Inter Pass Kanya Utthan Yojana 2025: बिहार सरकार द्वारा राज्य की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक +2) प्रोत्साहन योजना 2025 शुरू की गई है। इस योजना के तहत बिहार बोर्ड से इंटरमीडिएट (Class 12th) पास अविवाहित छात्राओं को ₹25,000 की एकमुश्त सहायता राशि दी जाती है, ताकि वे आगे की पढ़ाई जारी रख सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। आप सभी योग्य एवं इच्छुक छात्रा इस मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2025 के लिए 15 अगस्त 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
इस लेख में हम आपको इस योजना की पूरी जानकारी देंगे – जैसे कौन इस योजना के लिए पात्र है, कौन-कौन से दस्तावेज़ लगेंगे, आवेदन कैसे करें, और पैसा कब मिलेगा। तो अगर आप या आपके परिवार में कोई बेटी 12वीं पास कर चुकी है, तो यह लेख जरूर पढ़ें और योजना का पूरा फायदा उठाएं।
Inter Pass Kanya Utthan Yojana 2025: Overview
Scheme Name | Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2025 |
Launched By | Bihar Government |
Beneficiaries | Unmarried girls who passed Class 12 (BSEB) |
Scholarship Amount | ₹25,000 (One-time) |
Mode of Application | Online |
Start Date | 15th August 2025 |
Last Date | 31st December 2025 |
Payment Method | Direct Bank Transfer (DBT) |
Official Website | medhasoft.bihar.gov.in |
Bihar Board 12th Pass Scholarship 2025
आज के इस आर्टिकल में हम उन सभी छात्राओं जो साल 2025 में 12वीं कक्षा पास कर चुकी है और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक+2) प्रोत्साहन योजना 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करके ₹25000 का स्कॉलरशिप प्राप्त करना चाहती है, उन सभी को इस लेख में बहुत-बहुत हार्दिक स्वागत करते है। आज हम आप सभी को इस लेख में Bihar Board 12th Pass Scholarship 2025 के बारे में बताएंगे। जिससे इस योजना के लिए आप ऑनलाइन अपने घर बैठे आवेदन कर पाएंगे।
अगर आप इस Bihar Kanya Utthan Yojana 2025 Online Apply करना चाहते है, तो आप इस लेख को पूरे ध्यान पूर्वक और अंत तक अवश्य ही पढ़ें। क्योंकि इस लेख में हम मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना से संबधित पूरी जानकारी को विस्तृत में बताए हुए है। इसलिए आप इसे पूरा जरूर ही पढ़ें।
Important Dates – Bihar 12th Pass Kanya Utthan Yojana 2025
Event | Date |
---|---|
Online Application Start Date | 15th August 2025 |
Last Date to Apply | 31st December 2025 |
Scholarship Amount Disbursement | October 2025 (Expected) |
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है?
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई एक कल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में सहायता प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत जन्म से लेकर स्नातक स्तर तक की पढ़ाई पूरी करने वाली अविवाहित छात्राओं को वित्तीय सहायता दी जाती है।
इस योजना के तहत विशेष रूप से इंटर (12वीं) पास करने पर ₹25,000 और स्नातक (Graduation) पास करने पर ₹50,000 की राशि सरकार द्वारा सीधे छात्रा के बैंक खाते में भेजी जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना, बाल विवाह की रोकथाम करना, लिंगानुपात में सुधार लाना और लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना है।
मुख्यमंत्री बालिका 12वीं पास प्रोत्साहन योजना क्या है?
मुख्यमंत्री बालिका 12वीं पास प्रोत्साहन योजना बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही एक विशेष छात्रवृत्ति योजना है, जिसका उद्देश्य इंटरमीडिएट (12वीं कक्षा) पास करने वाली अविवाहित छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वे अपनी उच्च शिक्षा जारी रख सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।
इस योजना के तहत बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) से 12वीं पास करने वाली सभी वर्गों की छात्राओं (चाहे प्रथम, द्वितीय या तृतीय श्रेणी में पास हुई हों) को ₹25,000 की एकमुश्त राशि दी जाती है। यह राशि सीधे छात्रा के आधार से लिंक बैंक खाते में DBT के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है।
मुख्यमंत्री बालिका इंटर पास स्कॉलरशिप योजना के मुख्य उद्देश्य
Mukhyamantri Balika Inter Pass Scholarship Yojana के माध्यम से बिहार सरकार का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि बेटियों को सामाजिक, शैक्षणिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाना भी है। इस योजना के कई मुख्य उद्देश्य हैं जो निम्नलिखित हैं:
- इंटरमीडिएट (12वीं) पास करने वाली छात्राओं को ₹25,000 की स्कॉलरशिप देकर उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित करना।
- आर्थिक सहायता मिलने से लड़कियों की पढ़ाई नहीं रुकेगी और बाल विवाह की प्रवृत्ति में कमी आएगी।
- छात्राओं को आर्थिक सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना।
- ग्रेजुएशन तक पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहन देना ताकि वे अपने करियर में आगे बढ़ सकें।
- बेटियों को सम्मान और अवसर मिलने से समाज में उनकी अहमियत बढ़ेगी, जिससे कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों पर नियंत्रण होगा।
- बेटियों को बढ़ावा देने से समाज में लड़के और लड़कियों के बीच संतुलन (Gender Ratio) सुधरेगा।
- इस योजना के माध्यम से बेटियों को समान अधिकार और सम्मान दिलाने की दिशा में एक मजबूत कदम उठाया गया है।
Benefits of 12th Pass Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2025
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2025 के तहत बिहार सरकार राज्य की 12वीं पास अविवाहित छात्राओं को कई महत्वपूर्ण लाभ प्रदान करती है, जो उनके शैक्षणिक और सामाजिक विकास के लिए सहायक हैं। नीचे इस योजना के प्रमुख लाभों के बारे में बताए गये है:
- बिहार बोर्ड से इंटर पास अविवाहित छात्राओं को ₹25,000 की सहायता राशि दी जाती है।
- छात्रवृत्ति की राशि सीधे छात्रा के आधार से लिंक बैंक खाते में भेजी जाती है।
- इस राशि से छात्राएं आगे की पढ़ाई (Graduation) के लिए किताबें, फीस और अन्य आवश्यकताओं को पूरा कर सकती हैं।
- यह आर्थिक सहायता छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक मजबूत आधार प्रदान करती है।
- छात्राओं को शिक्षा जारी रखने का मौका मिलने से बाल विवाह की प्रवृत्ति में कमी आती है।
- यह लाभ सभी जातियों व वर्गों की छात्राओं के लिए है, जिन्होंने बिहार बोर्ड से इंटर पास किया हो।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है और समय की बचत होती है।
- यह योजना बेटियों को सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर उन्हें समाज में सम्मान दिलाने का कार्य करती है।
मुख्यमंत्री 12वीं पास कन्या उत्थान योजना 2025 तहत मिलने वाले राशि
मुख्यमंत्री 12वीं पास कन्या उत्थान योजना 2025 के तहत बिहार सरकार द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने वाली अविवाहित छात्राओं को ₹25,000 की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। यह राशि छात्रा की डिवीजन (प्रथम, द्वितीय या तृतीय) चाहे जो भी हो, सभी योग्य छात्राओं को दी जाती है, बशर्ते वे अन्य सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करती हों।
यह सहायता राशि सीधे छात्रा के आधार से लिंक बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है, जिससे छात्राएं अपनी उच्च शिक्षा की पढ़ाई जारी रख सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।
- ₹25,000 की एकमुश्त आर्थिक सहायता दी जाती है।
- यह राशि 12वीं पास करने पर सिर्फ एक बार दी जाती है।
- यह राशि सीधे छात्रा के आधार लिंक्ड बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है।
- छात्रा की डिवीजन (1st, 2nd या 3rd) कोई भी हो, वह इस राशि की हकदार होती है, यदि अन्य पात्रता मानदंड पूरे करती है।
Who is Eligible For Bihar 12th Pass Girl Scholarship 2025?
बिहार मुख्यमंत्री 12वीं पास कन्या उत्थान स्कॉलरशिप योजना 2025 का लाभ लेने के लिए छात्रा को कुछ आवश्यक पात्रता शर्तों को पूरा करना होता है। नीचे इस योजना की पात्रता से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है:
- आवेदन करने वाली छात्रा का मूल निवास बिहार राज्य का होना अनिवार्य है।
- छात्रा ने वर्ष 2025 में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) से इंटरमीडिएट परीक्षा प्रथम, द्वितीय या तृतीय श्रेणी से पास की हो।
- इस छात्रवृति योजना का लाभ केवल अविवाहित छात्राओं को ही मिलेगा।
- छात्रा के नाम से चालू बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक और DBT (Direct Benefit Transfer) सक्षम हो।
- यदि छात्रा के परिवार में कोई आयकरदाता या सरकारी कर्मचारी है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी।
- योजना के तहत एक ही परिवार से दो से अधिक बेटियों को यह लाभ नहीं दिया जाएगा।
Documents Required for Medhasoft 12th Scholarship 2025 Apply Online
अगर आप बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2025 के तहत ₹25,000 की स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहती हैं, तो आपको नीचे दिए गए दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी:
- आधार कार्ड
- 12वीं की मार्कशीट
- बैंक पासबुक (DBT-लिंक्ड खाता)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
How To Apply Online for Inter Pass Kanya Utthan Yojana 2025?
यदि आप एक छात्रा है और आप साल 2025 कक्षा 12वीं पास किए है, तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके इस स्कॉलरशिप योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं:
- Bihar 12th Scholarship 2025 Apply Online करने के लिए आप सबसे पहले medhasoft.bihar.gov.in पर जाएं।
- ऑफिसियल वेबसाइट के होमपेज पर “मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक +2) प्रोत्साहन योजना 2025” के सेक्शन में आएंगे।
- उसके बाद आप वहाँ दिए गये Apply For Online 2025 [Registration Open] पर क्लिक करें।
- फिर आपके सामने एक नया पेज आएगा जिसमें से आप “Students Click Here to Apply” पर क्लिक करें।
- अब नया Registration Form खुलेगा, जहां आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक जानकारी, बैंक डिटेल्स भरनी होगी।
- उसके बाद आप अपना आधार नंबर दर्ज करें और Aadhar Verification करें।
- फिर अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर उन्हें भी वेरिफाई करें।
- अपने द्वारा दिए गये सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक चेक करें और “Submit” पर क्लिक करें।
- सबमिट करने के बाद रजिस्ट्रेशन की पावती (Acknowledgement) प्राप्त होगी, जिसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
How To Check Name in Bihar Board 12th Pass Scholarship Beneficiary List 2025?
आप अपना नाम बिहार मुख्यमंत्री 12वीं पास कन्या उत्थान स्कॉलरशिप योजना 2025 के लाभार्थी सूची में चेक करना चाहते है, तो आप नीचे में बताए गये सभी प्रक्रिया के जरिए, इस लिस्ट में अपना नाम देख सकते है:
- इसके लिए आप ऑफिसियल वेबसाइट medhasoft.bihar.gov.in पर जाएं।
- उसके बाद आप होमपेज पर दिए गये “मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक +2) प्रोत्साहन योजना” पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपके सामने एक नया पेज आएगा, जिसके मेनू में से “Report > Check Name in List” विकल्प चुनें।
- फिर आप अपना इंटर का रजिस्ट्रेशन नंबर और नाम दर्ज करें और “Search” पर क्लिक करें।
- यदि आपका नाम इंटर पास लाभार्थी के सूची में है, तो वह आपको दिख जाएगा।
Conclusion
हम आप सभी को इस लेख में Inter Pass Kanya Utthan Yojana 2025 के बारे में सभी जानकारी को सही-सही और पूरे विस्तार में आप सभी के साथ में साझा किए है। मुख्यमंत्री 12वीं पास कन्या उत्थान योजना बिहार सरकार की एक बेहद प्रभावशाली और बेटियों को सशक्त बनाने वाली योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य की मेधावी और जरूरतमंद छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं और अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकती हैं। यदि आप भी 2025 में बिहार बोर्ड से 12वीं पास कर चुकी हैं और अविवाहित हैं, तो इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन जरूर करें और ₹25,000 की राशि का लाभ उठाएं।
अगर आपको आज के यह पोस्ट पसंद आया है, तो आप इसे उन सभी छात्राओं के साथ में जरूर ही शेयर कर दे, जो मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करके इस योजना के लाभ प्राप्त करना चाहती है। इस लेख से संबधित कोई भी प्रश्न हो तो आप हमें नीचे के कॉमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।
Important Links
Online Apply Link | Online Apply (Link Active) |
Application Login | Student Login |
Check Name in List | Click Here to Check Name in List |
Application Status | Check Application Status |
Official Notification | Download Notification |
Official Website | Visit Website |
Telegram Channel | Join Now |
Homepage | Visit Homepage |
करौली