Jharkhand Home Guard Recruitment 2025: Apply Online for 737 Posts, Check Jharkhand Home Guard Notification, Eligibility & Last Date

Jharkhand Home Guard Recruitment 2025:- झारखंड होम डिफेंस कॉर्प्स, रांची द्वारा होम गार्ड विभाग दुमका के तहत ग्रामीण होम गार्ड और शहरी होम गार्ड के पदों पर कुल 737 रिक्तियों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है. Jharkhand Home Guard Recruitment 2025 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 18 नवंबर 2025 से आधिकारिक वेबसाइट jhpolice.gov.in पर शुरू होगी. यह अवसर उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है जो सरकारी नौकरी में रुचि रखते हैं और शारीरिक रूप से फिट हैं. दुमका जिले के होम गार्ड विभाग ने विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत यह भर्ती निकाली है.

इस भर्ती के तहत कुल 737 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें ग्रामीण और शहरी होम गार्ड के पद शामिल हैं. खास बात यह है कि ग्रामीण होम गार्ड के पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मात्र 7वीं कक्षा उत्तीर्ण है. इच्छुक उम्मीदवार 18 नवंबर 2025 से 21 दिसंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. Jharkhand Home Guard Recruitment 2025 से संबंधित सपूर्ण जानकारी इस लेख में साझा किया गया है.

साथ हीं, आर्टिकल के अंतिम चरण में डायरेक्ट लिंक्स भी प्रदान कराया गया है ताकि इच्छुक अभ्यर्थी Jharkhand Home Guard Recruitment 2025 Apply Online कर सकें आसानी से…

Jharkhand Home Guard Recruitment 2025 – Overviews

Article NameJharkhand Home Guard Recruitment 2025
OrganizationJharkhand Home Defense Corps, Ranchi
Post NameHome Guard
Total Vacancies737
Mode of ApplicationOnline
Application Start Date18th November 2025
Last Date to Apply Online2nd December 2025
Jharkhand Home Guard Vacancy NotificationReleased
CategoryLatest Jobs
Apply LinkGiven Below
Official Websitejhpolice.gov.in

झारखंड होम गार्ड भर्ती: कुल पद 737, 7वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर, 18 नवंबर से शुरू होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन – Jharkhand Home Guard Recruitment 2025

आप सभी की जानकारी के लिए बता दें झारखंड होम गार्ड भर्ती 2025 ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए आयोजित की जा रही है. होम गार्ड विभाग दुमका द्वारा आयोजित इस भर्ती में ग्रामीण ब्लॉकों के लिए 667 पद और शहरी ब्लॉकों के लिए 70 पद शामिल हैं. Jharkhand Home Guard Recruitment 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 नवंबर 2025 से शुरू होकर 02 दिसंबर 2025 तक चलेगा. इच्छुक सभी अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर आधिकारिक पोर्टल पर अपना एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं.

यदि आप भी Jharkhand Home Guard Recruitment 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो झारखंड होम गार्ड भर्ती 2025 के लिए अंतिम तिथि से पहले तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. झारखंड होम गार्ड भर्ती 2025 के लिए अप्लाई कैसे करना है? इसकी पूरी प्रक्रिया इस लेख में निचे स्टेप बाई स्टेप शेयर किया गया है…

Jharkhand Home Guard Recruitment 2025 Eligibility Criteria

झारखंड होम गार्ड भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना होगा. –

Jharkhand Home Guard Recruitment Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता) – 

  • ग्रामीण होम गार्ड के लिए न्यूनतम 7वीं कक्षा उत्तीर्ण (मान्यता प्राप्त बोर्ड से), जबकि शहरी होम गार्ड के लिए 10वीं कक्षा उत्तीर्ण आवश्यक है.

Jharkhand Home Guard Recruitment Age Limit – 

  • Age limit as on 01.01.2025
  • Minimum Age :- 19 Years.
  • Maximum Age :- 40 Years.
  • एससी/एसटी और अन्य आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी.

Jharkhand Home Guard Physical Standards Test (शारीरिक मानक) – 

मापदंडपुरुष (सामान्य/ओबीसी/बीसी)पुरुष (SC/ ST)महिला (सभी)
लंबाई162 से०मी०157 से०मी०148 से०मी०
सीना79 से०मी०76 से०मी०लागु नहीं

Residential (आवासीय) – 

  • ग्रामीण होम गार्ड के लिए:- अभ्यर्थी को दुमका जिला के उस प्रखण्ड का स्थायी निवासी होना चाहिए, जहाँ से ग्रामीण गृह रक्षक के रूप में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन करेगें. अपने आवेदन के साथ राज्य सरकार के द्वारा प्राधिकृत सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत आवासीय प्रमाण पत्र की स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति को आवेदन में अपलोड करना सुनिश्चित करेगें.
  • शहरी होम गार्ड के लिए:- अभ्यर्थी को दुमका जिला के शहरी क्षेत्र का सामान्य निवासी होना चाहिए. अपने आवेदन के साथ राज्य सरकार के द्वारा प्राधिकृत सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत आवासीय प्रमाण पत्र की स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति को आवेदन में अपलोड करना सुनिश्चित करेगें.

Jharkhand Home Guard Vacancy 2025 Details

झारखंड होम गार्ड भर्ती 2025 के माध्यम से कुल 737 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें ग्रामीण और शहरी होम गार्ड के पद शामिल हैं. –

ग्रामीण होम गार्ड के लिए:-

Block NameFemaleMaleTotal
दुमका मुफस्सिल313263
काठीकुण्ड414182
गोपीकान्दर313162
शिकारीपाड़ा434386
रानेश्वर353671
मसलिया333366
जामा222345
जरमुण्डी333467
सरैयाहाट242448
रामगढ़383977
Total331336667

शहरी होम गार्ड के लिए:- 

Block NameFemaleMaleTotal
दुमका शहरी /बासुकीनाथ अधिसूचित क्षेत्र353570

Jharkhand Home Guard Recruitment 2025 Important Date

EventsDates
Official Notification Release Date5th November 2025
Online Application Start From18th November 2025
Apply Online Last Date2nd December 2025

Jharkhand Home Guard Recruitment 2025 Selection Process

झारखंड होम गार्ड भर्ती 2025 में अभ्यर्थियों का चयन निम्न प्रकार होगी. –

  • Physical Fitness Test
  • Hindi Writing Ability Test
  • Technical Skill Test

Physical Exam (शारीरिक जाँच परीक्षा) –

  • इसके अन्तर्गत 01 मील की दौड़, ऊँची कूद, लम्बी कूद, शॉट पूट सम्मिलित होगा, जिसमें अंक निम्नवत प्रदान किया जायेगा.

pply Online Last Date 2nd December 2025 Jharkhand Home Guard Recruitment 2025

Hindi Writing Ability Test (हिन्दी लेखन-क्षमता परीक्षा) – 

  • शारीरिक जाँच परीक्षा में सफल अभ्यर्थी को हिन्दी लेखन क्षमता की परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा, जिसमें ग्रामीण गृह रक्षकों के लिए 7वीं कक्षा तथा शहरी गृह रक्षकों के लिए 10वीं कक्षा के स्तर के अनुसार लेखन क्षमता की जाँच की जायेगी। यह क्वालिफाईंग होगा। पूर्णांक 100 एवं उत्तीर्णांक 30 होगा.

Technical Proficiency Test (तकनीकी दक्षता परीक्षा) (सिर्फ शहरी तकनीकी दक्ष गृह रक्षक अभ्यर्थियों के लिए) – 

  • शारीरिक जाँच परीक्षा एवं हिन्दी लेखन क्षमता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की तकनीकी दक्षता परीक्षा ली जायेगी, जो क्वालिफाईंग होगा. पूर्णांक 100 एवं उत्तीर्णांक 30 होगा.

सभी जाँच परीक्षा की समाप्ति के बाद उपर्युक्त अधिसूचना में दिये गये प्रावधान के आधार पर मेधा सूची तैयार की जायेगी, जिसके आलोक में रिक्ति के विरूद्ध चयन किया जायेगा. चयनित अभ्यर्थियों का चिकित्सीय जाँच तथा पुलिस द्वारा चरित्र सत्यापन कराने के पश्चात् उसे अनुकूल पाये जाने पर चयनित अभ्यर्थियों को मुख्यालय, झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी, राँची के आदेशोपरांत गृह रक्षक बुनियादी प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर उन्हें गृह रक्षक के रूप में नामांकन कर प्रावधान अनुसार नामांकन प्रमाण-पत्र वितरण किया जायेगा.

How to Apply Online for Jharkhand Home Guard Recruitment 2025?

आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे. यदि आप Jharkhand Home Guard Recruitment 2025 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें. –

Step 1. Complete Registration. – 

  • Jharkhand Home Guard Recruitment 2025 Online Apply करने के लिए सबसे पहले इसके रिक्रूटमेंट फिसियल वेबसाइट पर जाना होगा.
  • वेबसाइट के होम पेज पर जाकर New User पर क्लिक करना है.
  • क्लिक करने पर नेक्स्ट पेज कुछ इस प्रकार से आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जायेगा. –

Jharkhand Home Guard Vacancy 2025

  • इस पेज पर मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करके अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा.
  • सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन के बाद आपको User ID & Password प्राप्त होगा, जिसे सुरक्षित रखना है.

Step 2. Login & Fill Application Form. – 

Jharkhand Home Guard Recruitment

  • रजिस्ट्रेशन के समय प्राप्त User ID & Password दर्ज करके पोर्टल में लॉगिन कर लेना है.
  • लॉगिन करने के बाद “Home Guard Department Dumka Rural Home Guard, Urban Home Guard Recruitment 2025 Apply Online” लिंक पर क्लिक करना है.
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म खुल जायेगा, जिसे ध्यानपूर्वक भरना होगा.
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्ताबेजों को स्कैन करके अपलोड करना है.
  • और अंत में, फाइनल सबमिट पर क्लिक करके एप्लीकेशन स्लिप का प्रिंटआउट निकालकर रख लें.

Important Links

Direct Link to Apply Online Jharkhand Home Guard Recruitment 2025Link Active on 18.11.2025
Direct Link to Jharkhand Home Guard Recruitment 2025 NotificationDownload PDF
Official WebsiteVisit Now
More Govt. JobsClick Here

निष्कर्ष 

ग्रामीण क्षेत्रों में 667 पद और शहरी क्षेत्रों में 70 पद उपलब्ध हैं. इन पदों में पुरुष और महिला दोनों के लिए आरक्षण का प्रावधान है. इच्छुक सभी कैंडिडेट्स झारखंड होम गार्ड भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस लेख में Jharkhand Home Guard Recruitment 2025 से जुड़ी सभी नवीनतम जानकारी साझा किया गया है. हालाँकि, जैसे हीं आधिकारिक तौर पर इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू होता है तो इस पेज पर उलब्ध डायरेक्ट लिंक सक्रिय हो जायेगा और आप सभी अपना आवेदन जमा कर सकेंगे.

FAQ’s – Jharkhand Home Guard Recruitment 2025
Q. झारखंड होम गार्ड भर्ती 2025 में कुल कितने पद हैं?

उत्तर:- कुल 737 पद हैं, जिनमें ग्रामीण होम गार्ड के 667 और शहरी होम गार्ड के 70 पद शामिल हैं.

Q. ग्रामीण होम गार्ड के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता क्या है?

उत्तर:- ग्रामीण होम गार्ड के लिए न्यूनतम 7वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है.

Q. शहरी होम गार्ड के लिए शैक्षिक योग्यता क्या है?

उत्तर:- शहरी होम गार्ड के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है.

Q. झारखंड होम गार्ड भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा क्या है?

उत्तर:- न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष है. आरक्षण नियमों के अनुसार छूट उपलब्ध है.

Q. झारखंड होम गार्ड भर्ती 2025 के लिए आवेदन कब शुरू होगा?

उत्तर:- झारखंड होम गार्ड भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 नवंबर 2025 से शुरू कर दिया जायेगा.

Q. Jharkhand Home Guard Recruitment 2025 Last Date क्या है?

उत्तर:- ऑफिसियल नोटिफिकेशन के अनुसार झारखण्ड होम गार्ड भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 02 दिसंबर 2025 तय है.

Q. Jharkhand Home Guard Recruitment 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर:- इच्छुक अभ्यर्थी https://recruitment.jharkhand.gov.in/ पर जाकर या तो हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध सीधे लिंक की मदद से झारखण्ड होम गार्ड भर्ती में आवेदन कर सकते हैं.

vikash

Leave a Comment