Delhi Police Head Constable Ministerial Syllabus 2025: Exam Pattern, Selection Process, PET, Typing Test & Subject-wise Syllabus PDF

Delhi Police Head Constable Ministerial Syllabus 2025: Staff Selection Commission (SSC) के द्वारा Delhi Police Head Constable (Ministerial) Recruitment 2025 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 509 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। भर्ती में आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा पैटर्न और विस्तृत सिलेबस को समझना बेहद ज़रूरी है ताकि वे अपनी तैयारी सही दिशा में कर सकें। सभी अभ्यर्थी SSC के आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर इस परीक्षा के Syllabus PDF Download कर सकते है।

इस लेख में हम Delhi Police Head Constable (Ministerial) Vacancy 2025 के सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया, शारीरिक मानक (PE&MT) और टाइपिंग टेस्ट की संपूर्ण जानकारी विस्तार से प्रस्तुत कर रहे हैं। अगर आप इस परीक्षा में शामिल होने वाले है, तो आपके लिए आज के यह लेख बहुत ही उपयोगी है, इसलिए अप इसे पूरा जरूर ही पढ़ें।

Delhi Police Head Constable Ministerial Syllabus 2025: Overview

Recruitment BodyStaff Selection Commission (SSC)
Post NameHead Constable (Ministerial)
Total Vacancies509
Exam LevelNational
Mode of ExamOnline (Computer-Based Test)
Total Questions100
Total Marks100
Duration90 Minutes
Negative Marking0.25 marks for each wrong answer
Selection Process
  1. Computer-Based Exam
  2. Physical Endurance & Measurement Test (Qualifying)
  3. Typing Test on Computer (25 Marks)
  4. Computer Proficiency Test (Qualifying)
Official Websitessc.gov.in

Delhi Police HCM Exam Pattern and Syllabus 2025

आज के इस आर्टिकल में हम उन सभी अभ्यर्थियों का स्वागत करते हैं जो दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल) भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले हैं। इस लेख में हम आपको Delhi Police Head Constable Ministerial Exam Pattern and Syllabus 2025 के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। जिससे आप परीक्षा पैटर्न को अच्छे से समझकर अपनी तैयारी को सही दिशा में कर सकेंगे।

Read Also…

यदि आप Delhi Police HCM Syllabus 2025 PDF Download करना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें। क्योंकि यहाँ हमने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल) भर्ती परीक्षा के लिए निर्धारित आधिकारिक सिलेबस और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी साझा की है। इसलिए इसे पूरा ज़रूर पढ़ें।

SSC Delhi Police HCM Selection Process 2025

SSC Delhi Police Head Constable Ministerial (HCM) भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों का चयन एक निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। इस प्रक्रिया से यह सुनिश्चित हो पाएगा कि योग्य और सक्षम उम्मीदवार ही अंतिम मेरिट लिस्ट में शामिल हों। इसमें लिखित परीक्षा, टाइपिंग/कंप्यूटर टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं।
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल) भर्ती 2025 का चयन प्रक्रिया निम्नलिखित है:

Test/ExamMarks/Status
Computer Based Examination (by SSC)100 Marks
Physical Endurance & Measurement Test (PE&MT) (by Delhi Police)Qualifying
Typing Test on Computer (by Delhi Police)25 Marks
Computer (Formatting) Test (by Delhi Police)Qualifying

Delhi Police Head Constable Ministerial Exam Pattern 2025

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल) भर्ती परीक्षा 2025 एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) होगी, जिसकी अवधि 90 मिनट होगी। इसमें कुल 100 प्रश्न (100 अंक) पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। प्रश्नपत्र केवल हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा में उपलब्ध होगा। इस भर्ती परीक्षा के सम्पूर्ण पैटर्न निम्नलिखित है:

  • Mode of Exam: Computer Based Examination (Online)
  • Duration: 90 Minutes (1 Hour 30 Minutes)
  • Total Questions: 100
  • Total Marks: 100
  • Question Type: Objective (Multiple Choice Questions)
  • Negative Marking: 0.25 marks for each wrong answer
  • Medium: Hindi & English only
SubjectQuestionsMarks
General Awareness2020
Quantitative Aptitude (Basic Arithmetic Skill)2020
General Intelligence2525
English Language (Basic Knowledge)2525
Computer Fundamentals (MS Excel, MS Word, Communication, Internet, WWW, Web Browsers)1010
Total100100

Delhi Police Head Constable Syllabus 2025

Delhi Police Head Constable Ministerial Recruitment Exam 2025 के लिए आयोग द्वारा निर्धारित विषयवार सिलेबस जारी किया गया है। उम्मीदवारों को परीक्षा की सही तैयारी के लिए प्रत्येक विषय को ध्यानपूर्वक पढ़ना आवश्यक है। इस परीक्षा के सम्पूर्ण सिलेबस निम्नलिखित है:

SubjectTopics Covered
General Awareness
  • Environment & its application to society
  • Current Events – National & International
  • History, Culture, Geography
  • Indian Economy, General Polity, Indian Constitution
  • Scientific Research
  • India & neighbouring countries related topics
  • Everyday observation & experience (scientific aspect)
Quantitative Aptitude (Basic Arithmetic Skill)
  • Whole Numbers, Decimals, Fractions
  • Relationship between Numbers
  • Percentages, Ratio & Proportion, Square roots
  • Averages, Simple & Compound Interest
  • Profit & Loss, Discount, Partnership, Mixture & Alligation
  • Time & Distance, Time & Work
  • Basic Algebra, Elementary Surds, Graphs of Linear Equations
  • Geometry: Triangles, Quadrilaterals, Polygons, Circles, Chords, Tangents
  • Mensuration: Prism, Cone, Cylinder, Sphere, Hemisphere, Pyramid
  • Trigonometry: Ratios, Identities, Heights & Distances
  • Statistics: Histogram, Frequency Polygon, Bar Diagram, Pie Chart
General Intelligence
  • Verbal & Non-Verbal Reasoning
  • Analogies (Semantic, Symbolic/ Number, Figural)
  • Classification (Semantic, Symbolic/ Number, Figural)
  • Series (Semantic, Number, Figural)
  • Coding-Decoding, Word Building, Numerical Operations
  • Problem Solving, Judgment, Decision Making
  • Space Orientation & Visualization
  • Venn Diagrams, Drawing Inferences
  • Pattern Folding/Unfolding, Embedded Figures
  • Indexing, Address Matching, Date & City Matching
  • Critical Thinking, Emotional & Social Intelligence
  • Syllogism, Statement & Conclusion
English Language (Basic Knowledge)
  • Spotting Errors, Fill in the Blanks
  • Synonyms, Antonyms, Homonyms
  • Spelling Errors, One-word Substitution
  • Idioms & Phrases
  • Sentence Improvement, Sentence Rearrangement
  • Active/Passive Voice, Direct/ Indirect Speech
  • Cloze Passage, Reading Comprehension
Computer Fundamentals
  • Word Processing: Basics, Open/ Close Docs, Text Creation, Formatting, Presentation Features
  • MS Excel: Spreadsheet Elements, Editing Cells, Functions & Formulas
  • Communication: Basics of E-mail, Sending/ Receiving Emails
  • Internet & WWW: URL, HTTP, FTP, Websites, Blogs, Browsers, Search Engines
  • Web Tools: Chat, Video Conferencing, e-Banking

Delhi Police HCM Minimum Qualifying Marks in CBE 2025

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्टीरियल भर्ती परीक्षा 2025 में उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) में न्यूनतम अंकों को हासिल करना आवश्यक है। श्रेणीवार (Category-wise) न्यूनतम योग्यता अंक इस प्रकार हैं:

CategoryQualifying Marks
General / EWS40%
SC / ST / OBC35%
PwBD / Ex-servicemen30%

Delhi Police HCM Physical Endurance Test 2025

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्टीरियल भर्ती परीक्षा 2025 में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) में सफल उम्मीदवारों को Physical Endurance & Measurement Test (PE&MT) के लिए बुलाया जाएगा। यह टेस्ट केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा। पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए आयु के अनुसार अलग-अलग मानदंड निर्धारित किए गए हैं।

  • Result Declaration: SSC द्वारा CBE (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) का परिणाम घोषित किया जाएगा। प्रत्येक श्रेणी (कैटेगरी) में विज्ञापित रिक्तियों की संख्या से 20 गुना अधिक उम्मीदवारों को PE&MT के लिए बुलाया जाएगा।
  • PwBD Candidates: इन्हें PE&MT से छूट दी जाएगी और सीधे टाइपिंग टेस्ट व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
  • PET केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा।
  • PET में दौड़ (Race), लंबी कूद (Long Jump), ऊँची कूद (High Jump) शामिल है।
  • लंबी कूद और ऊँची कूद के लिए उम्मीदवारों को 3 मौके दिए जाएंगे।
  • महिला उम्मीदवार जो गर्भवती हैं, जिनका हाल ही में प्रसव हुआ है या गर्भपात हुआ है, उन्हें अस्थायी रूप से अयोग्य माना जाएगा और बाद में पुनः परीक्षा ली जाएगी।

Male Candidates

AgeRace (1600 m)Long JumpHigh Jump
Up to 30 years07 minutes12½ feet (12’6”)3½ feet (3’6”)
30–40 years08 minutes11½ feet (11’6”)3¼ feet (3’3”)
Above 40 years09 minutes10½ feet (10’6”)3 feet

Female Candidates

AgeRace (800 m)Long JumpHigh Jump
Up to 30 years05 minutes9 feet3 feet
30–40 years06 minutes8 feet2½ feet (2’6”)
Above 40 years07 minutes7 feet2¼ feet (2’3”)

Delhi Police Head Constable Ministerial Physical Measurement Test 2025

Delhi Police Head Constable Ministerial Vacancy 2025 में शारीरिक मापन परीक्षण (PMT) केवल उन्हीं उम्मीदवारों का लिया जाएगा जो शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में सफल होंगे। पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग मानक निर्धारित किए गए हैं। जबकि PwBD उम्मीदवारों को इस परीक्षण से छूट दी गई है और केवल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) में उपस्थित होना होगा।

Male Candidates

CriteriaStandardRelaxation
Height165 cm5 cm for Hill area residents, ST, Sons of Delhi Police personnel
Chest78–82 cm (4 cm expansion)5 cm for Hill area residents, ST, Sons of Delhi Police personnel

Female Candidates

CriteriaStandardRelaxation
Height157 cm5 cm for Hill area residents, SC/ST, Daughters of Delhi Police personnel

Medical Standards

RequirementStandard
HealthSound health, free from defect/disease
Vision6/12 in both eyes with/without glasses
PwBDLocomotor disability 40%+ (OL/BL allowed)

Physical Requirement Codes for PwBD

CodeMeaning
FWork by Fingers
PPPulling & Pushing
LLifting
BBending
SSitting (on chair/bench)
BLBoth legs affected (not arms)

Delhi Police HCM Typing Test 2025

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्टीरियल भर्ती 2025 में टाइपिंग टेस्ट एक महत्वपूर्ण चरण है। यह टेस्ट केवल उन्हीं उम्मीदवारों का लिया जाएगा जो PE&MT में सफल होंगे या वैसे PwBD उम्मीदवार जिन्होंने इस भर्ती के कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) उत्तीर्ण की है।

टाइपिंग टेस्ट कंप्यूटर पर आयोजित किया जाएगा और यह 10 मिनट की अवधि का होगा। इसमें अधिकतम 25 अंक निर्धारित हैं और अंक टाइपिंग स्पीड के आधार पर दिए जाएंगे। टायपिंग टेस्ट के सम्पूर्ण विवरण निम्न है:

  • Eligibility: Candidates qualified in PE&MT and PwBD (qualified in CBE).
  • Mode: Typing Test on Computer.
  • Duration: 10 minutes.
  • Maximum Marks: 25 (counted in final merit).
  • Disqualification: Below 30 w.p.m. (English) or below 25 w.p.m. (Hindi).
  • Passage Provided:
    • English – 400 words / 2000 strokes
    • Hindi – 350 words / 1750 strokes
  • Qualifying Speed:
    • English: Minimum 30 w.p.m.
    • Hindi: Minimum 25 w.p.m.

English Typing

Speed (w.p.m.)Marks
Below 30Disqualified
3010 Marks
31 – 3512 Marks
36 – 4015 Marks
41 – 4518 Marks
46 – 5021 Marks
Above 5025 Marks

Hindi Typing

Speed (w.p.m.)Marks
Below 25Disqualified
2510 Marks
26 – 3012 Marks
31 – 3515 Marks
36 – 4018 Marks
41 – 4521 Marks
Above 4525 Marks

Conclusion

इस लेख में हमने आपको Delhi Police Head Constable Ministerial Syllabus 2025 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी सरल और विस्तृत रूप में उपलब्ध कराई है। यह सिलेबस उन सभी उम्मीदवारों के लिए बेहद उपयोगी है जो दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल) भर्ती परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं।

यदि आप परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहते हैं, तो आपको लिखित परीक्षा के प्रत्येक विषय की गहराई से तैयारी करनी होगी और साथ ही टाइपिंग टेस्ट / कंप्यूटर आधारित प्रैक्टिस नियमित रूप से करनी चाहिए, क्योंकि अंतिम मेरिट में लिखित परीक्षा और टाइपिंग/कंप्यूटर टेस्ट के अंकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है।

अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों और उन उम्मीदवारों के साथ ज़रूर साझा करें जो दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल) भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। यदि इस सिलेबस से संबंधित आपका कोई प्रश्न है, तो आप हमें नीचे कॉमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

Important Links

Syllabus PDF Download LinkDownload Syllabus
Apply OnlineClick Here to Apply Online
Official NotificationDownload Notification
Official WebsiteVisit Website
Telegram ChannelJoin Our Telegram Channel
HomepageVisit Our Homepage

FAQs’ – SSC Delhi Police Head Constable Ministerial 2025

दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्टीरियल) भर्ती 2025 का चयन प्रक्रिया क्या है?

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में होगा – सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) आयोजित की जाएगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों को Physical Endurance & Measurement Test (PE&MT) के लिए बुलाया जाएगा। उसके बाद योग्य उम्मीदवारों को कंप्यूटर पर टाइपिंग टेस्ट और अंत में कंप्यूटर फॉर्मेटिंग टेस्ट देना होगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट पास करने के बाद ही अंतिम मेरिट तैयार होगी।

Delhi Police Head Constable Ministerial Exam 2025 का पैटर्न क्या होगा?

यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा यानी अधिकतम 100 अंक होंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी और इसमें नेगेटिव मार्किंग भी होगी, जिसके तहत हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।

दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्टीरियल भर्ती परीक्षा 2025 में कितने विषय शामिल होंगे?

इस परीक्षा में कुल पाँच विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे – सामान्य ज्ञान (General Awareness), गणित (Quantitative Aptitude), सामान्य बुद्धि (General Intelligence), अंग्रेज़ी भाषा (English Language) और कंप्यूटर फंडामेंटल्स।

Delhi Police HCM 2025 परीक्षा का माध्यम कौन सा होगा?

यह परीक्षा केवल हिंदी और अंग्रेज़ी दो भाषाओं में उपलब्ध होगी। उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी भाषा में प्रश्न हल कर सकते हैं। हालांकि, किसी भी विवाद की स्थिति में अंग्रेज़ी भाषा का प्रश्न मान्य होगा।

Delhi Police Head Constable Ministerial Syllabus 2025 के सामान्य ज्ञान खंड में क्या पढ़ना होगा?

सामान्य ज्ञान खंड में उम्मीदवारों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय समसामयिकी, भारतीय इतिहास, संस्कृति, भूगोल, भारतीय संविधान, भारतीय अर्थव्यवस्था, विज्ञान, पर्यावरण और पड़ोसी देशों से जुड़े विषय पढ़ने होंगे।

गणित (Quantitative Aptitude) में किन टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे?

गणित में अंकगणितीय कौशल से जुड़े प्रश्न होंगे जैसे – प्रतिशत, औसत, लाभ-हानि, साझेदारी, मिश्रण, समय व दूरी, समय व कार्य, बीजगणित, ज्यामिति, त्रिकोणमिति और सांख्यिकी (Statistics) जैसे टॉपिक्स।

General Intelligence खंड का सिलेबस क्या होगा?

इस खंड में अभ्यर्थियों की तार्किक क्षमता और समस्या समाधान की योग्यता की जाँच की जाएगी। इसमें एनालॉजी, सीरीज़, कोडिंग-डिकोडिंग, वैन डायग्राम, पैटर्न रिकग्निशन, निर्णय क्षमता, कथन और निष्कर्ष, स्पेशल ओरिएंटेशन और नॉन-वर्बल रीजनिंग से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे।

English Language खंड में किन टॉपिक्स पर ध्यान देना चाहिए?

अंग्रेज़ी भाषा में ग्रामर और शब्दावली से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें स्पॉटिंग एरर, क्लोज़ टेस्ट, रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, वॉइस, स्पीच, इडियम्स एंड फ्रेज़ेज़, सिनोनिम्स, एंटोनिम्स और वाक्य सुधार जैसे प्रश्न होंगे।

कंप्यूटर फंडामेंटल्स में क्या पढ़ना ज़रूरी है?

इस सेक्शन में उम्मीदवारों को MS Word, MS Excel, इंटरनेट, WWW, वेब ब्राउज़र, ई-मेल, ऑनलाइन कम्युनिकेशन, ई-बैंकिंग और बेसिक कंप्यूटर टूल्स से जुड़े प्रश्न पढ़ने होंगे।

Delhi Police Head Constable Ministerial Exam 2025 की नकारात्मक अंकन नीति क्या है?

इस परीक्षा में हर सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा जबकि हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटा जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को केवल उन्हीं प्रश्नों का उत्तर देना चाहिए जिनका वे सही उत्तर जानते हैं।

Delhi Police HCM Exam 2025 के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स कितने हैं?

सामान्य (General/EWS) श्रेणी के लिए न्यूनतम 40% अंक आवश्यक हैं। SC, ST और OBC उम्मीदवारों के लिए 35% अंक, जबकि PwBD और पूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) के लिए 30% अंक निर्धारित किए गए हैं।

Delhi Police Head Constable Ministerial PET 2025 में क्या शामिल होगा?

PET में उम्मीदवारों को दौड़ (Race), लंबी कूद और ऊँची कूद करनी होगी। पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग आयु वर्ग के अनुसार मानदंड तय किए गए हैं। यह टेस्ट केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा।

महिला उम्मीदवारों के लिए PET मानक क्या हैं?

30 साल तक की महिला उम्मीदवारों को 800 मीटर दौड़ 5 मिनट में पूरी करनी होगी, 9 फीट लंबी कूद और 3 फीट ऊँची कूद करनी होगी। आयु बढ़ने पर मानक थोड़ा कम हो जाता है।

पुरुष उम्मीदवारों के लिए PET मानक क्या हैं?

30 साल तक के पुरुष उम्मीदवारों को 1600 मीटर दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी, 12.5 फीट लंबी कूद और 3.5 फीट ऊँची कूद करनी होगी। 30 से अधिक आयु के लिए मानक में कुछ छूट दी गई है।

Physical Measurement Test (PMT) में क्या जाँच की जाएगी?

PMT में पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 165 सेमी और छाती 78-82 सेमी (विस्तार सहित) होनी चाहिए। महिला उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 157 सेमी होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग और दिल्ली पुलिस कर्मियों के आश्रितों को इसमें छूट दी गई है।

Delhi Police HCM Typing Test 2025 में क्या होगा?

टाइपिंग टेस्ट कंप्यूटर पर 10 मिनट का होगा। इसमें अधिकतम 25 अंक दिए जाएंगे। अंग्रेज़ी में न्यूनतम 30 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में न्यूनतम 25 शब्द प्रति मिनट की गति होना आवश्यक है।

टाइपिंग टेस्ट में अंक कैसे दिए जाएंगे?

टाइपिंग टेस्ट में अंक उम्मीदवार की स्पीड पर आधारित होंगे। स्पीड जितनी अधिक होगी, उतने ही अधिक अंक दिए जाएंगे। अंग्रेज़ी में 50 से अधिक शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 45 से अधिक शब्द प्रति मिनट टाइप करने पर पूर्ण 25 अंक मिलेंगे।

क्या PwBD उम्मीदवारों को PET और PMT से छूट मिलेगी?

हाँ, PwBD उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मापन परीक्षण से पूरी तरह छूट दी गई है। इन्हें सीधे टाइपिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में शामिल किया जाएगा।

Delhi Police Head Constable Ministerial Recruitment 2025 की कुल रिक्तियां कितनी हैं?

इस भर्ती में कुल 509 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ये पद पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित हैं।

Delhi Police HCM Syllabus 2025 PDF कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर Delhi Police Head Constable Ministerial Syllabus 2025 PDF आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, आधिकारिक अधिसूचना में भी पूरा सिलेबस और परीक्षा पैटर्न उपलब्ध है।

Ankit Aman

Ankit Aman is a Professional Blogger who does Web Blogging and shares his thoughts, information, and experiences on the Website. He Blogs his writings on various topics to educate and entertain the masses. @iankitaman

Leave a Comment