CM Pratigya Yojana 2026: बिहार युवाओं को ₹6000/- मासिक स्टाइपेंड के साथ फ्री इंटर्नशिप, 12वीं पास, ग्रेजुएट और ITI वालों के लिए सुनहरा मौका

CM Pratigya Yojana 2026:- बिहार के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2026 (CM Pratigya Yojana 2026), यह योजना बिहार के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को इंटर्नशिप का अवसर प्रदान करती है, जिसमें मासिक वित्तीय सहायता भी दी जाती है. योजना CM Pratigya Yojana 2026 का मुख्य उद्देश्य युवाओं को व्यावहारिक अनुभव दिलाना और उन्हें रोजगार की दुनिया के लिए तैयार करना है. इस CM Pratigya Yojana के तहत इंटर पास युवाओं को ₹4,000/- प्रति माह, आईटीआई/डिप्लोमा धारकों को ₹5,000/- और स्नातक/पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को ₹6,000/- प्रति माह का भत्ता मिलेगा.

इस योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया शुरू है, वैसे कैंडिडेट्स जिन्होंने अभी तक Bihar CM Pratigya Yojana 2026 में अप्लाई नहीं किया है, वे अप्लाई कर सकते हैं. CM PRATIGYA Scheme बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग द्वारा संचालित की जा रही है. आधिकारिक वेबसाइट cmpratigya.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं.

योजना की घोषणा के बाद से पूरे बिहार में युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है. 13 मार्च 2026 को जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, अब कोई भी योग्य युवा आसानी से इस योजना का लाभ ले सकता है. इस विस्तृत लेख में हम आपको योजना की पूरी जानकारी – उद्देश्य, पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब देंगे.

आर्टिकल के अंतिम चरण में हमने क्विक लिंक्स भी प्रदान कराया गया है जिस पर क्लिक करके डायरेक्टली CM Pratigya Yojana 2026 में रजिस्टर करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

CM Pratigya Yojana 2026 – Highlights

आर्टिकल का नाम CM Pratigya Yojana 2026
लॉन्च किया गयाबिहार सरकार 
बिभाग का नाम युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग
फुल फॉर्म CM-Promotion of Readiness, Awareness and Technical Insights for Guiding Youth Advancement (CM-PRATIGYA) Scheme
लाभार्थी बिहार के बेरोजगार युवा
आवेदन का तरीका ऑनलाइन 
आवेदन की तिथि आवेदन प्रक्रिया, शुरू हो चूका है, अंतिम तिथि अभी घोषित नहीं किया गया है.
इंटर्नशिप की अवधि3 से 12 महीने
योजना का लाभ 
  • इंटर पास युवाओं को ₹4,000/- प्रति माह,
  • आईटीआई/डिप्लोमा धारकों को ₹5,000/-
  • और स्नातक/पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को ₹6,000/- प्रति माह
उद्देश्य योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को व्यावहारिक अनुभव दिलाना और उन्हें रोजगार की दुनिया के लिए तैयार करना है.
शैक्षणिक योग्यता 12th Pass, ITI, Diploma, Graduate, Postgraduate
केटेगरी Sarkari Yojana
ऑफिसियल वेबसाइट cmpratigya.bihar.gov.in

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2026: बिहार युवाओं को ₹6000/- मासिक स्टाइपेंड के साथ फ्री इंटर्नशिप, 12वीं पास, ग्रेजुएट और ITI वालों के लिए सुनहरा मौका, जाने पूरी जानकारी

युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और शिक्षा तथा रोजगार के बीच की खाई को पाटने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना (CM-PRATIGYA) शुरू की है. इस योजना का पूरा नाम है – CM-Promotion of Readiness, Awareness and Technical Insights for Guiding Youth Advancement (CM-PRATIGYA). CM Pratigya Yojana 2026 बिहार के बेरोजगार युवाओं को 3 से 12 महीने तक की फ्री इंटर्नशिप प्रदान करती है, जिसमें मासिक स्टाइपेंड के साथ व्यावहारिक अनुभव, स्किल डेवलपमेंट और भविष्य में बेहतर नौकरी के अवसर मिलते हैं. 2026 में इस योजना के तहत हजारों युवाओं को लाभ पहुंचाने की तैयारी है, ऑनलाइन आवेदन पहले ही शुरू हो चुके हैं.

आपकी जानकारी के लिए बता दें यह योजना सरकारी विभागों, पीएसयू, एमएसएमई, प्राइवेट कंपनियों और बड़े उद्योगों में इंटर्नशिप का मौका देती है. CM Pratigya Yojana का मुख्य लक्ष्य है कि बिहार के ग्रामीण, पिछड़े और वंचित युवा मुख्यधारा में जुड़ें, आत्मविश्वास बढ़े और वे स्वरोजगार या नौकरी के लिए तैयार हों.

CM Pratigya Yojana 2026

यदि आप बिहार के 18 से 28 वर्ष के युवा हैं, 12वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन किए हैं और नौकरी की तलाश में हैं, तो यह योजना आपके लिए सुनहरा अवसर है CM Pratigya Yojana 2026 में आवेदन कर सकते हैं और इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2026 का उद्देश्य क्या है?

बिहार में लाखों युवा इंटर, स्नातक और उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद भी बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं. मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2026 इसी समस्या का समाधान करने के लिए शुरू की गई है, योजना के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं. –

  • शिक्षित बेरोजगार युवाओं को उनके योग्यता के अनुसार इंटर्नशिप का अवसर प्रदान करना.
  • इंटर्नशिप के दौरान मासिक वित्तीय सहायता देकर आर्थिक रूप से मजबूत बनाना.
  • व्यावहारिक प्रशिक्षण और कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को नौकरी के लिए तैयार करना है.
  • राज्य के अंदर और बाहर दोनों जगह इंटर्नशिप का प्रावधान करके युवाओं की क्षमता बढ़ाना.
  • विशेष रूप से इंटर पास युवाओं को प्राथमिकता देते हुए ₹4,000/- से ₹6,000/- तक का मासिक भत्ता सुनिश्चित करना है.

यह योजना न केवल आर्थिक सहायता देती है, बल्कि युवाओं में आत्मविश्वास भी जगाती है. इंटर्नशिप की अवधि 3 महीने से 12 महीने तक हो सकती है, जिसके बाद युवा बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकेंगे.

CM Pratigya Yojana 2026 के लिए पात्रता मानदंड 

अगर CM Pratigya Yojana 2026 का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इस योजना में आवेदन करने से पहले निम्नलिखित योग्यताएं पूरी करनी होंगी. –

  • आवेदक बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए.
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
  • शैक्षणिक योग्यता:-
    • इंटर पास (12वीं पास)
    • आईटीआई / डिप्लोमा
    • स्नातक / पोस्ट ग्रेजुएट
    • सरकारी ट्रेनिंग या कौशल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र (कौशल युवा कार्यक्रम – KYP, RTD डोमेन स्किलिंग आदि)
    • और 6 महीने या उससे अधिक का कौशल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र.
  • आवेदन के समय कोई सरकारी या प्राइवेट नौकरी, इंटर्नशिप, अप्रेंटिसशिप या ट्रेनिंग प्रोग्राम में न हों.
  • इंटर्नशिप की अवधि 3 महीने से 12 महीने तक है.

Note:- मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना खासतौर पर इंटर पास बेरोजगार युवाओं के लिए डिजाइन की गई है, लेकिन उच्च शिक्षा प्राप्त युवा भी आवेदन कर सकते हैं.

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत मिलने वाले लाभ (Benefits of CM Pratigya Yojana 2026)

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत मिलने वाले प्रमुख लाभ निम्न हैं. –

  • मासिक वित्तीय सहायता:
    • इंटर पास (12वीं पास): ₹4,000/- प्रति माह
    • आईटीआई / डिप्लोमा: ₹5,000/- प्रति माह
    • स्नातक / पोस्ट ग्रेजुएट: ₹6,000/- प्रति माह
  • अतिरिक्त भत्ता:
    • यदि इंटर्नशिप बिहार के अंदर लेकिन अपने जिले के बाहर हो तो पहले 3 महीनों के लिए ₹2,000/- अतिरिक्त प्रति माह.
    • यदि इंटर्नशिप बिहार के बाहर हो तो पूरे इंटर्नशिप अवधि के दौरान ₹5,000/- अतिरिक्त प्रति माह.
  • भुगतान का तरीका: मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2026 के अंतर्गत दी जा रही Monthly Stipend सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजा जायेगा.
Educational QualificationMonthly Stipend 
Class 12th Pass₹4,000/-
ITI/ Diploma Holders₹5,000/-
Graduate/ Post Graduate₹6,000/-
Internship outside Home DistrictAdditional ₹2,000/- (First 3 Months)
Internship outside BiharAdditional ₹5,000 (Full Duration)

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत इंटर्नशिप पूरी होने के बाद युवाओं को बड़े कॉर्पोरेट्स का अनुभव मिलेगा, जो भविष्य में नौकरी पाने में मदद करेगा.

Bihar CM Pratigya Scheme Selection Process

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2026 (CM Pratigya Yojana) में आवेदन करने बाले अभ्यर्थियों का चयन निम्न प्रकार होगी. –

  • रजिस्ट्रेशन के बाद पोर्टल पर अपनी पसंद की ट्रेड/क्षेत्र चुनें.
  • सरकार और कंपनियां मिलकर योग्यता के आधार पर पात्रता सूची तैयार करेंगी.
  • सूची पोर्टल पर अपलोड की जाएगी.
  • चयनित उम्मीदवारों को इंटर्नशिप का मौका मिलेगा.

CM PRATIGYA Yojana में आवेदन हेतु जरुरी डॉक्यूमेंट 

अगर आप CM PRATIGYA Scheme में आवेदन करते हैं, तो आवेदन के समय कुछ जरुरी डॉक्यूमेंट अपने साथ रखना होगा जो निम्नलिखित है. –

  • आधार कार्ड
  • शैक्षिक योग्यता के सभी प्रमाण-पत्र (12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन आदि)
  • ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू)
  • निवास प्रमाण पत्र (बिहार का)
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक (आधार से लिंक)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • एवं अन्य जरुरी डॉक्यूमेंट आदि.

How to Apply Online in CM Pratigya Yojana 2026?

क्या आप CM Pratigya Yojana में आवेदन करना चाहते हैं? अगर हाँ, तो CM PRATIGYA के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्टर करके आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें. –

CM Pratigya Yojana 2026

  • होम पेज से Register बाले ऑप्शन पर क्लिक करना है.
  • रजिस्टर पर क्लिक करके Candidate के विकल्प पर क्लिक करेंगे.
  • क्लिक करते हीं रजिस्ट्रेशन पेज खुल जायेगा, इस तरह से. –

CM Pratigya Yojana 2026 Online Apply

  • इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करके अपना ID & Password को क्रिएट कर लेना है.
  • आप इस आईडी और पासवर्ड के माध्यम से पोर्टल में लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं.

Login & Fill CM Pratigya Yojana Online Application Form

  • रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद होम पेज आना है, और Login के विकल्प पर क्लिक करना है.
  • क्लिक करने पर लॉगिन पेज खुलकर आ जायेगा. –

Bihar CM Pratigya Scheme

  • अब अपना Login ID & Password दर्ज करके लॉगिन कर लेना है.
  • लॉगिन के बाद CM Pratigya Yojana Online Application Form खुल जायेगा.
  • एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को अच्छे से दर्ज करना है.
  • और शैक्षिक योग्यता के सभी प्रमाण-पत्र (12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन आदि) बिवरण दर्ज करना है.
  • मांगे गए सभी आवश्यक दस्ताबेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा.
  • और लास्ट में, सारी प्रक्रिया पूर्ण करके फाइनल सबमिट कर देना है.
  • अंत में अपने एप्लीकेशन स्लिप का एक प्रिंटआउट जरुर निकाल लें.

Important Links

CM Pratigya Yojana 2026 Apply OnlineApply Now
CM Pratigya Yojana 2026 Official NotificationDownload PDF
Official WebsiteVisit Now
More Sarkari Yojana Click Here

निष्कर्ष 

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2026 बिहार के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. यह न केवल आर्थिक सहायता देती है बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी काम करती है. यदि आप इंटर पास हैं या उच्च शिक्षा प्राप्त युवा हैं और बिहार के निवासी हैं, तो आज ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर CM Pratigya Yojana 2026 में आवेदन करें. योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी इस लेख में शेयर किया गया है, ताकि इच्छुक उम्मीदवार फॉर्म अप्लाई कर सकें. अपने दोस्तों और परिवार के साथ इस जानकारी को शेयर करें ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा इस योजना का लाभ उठा सकें.

FAQ’s – CM Pratigya Yojana 2026 

CM Pratigya Yojana 2026 क्या है?

CM Pratigya Yojana बिहार सरकार की एक इंटर्नशिप योजना है, जिसका पूरा नाम मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना है. इसके तहत बिहार के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को 3 से 12 महीने की इंटर्नशिप का अवसर मिलता है और इंटर्नशिप के दौरान मासिक आर्थिक सहायता दी जाती है.

इस योजना को किस विभाग ने शुरू किया है?

यह योजना बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही है.

CM Pratigya Yojana 2026 के लिए आवेदन कब शुरू हुए?

आवेदन 2026 में शुरू हो चुके हैं, जल्दी आवेदन करने की सलाह दी जाती है. सटीक अंतिम तिथि के लिए आधिकारिक पोर्टल चेक करें.

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

योजना का उद्देश्य शिक्षित बेरोजगार युवाओं को इंटर्नशिप के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव, कौशल विकास और आर्थिक सहायता प्रदान करके उन्हें रोजगार के लिए तैयार करना है.

इस योजना के तहत कितनी आर्थिक सहायता मिलती है?

12वीं पास युवाओं को ₹4,000/- प्रति माह
ITI/डिप्लोमा धारकों को ₹5,000/- प्रति माह
स्नातक/स्नातकोत्तर युवाओं को ₹6,000/- प्रति माह

इंटर्नशिप की अवधि कितनी होती है?

इंटर्नशिप की अवधि 3 महीने से 12 महीने तक हो सकती है.

CM Pratigya Yojana 2026 में आवेदन कैसे करें?

इच्छुक युवा अभ्यर्थी CM PRATIGYA के आधिकारिक पोर्टल https://cmpratigya.bihar.gov.in/ पर जाकर रजिस्टर करके इस योजना में आवेदन कर सकते हैं.

कौन-कौन इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है?

बिहार के 12वीं पास, ITI/डिप्लोमा, स्नातक/पोस्ट ग्रेजुएट और कौशल प्रशिक्षण प्राप्त बेरोजगार युवा आवेदन कर सकते हैं.

vikash

Leave a Comment