ BA या समकक्ष + हिंदी अनुवाद में सरकारी डिप्लोमा को प्राथमिकता
Technician (Pathology) Tr. T&S Gr-C
  • सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से पैथोलॉजी में डिप्लोमा होना चाहिए.

MCL Recruitment Age Limits:- 

  • Age Limit (As on 06/April/2026)
  • Minimum Age: 18 Years as on 06/04/2026
  • Maximum Age: 30 Years as on 06/04/2026 for General (UR) & EWS Category Candidates.

MCL Recruitment Age Relaxations:- 

CategoryAge Relaxations
UR / EWSNo Relaxation
OBC (NCL)03 Years
SC / ST05 Years
Ex-ServicemenService period in defence + 3 Years
Departmental Candidates (CIL & Subsidiaries)No upper age limit
PwD (UR) – Translator/Technician only10 Years
PwD (OBC-NCL) – Translator/Technician only13 Years
PwD (SC/ST) – Translator/Technician only15 Years

MCL Recruitment 2026 Application Fee 

CategoryApplication FeeGSTTotal
General (UR)Rs 1,000/-Rs. 180/-Rs 1,180/-
OBC (Creamy & Non-Creamy Layer)Rs 1,000/-Rs. 180/-Rs 1,180/-
EWSRs 1,000/-Rs. 180/-Rs 1,180/-
SC / ST / PwBD / Ex-Servicemen / Female / CIL EmployeesN/ARs. 0/-
Mode of PaymentOnline (Debit Card/ Credit Card/ Net Banking)

Mahanadi Coalfields Limited (MCL) Salary Structure

चुने गए कैंडिडेट्स को NCWA-XI पे स्केल के हिसाब से सैलरी मिलेगी, साथ ही कंपनी के नियमों के हिसाब से एक्स्ट्रा अलाउंस और बेनिफिट्स भी मिलेंगे. –

Post NameBasic Pay (Per Month)
Junior Overman T&S Gr-CRs. 47,330.25/-
Mining Sirdar, T&S Gr-CRs. 47,330.25/-
Surveyor, T&S Gr-BRs. 51,103.12/-
Translator (OL), OL Clerical Gr. IIIRs. 41,966.51/-
Technician (Pathology), Tr. T&S Gr-CRs. 47,330.25/-

Mahanadi Coalfields MCL Recruitment Selection Process

महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) भर्ती 2026 में आवेदन करने बाले अभ्यर्थियों का चयन केवल कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के माध्यम से होगा. कोई साक्षात्कार नहीं, CBT के बाद दस्तावेज सत्यापन होगा.

  • सिलेक्शन के तरीके में सिर्फ़ कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) होगा, कोई पर्सनल इंटरव्यू नहीं होगा.
  • एलिजिबल कैंडिडेट्स, जैसा कि उन्होंने बताया है, उन्हें इस नोटिफिकेशन/एडवरटाइजमेंट में बताई गई उनकी एलिजिबिलिटी जैसे उम्र, एजुकेशनल/टेक्निकल क्वालिफिकेशन, वैलिड स्टैच्युटरी सर्टिफिकेट वगैरह के आधार पर प्रोविजनली कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के लिए बुलाया जाएगा. कैंडिडेट द्वारा अप्लाई की गई पोस्ट के लिए अपनी एलिजिबिलिटी को सपोर्ट करने वाले क्लेम की स्क्रूटनी/वेरिफिकेशन, उन कैंडिडेट्स के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के रिज़ल्ट घोषित होने के बाद की जाएगी जिन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रोसेस के लिए बुलाया जायेगा.
  • CBT में ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल होंगे जिनके जवाब मल्टीपल चॉइस होंगे और गलत जवाबों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. इंस्ट्रक्शन बाइलिंगुअल (इंग्लिश/हिंदी) होंगे.

MCL Exam Pattern 2026

SectionSubjectNumber of QuestionsMarks
Section AGeneral Awareness & Aptitude2020
Section BTechnical Knowledge8080
Total100100

Qualifying Marks:- 

CategoryMinimum Qualifying Marks
General / EWS45 Marks (45%)
OBC (NCL)35 Marks (35%)
SC / ST40 Marks (40%)

How to Apply Online for Mahanadi Coalfields MCL Recruitment 2026?

यदि आप इंटरेस्टेड हैं और Mahanadi Coalfields Limited Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 16 मार्च 2026 से. –

Mahanadi Coalfields MCL Recruitment 2026

  • होम पेज से Careers के ऑप्शन पर क्लिक करना है.
  • क्लिक करते हीं नेक्स्ट पेज ओपन हो जायेगा. –

Mahanadi Coalfields Limited Recruitment 2026

  • यहाँ से आपको Employment notice for Open/Direct Recruitment – Jr.Overman T&S Gr-C, Mining Sirdar T&S Gr-C, Surveyor T&S Gr-B, Translator (Tr.) OL Clerical Gr-III and Technician (Pathology) Tr. T&S Gr-C के सामने Apply Online लिंक पर क्लिक करना है. (लिंक 16 मार्च 2026 को सक्रिय होगा).
  • क्लिक करते हीं एप्लीकेशन फॉर्म खुल जायेगा.
  • एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना है, और मांगे गई सभी आवश्यक दस्ताबेजों को स्कैन करके अपलोड करना है.
  • इसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान सभी कैंडिडेट्स को ऑनलाइन के माध्यम से करना होगा.
  • और लास्ट में, सारी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद फाइनल सबमिट करके एप्लीकेशन स्लिप का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है.

Important Links

Mahanadi Coalfields MCL Recruitment 2026 Apply OnlineLink Active on 16/03/2026
Mahanadi Coalfields MCL Vacancy 2026 NotificationDownload PDF
Official WebsiteVisit Now
More Govt. JobsClick Here

Conclusion

MCL भर्ती 2026 खनन क्षेत्र में सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए शानदार मौका है। कुल 667 पदों में से 640+ पद मुख्य रूप से Jr. Overman और Mining Sirdar के हैं, जो युवा उम्मीदवारों के लिए आदर्श हैं. अगर आपकी योग्यता मैच करती है तो तुरंत तैयारी शुरू करें. भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में शेयर किया गया है, ताकि इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकें. Mahanadi Coalfields MCL Recruitment 2026 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना PDF डाउनलोड करें.

FAQ’s – MCL Recruitment 2026

MCL का पूरा नाम क्या है?

MCL का पूरा नाम Mahanadi Coalfields Limited है. यह Coal India Limited की एक subsidiary कंपनी है जो ओडिशा में कोयला खदानों का संचालन करती है.

MCL Recruitment 2026 में कुल कितनी vacancies हैं?

कुल 667 vacancies हैं (664 regular + 3 backlog).

MCL 2026 में कौन-कौन से पदों के लिए भर्ती निकली है?

मुख्य पद: Junior Overman (192), Mining Sirdar (448), Surveyor (24), Translator (1), Technician (Pathology) (2.

MCL Recruitment 2026 की notification कब जारी हुई?

Notification 21 फरवरी 2026 को जारी हुई.

महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) भर्ती 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू हो रहा है.

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार बिभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च 2026 से शुरू कर दिया जायेगा.

MCL Recruitment 2026 Last Date कब है?

योग्य उम्मीदवार 06 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

आप सभी उम्मीदवार महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड के आधिकारिक वेबसाइट https://www.mahanadicoal.in/ पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध सीधे लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

vikash

Leave a Comment