BSRTC Pink Bus Driver Training 2025: बिहार की महिलाओं को पिंक बस ड्राइवर बनने का सुनहरा अवसर, आवेदन करें- मुफ्त ट्रेनिंग और नौकरी का मौका

BSRTC Pink Bus Driver Training 2025:- बिहार सरकार द्वारा संचालित पिंक बस सेवा महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. अब इस सेवा को और मजबूत बनाने के लिए बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम (BSRTC) ने ‘Bihar Pink Bus Driver Training 2025’ कार्यक्रम की शुरुआत की है, जो महिलाओं को लक्षित करते हुए उन्हें हेवी मोटर व्हीकल (HMV) ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने और पिंक बस चालक बनने का अवसर प्रदान करता है.

इस कार्यक्रम के तहत बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम (BSRTC) ने महिलाओं के लिए ड्राइवर पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. BSRTC Pink Bus Driver Training 2025 यह पहल न केवल महिलाओं को सुरक्षित यात्रा का अवसर प्रदान करेगी, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में भी मददगार साबित होगी. अगर आप बिहार राज्य के एक महिला हैं और आप ड्राइविंग क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं, तो Bihar Pink Bus Service Women Driver Recruitment 2025 आपके लिए बेहतरीन अवसर सवित हो सकता है.

ट्विटर (X) पर जारी विज्ञापन के अनुसार Bihar Pink Bus Driver Training 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चूका है, और आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2025 निर्धारित है तथा प्रशिक्षण (Training) 20 जनवरी 2026 से शुरू होगा. यदि आप BSRTC Pink Bus Service Women Driver Recruitment 2025 के लिए अप्लाई करना चाहती हैं, तो इस लेख को अंत तक जरुर पढ़ें.

यहाँ इस लेख में BSRTC Pink Bus Driver Training 2025 से जुड़ी सभी नवीनतम जानकारी प्रदान कराया गया है, जैसे की पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथि, ट्रेनिंग डिटेल्स, आवेदन के समय लगने बाले आवश्यक डॉक्यूमेंट, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से शेयर किया गया है.

BSRTC Pink Bus Driver Training 2025 – Overviews

Name of the ArticleBSRTC Pink Bus Driver Training 2025
AuthorityBihar State Road Transport Corporation (BSRTC)
Who Can Apply?Only Female
Objectiveकार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उन्हें स्वावलंबी बनाना और परिवहन क्षेत्र में उनके योगदान को प्रोत्साहित करना है.
Training InstituteIDTR, औरंगाबाद
Training Periodदो सप्ताह
Mode of ApplicationOnline/ Offline (सुचना अनुसार)
Application Last Date15th December 2025
Age Limit21-40 Years
Training Start Date20th January 2026
CategoryLatest Jobs
StateBihar
Official Websitebsrtc.bihar.gov.in

BSRTC Job Vacancy 2025: बिहार की महिलाओं को पिंक बस ड्राइवर बनने का सुनहरा अवसर, BSRTC ला रहा ‘पिंक बस सेवा’, 15 दिसंबर तक आवेदन करें- मुफ्त ट्रेनिंग और नौकरी का मौका – Bihar Pink Bus Driver Training 2025

बिहार में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ा है. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने ‘Pink Bus Service’ को और मजबूत करने के लिए महिला चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित बस सेवा अब पूरे बिहार के विभिन्न शहरों में विस्तारित हो रही है. इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना और गृहिणियों, छात्राओं व कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित व आधुनिक यात्रा सुविधा प्रदान करना है. निगम ने इस BSRTC Pink Bus Driver Training 2025 और नौकरी के अवसर के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.

ऑफिशियली ट्विटर (X) पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार Bihar Pink Bus Driver Training 2025 के लिए आवेदन शुरू कर दिया गया है. आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2025 तय है. आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 20 जनवरी 2026 को ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च (IDTR), औरंगाबाद में आयोजित की जाएगी, जो पूरी तरह से मुफ्त या सब्सिडाइज्ड होगी.

Bihar Pink Bus Driver Training 2025

बिहार राज्य के ऐसे सभी महिला जिनकी आयु 21-40 वर्ष के बिच है और BSRTC Pink Bus Driver Training 2025 के लिए अप्लाई करना चाहती हैं, वह 15 दिसंबर 2025 यानि अंतिम तिथि से पहले तक आवेदन कर सकती हैं.

BSRTC Pink Bus Driver Training 2025 Eligibility Criteria

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की इस भर्ती BSRTC Pink Bus Driver Training 2025 के लिए निगम ने स्पष्ट योग्यता मानदंड निर्धारित किए हैं, ताकि अधिक से अधिक योग्य महिलाएं लाभान्वित हो सकें. आवेदक महिलाओं को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी. –

Particulars Required Details
Driving License (ड्राइविंग लाइसेंस)
  • HMV लाइसेंस धारक या
  • LMV ड्राइविंग लाइसेंस (3+ वर्ष पुराना) जो HMV प्रशिक्षण के लिए तैयार हो.
Age Limit (आयु सीमा)01 जनवरी 2026 तक आयु सीमा की गणना की जाएगी

  • Minimum Age : 21 Years
  • Maximum Age : 40 Years

BSRTC Pink Bus Driver Training 2025

Bihar Pink Bus Driver Training 2025: उद्देश्य क्या है?

आपकी जानकारी के लिए बता दें BSRTC के इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उन्हें स्वावलंबी बनाना और परिवहन क्षेत्र में उनके योगदान को प्रोत्साहित करना है. ट्रेनिंग के बाद सफल उम्मीदवारों को बीएसआरटीसी की पिंक बस सेवाओं में नौकरी के अवसर मिलेंगे.

आप सभी इच्छुक महिलाएं Bihar Pink Bus Service Women Driver Recruitment 2025 के लिए अप्लाई कैसे कर सकती हैं? इसकी पूरी प्रक्रिया इस आर्टिकल में निचे साझा किया गया है.

BSRTC Pink Bus Driver Training 2025 Important Date

EventsDates
आवेदन की अंतिम तिथि15 दिसंबर 2025
प्रशिक्षण शुरू होने की तिथि20 जनवरी 2026
प्रशिक्षण अवधि2 सप्ताह
प्रशिक्षण स्थानIDTR, औरंगाबाद

Benefits of BSRTC Pink Bus Driver Training 2025

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की यह ट्रेनिंग महिलाओं के लिए निम्नलिखित लाभ प्रदान करती है. –

  • HMV ड्राइविंग कौशल प्राप्ति और पिंक बस चालक बनने का मौका.
  • BSRTC Pink Bus Services में सरकारी नौकरी की संभावना.
  • परिवहन क्षेत्र में रोजगार के माध्यम से आर्थिक स्वावलंबन.
  • LMV लाइसेंस धारकों के लिए HMV अपग्रेड का अवसर.
  • उच्च जॉब प्लेसमेंट की संभावना.

Bihar Pink Bus Driver Training 2025 Course & Training Details

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) द्वारा शुरू ‘पिंक बस सेवा’ BSRTC Pink Bus Driver Training 2025 के माध्यम से ट्रेनिंग पूरी तरह से व्यावहारिक और तकनीकी होगी, जो पिंक बस संचालन पर केंद्रित है, प्रमुख विषयों में शामिल हैं. –

प्रशिक्षण में शामिल होगा:- 

  • हेवी वाहन ड्राइविंग कौशल
  • वाहन फिटनेस और निरीक्षण
  • सड़क सुरक्षा नियम
  • अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन स्थितियां
  • बीएसआरटीसी पिंक बस संचालन मानक
  • प्रैक्टिकल एचएमवी ड्राइविंग
  • यातायात नियम और ड्राइविंग गतिशीलता
  • और यात्री सुरक्षा, सेवा और व्यवहारिक प्रशिक्षण

BSRTC Pink Bus Driver Training 2025 के तहत ट्रेनिंग पूरी करने पर सफल उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, जो नौकरी प्राप्ति में सहायक होगा.

प्रशिक्षण की अवधि:- 

  • दो सप्ताह (14 Days Training)

प्रशिक्षण स्कुल:- 

  • IDTR (Institute of Driving Training & Research), औरंगाबाद

BSRTC Pink Bus Driver Training 2025 Selection Process

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा शुरू BSRTC Pink Bus Driver Training 2025 के लिए अप्लाई करने बाले अभ्यर्थियों का चयन प्रक्रिया निम्न प्रकार होगी. –

  • दस्तावेज सत्यापन
  • ड्राइविंग क्षमता मूल्यांकन (यदि आवश्यक हो)
  • फिटनेस जांच
  • IDTRट्रेनिंग पात्रता मूल्यांकन

Bihar Pink Bus Driver Training 2025 Required Documents

यदि आप BSRTC Pink Bus Service Women Driver Recruitment 2025 के लिए अप्लाई करना चाहती हैं तो आवेदन के समय कुछ जरुरी डॉक्यूमेंट अपने साथ रखना होगा जो निम्नलिखित है. –

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • एलएमवी/एचएमवी ड्राइविंग लाइसेंस
  • ड्राइविंग अनुभव प्रमाण पत्र (3+ वर्ष)
  • आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • फिटनेस/मेडिकल प्रमाण पत्र (यदि लागु हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो

How to Apply for BSRTC Pink Bus Driver Training 2025?

अगर आप BSRTC Pink Bus Driver Training 2025 के लिए आवेदन करना चाहती हैं तो यहाँ पर बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें. –

  • Step 1. आवेदन फॉर्म प्राप्त करें:- सबसे पहले BSRTC के ऑफिसियल वेबसाइट या स्थानीय परिवहन कार्यालय से संपर्क करके आवेदन फॉर्म को प्राप्त करना है, और आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है.
  • Step 2. आवश्यक दस्तावेज़ तैयार रखें:- मांगी गई सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट को स्व-सत्यापित करके आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करना है.
  • Step 3. आवेदन जमा करें:- और सभी डॉक्यूमेंट के साथ भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म को 15 दिसंबर 2025 से पहले तक BSRTC कार्यालय में जाकर जमा कर देना है.
  • Step 4. सत्यापन और कॉल लेटर:- डॉक्यूमेंट सत्यापन के बाद चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण में शामिल होने हेतु कॉल लैटर मिलेगा.

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
ममता कुमारी
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संचालन सह | नोडल पदाधिकारी, पिंक बस | 9546456993

Important Link

Official NotificationDownload PDF
Twitter Link (Notice)Click Here
Official WebsiteVisit Now
More Govt. JobsClick Here

निष्कर्ष 

बिहार पिंक बस ड्राइवर ट्रेनिंग 2025 महिलाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो उन्हें न केवल ड्राइविंग कौशल सिखाएगा, बल्कि समाज में उनकी भूमिका को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा. बिहार सरकार की यह पहल राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. यदि आप BSRTC Pink Bus Driver Training 2025 के लिए योग्य हैं और इस अवसर को हाथ से जाने नहीं देना चाहतीं, तो जल्द से जल्द आवेदन करें और अपनी ड्राइविंग स्किल्स से बिहार की सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें.

Contact Information

ममता कुमारी
सहायक क्षेत्रीय परिवहन संचालन अधिकारी
नोडल पदाधिकारी, पिंक बस
Phone No:- 9546456993

BSRTC Pink Bus Service

पिंक बस सेवा बिहार सरकार की एक अनूठी पहल है, जो विशेष रूप से महिलाओं के लिए डिजाइन की गई है. ये बसें CNG आधारित हैं और आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं. इनमें सैनिटरी पैड, वेंडिंग मशीन, कैमरे, पैनिक बटन, GPS ट्रैकर, चार्जिंग पॉइंट, माइक्रोफोन, और म्यूजिक सिस्टम जैसी व्यवस्थाएं हैं जो यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करती हैं. वर्तमान में पटना में 8 पिंक बसें चल रही हैं, जबकि मुजफ्फरपुर में 4, दरभंगा, भागलपुर, पूर्णिया और गया में प्रत्येक में 2-2 बसें संचालित हैं. मई 2025 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 20 पिंक बसों को हरी झंडी दिखाई थी.

दूसरे चरण में इस सेवा का विस्तार तेजी से हो रहा है. पटना में 22, मुजफ्फरपुर में 16, दरभंगा और गया में प्रत्येक में 13, तथा पूर्णिया और भागलपुर में प्रत्येक में 8 नई बसें जोड़ी जाएंगी. जल्द हीं पूरे बिहार में कुल 100 पिंक बसें सड़कों पर उतरेंगी. इसीलिए महिला चालकों की मांग भी बढ़ गई है, ताकि सेवा को पूरी तरह महिला-केंद्रित रखा जा सके.

FAQ’s – BSRTC Pink Bus Driver Training 2025

बिहार पिंक बस ड्राइवर ट्रेनिंग 2025 क्या है?

यह BSRTC द्वारा महिलाओं के लिए HMV ड्राइविंग ट्रेनिंग कार्यक्रम है, जो पिंक बस चालक बनने का अवसर प्रदान करता है.

इस कार्यक्रम में कौन आवेदन कर सकता है?

केवल बिहार राज्य की महिलाएं, जिनकी आयु 21-40 वर्ष हो और LMV/HMV लाइसेंस हो.

BSRTC Pink Bus Driver Training 2025 Last Date कब है?

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने बिहार पिंक बस ड्राइवर ट्रेनिंग 2025-26 कार्यक्रम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिया है, और आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2025 निर्धारित है.

बिहार पिंक बस ड्राइवर ट्रेनिंग 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

इच्छुक महिलाऐं BSRTC वेबसाइट से या तो स्थानीय परिवहन कार्यालय से संपर्क करके आवेदन फॉर्म को प्राप्त कर सकते हैं, और ध्यानपूर्वक भरकर आवश्यक दस्ताबेजों के साथ कार्यालय में जमा कर सकते हैं.

vikash

Leave a Comment