LPG Gas Cylinder Booking Online 2026: घर बैठे Indane, HP, Bharat Gas सिलेंडर बुक करें, सबसे आसान तरीका, 90% लोग नहीं जानते ये आसान ट्रिक

LPG Gas Cylinder Booking Online 2026:- आज के डिजिटल युग में घरेलू गैस सिलेंडर बुक करना पहले जितना मुश्किल नहीं रहा. 2026 में इंडेन (Indian Oil), भारत गैस (Bharat Petroleum) और एचपी गैस (Hindustan Petroleum) जैसी कंपनियों ने LPG Gas Cylinder Booking Online 2026 ऑनलाइन बुकिंग को इतना आसान बना दिया है कि अब आपको लंबी कतारों में खड़े होने या एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती. बस एक स्मार्टफोन या साधारण फोन से 1-2 मिनट में रिफिल बुक हो जाता है और सिलेंडर आपके घर पहुंच जाता है.

अब आप घर बैठे, मोबाइल से ही Gas Cylinder Booking Online कुछ ही मिनटों में अपना गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं. चाहे आपके पास स्मार्टफोन हो या नॉर्मल फोन, इंडेन (Indane), भारत गैस (Bharat Gas) या एचपी गैस (HP Gas) – सभी कंपनियों के लिए आसान तरीके उपलब्ध हैं.

यह पोस्ट उन 90% लोगों के लिए है जिन्हें अभी भी नहीं पता कि गैस सिलेंडर LPG Gas Cylinder Booking Online घर बैठे कैसे बुक किया जाए. हम आपको फोन कॉल, व्हाट्सएप, IVRS, मोबाइल ऐप और वेबसाइट – हर तरीके का विस्तार से बताएंगे. चाहे आपका कनेक्शन इंडेन हो, भारत गैस हो या एचपी गैस, ये तरीके सभी पर लागू होते हैं, चलिए शुरू करते हैं.

LPG Gas Cylinder Booking Online 2026 – Highlights

Article NameLPG Gas Cylinder Booking Online 2026
Company NameIndian Oil (Indane), Bharat Petroleum (Bharat Gas), Hindustan Petroleum (HP Gas)
Mode of Gas BookingOnline/ WhatsApp/ Call
Type of PostOnline Services
For Detailed Information
Please Read the Article Completely.
CategorySarkari Yojana
Official Websiteiocl.com

Gas Cylinder Booking Online 2026: घर बैठे Indane, HP, Bharat Gas सिलेंडर बुक करें, सबसे आसान तरीका, 90% लोग नहीं जानते ये आसान ट्रिक – Gas Cylinder Booking Online

पटना शहर में रहने वाले लाखों परिवारों के लिए LPG सिलेंडर की बुकिंग अब कोई मुश्किल काम नहीं रहा है. पहले गैस एजेंसी के चक्कर लगाना, लंबी लाइन में खड़े होना पड़ता था, लेकिन अब डिजिटल सुविधाओं की बदौलत LPG Gas Cylinder Booking Online 2026 घर बैठे ही मोबाइल फोन, व्हाट्सएप, मिस्ड कॉल, ऐप या वेबसाइट के जरिए कुछ ही मिनटों में बुकिंग हो जाती है. इंडियन ऑयल (Indane), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HP Gas) और भारत पेट्रोलियम (Bharat Gas) ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए कई ऑप्शन उपलब्ध कराए हैं. चाहे आपका सिलेंडर खत्म होने वाला हो या आप रिफिल चाहते हों, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही बुकिंग संभव है.

इस विस्तृत लेख में हम आपको LPG Gas Cylinder Booking की पूरी जानकारी देंगे. चाहे आपका कनेक्शन HP, इंडेन या भारत गैस का हो, एक-एक स्टेप समझाएंगे. बस आपके पास गैस कंज्यूमर नंबर (Gas Consumer Number) और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना चाहिए.

LPG Gas Cylinder Booking 2026?

LPG गैस सिलेंडर बुकिंग अब पूरी तरह डिजिटल हो चुकी है. पहले आपको एजेंसी जाकर बुकिंग करनी पड़ती थी, अब आप कहीं भी बैठे बुक कर सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे? –

एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए जरूरी चीजें (Requirements 2026)

अगर आप किसी भी कंपनी (Indane Oil, Bharat Petroleum, Hindustan Petroleum (HP) का LPG Gas Cylinder Online Book करना चाहते हैं, तो बुकिंग के समय कुछ जरुरी डिटेल्स जानकारी अपने साथ रखना होगा. जो की इस प्रकार से है. –

  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर सबसे जरूरी है जो नंबर आपके गैस कनेक्शन से लिंक है, उसी से बुकिंग करें.
  • उपभोक्ता संख्या (Consumer Number) हाथ में रखें – यह 17 अंकों का होता है.
  • बुकिंग के बाद SMS से कन्फर्मेशन आ जाता है और डिलीवरी 2-3 दिनों में हो जाती है.
  • सब्सिडी भी ऑटोमैटिक अकाउंट में ट्रांसफर होती है (DBTL योजना के तहत).
  • बिना रजिस्टर्ड नंबर के बुकिंग संभव नहीं है, अगर नंबर चेंज हुआ है तो पहले एजेंसी से अपडेट करवाएँ.

1. इंडेन गैस (Indian Oil) बुकिंग के आसान तरीके

रिपोर्ट के अनुसार इंडेन गैस के ग्राहक सबसे ज्यादा हैं, कंपनी ने कॉल, मिस्ड कॉल, व्हाट्सएप, App और पोर्टल के जरिए बुकिंग को बेहद सरल बना दिया है. –

फोन कॉल से बुकिंग
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7718955555 पर कॉल करें.
  • IVRS सिस्टम आपको गाइड करेगा – भाषा चुनें, कंज्यूमर आईडी या मोबाइल नंबर दर्ज करें और रिफिल बुकिंग कन्फर्म करें.
  • और कॉल खत्म होते ही SMS आ जाएगा.
मिस्ड कॉल से बुकिंग
  • 8454955555 पर एक मिस्ड कॉल दें.
  • कोई चार्ज नहीं लगेगा, कुछ ही सेकंड में कन्फर्मेशन SMS आ जाएगा कि आपका सिलेंडर बुक हो गया है. यह सबसे तेज तरीका है.
WhatsApp से बुकिंग
  • 7588888824 पर व्हाट्सएप मैसेज करें और बस “REFILL” लिखकर भेज दें.
  • चैटबॉट आपको स्टेप्स बताएगा, रजिस्टर्ड मोबाइल से ही करें.
  • और फिर आपको Gas Booking Refill का विकल्प मिलेगा जिसका आपको सेलेक्शन करना होगा और अन्त मे, आपका गैस सिलेंडर बुक हो जाएगा.
Mobile App से बुकिंग
  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन के Google Play Store या Apple App Store से “Indian Oil One” ऐप डाउनलोड करना है.
  • और App पर अपना रजिस्ट्रेशन करना है, और लॉगिन डिटेल्स की मदद से App में लॉगिन करना है.
  • इसके बाद 17 अंकों की कंज्यूमर आईडी या LPG आईडी से रजिस्टर करें.
  • और “Book Refill” ऑप्शन चुनें, पेमेंट UPI से भी कर सकते हैं.

2. एचपी गैस (HP Gas) बुकिंग के ऑनलाइन तरीके

एचपी गैस (Hindustan Petroleum) यूजर्स भी अब घर बैठे बुकिंग कर सकते हैं. यहां भी IVRS, मिस्ड कॉल और व्हाट्सएप सबसे पॉपुलर हैं. –

फोन कॉल से बुकिंग
  • रजिस्टर्ड मोबाइल से 8888823456 पर कॉल करें.
  • IVRS सिस्टम आपको गाइड करेगा – भाषा चुनें, कंज्यूमर आईडी या मोबाइल नंबर दर्ज करें और रिफिल बुकिंग कन्फर्म करें.
  • और कॉल खत्म होते ही SMS आ जाएगा.
मिस्ड कॉल से बुकिंग
  • अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से 9493602222 पर मिस्ड कॉल दें.
  • ऑटोमैटिक बुकिंग हो जाएगी और SMS कन्फर्मेशन आएगा.
WhatsApp से बुकिंग
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के WhatsApp नंबर से 9222201122 पर “HELLO” लिखकर मैसेज भेजें.
  • चैटबॉट आपको स्टेप्स बताएगा, रजिस्टर्ड मोबाइल से ही करें.
  • और फिर आपको Gas Booking Refill का विकल्प मिलेगा जिसका आपको सेलेक्शन करना होगा और अन्त मे, आपका गैस सिलेंडर बुक हो जाएगा.
Mobile App से बुकिंग
  • सर्वप्रथम अपने स्मार्टफोन में Play Store से “HP Pay” या “myHPGas” डाउनलोड करें.
  • रजिस्ट्रेशन → लॉगिन → “Refill Cylinder” → पेमेंट करें.

3. भारत गैस (Bharat Gas) बुकिंग के आसान तरीके

भारत गैस (Bharat Petroleum) के ग्राहक भी कॉल, SMS और ऐप से LPG Gas Cylinder को ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं. –

फोन कॉल से बुकिंग
  • रजिस्टर्ड मोबाइल से 7715012345 या 7718012345 पर कॉल करें.
  • IVRS सिस्टम आपको गाइड करेगा – भाषा चुनें, कंज्यूमर आईडी या मोबाइल नंबर दर्ज करें और रिफिल बुकिंग कन्फर्म करें.
  • और कॉल खत्म होते ही SMS आ जाएगा.
मिस्ड कॉल से बुकिंग
  • रजिस्टर्ड मोबाइल से 7715012345 या 7718012345 पर कॉल करें या SMS भेजें.
  • IVRS या ऑटोमैटिक बुकिंग हो जाएगी.
WhatsApp से बुकिंग
  • आपको अपने स्मार्टफोन मे Bharat Gas Whats App Booking Number – 1800224344 को सेव करना है.
  • इसके बाद आपको अपने व्हाट्सअप मे जाकर इस नंबर पर Hi लिखकर मैसेज करेंगे, जिसके बाद Reply Menu मिलेगा.
  • इसमें आपको Gas Booking Refill का विकल्प मिलेगा जिसका चयन करना है.
  • और लास्ट में, आपका गैस सिलेंडर बुक हो जाएगा.

LPG ग्राहकों के लिए जरूरी टिप्स

  • अगर मोबाइल नंबर बदल गया है तो गैस एजेंसी या ऐप के जरिए अपडेट कराएं.
  • आधार कार्ड को LPG कनेक्शन से लिंक रखें, DBTL स्कीम के तहत सीधे बैंक अकाउंट में सब्सिडी आती है.
  • बुकिंग के बाद SMS ट्रैक करें या ऐप में “Track Refill” देखें, आमतौर पर 2-3 दिन में डिलीवरी हो जाती है.
  • अब ज्यादातर ऐप में UPI, कार्ड या नेट बैंकिंग से पेमेंट आसान है.
  • शहर के ज्यादातर इलाकों में डिलीवरी 48 घंटे के अंदर होती है, अगर देरी हो तो हेल्पलाइन पर शिकायत कर सकते हैं.

मोबाइल ऐप से गैस सिलेंडर बुकिंग – सबसे स्मार्ट तरीका

स्मार्टफोन यूजर्स के लिए ऐप सबसे बेहतरीन ऑप्शन है, Play Store से डाउनलोड करें और लॉगिन करें.

  • इंडेन गैस: IndianOil ONE App
  • भारत गैस: HelloBPCL for Business App
  • एचपी गैस: HP Pay App

Booking Steps:- 

  • सर्वप्रथम जिस कंपनी का आपका कनेक्शन है, उसका ऐप इंस्टॉल करें.
  • और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें (OTP आएगा).
  • होम पेज पर “Book Refill” या “गैस बुक करें” ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • उपभोक्ता संख्या वेरिफाई करें और बुकिंग कन्फर्म करें.

ऐप में आप डिलीवरी ट्रैक भी कर सकते हैं, सब्सिडी चेक कर सकते हैं, शिकायत दर्ज कर सकते हैं और पेमेंट भी ऑनलाइन कर सकते हैं (UPI, Card, Wallet) आदि से.

Online Website से Gas Cylinder Booking 2026 कैसे करें?

अगर आप वेबसाइट से किसी भी कंपनी का Gas Cylinder Book करना चाहते हैं, तो सभी कंपनियों के लिए एक जगह से डायरेक्ट ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुक कर सकते हैं. –

LPG Gas Cylinder Booking Online 2026

  • होम पेज से आपको अपने गैस सिलेंडर (Bharat/ HP/ Indane) के कंपनी पर क्लिक करना है. उदाहरण के तौर पर Bharat Gas पर क्लिक करेंगे.
  • क्लिक करते हीं न्यू वेब पेज ओपन हो जायेगा. –

Gas Cylinder Booking Online

  • यहाँ से आपको Book Your Cylinder के विकल्प पर क्लिक करना है.
  • जैसे हीं क्लिक करेंगे, तो न्यू पेज ओपन होगा. –

Gas Cylinder Booking Kaise Kare

  • यहाँ से आपको Online – Click to Book लिंक पर क्लिक करना है.
  • इसके बाद न्यू विंडो ओपन हो जायेगा. –

Gas Cylinder Booking Kaise Kare

  • यहाँ से आपको If you are not a registered user, please click here to register. लिंक पर क्लिक करना है.
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन के लिए इस तरह से पेज खुल जायेगा. –

Gas Cylinder Booking Online

  • अब अपना Consumer Number & Registered Mobile Number डालकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना है.
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करके Login ID & Password को क्रिएट कर लेना है.

Login & Book Your Gas Cylinder.

  • रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद आपको लॉगिन पेज पर आना है, जो इस प्रकार से है. –

Gas Cylinder Booking Kaise Kare

  • यहाँ पर अपना Login ID & Password डालकर पोर्टल में लॉगिन कर लेना है.
  • लॉगिन के बाद Gas Booking Refill पर क्लिक करना है.
  • इसके बाद आप अपना गैस बुकिंग कर सकते हैं, साथ हीं पेमेंट भी कर सकते हैं.

Important Links

Book LPG Gas Cylinder Online Book Now
Download & Book Cylinder By AppIndane Gas | HP Gas | Bharat Gas
Official WebsiteIndane | HP Gas | Bharat Gas
More Sarkari YojanaClick Here

निष्कर्ष 

2026 में एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग इतनी आसान हो गई है कि अब गैस एजेंसी जाना बिल्कुल जरूरी नहीं. WhatsApp या ऐप से 2 मिनट में बुकिंग हो जाती है. Gas Cylinder Booking Kaise Kare ऊपर दिए सभी तरीके ऑफिशियल हैं और बिल्कुल फ्री हैं. ऊपर बताए गए नंबर और स्टेप्स फॉलो करें तो 100% बुकिंग हो जाएगी.

इस लेख में LPG Gas Cylinder Booking Online 2026 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा किया गया है. अपना अनुभव कमेंट में जरूर बताएं – कौन सा तरीका आपको सबसे आसान लगा? अगर कोई नया अपडेट चाहिए तो हमें बताएं. और अगर आपको कोई समस्या आए तो कमेंट में बताएं या कंपनी के टोल-फ्री नंबर पर संपर्क करें.

LPG Gas Cylinder Booking News

देशभर में रसोई गैस (LPG) की बुकिंग प्रक्रिया ठप पड़ गई है. इंडेन गैस, एचपी गैस और भारत गैस की ऑनलाइन ऐप्स, वेबसाइट, IVRS नंबर्स, व्हाट्सएप चैनल और मिस्ड कॉल सर्विस सभी क्रैश हो रही हैं. लाखों उपभोक्ता “Server Down” का मैसेज देख रहे हैं या उनके ऑर्डर बिना सूचना के कैंसल हो जा रहे हैं. LPG डिस्ट्रीब्यूटर ऑफिस के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं.

यह समस्या आजकल अचानक उभरी है. न्यूज़ रिपोर्ट के मुताबिक, एलपीजी बुकिंग सिस्टम पर ट्रैफिक का बोझ इतना बढ़ गया है कि सिस्टम इसे हैंडल नहीं कर पा रहा. सामान्य दिनों में जहां एक डीलर को 1,000-1,200 बुकिंग्स आती हैं, वहीं अब 2,000 से 4,000 तक पहुंच गई हैं, यानी बुकिंग्स दस गुना बढ़ गई हैं.

मुख्य वजह उपभोक्ताओं में फैली अफवाह और पैनिक है. कई लोग मान रहे हैं कि घरेलू एलपीजी सप्लाई बंद हो सकती है. दरअसल, कुछ दिनों पहले सरकार ने 9 मार्च को जरूरी वस्तुओं के एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध लगाया था और घरेलू सप्लाई को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया था.

इस पैनिक के कारण उपभोक्ता जल्दी-जल्दी बुकिंग करने लगे हैं. कई लोग 25 दिन की अनिवार्य गैप पीरियड खत्म होने से पहले ही नई बुकिंग की कोशिश कर रहे हैं. परिणामस्वरूप, डीलर्स के पास ऑर्डर का ढेर लग गया और डिलीवरी में देरी हो रही है. पहले 2 दिन में सिलेंडर घर पहुंच जाता था, अब 4-5 दिन या एक हफ्ते तक लग रहा है.

FAQ’s – Gas Cylinder Booking Online

गैस सिलेंडर ऑनलाइन बुक करने का सबसे आसान तरीका क्या है?

आप इंडेन, एचपी या भारत गैस के लिए मोबाइल ऐप, वेबसाइट, व्हाट्सऐप, मिस्ड कॉल, IVRS कॉल या SMS के जरिए आसानी से बुकिंग कर सकते हैं.

गैस सिलेंडर बुक करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर क्यों जरूरी है?

सभी तरीकों (कॉल, SMS, व्हाट्सऐप, ऐप) में बुकिंग उसी मोबाइल नंबर से होती है जो गैस कंपनी में रजिस्टर्ड है.

गैस सिलेंडर बुक करने में कितना समय लगता है?

आमतौर पर 1-2 मिनट लगते हैं और बुकिंग कन्फर्म होने पर तुरंत SMS आ जाता है.

क्या बिना स्मार्टफोन के गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं?

हाँ, सामान्य फोन से IVRS कॉल (Indane Gas – 7718955555) या डायरेक्ट कॉल नंबर पर बुकिंग कर सकते हैं.

बुकिंग कन्फर्म होने का प्रमाण कैसे मिलता है?

बुकिंग सफल होने पर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर तुरंत कन्फर्मेशन SMS आ जाता है.

क्या एक ही समय में दो सिलेंडर बुक कर सकते हैं?

नहीं, नियमों के अनुसार पिछले सिलेंडर डिलीवरी के बाद ही नया बुक होता है.

गैस बुकिंग के लिए उपभोक्ता नंबर (Consumer Number) चाहिए क्या?

दातर तरीकों (व्हाट्सएप, IVRS, कॉल) में नहीं चाहिए, क्योंकि रजिस्टर्ड मोबाइल से ऑटोमैटिक पहचान हो जाती है, ऐप में कभी-कभी जरूरत पड़ सकती है.

अगर बुकिंग नहीं हो रही तो क्या करें?

सबसे पहले रजिस्टर्ड नंबर से ही ट्राई करें, अगर फिर भी समस्या हो तो IVRS या कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें.

गैस बुकिंग में कोई चार्ज लगता है क्या?

नहीं, बुकिंग (कॉल, व्हाट्सएप, IVRS, ऐप) पूरी तरह फ्री है, केवल सिलेंडर की कीमत और डिलीवरी चार्ज (यदि लागू) देना होता है.

vikash

Leave a Comment