Free Sauchalay Yojana 2026:- भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अब 2026 में भी पूरे जोर-शोर से चल रही है. अगर आपके गांव में परिवार के पास अभी तक पक्का शौचालय नहीं है, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है. सरकार पात्र लाभार्थियों को शौचालय निर्माण के लिए Free Sauchalay Yojana 2026 के अंतर्गत ₹12,000/- की सीधी आर्थिक सहायता दे रही है. यह राशि दो किस्तों में आपके आधार से लिंक बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए ट्रांसफर की जाएगी. यह राशि पहले ₹10,000/- रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर ₹12,000/- रुपये कर दिया गया है ताकि ट्विन-पिट या बेहतर क्वालिटी का शौचालय बनाया जा सके.
यह योजना 2026-27 तक चल रही स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 का हिस्सा है. इस Free Sauchalay Yojana 2026 के अंतर्गत पात्र परिवारों को घर पर स्थायी शौचालय (IHHL – Individual Household Latrine) बनाने के लिए ₹12,000/- रुपये की सीधे बैंक खाते में आर्थिक सहायता दी जाएगी. योजना का मुख्य लक्ष्य है कि हर ग्रामीण परिवार के घर में शौचालय हो और कोई भी खुले में शौच न करे. आइए विस्तार से जानते हैं इस Free Sauchalay Yojana के बारे में – उद्देश्य, पात्रता, फायदे, जरूरी दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया, स्थिति जांच और बहुत कुछ.
आर्टिकल के अंत में, हमने क्विक लिंक्स भी प्रदान कराया है जिसके माध्यम से देश के सभी ग्रामीण डायरेक्टली Swachh Bharat Mission (G) – Phase II के वेबसाइट पर जाकर Free Sauchalay Yojana 2026 में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं…
Free Sauchalay Yojana 2026 – Highlights
| आर्टिकल का नाम | Free Sauchalay Yojana 2026 |
| योजना का नाम | Free Sauchalay Yojana |
| किसके द्वारा शुरू किया गया? | भारत सरकार |
| फेज | Swachh Bharat Mission (G) – Phase II |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन/ ऑफलाइन |
| कौन अप्लाई कर सकता है? | देश के ग्रामीण क्षेत्र के गरीब परिवार |
| आर्थिक सहायता | ₹12,000/- |
| उद्देश्य | योजना का मुख्य उदेश खुले में शौच मुक्त (ODF) गांवों को बनाए रखने और स्वच्छता की आदत को बढ़ावा देना. |
| केटेगरी | Sarkari Yojana |
| ऑफिसियल वेबसाइट | swachhbharatmission.ddws.gov.in |
स्वच्छ भारत मिशन फ्री शौचालय योजना 2026: घर बैठे अप्लाई करें, घर में शौचालय बनवाने के लिए मिलेंगे ₹12,000/- रूपए, जाने पूरी आवेदन प्रक्रिया – Free Sauchalay Yojana Gramin
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की शुरुआत 2 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर हुई थी. चरण-I में देश के सभी 6 लाख से अधिक गांवों को ODF घोषित किया गया और 10.28 करोड़ से अधिक शौचालय बनाए गए. ग्रामीण स्वच्छता कवरेज 39% से बढ़कर 100% हो गई. फेज-2 (2020-21 से 2026-27 तक) अब सस्टेनेबल ODF और पूर्ण स्वच्छता (Sampoorn Swachhata) पर फोकस कर रहा है. इसका मुख्य फोकस ODF स्थिति को स्थायी बनाना और ठोस-तरल कचरा प्रबंधन से गांवों को ODF Plus बनाना है. सरकार पात्र लाभार्थियों को शौचालय निर्माण के लिए ₹12,000/- रूपए की आर्थिक सहायता दे रही है.
योजना के तहत मिलने वाली यह राशि दो किस्तों में आपके आधार से लिंक बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए ट्रांसफर की जाएगी. यदि आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं और आपके घर में अभी स्थायी शौचालय नहीं है, तो यह योजना आपके लिए सुनहरा मौका है. आप Swachh Bharat Mission (G) – Phase II के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर Free Sauchalay Yojana 2026 में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन/ आवेदन कर सकते हैं. आपको बता दें यह योजना महिलाओं, बच्चों और गरीब परिवारों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ावा देती है.
Free Sauchalay Yojana 2026 की जरूरत क्यों है?
भारत में खुले में शौच की वजह से डायरिया, हैजा, टाइफाइड जैसी बीमारियां फैलती हैं। इनसे सबसे ज्यादा बच्चे और महिलाएं प्रभावित होती हैं. रात में महिलाओं को बाहर जाना पड़ता है, जिससे सुरक्षा का खतरा रहता है. सरकार द्वारा Free Sauchalay Yojana 2026 के तहत इन समस्याओं को खत्म करने के लिए ₹12,000/- रुपये की मदद देती है. और इस योजना में आवेदन करने बाले योग्य लाभार्थी का पैसा सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाता है. आधिकारिक पोर्टल swachhbharatmission.ddws.gov.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है और आप मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे आवेदन कर सकते हैं.
फ्री सौचालय योजना 2026 का उद्देश्य
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत इस योजना के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं. –
- देश के ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में शौच को पूरी तरह समाप्त करना है.
- हर घर में पक्का शौचालय सुनिश्चित करना.
- डायरिया, हैजा, टाइफाइड जैसी बीमारियों को रोकना (खासकर बच्चों और महिलाओं में).
- महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा बढ़ाना – रात में बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
- स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और आर्थिक मदद देकर स्वच्छ भारत का सपना पूरा करना है.
- स्वास्थ्य व्यय बचाना – WHO के अनुसार ODF गांवों में परिवार सालाना औसतन 50,000 रुपये स्वास्थ्य पर बचाते हैं.
Free Sauchalay Yojana 2026 के लिए पात्रता मानदंड
अगर आप भारत सरकार की Swachh Bharat Mission (G) – Phase II के तहत चलाई जा रही Free Sauchalay Yojana 2026 में आवेदन करना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले निर्धारित पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है. –
- सबसे पहले तो आवेदक को एक भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है.
- आवेदक ग्रामीण क्षेत्र का निवासी हो.
- आवेदक का परिवार पहले कभी इस योजना का लाभ न लिया हो.
- आवेदक के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए.
- इसके आलावा, आवेदक के परिवार का कोई भी सदस्य इनकम टैक्स न देता हो.
- BPL कार्डधारक, SC/ST, विकलांग, भूमिहीन मजदूर, छोटे/सीमांत किसान और महिला मुखिया परवारों को प्राथमिकता दी जाएगी.
गांवों में सिर्फ़ वे घर (BPL, SCS, STs, दिव्यांग व्यक्ति वाले घर, बिना ज़मीन वाले मज़दूर जिनके पास घर है, छोटे और सीमांत किसान, और महिला मुखिया वाले घर) जिनके पास टॉयलेट नहीं हैं और जिन्हें पहले किसी दूसरे सरकारी प्रोग्राम के तहत टॉयलेट बनाने का कोई फ़ायदा नहीं मिला है, वे स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत टॉयलेट बनाने के लिए इंसेंटिव के लिए अप्लाई करने के एलिजिबल हैं.
फ्री सौचालय योजना 2026 के लाभ
यह योजना सिर्फ पैसे देने तक सीमित नहीं है, इसके कई सामाजिक-आर्थिक फायदे हैं. –
- स्वास्थ्य और सुरक्षा: खुले में शौच से होने वाली बीमारियां (डायरिया, मलेरिया आदि) कम होंगी.
- महिलाओं और बच्चों के लिए सम्मान: रात में बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
- वितीय सहायता: सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ₹12,000 की सहायता राशी प्रदान की जाएगी.
- स्वच्छ भारत अभियान में योगदान: गांव को ODF (Open Defecation Free) प्लस बनाने में मदद मिलेगी.
- DBT से आसानी: पैसा सीधे खाते में, कोई देरी नहीं.
Free Sauchalay Yojana 2026 में आवेदन हेतु जरुरी डॉक्यूमेंट
यदि Free Sauchalay Yojana 2026 में आवेदन करना चाहते हैं, तो आवेदन के समय कुछ जरुरी डॉक्यूमेंट अपने साथ रखना होगा जो निम्नलिखित है. –
- आधार कार्ड (आवेदक का)
- बैंक पासबुक (IFSC कोड और खाता नंबर सहित)
- राशन कार्ड (यदि हो)
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC के लिए)
- निवास प्रमाण पत्र
- सक्रिय मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी (यदि हो)
- और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
How to Apply Online in Free Sauchalay Yojana 2026?
देश के सभी ग्रामीण जो Free Sauchalay Yojana 2026 में आवेदन करना चाहते हैं, Swachh Bharat Mission (G) – Phase II के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें. –
- Free Sauchalay Yojana Online Registration 2026 के लिए सर्वप्रथम Swachh Bharat Mission के आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करना है.

- होम पेज से Citizen Corner बाले टैब में जाकर Application Form for IHHL के ऑप्शन पर क्लिक करना है.
- जैसे हीं क्लिक करेंगे तो इस तरह से Citizen Registration का पेज खुलकर आ जायेगा. –

- अब ऊपर में दिए गए Citizen Corner के विकल्प पर क्लिक करना है.
- इसके बाद इस तरह से पेज खुलकर आ जायेगा. –

- यहाँ पर अपना Mobile Number डालकर Proceed के बटन पर क्लिक कर देना है.
- इसके बाद Citizen Registration Form खुलकर आ जायेगा, इस तरह से. –

- इस फॉर्म में अपना Name, Gender, Address, State का चयन करना है, और Get OTP ऑप्शन पर क्लिक करना है.
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एक OTP आएगा, जिसे दर्ज करके Verify कर लेना है.
- इसके बाद Captcha Code को दर्ज करना है, और Submit बाले ऑप्शन पर क्लिक करना है.
- इस प्रकार आपका Free Sauchalay Yojana Online Registration प्रक्रिया पूरा हो जायेगा.
Login & Fill Free Sauchalay Yojana Online Application Form
- फ्री सौचालय योजना 2026 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको इस पेज पर आ जाना है.

- यहाँ पर अपना Mobile Number डालकर Get OTP पर क्लिक करना है.
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे दर्ज करना है, और स्क्रीन पर उपलब्ध Captcha Code डालकर Sign-In ऑप्शन पर क्लिक कर देना है.
- अब आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर एस तरह न्यू पेज ओपन हो जायेगा. –

- यहाँ पर आपको अपना Name, Mobile Number, Address Details दिखाई देगा.
- इसके लेफ्ट कार्नर में आपको New Application का लिंक मिलेगा, जिस पर क्लिक करना है.
- क्लिक करते हीं Swachh Bharat Mission(G) Phase – II New Application Form खुल जायेगा, इस तरह से. –

- इस एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना है.
- एप्लीकेशन फॉर्म भरकर अपना Bank Account Details को ध्यानपूर्वक भरना होगा.
- और बैंक पासबुक का पहला पेज आपको स्कैन करके अपलोड करना होगा.
- और अंत में, Apply बाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है, और एप्लीकेशन स्लिप को प्रिंटआउट निकालकर रख लेना है.
- इस प्रकार Free Sauchalay Yojana 2026 में ऑनलाइन आवेदन पूरा हो जायेगा.
ऑनलाइन एप्लीकेशन सबमिट करने के बाद संबंधित ब्लॉक/ज़िला अथॉरिटीज़ एप्लीकेंट घर की एलिजिबिलिटी का पता लगाने के लिए एप्लीकेशन को वेरिफ़ाई करेंगी और उसी के हिसाब से उन्हें मंज़ूर या रिजेक्ट किया जाएगा. एप्लीकेशन के मंज़ूर होने के बाद ही, एप्लीकेंट प्रोग्राम के तहत इंसेंटिव पाने के लिए एलिजिबल होगा. एप्लीकेंट अपने एप्लीकेशन का स्टेटस ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं.
How to Apply Offline in Free Sauchalay Yojana 2026?
अगर आप Free Sauchalay Yojana 2026 में ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें. –
- ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन करने के लिए अपने नजदीकी ग्राम पंचायत भवन या ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिस में जाएँ.
- ऑफिस में जाकर वहां के आधिकारिक से फ्री सौचालय योजना 2026 के बारे में पूछें, और एप्लीकेशन फॉर्म को लें.
- और एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को अच्छे से भरें.
- और मांगी गई सभी आवश्यक दस्ताबेजों को स्व-सत्यापित करके आवेदन फॉर्म में अटैच करें.
- इसके बाद सभी दस्ताबेजों सहित आवेदन फॉर्म को ऑफिस में जमा करके रशीद प्राप्त कर लें.
Important Links
| Free Sauchalay Yojana 2026 Apply Online | Apply Now |
| Download Free Sauchalay Yojana Application Form | Download PDF |
| Official Website | Visit Now |
| ShikshaMarg Home Page | Click Here |
निष्कर्ष
फ्री सौचालय योजना 2026 गरीब ग्रामीण परिवारों के लिए सरकार की एक बड़ी पहल है. इससे न सिर्फ स्वास्थ्य और सुरक्षा मिलेगी बल्कि स्वच्छ भारत का सपना भी पूरा होगा. अगर आपके गांव में अभी भी कोई परिवार खुले में शौच करता है, तो तुरंत इस योजना के बारे में बताएं और आवेदन करने में मदद करें.
इस लेख में Free Sauchalay Yojana 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी शेयर किया गया है, ताकि देश के हर नगरिक जो ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं वह इस योजना में आवेदन कर सकें और इसका लाभ प्राप्त कर सकें. अधिक जानकारी या कोई समस्या हो तो कमेंट में बताएं. इस लेख को शेयर करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग लाभ उठा सकें.
FAQ’s – Free Sauchalay Yojana 2026
फ्री शौचालय योजना 2026 क्या है?
यह स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत चलाई जाने वाली योजना है, जिसमें ग्रामीण परिवारों को घर में पक्का शौचालय बनाने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दी जाती है.
इस योजना में कितनी आर्थिक मदद मिलती है?
प्रत्येक पात्र परिवार को शौचालय निर्माण के लिए ₹12,000/- रुपये की सहायता मिलती है, जो सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होती है.
फ्री शौचालय योजना 2026 के लिए पात्रता क्या है?
आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए, ग्रामीण क्षेत्र में रहना चाहिए, परिवार के पास पहले से पक्का शौचालय नहीं होना चाहिए, कोई सरकारी नौकरी या आयकर देने वाला सदस्य नहीं होना चाहिए। प्राथमिकता BPL, SC/ST, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को.
फ्री शौचालय योजना में आवेदन करने के लिए कौन से दस्तावेज़ चाहिए?
आधार कार्ड, बैंक पासबुक (IFSC कोड सहित), राशन कार्ड (यदि हो), जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC के लिए), निवास प्रमाण, मोबाइल नंबर, फोटो आदि.
क्या इस योजना का लाभ पहले ले चुके परिवार दोबारा ले सकते हैं?
नहीं, यदि परिवार पहले ही इस योजना या किसी अन्य सरकारी योजना से शौचालय का लाभ ले चुका है, तो दोबारा लाभ नहीं मिलेगा.
Free Sauchalay Yojana 2026 में आवेदन कैसे करें?
आप Swachh Bharat Mission (G) – Phase II के आधिकारिक पोर्टल https://swachhbharatmission.ddws.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन/ आवेदन कर सकते हैं.
पैसे बैंक में कब और कैसे आते हैं?
आवेदन सत्यापन के बाद (1-2 सप्ताह में), अधिकारी घर का निरीक्षण करते हैं. स्वीकृति के बाद राशि DBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में आ जाती है.
फ्री शौचालय योजना 2026 में ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
ग्राम पंचायत या ब्लॉक कार्यालय में जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं, लेकिन ऑनलाइन प्रक्रिया तेज और सुविधाजनक है.
शौचालय बनवाने के बाद क्या करना होता है?
निर्माण पूरा होने पर फोटो अपलोड करनी होती है (कुछ मामलों में), फिर अंतिम सत्यापन के बाद राशि मिल जाती है.
