Jharkhand TET 2026 (Notification Out): Apply Online, Check Eligibility, Last Date, Fee, Exam Pattern & All Details

Jharkhand TET 2026:- झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने झारखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (JTET 2026) या JHTET 2026 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. यह परीक्षा झारखंड के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 5 (प्राइमरी लेवल) और कक्षा 6 से 8 (अपर प्राइमरी लेवल) के शिक्षकों के लिए योग्यता परीक्षा है. जो उम्मीदवार राज्य में शिक्षक बनना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है Jharkhand TET 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं. अधिसूचना 28 मार्च 2026 को जारी हुई थी, और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 21 मई 2026 तक चलेगी.

आपको बता दें झारखंड अकादमिक परिषद (JAC) द्वारा आयोजित यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं. इसलिए इस परीक्षा की पूरी जानकारी एक जगह उपलब्ध कराई गई है. यहां हम आपको JTET 2026 की पूरी डिटेल्स – पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क, महत्वपूर्ण तिथियां, परीक्षा पैटर्न, योग्यता अंक और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बता रहे हैं.

इसके आलावा, आर्टिकल एक अंतिम चरण में क्विक लिंक्स भी हमने प्रदान कराया है जिसके माध्यम से डायरेक्टली वेबसाइट पर जाकर Jharkhand Teacher Eligibility Test JHTET Online Form 2026 सबमिट कर सकते हैं….

Jharkhand TET 2026 – Highlights

Name of the ArticleJharkhand TET 2026
AuthorityJharkhand Academic Council (JAC)
Examination NameJharkhand Teacher Eligibility Test (JHTET) 2026
Paper
  • JTET Level I: Classes 1 to 5
  • JTET Level II: Classes 6 to 8
Exam LevelState Level
Mode of ApplyOnline
Apply Start Date21st April 2026
Last Date to Apply Online 21st May 2026
Jharkhand TET 2026 NotificationReleased Now
Certificate ValidityLifetime
Mode of ExamOffline
Minimum Qualifying Marks60% (55% for BC & 52% for SC/ST/SEBC/PwD)
Application LinksGiven Below
CategoryOnline Form
Official Websitejacexamportal.in

Jharkhand TET 2026 Notification Out

झारखण्ड अकादमिक कौंसिल (JAC) द्वारा Jharkhand Teacher Eligibility Test (JHTET) 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है. वैसे सभी कैंडिडेट्स जो बेसब्री से Jharkhand TET 2026 का नोटिफिकेशन जारी होने का इन्तेजार कर रहे थे, उन सभी के लिए गुड न्यूज़ है. विज्ञापन के अनुसार Jharkhand Teacher Eligibility Test JHTET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 से शुरू हो रहा है. इच्छुक व योग्य उम्मीदवार JAC के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर Jharkhand TET 2026 Apply Online कर सकते हैं.

JTET झारखंड राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों में प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्तर पर शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य पात्रता परीक्षा है. प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्तर पर शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवार jacexamportal.in पर जाकर Jharkhand TET Online Application Form 2026 भर सकते हैं. विशेष रूप से यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है जो राज्य के सरकारी या निजी स्कूलों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक कक्षाओं में शिक्षक पद पर नियुक्ति चाहते हैं.

Jharkhand TET 2026

यदि आप भी Jharkhand Teacher Eligibility Test (JHTET 2026) Online Form भरना चाहते हैं, तो झारखण्ड अकादमिक कौंसिल (JAC) के वेबसाइट पर जाकर लास्ट डेट 21 मई 2026 से पहले तक अप्लाई करना होगा.

Jharkhand TET 2026 Important Dates

EventsDates
Publication of Official Notification28th March 2026
Online Application Start Date21st April 2026
Last Date to Apply Online21st May 2026
Admit Card Release DateNotify Soon
JHTET 2026 Exam DateNotify Soon

अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 21 मई 2026 तक चलेगी जैसे बताया गया. परीक्षा ऑफलाइन (पेन-पेपर) मोड में होगी और इसमें दो पेपर होंगे – पेपर-1 (प्राथमिक शिक्षक) और पेपर-2 (उच्च प्राथमिक शिक्षक). परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी किया जाएगा.

JHTET 2026 Eligibility Criteria

झारखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (JHTET) 2026 में दो पेपर हैं, इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले पात्रता की जांच अवश्य करनी चाहिए. –

PaperEducational Qualification
Jharkhand TET Paper 1 (Primary Teacher Class 1-5)
  • आवेदक 10+2 इंटरमीडिएट सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) कम से कम 50% मार्क्स के साथ और 2 साल के डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (B.T.C/D.El.Ed) के फाइनल ईयर में पास होना चाहिए या शामिल होना चाहिए. या
  • 10+2 इंटरमीडिएट सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) कम से कम 45% मार्क्स के साथ और NCTE (रिकग्निशन नॉर्म्स एंड प्रोसीजर), रेगुलेशंस, 2002 के अनुसार 2 साल के डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (B.T.C/D.El.Ed) के फाइनल ईयर में पास होना चाहिए या शामिल होना चाहिए. या
  • 10+2 इंटरमीडिएट सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) कम से कम 50% मार्क्स के साथ और 4 साल के बैचलर ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन (B.El.Ed) के फाइनल ईयर में पास होना चाहिए या शामिल होना चाहिए. या 
  • इंटरमीडिएट 10+2 सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) कम से कम 50% मार्क्स के साथ और फाइनल ईयर में पास होना चाहिए या शामिल होना चाहिए. या
  • बैचलर डिग्री (या इसके बराबर) और दो साल का डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (B.T.C/DELED) पास किया हो या फाइनल ईयर में हो.
Jharkhand TET Paper 2 (Upper Primary Teacher Class 6-8)
  • बैचलर डिग्री (या इसके समकक्ष) और 2-साल के डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (B.T.C./ D.El.Ed.) के फाइनल ईयर में पास होना या शामिल होना चाहिए. या
  • बैचलर डिग्री (या इसके समकक्ष) कम से कम 50% मार्क्स के साथ और बैचलर इन एजुकेशन (B.Ed/L.T./शिक्षा शास्त्री (रेगुलर)) के फाइनल ईयर में पास होना या शामिल होना चाहिए.
  • बैचलर डिग्री (या इसके समकक्ष) कम से कम 45% मार्क्स के साथ और बैचलर इन एजुकेशन (B.Ed/L.T./शिक्षा शास्त्री (रेगुलर)) के फाइनल ईयर में पास होना चाहिए या शामिल होना चाहिए, इस बारे में समय-समय पर जारी NCTE (रिकग्निशन नॉर्म्स एंड प्रोसीजर) रेगुलेशंस के अनुसार. या
  • 10+2 इंटरमीडिएट / सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) कम से कम 50% मार्क्स के साथ और 4-साल के बैचलर ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन (B.El.Ed) के फाइनल ईयर में पास होना चाहिए या शामिल होना चाहिए. या 
  • 10+2 इंटरमीडिएट / सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) कम से कम 50% मार्क्स के साथ और 4 साल के B.A/B.Sc.Ed या B.A.Ed/B.Sc.Ed के फाइनल ईयर में पास होना चाहिए. या
  • कम से कम 50% मार्क्स के साथ बैचलर डिग्री (या इसके समकक्ष) और B.Ed (स्पेशल एजुकेशन) के फाइनल ईयर में पास होना या शामिल होना चाहिए.
  • 55% मार्क्स के साथ मास्टर डिग्री और 3 साल का इंटीग्रेटेड B.Ed-M.Ed कोर्स अनिवार्य है.

Jharkhand TET Age Limit

CategoryAge Limit
Minimum Age21 Years
Upper Age LimitJHTET 2026 Upper Age Limit अकादमिक कौंसिल द्वारा जारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन में नहीं बताई गई है.

Jharkhand TET 2026 Application Fee

आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है, JHTET 2026 दोनों पेपर (प्राथमिक + उच्च प्राथमिक) के लिए अलग शुल्क है. कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क ऑनलाइन ही जमा करना होगा (डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ऑफलाइन मोड).

CategoryLevel I (Class 01–05) (₹)Level II (Class 06–08) (₹)Both Levels (Class 01–05 & 06–08) (₹)
General Category1,300/-1,300/-1,500/-
Scheduled Caste (SC)700/-700/-800/-
Scheduled Tribe (ST)700/-700/-800/-
Particularly Vulnerable Tribal Groups (PVTG)500/-500/-600/-
Backward Class – 1 (BC-1)1,300/-1,300/-1,500/-
Backward Class – 2 (BC-2)1,300/-1,300/-1,500/-
Economically Weaker Section (EWS)1,300/-1,300/-1,500/-
Divyang (Persons with Disabilities)700/-700/-800/-

Jharkhand TET 2026 Exam Pattern

Jharkhand Teacher Eligibility Test (JHTET) 2026 के लिए अप्लाई करने बाले अभ्यर्थी यहाँ से Jharkhand TET Paper 1 & Paper 2 Exam Pattern 2026 की जाँच कर सकते हैं. –

JHTET Paper 1 Exam Pattern

JTET 2026 पेपर I कुल 150 मार्क्स का होगा और यह OMR-बेस्ड एग्जाम होगा, हर सही जवाब के लिए, कैंडिडेट्स को +1 मिलेगा.

Subject’s NameNumber of QuestionsMarks
Child Development and Teaching Methodology (Compulsory)3030
Language-I (Hindi/Sanskrit/Urdu/English – any one language)
(For Urdu subject teachers, Urdu will be compulsory in place of any one language)
3030
Language-II (Any one language other than Language–I)3030
Mathematics3030
Environmental Studies3030
Total150150
  • Time Duration: 2 Hours 30 Minutes

JHTET Paper 2 Exam Pattern

झारखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 के दूसरे पेपर में अलग-अलग सब्जेक्ट से जुड़े 150 ऑब्जेक्टिव-टाइप सवाल होंगे. –

SectionSubject’s NameNumber of QuestionsMarks
1Compulsory
Child Development and Teaching Methodology (Compulsory)3030
Language-I (Hindi/Sanskrit/Urdu/English – any one language) (For Language Teachers / Special Teachers (Urdu), one of the subjects must be chosen accordingly)3030
Language-II (Any one language other than Language–I)3030
2Optional
For Mathematics & Science Teacher:
Questions related to Mathematics & Science5050
General Knowledge of Computer1010
For Social Science Teacher:
Questions related to Social Studies5050
General Knowledge of Computer1010
For Language Teacher/ Urdu Teacher: (Choose either IV(a) or IV(b))
Total150150
  • Time Duration: 2 Hours 30 Minutes

Jharkhand TET Minimum Qualifying Marks

Category
Qualifying Percentage
General60%
BC/ EBC/ EWS55%
SC/ ST50%
PwD50%

How to Apply Online for Jharkhand TET 2026?

यदि JHTET 2026 के लिए योग्य हैं, और अप्लाई करना चाहते हैं तो झारखण्ड अकादमिक कौंसिल (JAC) के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. अप्लाई करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करने. –

Jharkhand TET 2026

  • होम पेज के Recent Announcements सेक्शन में जाएँ.
  • यहाँ से JHARKHAND TET EXAM – 2026 लिंक पर क्लिक करना है.
  • क्लिक करते हीं न्यू विंडो ओपन हो जायेगा. –

Jharkhand TET 2026 Online Apply

  • अब JHARKHAND TET EXAM -2026 पेज खुल जायेगा.
  • यहाँ पर आपको New Registration का लिंक दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करना है. (लिंक 21 अप्रैल 2026 को सक्रिय होगा)
  • इसके बाद आपको अपनी JHTET 2026 Online Registration प्रक्रिया को पूरा करना है.
  • सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन डिटेल्स मिल जायेगा, जिसकी सहायता से पोर्टल में लॉगिन करके ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे.

Login & Fill JHTET 2026 Online Application Form

  • रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके पोर्टल में लॉगिन करना है.
  • और Online Application Form को भरना है.
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्ताबेजों को स्कैन करके अपलोड करना है.
  • और तय आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन के माध्यम से करना होगा.
  • लास्ट में, सारी प्रक्रिया पूर्ण करके फाइनल सबमिट कर दें, और एप्लीकेशन स्लिप का प्रिंटआउट निकालकर रख लें.

Important Links

Jharkhand TET 2026 Apply OnlineApply Now (Link Active on 21 April 2026)
JHTET 2026 NotificationDownload PDF
JHTET 2026 Press Advertisement Download PDF
Official WebsiteVisit Now
For More UpdateClick Here

Conclusion

JTET 2026 झारखंड के हजारों युवाओं के लिए शिक्षक बनने का सपना पूरा करने का सुनहरा मौका है. आवेदन की अंतिम तिथि 21 मई 2026 है – देरी न करें, आवेदन शुरू होते हीं Jharkhand TET 2026 के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर दें. और JHTET 2026 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए JAC द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ें.

FAQ’s – JHTET 2026

झारखंड TET क्या है?

झारखंड TET (JTET) का पूरा नाम झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा है. यह झारखंड में कक्षा 1 से 5 (प्राथमिक) और कक्षा 6 से 8 (उच्च प्राथमिक) के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए पात्रता परीक्षा है. इसे झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) आयोजित करता है.

JTET 2026 की अधिसूचना कब जारी हुई?

JTET 2026 की अधिसूचना 28 मार्च 2026 को जारी की गई है.

JTET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होगा?

ऑनलाइन आवेदन 21 अप्रैल 2026 से शुरू होगा.

Jharkhand TET 2026 Last Date कब है?

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार योग्य उम्मीदवार 21 मई 2026 तक JTET 2026 के लिए के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

JTET 2026 में कितने पेपर होते हैं?

JTET में दो पेपर होते हैं:

  • पेपर 1: कक्षा 1 से 5 के लिए (प्राथमिक स्तर)
  • पेपर 2: कक्षा 6 से 8 के लिए (उच्च प्राथमिक स्तर)
JTET 2026 के लिए पात्रता मानदंड क्या हैं?
  • पेपर 1 (कक्षा 1-5): हायर सेकेंडरी (12वीं) पास + D.El.Ed/B.El.Ed या समकक्ष डिप्लोमा.
  • पेपर 2 (कक्षा 6-8): स्नातक + B.Ed/D.El.Ed या समकक्ष योग्यता.
  • न्यूनतम आयु 21 वर्ष है, ऊपरी आयु सीमा अधिसूचना में देख सकते हैं.
Jharkhand TET 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

आप सभी JAC के आधिकारिक पोर्टल https://jacexamportal.in/jhtet.html पर जाकर Jharkhand Teacher Eligibility Test (JHTET) 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

vikash

Leave a Comment