Delhi High Court JJA Recruitment 2026: Apply Online for Junior Judicial Assistant 152 Posts, Vacancy Notification, Eligibility, Fee, Last Date & Salary

Delhi High Court JJA Recruitment 2026:- दिल्ली हाई कोर्ट ने Junior Judicial Assistant/Restorer (Open) Examination 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. यह भर्ती ग्रुप ‘बी’ पदों के लिए है, जिसमें कुल 152 रिक्तियां उपलब्ध हैं. आवेदन प्रक्रिया 04 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार Delhi High Court JJA Recruitment 2026 के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह अवसर उन युवाओं के लिए सुनहरा है जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, विशेष रूप से न्यायिक क्षेत्र में.

वैसे सभी उम्मीदवार जो Delhi High Court JJA Recruitment 2026 का बेसब्री से इन्तेजार कर रहे थे, वह 23 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन सबमिट कर सकते हैं. स लेख में हम Delhi High Court JJA Vacancy 2026 के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे, जिसमें अधिसूचना, महत्वपूर्ण तिथियां, रिक्तियां, पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम, वेतन संरचना और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है.

आर्टिकल के अंतिम चरण मे क्विक लिंक्स भी प्रदान कराया गया है, जिसके माध्यम से आप सभी उम्मीदवार Delhi High Court Junior Judicial Assistant JJA Online Form 2026 सबमिट कर सकते हैं….

Delhi High Court JJA Recruitment 2026 – Overviews

Name of the ArticleDelhi High Court JJA Recruitment 2026
OrganizationHigh Court of Delhi
Post NameJunior Judicial Assistant (JJA)
Examination NameJunior Judicial Assistant/Restorer (Open) Examination 2026
Total Vacancies152
Mode of ApplicationOnline
Apply Start Date04th February 2026
Last Date to Apply Online23rd February 2026
Delhi High Court JJA Vacancy NotificationReleased
Selection Process
  • Prelims Exam
  • Mains Exam
  • English Typing Test
  • Interview
Apply LinksGiven Below
Job LocationNew Delhi
CategoryLatest Jobs
Official Websitewww.delhihighcourt.nic.in

दिल्ली हाई कोर्ट जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA) भर्ती 2026: ऑनलाइन फॉर्म लिंक सक्रिय, जानें पूरी डिटेल्स – Delhi High Court JJA Recruitment 2026

हाई कोर्ट ऑफ दिल्ली ने 31 जनवरी 2026 को Junior Judicial Assistant/Restorer (Open) Examination-2026 के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया था, जिसके अनुसार कुल कुल 152 पदों पर भर्ती की जाएगी. आपको बता दें यह परीक्षा 2026 के लिए है और उम्मीदवारों को Group ‘B’ स्तर के पदों पर नियुक्ति का मौका मिलेगा. अधिसूचना के अनुसार, आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे. Delhi High Court JJA Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 04 फरवरी 2026 से लेकर 23 फरवरी 2026 तक निर्धारित है.

अगर आप इस भर्ती के लिए इंटरेस्टेड हैं और अप्लाई करना चाहते हैं तो www.delhihighcourt.nic.in पर जाकर अंतिम तिथि से पहले तक आवेदन फॉर्म सबमिट करना होगा.

Delhi High Court JJA Recruitment 2026

जो भी कैंडिडेट्स High Court of Delhi Junior Judicial Assistant/Restorer (Open) Examination 2026 में शामिल होना चाहते हैं, वह निर्धारित तिथि के भीतर Delhi High Court Junior Judicial Assistant JJA / Restorer Recruitment 2026 Apply Online कर सकते हैं.

Delhi High Court JJA Recruitment 2026 Important Date

EventsDates
Publication of official notification31 January 2026
Online application start date04 February 2026
Last date to apply online23 February 2026
Application fee submission last date23 February 2026

Delhi High Court JJA Vacancy 2026

दिल्ली हाई कोर्ट जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA) भर्ती 2026 में कुल 152 पद उपलब्ध हैं, और इनमें से 10 पद PwD (Persons with Disabilities) के लिए क्षैतिज रूप से आरक्षित हैं. रिक्तियों का बिवरण निम्न प्रकार है. –

Post NameTotal Vacancies
Junior Judicial Assistant (JJA)152 Posts

Delhi High Court Junior Judicial Assistant (JJA) Vacancy Category Wise

CategoryTotal Posts
Gen62
EWS12
OBC-NCL44
SC20
ST14
Total152

Out of the aforesaid total 152 vacancies:-

CategoryVacancies
PwD (Total on horizontal basis)10
PwD – Blind (B), Low Vision (LV)04
PwD – Deaf (D), Hard of Hearing (HH)03
PwD – Locomotor Disability (OA, BA, OL, BL, OAL, CP, LC, DW, AAV)01
PwD – ASD, SLD, MI, MD02

Delhi High Court JJA Recruitment 2026 Eligibility Criteria

दिल्ली हाई कोर्ट जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA) भर्ती 2026 के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है. –

Post NameEligibility Criteria
Junior Judicial Assistant (JJA)
Essential Qualifications (As on 23.02.2026) – 
  • उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री प्राप्त होनी चाहिए.
  • कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए.
  • और (सिर्फ़ वही कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं, जिनके पास ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा करने की आखिरी तारीख तक ज़रूरी क्वालिफिकेशन हों.)
Age Limit – 
  • Age Limit (As on 01/01/2026)
  • Minimum Age: 18 Years
  • Maximum Age: 32 Years

Delhi High Court JJA Recruitment Age Relaxation

CategoryAge Relaxation
SC/ST05 Years
OBC-NCL03 Years
PwBD – General/EWS10 Years
PwBD – OBC13 Years
PwBD – SC/ST15 Years
Ex-Servicemen (ESM)03 Years

Delhi High Court JJA Recruitment Application Fee

CategoryApplication Fee
General (UR)Rs. 1,500/-
OBC (Non-Creamy Layer)Rs. 1,500/-
EWSRs. 1,500/-
SCRs. 1,300/-
STRs. 1,300/-
PwBD (40% या उससे अधिक विकलांगता वाले उम्मीदवार)Rs. 1,300/-
Mode of PaymentOnline

Delhi High Court Junior Judicial Assistant Selection Process

दिल्ली हाई कोर्ट जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA) भर्ती 2026 में आवेदन करने बाले अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया निम्न प्रकार होगी. –

  • Prelims Exam
  • Mains Exam
  • English Typing Test
  • Interview

Delhi High Court JJA Exam Pattern 2026

दिल्ली हाई कोर्ट जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA) भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने बाले कैंडिडेट्स का सिलेक्शन प्रीलिम्स एग्जाम, मेन्स एग्जाम, इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा, जिसकी डिटेल्स नीचे दी गई हैं.

Delhi High Court JJA Prelims Exam Pattern

दिल्ली हाई कोर्ट जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA) भर्ती 2026 प्रीलिमिनरी एग्जाम में कुल 120 सवाल होंगे और 120 मार्क्स होंगे. एग्जाम का टाइम 120 मिनट होगा. हर गलत जवाब के लिए 0.25 मार्क्स की नेगेटिव मार्किंग होगी.

PartsSubjectsNumber of QuestionsMarks
IEnglish Language & Comprehension4545
IIGeneral Awareness/Knowledge and Current Affairs/Events4545
IIIGeneral Intelligence, Reasoning Ability & Numerical/Arithmetic Ability3030
Total120120
  • Time Duration:- 120 Minutes
  • Total Questions:- 120 Questions
  • Total Marks:- 120 Marks
  • Negative Marking:- हर गलत जवाब के लिए 0.25 मार्क्स की नेगेटिव मार्किंग होगी.

Delhi High Court JJA Mains Exam Pattern

इंग्लिश भाषा की मेन (डिस्क्रिप्टिव) परीक्षा में दो हिस्से होंगे. जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कम से कम पासिंग मार्क्स 50% (यानी, 100 मार्क्स में से 50 मार्क्स) और रिज़र्व्ड कैटेगरी के उम्मीदवारों (PwBD सहित) के लिए 45% (यानी, 100 मार्क्स में से 45 मार्क्स) होंगे.

PartsDescriptionMarks
Part-AEssay (250 Words)40
Part-ALetter Writing10
Part-BGrammar30
Part-BTranslation (25 Words)20
Total100
  • Time Durations:- 120 Minutes
  • Total Marks:- 100 Marks

Delhi High Court JJA English Typing Test

कैंडिडेट्स की कंप्यूटर पर इंग्लिश टाइपिंग में कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट की स्पीड का पता लगाने के लिए कंप्यूटर पर दस (10) मिनट का टाइपिंग टेस्ट लिया जाएगा.

DetailsInformation
Typing Speed35 Words Per Minute
Duration10 Minutes
LanguageEnglish
Mistake LimitMaximum 3% Errors Allowed

Delhi High Court JJA Interview

दिल्ली हाई कोर्ट जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA) भर्ती 2026 इंटरव्यू के लिए मैक्सिमम मार्क्स 15 मार्क्स होंगे, और इंटरव्यू में कोई मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स नहीं होंगे.

ParticularDetails
Maximum Marks15
Minimum MarksN/A

Delhi High Court Junior Judicial Assistant Salary

JJA पद के लिए वेतनमान 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल 5 है, जो लगभग ₹35,400 – ₹1,12,400/- है, प्लस DA, HRA आदि. कुल इन-हैंड सैलरी दिल्ली में ₹45,000/- से ₹60,000/- हो सकती है. लाभों में पेंशन, मेडिकल, छुट्टियां शामिल हैं.

Post NamePay LevelPay Scale
Junior Judicial AssistantLevel 5 (Pay Matrix 7th CPC)Rs. 29,200/- to Rs. 93,200/

How to Apply Online for Delhi High Court JJA Recruitment 2026?

यदि आप इंटरेस्टेड हैं और Delhi High Court JJA Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. –

Step 1. Complete Registration.

Delhi High Court JJA Recruitment 2026

  • होम पेज को स्क्रॉल करके Recruitment सेक्शन में जाना है.
  • यहाँ से Apply online for Junior Judicial Assistant/Restorer (Open) Examination-2026 लिंक पर क्लिक करना है.
  • नेक्स्ट पेज से आपको To Register के सामने दिए गए लिंक पर क्लिक करना है.
  • क्लिक करते हीं रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा, इस तरह से. –

Delhi High Court JJA Recruitment

  • अब आपको अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना है, और User ID & Password जेनेरेट कर लेना है.
  • आप इस यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिये पोर्टल में लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

Step 2. Login & Apply Online.

  • सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन के बाद आपको Delhi High Court 2026 Application Form के मुख्य पेज पर आना है.
  • यहाँ से Already Registered? To Login के सामने दिए गए लिंक पर क्लिक करना है.
  • क्लिक करते हीं लॉगिन पेज ओपन हो जायेगा. –

Delhi High Court JJA Recruitment 2026 Online Apply

  • अब अपना User ID & Password डालकर लॉगिन कर लेना है.
  • लॉगिन के बाद Online Application Form आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर खुलकर आ जायेगा.
  • ध्यानपूर्वक एप्लीकेशन फॉर्म भरकर मांगी गई सभी आवश्यक दस्ताबेजों को स्कैन करके अपलोड करना है, और निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान सभी कैंडिडेट्स को ऑनलाइन के माध्यम से करना होगा.
  • लास्ट में, सारी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद फाइनल सबमिट करके एप्लीकेशन स्लिप का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

Important Links

Delhi High Court JJA Recruitment 2026 Apply OnlineApply Now
Download Delhi High Court JJA Vacancy 2026 NotificationDownload PDF
Official WebsiteVisit Now
More Govt. JobsClick Here

Conclusion

यह भर्ती दिल्ली हाई कोर्ट में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है. यदि आप पात्र हैं, तो जल्द से जल्द आवेदन करें और तैयारी शुरू करें. इस आर्टिकल में Delhi High Court JJA Recruitment 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी शेयर किया गया है, ताकि इच्छुक सभी उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले तक ऑनलाइन आवेदन कर सकें. फॉर्म सबमिट करने से पहले ऑफिसियल नोटिफिकेशन अवश्य चेक करें.

FAQ’s – DHC Junior Judicial Assistant JJA / Restorer Recruitment 2026

दिल्ली हाई कोर्ट JJA भर्ती 2026 क्या है?

दिल्ली हाई कोर्ट जेजेए भर्ती 2026 जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (जेजेए)/रेस्टोरर पदों के लिए है, जिसमें कुल 152 रिक्तियां हैं. यह स्नातक योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा आयोजित की जा रही है.

दिल्ली हाई कोर्ट JJA ऑनलाइन फॉर्म कब से शुरू हुआ है?

ऑनलाइन आवेदन 4 फरवरी 2026 (सुबह 11:00 बजे) से शुरू हो चुका है.

Delhi High Court JJA Recruitment 2026 Last Date कब है?

इच्छुक उम्मीदवार 23 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

दिल्ली हाई कोर्ट JJA भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

उत्तर: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) डिग्री और कंप्यूटर पर 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड अनिवार्य है.

दिल्ली हाई कोर्ट JJA भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

आप सभी उम्मीदवार इसके आधिकारिक वेबसाइट https://cdn.digialm.com/EForms/configuredHtml/33131/97738/Index.html या इस पेज पर उपलब्ध सीधे लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन/ आवेदन सबमिट कर सकते हैं.

vikash

Leave a Comment